Blog

  • बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan की ऑनस्क्रीन हीरोइन को मिली जान से मारने की धमकी!

    मुबंईः बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री पूजा हेगड़े को कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें कि विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करके इसकी जानकारी साझा की है। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि धमकी के बाद अब एक्ट्रेस वापस भारत लौट आई है।

    बता दें कि विरल भयानी ने जो पोस्ट साझा किया है उसमें दावा किया गया कि बधुवार को दुबई पूजा हेगडे को जान से मारने की धमकी दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस दौरान एक्ट्रेस की तीखी बहस हुई और इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। बता दें कि पूजा हेगडे कथित तौर पर एक क्लब के उद्घाटन के लिए दुबई गई थी। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार अब एक्ट्रेस वापस भारत लौट आई हैं।

    इस पोस्ट को शेयर करने के कुछ देर बाद ही विरल भयानी ने इसको डिलीट कर दिया है। हालांकि पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस को एक्ट्रेस की चिंता है, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस की टीम ने जानकारी दी है कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। बता दें कि एक्ट्रेस के एक रिप्रेजेंटेटिव ने फ्री प्रेस जर्नल को जानकारी दी है कि हमें नहीं पता कि यह फर्जी खबर किसने शुरू की और यह पूरी तरह से झूठ है।

    वहीं, अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा हेगडे को आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में देखा गया था। बता दें कि ये फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज हुई थी और इसने बाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया था। हालांकि अब एक्ट्रेस शाहिद कपूर के साथ अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म में अपना जलवा दिखाने को तैयार है, जिसका नाम ‘देवा’ है।

  • पंजाबः बिक्रम मजीठिया की पत्नी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूर्व सीएम चन्नी का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    रोपड़/संदीप शर्माः पंजाब के रोपड़ में एक समरोह में पहुंचे पूर्व सीएम चरणजीत सिंह का अमृतपाल सिंह की पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने या अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी को किसी मामले में नामजद करने को लेकर बयान सामने आया है। चन्नी ने कहा कि उन्होंने अमृतपाल सिंह की पत्नी को पकड़ने के दौरान भी यह कहा था कि बेटियां सभी की सांझी होती है। चन्नी ने कहा कि हम राजनीतिक लोग सारा दिन बाहर रहकर क्या खरीदते है क्या बेचते है या कौन-कौन से काम करते है या क्या बोलते है।

    इस मामले में परिवारिक मैंबरों को कोई ज्यादा जानकारी नहीं होती। वहीं उन्होंने कहा कि बिक्रमजीत सिंह मजीठिया की पत्नी पर पर्चा दर्ज किया या उसे समन जारी किए, वह बिल्कुल गलत है। चन्नी ने कहाकि राजनीतिक लड़ाई को परिवार तक ले जाना गलत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की बेटी के सवाल पर कहा कि उनका जो मामला है वह उनके परिवारिक मैंबरों को बैठकर सुलझा लेना चाहिए। उन्होंने कही कि उनका सीएम मान का उनकी पहली पत्नी से तालाक हुआ है, बच्चों के साथ नहीं। भगवंत मान को इस पारिवारिक मुद्दे को बैठकर निपटाना चाहिए।

  • ਪੰਜਾਬ : Municipal Corporation ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਹਟਾਏ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬੰਠਿੰਡਾ : ਅੱਜ ਦੂਸਰੇ ਦਿਨ ਵੀ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਤਰਫੋਂ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਹਟਾਏ ਗਏ। ਕੁਛ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦੇ ਤਰਫੋਂ ਰੱਖਿਆ ਸਮਾਨ ਵੀ ਜਬਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ ਸਨ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਦੁਕਾਨ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਨਜਾਇਜ਼ ਕਬਜ਼ੇ ਕਰ ਰੱਖੇ ਹਨ।

    ਸਮਾਨ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਾਫੀ ਸਮੱਸਿਆ ਆਉਂਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਨੂੰ ਵੇਖਦੇ ਹੋਏ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਨੇ ਅੱਜ ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੂੰ ਵਾਰਨ ਦੇ ਕੇ ਛੱਡਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਕੁਝ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਦਾ ਸਮਾਨ ਵੀ ਚੁੱਕਿਆ।

  • पंजाबः फर्जी न्यूज चैनलों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर केंद्रिय मंत्री अनुराग ठाकुर का आया बयान

    लुधियाना: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने दिसंबर, 2021 से भारत की प्रभुसता और अखंडता के हित में, राज्य की रक्षा, विदेशी राज्यों के साथ दोस्ताना संबंध या सार्वजनिक व्यवस्था या उपरोक्त से संबंधित किसी भी गंभीर अपराध की उत्तेजना को रोकने के लिए एक्ट 2000 की धारा 69ए का उल्लंघन करने वाली सामग्री दिखाने के लिए 122 यूट्यूब-आधारित समाचार चैनलों तक सार्वजनिक पहुंच को अवरुद्ध करने के निर्देश जारी किए हैं।

    सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने राज्यसभा के चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान सांसद (राज्यसभा) संजीव अरोड़ा द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही। अरोड़ा ने फर्जी समाचार चैनलों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर मंत्री से जवाब मांगा कि फर्जी समाचार चैनलों को बंद करने के लिए सरकार द्वारा क्या कदम उठाए गए। इस दौरान उन्होंने यह भी पूछा गया कि पिछले तीन साल में कितने चैनल बंद हुए हैं।

    जिसके जवाब में केंद्रिय मंत्री ने कहा कि सरकार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम, 2021 (आईटी नियम, 2021) को अधिसूचित किया है, जो डिजिटल मीडिया से संबंधित है। समाचार और समसामयिक मामलों के प्रकाशकों और ऑनलाइन क्यूरेटेड सामग्री (ओटीटी प्लेटफॉर्म) के प्रकाशकों द्वारा नियमों के तहत निर्धारित आचार संहिता के अनुपालन और उनके द्वारा नैतिकता के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए एक तीन पधरी विधि प्रधान करता है। 

    इसके अलावा, मंत्री ने अपने जवाब में कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए सभी निजी सेटेलाइट टेलीविजन चैनलों को उनके द्वारा प्रसारित सामग्री के संबंध में केबल टीवी नेटवर्क (विनियमन) अधिनियम, 1995 के तहत निर्धारित कार्यक्रम कोड का अनुपालन करना आवश्यक है। यह अधिनियम टीवी चैनलों द्वारा कोड के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए त्रिस्तरीय शिकायत निवारण तंत्र का भी प्रावधान करता है। जहां भी संहिता का उल्लंघन पाया जाता है, उचित कार्रवाई की जाती है।

    आज यहां एक बयान में इसका खुलासा करते हुए अरोड़ा ने कहा कि अन्य समाचार-आधारित यूट्यूब चैनलों को 122 यूट्यूब समाचार चैनलों के खिलाफ सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा की गई कार्रवाई को एक “सबक” के रूप में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बनाये गये कानून का सभी को पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, विश्वसनीयता हर समाचार संगठन के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए समाचार रिपोर्ट पर लाइव होने से पहले प्री-चेक और काउंटर चेक किया जाना चाहिए।

  • ਪੰਜਾਬ: ਨਬਾਲਿਗ ਲੜਕੀਆਂ ਦੇ ਲਾਪਤਾ ਹੋਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ, ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਕੀਤੀ ਮੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਗੈਸਪੂਰਾ ਸਥਿਤ ਲਛਮੀ ਨਗਰ ਇਲਾਕੇ ਚੋਂ ਪਿਛਲੇ 4 ਦਸੰਬਰ ਤੋਂ 2 ਨਬਾਲਿਗ ਲੜਕੀਆਂ ਲਾਪਤਾ ਹਨ।ਜਿਨਾਂ ਦਾ ਅੱਜ ਤੱਕ ਕੋਈ ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਚੱਲ ਸਕਿਆ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਰੋ-ਰੋ ਕੇ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਹੀ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਉੱਪਰ ਸ਼ੱਕ ਜਾਹਿਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਨਾਮ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸ ਵਿਅਕਤੀ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨੀ ਧਮਕੀ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਹੀ ਸਲਾਮਤ ਲੱਭਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ 2 ਨਬਾਲਗ ਬੱਚੀਆਂ 4 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਸਕੂਲ ਗਈਆਂ ਸਨ।

    ਮਗਰ ਨਾ ਤਾਂ ਉਹ ਸਕੂਲ ਪਹੁੰਚਿਆ ਹਨ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਘਰ ਵਾਪਸ ਆਈਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਾਫੀ ਭਾਲ ਕੀਤੀ, ਪਰ ਉਹ ਨਹੀਂ ਲੱਭ ਸਕਿਆ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸਬੰਧਤ ਥਾਣੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਮਗਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਤੱਕ ਉਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਭਾਲ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਇੱਕ ਸ਼ੇਰੂ ਨਾਮਦੇਵ ਵਿਅਕਤੀ ਉੱਪਰ ਵੀ ਸ਼ੱਕ ਜਤਾਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਇਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਹੀ ਸਲਾਮਤ ਲੱਭਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।

  • पंजाबः महिला का पर्स छीनकर भाग रहे युवकों की बाइक की बस हुई टक्कर, एक की हड्डी टूटी

