Home Punjab>Firozpur Punjab News: दीवार फांद आरोपियों ने किया युवती को अगवाह, किया गैंग रेप, देखें वीडियो

Punjab News: दीवार फांद आरोपियों ने किया युवती को अगवाह, किया गैंग रेप, देखें वीडियो

0
Punjab News: दीवार फांद आरोपियों ने किया युवती को अगवाह, किया गैंग रेप, देखें वीडियो

फिरोजपुरः कस्बा ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला में 23 साला लड़की को घर से अगवाह कर गैंग रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार के मुताबिक उनकी बेटी जब बाथरूम करने उठी तो गांव के ही 2 नौजवानों घर की दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गए।

जिसके बाद पिस्तौल निकाल उनकी बेटी को अगवाह करके साथ ले गए। जिसके बाद सुनसान जगह पर बेटी के साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। गैंग रेप करने के बाद लड़की को गांव के बाहर फेंककर फरार हो गए। जिसके बाद किसी तरह उनकी लड़की घर पहुंची और घटना संबंधी सूचित किया।

लड़की को तुरंत सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। वहीं पुलिस की ओऱ से पीड़ित लड़की के बयानों पर 2 आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी गांव हजारा सिंह वाला के रहने वाले है। आरोपियों पर किडनैपिंग और गैंग रेप का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here