Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: Neo Fitness Gym के बाहर युवकों ने व्यक्ति पर किया हमला, केस दर्ज, देखें CCTV

Jalandhar News: Neo Fitness Gym के बाहर युवकों ने व्यक्ति पर किया हमला, केस दर्ज, देखें CCTV

0
Jalandhar News: Neo Fitness Gym के बाहर युवकों ने व्यक्ति पर किया हमला, केस दर्ज, देखें CCTV

जालंधर, ENS: महानगर में बदमाशों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी की गई। घटना शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन की है, जहां Neo Fitness Gym के बाहर व्यक्ति पर युवकों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घटना 19 तारीख की बताई जा रही है, लेकिन इस मामले में पुलिस ने केस आज दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस को पीड़ित गोपाल नगर निवासी सौरव सचदेवा द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार वह रोजाना की तरह Neo Fitness Gym से कसरत करके बाहर निकला था।

इस दौरान जैसे ही पीड़ित अपनी थार गाड़ी पीबी 08 एफसी 0054 में बैठने लगा तो 10 से 15 युवक उसने पास आए और जान से मारने की नीयत से उन्होंने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घटना में उसे गंभीर रूप से घायल करके 2 तोले की चांदी की चैन लेकर फरार हो गए। घटना में पीड़ित की एप्पल की घड़ी टूट गई। वहीं सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि व्यक्ति को दर्जन भर युवकों ने घेरकर उस पर हमला कर रहे है। थाना डिवीजन नंबर-6 के एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया फिलहाल मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान होने के बाद सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here