Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: अवैध कब्जों को लेकर अधिकारियों ने दी चेतावनी, कुछ देर बार फिर सजने लगा बाजार, देखें Live

Jalandhar News: अवैध कब्जों को लेकर अधिकारियों ने दी चेतावनी, कुछ देर बार फिर सजने लगा बाजार, देखें Live

0
Jalandhar News: अवैध कब्जों को लेकर अधिकारियों ने दी चेतावनी, कुछ देर बार फिर सजने लगा बाजार, देखें Live

जालंधर, ENS: नगर निगम की तहबाजारी टीम द्वारा आज रैणक बाजार में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की गई। दरअसल, आज नगर निगम की तहबाजारी विभाग की टीम द्वारा भगवान वाल्मीकि चौक से लेकर शेखा बाजार चौक तक अवैध कब्जा करने वालों को पहले चेतावनी दी गई थी। लेकिन टीम के आने पर रेहड़ी चालकों और दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से रखे सामान को अंदर कर लिया।

ऐसे में टीम भगवान वाल्मीकि चौक से जैसे की शेखा बाजार तक गई तो पीछे से दुकानदारों और रेहड़ी चालकों ने फिर से अवैध कब्जा करके सामान सजाना शुरू कर दिया। जिसके बाद जब टीम शेखा बाजार से वापिस लौटी तो टीम द्वारा 2 से 3 लोगों के अवैध कब्जे को लेकर चालान काट दिए। हालांकि टीम को आता देख दोबारा से रेहड़ी चालकों और दुकानदारों द्वारा सामान को अंदर कर लिया गया था। ऐसे में नगर निगम टीम खानापूर्ति करती दिखाई दीं। इस कार्रवाई को देख ऐसा लग रहा हैकि अवैध कब्जाधारियों को तहबाजारी टीम का कोई खौफ नहीं है। यही कारण है कि टीम अभी कार्रवाई करके कुछ दूरी पर ही गई थी, तभी दुकानदारों और रेहड़ी चालकों द्वारा अवैध कब्जे करके दुकानें फिर से सजा ली गई।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि इस बाजार में लोगों द्वारा अवैध कब्जे किए गए है। दरअसल, कई बार अवैध कब्जे करके दुकानदारों और रेहड़ी चालक बैठ जाते है, जिससे राहगीरों को रास्ते से गुजरने के दौरान ट्रैफिक की समस्या से परेशान होना पड़ता है। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम टीम अवैध कब्जों को लेकर कोई सख्त कदम क्यों नहीं उठा रही। क्योंकि शहर में अवैध कब्जे तो लगातार किए जा रहे है। वहीं जब अवैध कब्जाधारियों से बात की जाती है तो वह प्रशासन पर पर्ची काटकर पैसे लेने के आरोप लगाने लग जाते है और घटना स्थल पर हंगामा होने के बाद टीम भी सख्त एक्शन नहीं लेती।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here