Home Punjab>Ludhiana Punjab News: इस इलाके में नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल

Punjab News: इस इलाके में नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल

0
Punjab News: इस इलाके में नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल

लुधियानाः जगराओं में गांव की अनाज मंडी के पास हथियारबंद हमलावरों ने नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। जहां दिनदहाड़े कबड्डी खिलाड़ी की मदद के मामले में युवक का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। गोलियां लगने के बाद वह खेत में गिर गया।

घटना के बाद युवक को उसका भाई और गांव के लोग तुरंत जगराओं सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही हठूर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि कबड्डी खिलाड़ी से जुड़ी पुरानी रंजिश के कारण ही उनके बेटे की हत्या की गई है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने कहा परिवार के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here