हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई से बड़ी खबर सामने आई है। जहां प्राइमरी स्कूल की दीवार गिर गई। इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, इलाके में लगातार हो रही मूसलादार बारिश के कारण बिलग्राम नगर पालिक के प्राइमरी स्कूल की बाउंड्री गिर गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि दीवार का काफी हिस्सा गिरने से रोड़ पर मलबा भर गया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे के दौरान कोई गुजर नहीं रहा था। और ना ही कोई वाहन खड़ा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
Blog
-

2 मासूमों की मौत, परिवारों में छाया मातम
नई दिल्ली : महम शहर के गांव इमलीगढ़ स्थित जलघर में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। रविवार को छुट्टी कारण दोनों बच्चे महम शहर के वार्ड-15 निवासी भरत (13) पुत्र हनी व उत्तर प्रदेश मुरादाबाद निवासी आरिस (10) पुत्र शराफत घर पर ही थे। हादसे के शिकार मासूम भरत 6वीं व आरिस 5वीं कक्षा के छात्र थे। इस दौरान वे साइकिल लेकर अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए इमलीगढ़ जलघर की तरफ चले गए जहां वे अज्ञात कारणों के चलते साइकिल सहित जलघर के टैंक में जा गिरे।
बताया जा रहा है कि भरत व आरिस के पानी के टैंक में गिरते ही 11 अन्य बच्चों ने चीख-पुकार मचाई। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास कार्य कर रहे लोग मौके दौड़े और बच्चों को बचाने का प्रयास किया। भरत व आरिस के जलघर के टैंक में डूबने की सूचना पाकर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। काफी खोजबीन के बाद दोनों छात्रों के शवों को टैंक की तलहटी से निकाला गया।एम्बुलेंस से तत्काल बच्चों को स्थानीय सामान्य अस्पताल लाया गया जहां जांच उपरांत चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी उप-निरीक्षक सोनू ने बताया कि बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और कार्रवाई की जा रही है।
-

जालंधरः Civil Hospital के OPD में लगी लंबी कतारे, मरीज हुए परेशान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल के OPD में आज सुबह से पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लंबी कतारे लगी हुई है। मरीजों को पर्ची बनावाने के लिए काफी समय तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। दरअसल, आज सिविल में पंजाब रोडवेज के कर्मी मेडिकल करवाने के लिए आए हुए है। जिसके कारण सिविल में लगी लंबी कतारों से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीडियों में देखा जा सकता हैकि गर्मी से परेशान हुए मरीज काफी समय से लाईनों में लगे हुए है। वहीं इस मामले में मरीजों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें एक घंटा लाइन में खड़े हुए हो गया है।
वहीं एक अन्य मरीज ने कहा कि उसे काफी ज्यादा दर्द हो रहा है। वह एक घंटे से लाइन में लगी हुई है। इस दौरान महिला का कहना है कि उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। महिला ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि हमारी गरीबों की सुनवाई की जाए। इस दौरान महिला ने आरोप लगाए है कि सिविल में कहीं भी जाए तो वह उन्हें बाद में यह कहकर भेज देते है कि हमारा चाय का टाईम हो गया या लंच का टाईम हो गया है। महिला ने कहा कि हमें लाईनों में लगे रहने का कोई शौंक नहीं है। हमारे कार्ड बने हुए है। जिसके चलते हमें सिविल में रैफर किया गया और हम लाईनों में अपनी बारी का काफी समय से इंतजार कर रहे है।
-

जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत, पूर्व पार्षद घायल
जालंधर, ENS: उप-मंडल मुख्यालय शाहकोट में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में 1 व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 1 गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान बीडीपीओ दफ्तर शाहकोट के नजदीक रहने वाले दलजीत सिंह (48) पुत्र जगजीत सिंह के रूप में हुई है। जबकि इस हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान पूर्व पार्षद तारा चंद के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा सड़क पर मोटरसाइकिल फिसलने के कारण हुआ है।

दरअसल, दलजीत पूर्व पार्षद तारा चंद को बाइक पर शाहकोट से मलसियां लेकर जा रहा था। जैसे शाहकोट ट्रक यूनियन के पास पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक फिसलते हुए सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में दलजीत और तारा चंद बुरी तरह से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही दलजीत और तारा चंद के नजदीकी मौके पर पहुंच गए। वह दोनों को सिविल अस्पताल शाहकोट ले आए।
शाहकोट अस्पताल में डॉ़क्टरों ने दलजीत की गंभीर हालत देखते हुए उसे तुरंत जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। जबकि तारा चंद वहीं पर उपचाराधीन हैं। जालंधर के निजी अस्पताल में दलजीत ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि दलजीत सिंह शादीशुदा है और उसकी दो लड़कियां हैं। उसकी बेटियां विदेश में रहती हैं। उनके पंजाब आने पर ही शाहकोट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों का कहना है कि आज शाम तक दलजीत की लड़कियों के पहुंचने की उम्मीद है।
-