    कपूरथलाः जिले में डीसी चौक से एक महिला का पर्स छीन कर भाग रहे झपटमारों की बाइक बस से टकरा गई। इससे एक युवक घायल हो गया। उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा है। घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल आरोपी को गोली लगने का भी शक जताया जा रहा है। ड्यूटी डाक्टर सिद्धार्थ बिंद्रा ने घायल युवक के घुटने के नीचे गोली लगने व हड्डी टूटने की पुष्टि की है। हालांकि डीएसपी के अनुसार घायल को गोली नहीं लगी, बाइक के साइड स्टैंड की पत्ती घुटने से आरपार हो गई है। जिससे घुटने के नीचे की हड्डी टूटी है। 

    जानकारी के अनुसार देर शाम डीसी चौक के नजदीक से एक महिला का पर्स छीन कर भाग रहे दो झपटमारों की बाइक बस स्टैंड के नजदीक पीआरटीसी बस से टकरा गई। इसमें एक युवक की टांग घुटने के नीचे से टूट गई। जबकि दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। लोगों ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी गुरमीत सिंह, सिटी थाना-2 एसएचओ केवल सिंह मौके पर पहुंचे। 

    डीएसपी ने बताया कि उक्त बाइक सवार डीसी चौक से एक महिला का पर्स छीन कर भागे थे। पुलिस द्वारा उनका पीछा किया जा रहा था। उनको शक है कि झपटमारी के दौरान कुछ अन्य युवक भी आरोपियों के साथ थे। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक की पहचान प्रभजोत सिंह पुत्र जीत सिंह वासी मुश्कवेद के रूप में हुई है। सिविल के इमरजेंसी वार्ड में घायल का इलाज कर रहे डॉ सिद्धार्थ बिंद्रा के अनुसार युवक के घुटने के नीचे गोली लगी है और हड्डी भी टूट गई है। जिस कारण उसे अमृतसर के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
       

  • बाबा मोनी दास ने दुलेहड गौशाला को दान की 120 किवंटल तूड़ी

    पुनीत कार्य को आगे आएं गोसेवक: पंडित किशोरी 
    ऊना/सुशील पंडित : गोविंद धाम गौशाला दुलेहड़ में गौवंश को चारा उपलब्ध करवाने के लिए समाजसेवियों ने हाथ आगे बढ़ाएं हैं। सामाजिक सरोकारों को अपनाते हुए व गौवंश की सेवा के लिए गौसेवकों ने 120 क्विटंल तूड़ी दान की है। गौशाला के संचालक पंडित किशोरी लाल ने बताया कि गौशाला में मौजूदा समय में 80 के करीब गौवंश की सेवा दानी सज्जनों के सहयोग से की जा रही है। कई बार चारे को लेकर समस्या पेश आ जाती है, जिसको लेकर समाजसेवियों के साथ चर्चा की गई थी। जिसके बाद समाजसेवी बोध सिंह निवासी नेरचौक मंडी व राजा सिंह गुलेरिया निवासी बंगाणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बाबा मौनी दास मोगा(पंजाब) के समक्ष उठाया। जिस पर बाबा मौनी दास ने गउओं को चारे के लिए 120 क्विटंल तूड़ी से भरा ट्रक दुलेहड़ गौशाला के लिए भेजा है। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए समाजसेवियों व बाबा मौनी दास का धन्यावाद किया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि गौमाता की सेवा के लिए चारा उपलब्ध करवाने के लिए जरूर आगे आएं।
  • कांग्रेस सरकार अपनी 10 ग्रांटियो को पूरा करने मे फेल हुई: सुमित शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित : भाजपा प्रदेश सचिव एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी गृह मंत्रालयगृह मंत्रालय ने आज हिमाचल प्रदेश के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से 633.73 करोड़ रू की अतिरिक्त वित्तीय सहायता को मंजूरी दी।  चालू वर्ष के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन के कारण राज्य गंभीर रूप से प्रभावित हुआ।


    सुमीत ने बताया कि इसलिए आपदा मे प्रदेश के 10 प्रशासनिक जिला पूर्ण रूप से प्रभावित हुए थे उन्होंने बताया कि इसलिए आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अनुराग ठाकुर ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सँग प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण व दौरा किया था।


    उस फ़ौरी राहत देते हुए 560.80करोड़ कि राहत राशि को मुहैया करवाया था। यही नहीं राष्ट्रीय उच्च मार्ग के सुधार व सुदृढ़ीकरण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने स्वंय ज़िम्मेदारी ली थी। गांव मे आवास व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए ग्रामीण मंत्रालय ने 11000 नए पक्के घरों के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। संघीय ढांचे कि मजबूती के लिए केंद्र सरकार ने अपना राजधर्म निभाकर मोदी जी के दूसरे घर हिमाचल के प्रभावित लोगों कि मदद कर अनुकरणीय कार्य किया है।


