Blog

  • Punjab News: नशा तस्करी और हथियार गिरोह का पर्दाफाश, घर से 25 किलो हेरोइन व 2 Pistol बरामद

    Punjab News: नशा तस्करी और हथियार गिरोह का पर्दाफाश, घर से 25 किलो हेरोइन व 2 Pistol बरामद

    अमृतसरः भारत–पाक सीमा के नजदीक स्थित घोगा गांव में अमृतसर रूरल पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान नशा तस्करी और अवैध हथियारों के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक घर से करीब 125 करोड़ रुपये की हेरोइन और पाकिस्तान से तस्करी कर लाए गए हथियार बरामद किए हैं।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर घोगा गांव में एक संदिग्ध मकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से हेरोइन के कुल 10 पैकेट बरामद किए गए, जिनका वजन 25 किलोग्राम से अधिक बताया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 125 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसके अलावा मौके से 2 पिस्टल, 4 मैगजीन और 60 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह खेप पाकिस्तान से सीमा पार तस्करी कर भारत लाई गई थी, जिसे आगे सप्लाई किया जाना था।

    अमृतसर रूरल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, हथियार और हेरोइन किस रास्ते से लाई गई, और इसका स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से क्या कनेक्शन है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। वहीं, इस सफलता को सीमा पार से होने वाली नशा तस्करी और आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

  • Truck ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, दंपति की मौत, बच्ची घायल

    Truck ने बाइक को मारी जबरदस्त टक्कर, दंपति की मौत, बच्ची घायल

    बैतूलः भोपाल नेशनल हाईवे पर शनिवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत का मामला सामने आया है। यह घटना पाढर और बरेठा के बीच बांचा जोड़ के पास हुई, जहां एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की ढाई साल की बेटी घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी देते पुलिस ने बताया, मृतक विजय यादव (47) और उनकी पत्नी आरती यादव (40) नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर निवासी थे। वे अपनी ढाई साल की बेटी के साथ बाइक से इटारसी जा रहे थे। इसी दौरान भोपाल से बैतूल की ओर आ रहा ट्रक बांचा जोड़ की संकरी पुलिया पर बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपती सड़क पर गिर गए और ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची घायल अवस्था में मिली, जिसे शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र कवड़े और खदारा सरपंच तारा कवड़े सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए शाहपुर भेजा है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। हालांकि, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • 3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, Student समेत 2 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    3 मंजिला बिल्डिंग गिरी, Student समेत 2 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    कोटाः शहर में बीती रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढहने का मामला सामने आया है। मलबे में स्टूडेंट्स समेत कई लोग दब गए। हादसे में एक कोचिंग स्टूडेंट समेत 2 लोगों की की मौत हो गई, जबकि 8 घायल हॉस्पिटल में भर्ती है। 5 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। तलवंडी में इमारत गिरने की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालात यह थे कि मलबे में दबे लोग चीख रहे थे, हमें बचा लो। किसी का हाथ बाहर दिख रहा था तो किसी का पैर। SDRF की टीम देर रात तक मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटी रही। रेस्क्यू के दौरान बचाव दल का एक कर्मचारी भी घायल हो गया। जानकारी मुताबिक, कोटा के तलवंडी में 3 मंजिला बिल्डिंग भरभरा कर ढह गई। वहीं हादसे में कोचिंग स्टूडेंट आर्यन (20) निवासी पश्चिम बंगाल व एक अन्य के रूप में हुई है। घायलों में सुदीता (30) निवासी कोटा, जबकि शालीन सुवास्या (25) निवासी कुन्हाड़ी, मोहम्मद जहांगीर (30) निवासी महावीर नगर, भूपेंद्र (40) निवासी रंगबाड़ी, पूरब मीणा (24) निवासी जय हिंद नगर, बोरखेड़ा, तलब निवासी सुभाष नगर, नावेद (20) निवासी सुभाष नगर, रेस्टारेंट मालिक मोहम्मद जहांगीर और मोहम्मद साबिर निवासी झारखंड शामिल हैं। हादसे में रेस्क्यू टीम कर्मचारी रॉकी डेनियल भी घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें आवाज आई जैसे पटाखे छूट रहे हों। वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो ब्लास्ट जैसी आवाज आई और बिल्डिंग नीचे गिर गई। अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही थी। लोगों के मुताबिक, इस बिल्डिंग के पीछे की बिल्डिंग में कई दिनों से काम चल रहा है। डेली ड्रिल मशीन, हैमर चलते हैं, जिसके कारण पूरी बिल्डिंग में वाइब्रेशन हो रहा था। शायद इसी वजह से बिल्डिंग गिर गई। जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया के अनुसार तलवंडी इलाके में इस बिल्डिंग के अंदर एक रेस्टोरेंट चल रहा था। घटना के समय कुछ ग्राहक और रेस्टोरेंट में काम करने वाले 12 से 15 कर्मचारी मौजूद थे। वहीं रेस्क्यू आप्रेशन जारी है।
  • Canada में महिला ने की बदसलूकी, गुस्साए सिख Security Guard ने जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    Canada में महिला ने की बदसलूकी, गुस्साए सिख Security Guard ने जड़ा थप्पड़, देखें वीडियो