हवाई हमला : 40 की मौत, दर्जनों घायल
नई दिल्ली : सूडान की राजधानी खार्तूम के एक बाजार में भीषण हवाई हमला हुआ, जिसमें में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 36 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूडान की आम जनता गृह युद्ध की आग में जल रही है। खार्तूम के एक बाजार में हुए हवाई हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि ड्रोन हमले के कारण 36 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल है। रिपोर्ट के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रविवार के ड्रोन हमले के पीछे कौन सा पक्ष शामिल है। लेकिन इस हवाई हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि 5 अप्रैल से सूडान में शुरू हुए गृह युद्ध के बाद नागरिकों की मौत का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।
आरएसएफ के कब्जे वाले इलाके में हुआ है हमला
दक्षिणी खार्तूम आपातकालीन कक्ष नामक स्थानीय स्वयंसेवकों के एक समूह द्वारा साझा की गई तस्वीरों में कई महिलाएं और पुरुष घायल दिख रहे हैं और कपड़े में ढके हुए शव दिखाई दे रहे हैं. द गार्जियन ने अपनी रिपोर्ट में रॉयटर्स के हवाले से लिखा कि जिस इलाके में हवाई हमले हुए हैं, वह ख्य रूप से आरएसएफ के कब्जे में आता है।
सूडानी सेना पर आरएसएफ ने लगाया आरोप
रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बाद आरएसएफ ने एक बयान में सूडानी सेना पर हमले का आरोप लगाया। हालाँकि सूडानी सेना ने जिम्मेदारी से इनकार करते हुए आरएसएफ को दोषी ठहराय। ब्रिगेडियर जनरल नबील अब्दुल्ला ने रॉयटर्स को बताया कि हमारा लक्ष्य केवल विभिन्न क्षेत्रों में दुश्मन के समूहों और स्टेशनों पर हमला करना है।
-

दर्दनाक हादसाः खाई में टिप्पर गिरने से 3 की मौत, 5 घायल
शिमलाः जिले के उप मंडल रोहड़ू के चिड़गांव से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक टिप्पर के खाई में गिरने से 3 व्यक्तियों की मौत हो गई है। हादसे में 5 लोग घायल हुए हैं। हादसा रविवार शाम खशधार में हुआ। मृतक व घायल लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार के पास काम करने वाले मजूदर थे। मृतकों की पहचान जय बहादुर (48), दिल बहादुर (36) और चालक दिनेश बहादुर (19) के रूप मेंकी गई है। इनमें जय बहादुर और दिल बहादुर की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई, जबकि चालक दिनेश बहादुर ने अस्पताल में दम तोड़ा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये सभी काम निपटाकर टिप्पर (एचपी 63-7198) में सवार होकर अपने निवास स्थानों को जा रहे थे कि खशधार में चालक ने नियंत्रण खो दिया और टिप्पर खाई में लुढ़क गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग मौके पर जुटे और पुलिस को सूचित किया। तीन लोग मौके पर मृत पाए गए। पुलिस ने पांच घायलों को खाई से निकाला गया। इन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहडू लाया गया है।
प्रथम दृष्टतया हादसे की वजह 19 साल के चालक की लापरवाही सामने आई है। हादसे का शिकार हुए ये मजदूर चिड़गांव में सड़क निर्माण में लेबर का कार्य कर कर रहे थे। शिमला के एसपी संजीव गांधी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। हादसे को लेकर चिड़गांव थाना में मामला दर्ज किया गया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
-

टायर फटने से सवारियों से भरी बस में लगी आग, यात्रियों में मची भगदड़, देखें वीडियो
जबलपुरः छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही पैसेंजर बस के टायर में आग लगने से यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। बस में सवार यात्री तुरंत नीचे उतर गए और अपनी जान बचाई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। यह घटना छिंदवाड़ा के चौरई चांद बाईपास के पास हुई है।दरअसल, छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही एसएमटी ट्रेवल्स की एक बस में सोमवार की सुबह चौरई के पास आग लग गई।
हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, बस का पिछला टायर अचानक फट गया, जिससे पूरी बस में भीषम आग लग गई। आग देख बस में सवार यात्री तुरंत नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। वहीं बस में अधिकांश स्टूडेंट्स सवार थे, जो परीक्षा देने जबलपुर जा रहे थे। वहीं बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एएसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही बस क्रमांक MP28 P1369 SMT ट्रेवल्स में चौरई बायपास पर टायर फटने के बाद आग लग गई। आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। फायर ब्रिगेड और पुलिस बल मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने में जुटी हुई है।
-

