Home Punjab>Firozpur Punjab News: नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, काली कमाई से बना मकान ढहाया, देखें वीडियो

Punjab News: नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, काली कमाई से बना मकान ढहाया, देखें वीडियो

0
Punjab News: नशा तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, काली कमाई से बना मकान ढहाया, देखें वीडियो

फिरोजपुर। पंजाब भर में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सरकार अब तस्करों की काली कमाई से बनाई गई संपत्तियों पर बुलडोजर चला रही है। इसी अभियान के तहत फिरोजपुर के गांव निहाला किल्चा के ड्रग स्मगलर सुखदेव उर्फ ​​सुखा का घर पुलिस ने गिरा दिया है। इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार फिरोजपुर भी मौजूद थे।

इस कार्रवाई के दौरान बात करते हुए SPD मंजीत सिंह ने बताया कि ड्रग स्मगलर सुखदेव उर्फ ​​सुखा, उसका भाई बलविंदर और उसकी मां अभी ड्रग स्मगलिंग के केस में जेल में हैं। इन लोगों ने ड्रग स्मगलिंग से मिले पैसों से सरकारी जमीन पर गैर-कानूनी तरीके से आलीशान घर बनाया था। जिसके बाद सिविल और पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन ने ड्रग स्मगलर का घर गिरा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here