    सस्केचेवानः कनाडा में नस्लीय टिप्पणी पर सिख सिक्योरिटी गार्ड द्वारा महिला को थप्पड़ जड़ने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। घटना को लेकर स्टोर में खड़े लोगों ने विरोध किया और इसकी शिकायत प्रिंस अल्बर्ट शहर की पुलिस को दी। प्रिंस अल्बर्ट पुलिस ने स्टोर से सीसीटीवी वीडियो फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि थप्पड़ के पीछे वजह क्या है। क्या ये हमला है या बचाव के लिए ऐसा किया गया है। फिलहाल सिक्योरिटी गार्ड को सस्पेंड कर दिया गया है और जांच चल रही है।

    जानकारी मुताबिक, वीडियो सस्केचेवान के एक स्टोर का है। यहां प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड और एक महिला के बीच बहस होती है। सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को बताया कि महिला सामान को इधर-उधर कर रही थी। उसे ढंग से पेश आने के लिए कहा था। मगर वह बहस करने लगी। वीडियो में एक स्थानीय महिला किसी आदमी के साथ खड़ी दिखाई देती है। इस दौरान सिख सिक्योरिटी गार्ड उसे किसी बात तो लेकर टोकता है तो महिला पहले उसे अंग्रेजी में गाली देती है और उसके बाद तेजी से उसकी पगड़ी की तरफ हाथ बढ़ाती है। महिला जैसे ही सिख सिक्योरिटी गार्ड की पगड़ी-दाढ़ी की तरफ हाथ बढ़ाती है तो सिक्योरिटी गार्ड भी गुस्से में आ जाता है। पहले वह पीछे हटता है, लेकिन इसके बाद महिला को जोर से एक थप्पड़ जड़ देता है। इसके बाद महिला उसे फिर से गालियां देने लगती है। कुछ स्थानीय लोग थप्पड़ का विरोध करते हैं, जिनको दूसरा सिख सिक्योरिटी गार्ड रोक देता है।

    घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस (PAPS) ने मामले की जांच शुरू कर दी। सुरक्षा एजेंसी ने जांच पूरी होने तक गार्ड को स्टोर से हटवा दिया है। यह मामला इसलिए भी ज्यादा सेंसिटिव हो गया है क्योंकि प्रिंस अल्बर्ट में हाल के महीनों में सुरक्षा कर्मियों की ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। महिला को थप्पड़ मारने की घटना के बाद सस्केचेवान के मानवाधिकार संगठनों ने सुरक्षा गार्डों की ट्रेनिंग की मांग उठाई है।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पंजाबियों का सपोर्ट मिल रहा है। इसके साथ ही इसे धर्म से जोड़कर देखा जा रहा है। नेट पर बहस छिड़ गई है कि सिखी के सिद्धांतों और सेल्फ डिफेंस के लिए हमला करना बुरा नहीं है। फिलहाल सस्केचेवान प्रशासन ने बढ़ती हिंसक घटनाओं के मद्देनजर सिक्योरिटी गार्ड के लिए निर्धारित काम के 40 घंटे की छूट की समीक्षा के आदेश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि कनाडा में गार्ड को इस तरह से ट्रेंड किया जाता है कि वह उकसावे की चरम सीमा पर भी किसी पर हाथ न उठाएं।

     

     

  • Swarna Nagari Express के पहियों से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    Swarna Nagari Express के पहियों से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    जैसलमेरः दिल्ली से जैसलमेर आ रही स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस (12468) में रविवार सुबह करीब 9 बजे पहियों में धुआं उठने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया और रेलवे स्टाफ ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया। घटना के चलते ट्रेन करीब 20 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। यात्री लगेज लेकर नीचे उतर गए।