सड़क हादसा : तेज रफ्तार लॉरी ने टेम्पो ट्रैवलर को मारी टक्कर, 7 की मौत
नई दिल्ली : तमिलनाडु के तिरुपत्तूर जिले के नटरामपल्ली में नेशनल हाइवे पर भयानक सड़क हादसा हुआ है। ये हादसा तब हुआ, जब हाईवे पर एक तेज रफ्तार लॉरी ने एक टेम्पो ट्रैवलर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद टेम्पो सड़क किनारे बैठी महिलाओं के ऊपर चढ़ गया।
ये हादसा इतना ज्यादा दर्दनाक था कि इसकी चपेट में आए 7लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। ये हादसा आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के कुप्पम शहर से लगती सीमा के पास हुआ है। बताया गया है कि इस हादसे में 10 लोग बुरी तरह घायल हुए है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।
सड़क हादसे का शिकार हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। नटरामपल्ली में हुए इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान एम. मीना (50), डी. देव्यानी (32), पी. सैत्तू (55), एस.देविका (50), वी.सावित्री (42), के.कालावथी (50) और आर.गीता (34) के तौर पर हुई है। ये सभी पास के इलाके के रहने वाले थे।
-

फैक्ट्री में लगी आग, 12 गाड़िया आग पर काबू पाने में जुटी, देखें वीडियो
नई दिल्लीः दिल्ली के नरेला क्षेत्र के भौरगढ की प्लास्टिक उत्पाद बनाने वाले एक फैक्ट्री में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई थी। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने एक दर्जन गाड़ियों को मौके पर रवाना कर दिया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह छह बजकर 10 मिनट पर भौरगढ में स्थित एक प्लास्टिक की वस्तुएं बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी।
सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां रवाना की थी, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारी ने आग कहा कि फिलहाल आग लगने का कारण नहीं पता चला है। वहीं, रविवार को प्रगति मैदान के पास भैरों मार्ग स्थित भैरो मंदिर में सुबह आग लग गई। आग लगने सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मी ने बताया कि भैरों मंदिर के पास बिजली के तारों में आग लग जाने से मंदिर के गेट के बाहर आग लग गई।
बता दें कि इसी साल मई के महीने में भी नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगने की घटना सामने आई थी। तब जूते बनाने वाली एक फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई थी। हालांकि, तब भी किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं थी। वहीं, इससे पहले इसी इलाके में 1 नवंबर 2022 को भी आग लग गई थी। आग लगने की इस घटना में लगभग 20 लोग घायल हुए थे। घटना के समय फैक्ट्री में 300 कर्मचारी काम कर रहे थे। सभी फायरकर्मियों को सीढ़ियों के जरिए उतारकर नीचे लाया गया थाष
-

शाहरुख की ‘जवान’ ने रविवार को तोड़ा रिकॉर्ड, 4 दिन में 500 करोड़ पार
नई दिल्ली : शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ थिएटर्स में ऐसा बिजनेस कर रही है जो किसी ने सोचा भी नहीं होगा। ‘पठान’ की कमाई के आंकड़ों से शाहरुख ने हिंदी सिनेमा फैन्स को हैरान कर दिया था। लेकिन ‘जवान’ से सर 4 दिन में उन्होंने दिखाया है कि वो कितना बड़ा धमाका कर सकते है। ‘जवान’ से शाहरुख खान ने थिएटर्स को वो दिन दिखाने शुरू कर दिए हैं, जिनका सपना फिल्म बिजनेस कभी देखता रहा होगा।
पहले दिन से ही थिएटर्स में उनकी फिल्म का क्रेज जनता के सर चढ़कर बोल रहा है और ये हाल सिर्फ भारत में ही नहीं है, बल्कि इंटरनेशनल मार्किट में भी है। इस साल की शुरुआत में शाहरुख ने ‘पठान’ से बड़ी धुआंधार वापसी की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के ऐसे आंकड़े जुटाए, जो बॉलीवुड फिल्मों ने पहले कभी नहीं देखे थे। अब ‘जवान’ से शाहरुख जैसे ये साबित करने पर जुटे हैं कि उनके अनलिमिटेड स्वैग का जादू बॉक्स ऑफिस का साइज इतना बढ़ा सकता है कि कोई अनुमान भी नहीं लगा सकता।
गुरुवार को रिलीज वाले दिन रिकॉर्डतोड़ कमाई करने वाली ‘जवान’, शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर थोड़ी सी हल्की पड़ी। लेकिन शनिवार को फिल्म ने अकल्पनीय जंप लिया और बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया। रविवार को ‘जवान’ ने एक बार फिर से हिंदी फिल्मों को एक ऐतिहासिक कमाई वाला दिन दिया है। आइए बताते हैं सिर्फ 4 दिन में ही ‘जवान’ की कमाई ने क्या बवाल मचाया है।