    उन्होंने कहा जहाँ आपदा प्रभावितों कि मदद के लिए रोज़ प्रदेश कांग्रेस नेता ब्यानवीर बन रहे थे और नित केंद्र सरकार को मदद के नाम पर कोसने कि बजाय धर्मशाला मे गैर उपलब्धि वाले एक वर्ष के कार्यक्रमों पर फ़िज़ूल खर्ची छोड़ इसलिए धन का उपयोग भी आपदा पीड़ीतोँ कि मदद करते तो कर्म के आधार पर सुख की सरकार को सार्थक करने मे सफल होते।


    उन्होंने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपनी 10 ग्रारंटियों को पुरा करने मे फेल हुई है और अब आगामी 4वर्षो मे पूरा करने की बात कर प्रदेश की जनता को ठगने का कार्य मे जुट गयी है।12000 करोड़ ऋण लेकर मात्र अपनी मौज मस्ती मे मसरुफ कांग्रेस सरकार को लोगों की बेदना को घर द्वार जाकर समझना चाहिए न कि प्रदेश मे टेंडर प्रक्रिया मे संगठित लूट को  प्रोत्साहित करना चाहिए।


    सुमीत ने कहा की मोदी सरकार विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर लोगों के घर-घर दस्तक दे रही है। वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने एक वर्ष के निराशाजनक कार्यकाल पर विचार विमर्श करने से बचने मे लगातार प्रयासरत है।


    सुमीत ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने सुकखू सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल का आंकलन मोदी सरकार के 9 वर्ष की आमजन से जुड़ी लाभकारी योजनाओं से तुलनात्मक कर लिया है और विधानसभा चुनाव मे की गयी गलती को आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव मे हिमाचल की चारों सीट पर भाजपा को जिता कर ठीक करने को उत्सुकता से तैयार बैठें हैँ।

  • नैशनल थ्रो बाल के लिए लड़कियों की टीम का चयन

    ऊना/सुशील पंडित : थ्रो बॉल इंडिया एसोसिएशन के सौजन्य से झारखंड के चांडिल  में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय थ्रो बॉल खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हिमाचल की टीम  में  लड़कों की टीम का चयन पहले ही हो चुका है। थ्रो बाल हिमाचल प्रदेश के मुख्य संरक्षक अजय ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल से बच्चों का शारीरिक विकास, संज्ञानात्मक विकास, संवेगात्मक विकास, सामाजिक विकास एवम् नैतिक विकास को बढ़ावा मिलता है।  खेल बच्चों की मानसिक क्षमताओं के विकास में भी एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। हिमाचल की टीम 25 दिसंबर को हिमाचल से चांडिल झारखंड में जाएगी। इस प्रतियोगिता में हिमाचल से जूनियर सीनियर लडके, लडकियों की टीमें भी भाग लेने हेतु जा रही है। अजय ठाकुर ने खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की।थ्रो बॉल के लिए हिमाचल के कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, सोलन, सिरमौर ज़िलों से खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 


    लड़कियों की सव जूनियर टीम में मानसी राणा, अनुष्का,आरूणी, वर्षा रानी,अंशिका राणा,दीया शर्मा,शिवानी ठाकुर,आकांक्षी,आकृति शर्मा, राधिका शर्मा,
    वहीं पर सीनियर टीम में  शताक्षी, अंजलि शर्मा,बेबी कुमारी, प्रियंका चंदेल,निशा देवी,साक्षी,हिमानी,उमा सहित अन्य खिलाड़ी चयनित किए गए। 


    । इस मौके पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी अमन,पूर्ण,श्याम मुरारी,तीक्ष्ण,नीरज नरेश, अजय,यशवीर, इंदु बाला, अंजू, ममता भी उपस्थित रहे।

  • पंजाब : पुलिस एवं आर्मी के जवानों ने संयुक्त रूप से किया मार्कड्रिल का आयोजन, देखें वीडियो

    पठानकोट : पुलिस एवं आर्मी के जवानों ने आंतकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए संयुक्त रूप से मार्कड्रिल का आयोजन किया। जिला पठानकोट अति संवेदनशील इलाका होने के चलते आए दिन पंजाब पुलिस आर्मी के जवानों को साथ लेकर अलग-अलग गतिविधिया की जाती हैं।

    इसी के चलते आज जिला पठानकोट में पंजाब पुलिस के एसएसपी दविंदर सिंह ढिल्लों की अगुवाई में डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान और आर्मी के जवानों ने संयुक्त रूप से एक मार्क डील का आयोजन किया। जिसमें डीएसपी सुमेर सिंह मान एवं आर्मी के जवानों ने संयुक्त रूप से आतंकवादी गतिविधियों से निपटने के लिए एक संयुक्त अभियान चलाया गया।