    जानकारी मुताबिक, ट्रेन अपने निर्धारित समय पर लाठी स्टेशन से जैसलमेर के लिए रवाना हुई थी। कोच से धुआं निकलने की सूचना पर लोको पायलट ने जेठा और चांधन रेलवे स्टेशनों के बीच इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को जंगल क्षेत्र में ही रोक दिया। ट्रेन के अचानक रुकने और पहियों के पास से धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री एहतियातन कोच से नीचे उतरने लगे।

    ट्रेन रुकते ही रेलवे का तकनीकी स्टाफ और गार्ड तुरंत प्रभावित कोच के पास पहुंचे। अग्निशमन यंत्रों की मदद से कड़ी मशक्कत से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्राथमिक जांच पूरी कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बाद ट्रेन को करीब 20 मिनट की देरी से जैसलमेर के लिए रवाना किया गया। हालांकि रेलवे प्रशासन की ओर से आग लगने के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है, लेकिन रेलवे से जुड़े जानकारों का कहना है कि यह घटना ‘ब्रेक बाइंडिंग’ की वजह से हो सकती है।

     

  • Punjab News: 7 साल के मासूम से कुकर्म, पड़ोस के दुकानदार ने की दरिंदगी

    Punjab News: 7 साल के मासूम से कुकर्म, पड़ोस के दुकानदार ने की दरिंदगी

    लुधियानाः मिलरगंज इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 27 वर्षीय पड़ोसी दुकानदार द्वारा 7 साल के मासूम बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाया गया। आरोपी मासूम को डरा-धमका कर बैंक के ऊपर बने एक कमरे में ले गया और उसके साथ गलत काम किया। घटना के बाद पीड़ित ने परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज लिया है।

    जानकारी देते पीड़ित बच्चे की माता काजल ने बताया कि वे रोजाना काम पर चले जाते हैं और घर पर कोई न होने के कारण उनका 7 साल का बेटा स्कूल के बाद अपनी नानी पूनम की चाय की दुकान पर चला जाता था। यहीं पास में आरोपी सुनील कुमार भी अपनी दुकान लगाता था। परिजनों के अनुसार 5 फरवरी को जब वह कम से दुकान पर बच्चे को घर ले गया तो वह काफी गुमसुम और डरा हुआ था। जब मां ने प्यार से मासूम को पूछा तो जो उसने बताया उसे सुनकर पैरों तले जमीन खिसक गई।

    बच्चे ने बताया कि सुनील उससे गलत काम करता है। वह अक्सर बच्चों के बीच आता और मासूम को कहता तू बहुत शरारत करता है चल तुझे ऊपर कमरे में बंद करके आता हूं। वह बच्चे को जबरन पास ही स्थित यैस बैंक के ऊपर बने एक कमरे में ले जाता था। वहां ले जाकर आरोपी बच्चे के कपड़े उतारकर उसके साथ कुकर्म करता था। मासूम को डराया जाता था कि अगर किसी को बताया तो उसे जान से मार देगा या छत से नीचे फेंक देगा।

    मामले की जांच कर रहे ASI बलबीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की माता के बयानों पर आरोपी सुनील कुमार के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है ताकि आरोपी को कड़ी सजा मिल सके।

     

  • Punjab News: पुरानी रंजिश के चलते युवक की बेरहमी से हत्या, दो महीने बाद थी शादी

