Home Punjab>Firozpur Punjab News: लक्ष्मण नहर में पड़ा पाड़, 500 एकड़ खेतों में घुसा पानी, देखें वीडियो

Punjab News: लक्ष्मण नहर में पड़ा पाड़, 500 एकड़ खेतों में घुसा पानी, देखें वीडियो

0
Punjab News: लक्ष्मण नहर में पड़ा पाड़, 500 एकड़ खेतों में घुसा पानी, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले से होकर बहने वाली लक्ष्मण नहर में एक फिर से पाड़ पड़ गया। इससे 500 एकड़ के करीब खेतों में पानी भर गया और फसल पानी में डूब गई और तबाह होने के कगार पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह ममदोट के गांव राउके उतार के पास बहने वाली दुश्मन कनाल में अचानक पाड़ पड़ गया। पानी के तेज बहाव के कारण कुछ ही घंटों में उसने सैकड़ों एकड़ फसल अपनी जद में ले ली, जिससे फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। पानी की रफ्तार तेज होने से लगातार अन्य खेतों में भी पानी भरता जा रहा है, जिससे और सैकड़ों एकड़ फसल खराब होने का खतरा पैदा हो गया है।

किसानों का कहना है कि कई घंटे बीत जाने के बाद भी कोई उच्च अधिकारी इस पाड़ को बंद करने नहीं आया और ना ही जिला प्रशासन का कोई अधिकारी यहां पहुंचा। पहले भी इस नहर में पाड़ आया थी, जिससे हजारों एकड़ फसल खराब हुई थी, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण लगातार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द स्पार (नहर का नाकाबंदी/मरम्मत) करवाई जाए ताकि किसानों की फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सके।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here