    Punjab News: पुरानी रंजिश के चलते युवक की बेरहमी से हत्या, दो महीने बाद थी शादी

    मोहाली: पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। भाई के जन्मदिन पर हुए पुराने विवाद का बदला लेने के लिए तीन-चार युवकों ने चंडीगढ़ के हल्लोमाजरा से एक युवक का अपहरण करके उसको बेरहमी से मार डाला। आरोपी पहले उसको जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर जीरकपुर में ले गया। इस दौरान रास्ते में उसके साथ मारपीट की। इसके बाद डेराबस्सी में ले जाकर लोहे की सरियों से उस पर ताबड़तोड़ हमला करके उसे मौत के घाट पर उतार दिया। मृतक की पहचान सेक्टर-20 के रहने वाले सुशील उर्फ साहिल के तौर पर हुई है। शुक्रवार दोपहर उसका शव डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में लावारिस हालात में पाया गया। जैसे ही सूचना मिली पुलिस ने तुरंत शव को सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच की मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। थाना सेक्टर-31 पुलिस को दिए बयान में हल्लोमाजरा के दीप कॉम्पलेक्स के रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि वह रैपिडो बाइक कैब चलाता है। 5 फरवरी को वह अपने रिश्तेदार सुशील के साथ किसी निजी काम से अंबाला और पेहोवा गया था। शाम को दोनों ही हल्लोमाजरा लौटे। करीब साढ़े चार बजे सुशील ने विजय को रविदार मंदिर के पास में छोड़ा और खुद आगे चला गया। इस दौरान 3-4 युवक वहां पर पहुंचे और उन्होंने अचानक से सुशील के साथ मारपीट शुरु कर दी। विजय ने जब बीच-बचाव करके बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसको धमकाया और सुशील को जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर फरार हो गए। इसके बाद में उसका कोई भी पता नहीं चला। परिवार वालों के अनुसार, नवंबर 2025 में जीरकपुर की प्रीत कॉलोनी में आरोपी अनिल के भाई का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इस दौरान पार्टी में नशे में कुछ युवकों ने सुशील से उसकी नई गाड़ी चलाने की जिद की। विवाद बढ़ने पर सुशील वहां से जाने लगा तभी जन्मदिन मना रहा युवक अचानक गाड़ी के नीचे आ गया और हादसे में उसकी मौत हो गई। इस मामले में जीरकपुर थाने में सुशील के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के अंतर्गत केस दर्ज था हालांकि परिजनों का यह कहना है कि यह मामला जांच में था परंतु आरोपियों ने कानून पर भरोसा करने की जगह खुद ही बदला लेने का फैसला कर लिया। इस रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से उसका अपहरण करके हत्या कर दी।

    घर में था शादी का माहौल

    सुशील की सगाई हो गई थी और करीबन दो महीनों के बाद उसकी शादी भी तय थी। उसके घर में शादी की तैयारियां भी चल रही थी परंतु अब हत्या की खबर के बाद सारा परिवार गहरे सदमे में चला गया है। सुशील के माता-पिता और बहन का पहले ही निधन हो गया है। वह सेक्टर-20 में स्थित सरकारी मकान में अपने भाई और भाभी के साथ रहता था और टेक्सी चलाकर अपने परिवार का गुजारा करता था।

    जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे आरोपी

    शुरुआत में सेक्टर-31 थाना पुलिस ने विजय कुमार के बयान पर जीरकपुर की प्रीत कॉलोनी के रहने वाले अनिल और उसके तीन साथियों के खिलाफ अपहरण का मामला भी दर्ज किया गया था। शव बरामद होने के बाद पुलिस ने एफआईआर में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी हैं फिलहाल पुलिस की टीम के द्वारा जीरकपुर और आस-पास के क्षेत्रों में लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों ने दावा किया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।    
  • Punjab News: जेल रोड के बाहर शाही इमाम समेत 3 लोगों पर हुआ हमला, केस दर्ज ,देखें वीडियो

    Punjab News: जेल रोड के बाहर शाही इमाम समेत 3 लोगों पर हुआ हमला, केस दर्ज ,देखें वीडियो

    लुधियाना: जामा मस्जिद जेल रोड के बाहर शाही इमाम समेत 3 लोगों पर 3 हमलावरों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हमलावरों ने शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उसमान रहमानी लुधियानवी, मस्जिद कार्यालय प्रबंधक और एक अन्य व्यक्ति पर ईंटें उड़ाकर हमला किया। घटना के पीछे मस्जिद परिसर में बनी दुकानों को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान उबेद-उर-रहमान, उसके बेटे अतिक-उर-रहमान और मोहम्मद अहमद के रूप में की गई है।

     

    मामले की शिकायत मस्जिद कार्यालय इंचार्ज मोहम्मद मुजाहिद ने दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि जामा मस्जिद का नवीनीकरण चल रहा है, जिसकी निगरानी खुद शाहि इमाम कर रहे हैं। 1 फरवरी को जब शाही इमाम मस्जिद पहुंचे तो आरोपियों वहां आए और गाली‑गलौज करने लगे। इसके बाद उन लोगों ने ईंट से हमला कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, जब उन्होंने और शाह नवाज ने बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई की। जब घटना स्थल पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि मस्जिद परिसर में कुछ व्यावसायिक दुकानें हैं, जिन पर आरोपी अपना मालिकाना हक जता रहे थे। पूरे परिसर के नवीनीकरण के चलते दुकानों को लेकर विवाद बढ़ गया। पहले दोनों पक्षों में समझौते की कोशिश की गई, लेकिन सहमति न बनने पर पुलिस ने केस दर्ज किया।

    पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धाराएं 115 (2) (जान बूझकर चोट पहुंचाना), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 332-सी (घर में घुसपैठ), 3(5) (सामूहिक मंशा) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • मलेशिया से PM Modi की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, बोले – ‘आंतकवाद से लड़ने पर ध्यान देंगे’

    मलेशिया से PM Modi की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, बोले – ‘आंतकवाद से लड़ने पर ध्यान देंगे’

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों मलेशिया के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ संयुक्त प्रेस बयान में कहा कि भारत और मलेशिया अपने रिश्तों को और मजबूत करने के लिए कई जरुरी क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे। उन्होंने साफ कहा है कि दोनों देशों के बीच भरोसे और साझेदारी के आधार पर आगे बढ़ने की योजना है। पीएम मोदी ने बताया कि सुरक्षा के क्षेत्र में भारत और मलेशिया मिलकर आतंकवाद से लड़ने खुफिया जानकारी साझा करने और समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देश रक्षा सहयोग को और भी व्यापक बनाएंगे ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे।

    तकनीक निभा रही खास भूमिका

    पीएम ने आगे कहा कि आज के समय में तकनीक बहुत ही अहम भूमिका निभा रही है। इसी को देखते हुए भारत और मलेशिया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक के साथ-साथ सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भी अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा जैसे जरुरी क्षेत्रों में भी दोनों देशों के बीच में सहयोग बढ़ाया जाएगा। पीएम ने बताया कि आज आयोजित सीईओ फोरम ने व्यापार और निवेश के नए रास्ते खोल दिए हैं। इससे दोनों देशों की कंपनियों को एक-दूसरे के यहां निवेश करने और व्यापार को बढ़ाने के अच्छे मौके मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

    दोनों देशों में गहरे होंगे रिश्ते

    पीएम मोदी ने भरोसे पर जोर देते हुए आगे कहा कि रणनीतिक विश्वास के जरिए भारत और मलेशिया आर्थिक बदलाव की दिशा में एक मजबूत रास्ता बनाएंगे। उन्होंने कहा कि साझेदारी सिर्फ सरकारों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि इसका फायदा आम लोगों को भी मिलेगा। पींएम ने यह साफ कहा है कि भारत अपने मित्र देशों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ना चाहता है। मलेशिया का साथ भी इसी सोच का हिस्सा है। आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्ते और भी गहरे होंगे और एशिया क्षेत्र में स्थिरता और विकास को भी नई दिशा मिलेगी।
  • Punjab News: पब्लिक मीटिंग में MLA Anmol Gagan Mann के दिखे तीखे तेवर, पुलिस को दिए कार्रवाई के निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: पब्लिक मीटिंग में MLA Anmol Gagan Mann के दिखे तीखे तेवर, पुलिस को दिए कार्रवाई के निर्देश, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़ से MLA अनमोल गगन मान ने लोगों की समस्याएं सुनने के लिए पब्लिक मीटिंग की। इस दौरान पानी के मुद्दे को लेकर वह भड़क गई और उनके तीखे बोल सामने आए। मीटिंग को संबोधित करते हुए उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि जिसने भी ट्यूबेल पर ताला लगाया है या ट्यूबेल से पानी रोकने की कोशिश की है, उसे पुलिस स्टेशन ले जाओ और पानी को चालू करवाएं। उन्होंने कहा कि किसी को भी किसी का पानी रोकने का अधिकार नहीं है।

    जानकारी मुताबिक, आप विधायक अनमोल गगन मान खरड़ में लोगों की समस्याएं सुन रही थी। इस दौरान इलाका निवासियों ने सबसे बड़ी समस्या पानी की बताई। लोगों ने आरोप लगाए कि एक व्यक्ति ने ट्यूबवेल पर कब्जा किया हुआ है जिससे उन्हें पानी की काफी दिक्कत आती है। इस बात से विधायक अनमोल गगन मान भड़क गई और उन्होंने वहां मौजूद पुलिस टीम को उक्त व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर समस्या हल करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने यह तक कह दिया कि उसे पुलिस स्टेशन ले जाओ और समझाओं कि ऐसे वह ट्यूबवेल पर कब्जा नहीं कर सकता। वहीं लोगों ने उन्हें अन्य मूलभूत समस्याएं भी बताईं जिसके बाद उन्होंने कहा कि वह हर समस्या का हल करवाएंगे और इस ओर खास ध्यान दिया जाएगा।