Blog

  • पंजाब : नशे की ओवरडोज से महिला की मौत

    पंजाब : नशे की ओवरडोज से महिला की मौत

    अबोहर: पंजाब के अबोहर में नशे की ओवरडोज से एक महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। नगर थाना पुलिस ने महिला के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान पूजा उर्फ हेमलता पत्नी गुर्रपीत सिंह निवासी निरंकारी भवन रोड नजदीक शोली धर्मशाला के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार बीती रात उक्त महिला गली नंबर 6 शिव मंदिर के निकट एक घर में घुसी व पानी पीने की बात कही। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि महिला ने कोई नशा भी किया हुआ था।

    इस दौरान उक्त महिला घर के अंदर चली गई व बैठ कर टीका लगाने लगी, लेकिन घर वालों ने उक्त महिला को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह असफल रहे। टीका लगाते ही मृतक महिला वहां ही लेट गई व उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। इसके बाद घर वालों ने पुलिस व नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों को सूचित किया। मौके पर नर सेवा समिति के सदस्य बिट्टू नरूला व सोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे व नगर थाना पुलिस के एसआई बहादर सिंह भी पुलिस बल पर मौके पर पहुंचे व जांच पड़ताल शुरू कर दी।

    महिला के पास एक सरिंज व एक मोबाइल मिला है। पुलिस ने महिला के शव को यहां के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया व जांच पड़ताल की जारी है। पुलिस का कहना है कि महिला के पति के बयानों पर कारवाई की जाएगी। बताया जाता है कि महिला नशे की आदि थी व अकसर नशा करती थी।

    फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि महिला की मौत ओवरडोज नशे के कारण हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि महिला की नशे के ओवरडोज से मौत होने का अबोहर में यह मामला सामने आया है हालांकि इससे पहले युवकों के मामले तो सामने आते रहते है।

  • भारी बारिश के बाद कालका शिमला रेल ट्रैक बाधित, सभी ट्रेन रद्द, देखें वीडियो

    भारी बारिश के बाद कालका शिमला रेल ट्रैक बाधित, सभी ट्रेन रद्द, देखें वीडियो

    शिमला: कालका शिमला विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह हुई बारिश के कारण कई जगह पर भूस्खलन हो गया। इस कारण कालका से शिमला और शिमला से कालका जाने वाली सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कोटी, जाबली, सनवारा, धर्मपुर, कुमारहट्टी, बड़ोग समेत शोघी रेलवे स्टेशन के आसपास ट्रैक पर भारी मात्रा में मलबा आया है।

    वहीं कई जगह रेलवे ट्रैक पर पेड़ भी गिरे हैं। जिसकी सूचना रेलवे स्टेशन के माध्यम से अंबाला मंडल के अधिकारियों को दी गई है। इसके बाद अधिकतर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ट्रैक को बहाल करने का कार्य चला हुआ है।

  • पंजाब : चादर में लिपटी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

    पंजाब : चादर में लिपटी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

    बठिंडा: जिले में एक अज्ञात शख्स की लाश मिली है। शव चादर में लिपटा था और खालसा स्कूल के पास मुल्तानिया पुल के नीचे पड़ा था। लाश काफी पुरानी हैं, जिसे कूड़ा उठाने वालों ने देखा और पुलिस को बताया। पुलिस ने मौके पर आकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए गुमशुदा लोगों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। वहीं शव होने की जानकारी मिलते ही एसपीडी अजय गांधी, डीएसपी सिटी वन विश्वजीत सिंह मान, थाना कोतवाली एसएचओ परविंदर सिंह के अलावा अलग-अलग पुलिस टीमें जांच के लिए मौके पर पहुंची।

    लाश को सहारा जनसेवा समिति ने अपनी एंबुलेंस में पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, लेकिन उसके पास एक आधार कार्ड मिला है। पुलिस के अनुसार, आधार कार्ड किसी करतार सिंह बस्ती का है। उसके आधार पर पुलिस मृतक के पते की पहचान कर रही है। डीएसपी सिटी वन विश्वजीत सिंह मान का कहना था कि उनको सुबह 7 बजे के करीब सूचना मिली थी कि पुल के नीचे एक व्यक्ति की लाश पड़ी है।

    सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। मृतक की पहचान करने के लिए टीमों को लगा दिया गया है। सहारा जनसेवा समिति के वॉलंटियर जग्गा और हरबंस ने बताया कि सुबह कचरे वाला जब कचरा उठाने के लिए आए तो उन्हें दुर्गंध आई। आस-पास देखा तो दीवार के पास एक चादर में लाश लिपटी हुई देखी । लोगों ने समिति और पुलिस को फोन करके सूचना दी। समिति के वर्कर पुलिस के साथ मिलकर मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास कर रहे हैं।

  • आज का राशिफल, 24 जून 2023

    आज का राशिफल, 24 जून 2023

    मेष: नोकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा। पारिवारिक व्यस्तता रहेगी। आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। विवेक से कार्य करें। स्थानीय धर्मस्थल की परिवार के साथ यात्रा होगी। पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा।

    वृष: लाभ के अवसर प्राप्त होगे शत्रु भय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी जछी रहेगी। नौकरी में कार्य व्यवहार, ईमानदारी की ‘प्रशंसा होगी। मशक्कत करने से लाभ होगा। चिंता होगी। शत्रु पराजित होंगे। लेनदारी बसूल होगी। व्यावसायिक यात्रा रहेगी।

    मिथुन: मान-सम्मान मिलेगा। कारोबारी नए अनुबंध होंगे। नई योजना बनेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्त्री कष्ट संभव कलह से बचें। कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे। विवेक से कार्य बनेंगे पेट रोग से पीड़ित होने की संभावना वस्त्राभूषण की प्राप्ति के योग।

    कर्क: देव दर्शन होंगे। राज्य से लाभ होने की संभावना मातृपक्ष की चिंता बाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें धनागम की संभावना मित्र मिलेंगे। विवाद न करें यात्रा सफल रहेगी। विवाद न करें। लेन-देन में सावधानी रखें। कानूनी बाधा दूर होगी।

    सिंह: स्वास्थ्य ठीक होगा। प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। डोडाटों में न पड़े। आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना। शत्रु पराजित होंगे। लाभ होगा। अनजाना भय सताएगा। राज्य से लाभा शत्रु शांत होंगे।

    कन्या: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। नेत्र पीड़ा की संभावना धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा। से परेशान होंगे। अपमान होने की संभावना कष्ट की सभावना धनहानि ष्ट-पीड़ा शारीरिक पीड़ा होगी। बेचैनी रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

    तुला: उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनागम सुस्त रहेगा। कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा। दुःखद समाचार प्राप्त हो सकता है। कुछ लाभ की संभावना चिंताएं कुछ कम होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। भागदौड़ रहेगी भूमि भवन सबंधी योजना बनेगी।

    वृश्चिक: पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना कुसंग से तानि धनागम सुखद रहेगा। प्रेमिका मिलेगी। कुछ आय होगी। माता को कष्ट रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

    धनु: व्यर्थ भागदौड़ होगी। भय-पीडा, मानसिक कष्ट की संभावना। लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा। दुःसमाचार प्राप्त होगे। हानि तथा भय की संभावना, पराक्रम से सफलता, कलहकारी वातावरण बनेगा। भयकारक दिन रहेगा। भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है।

    मकर: मात्रा के योग बनेंगे कुछ कट होने की संभावना लाभ के योग बनेंगे स्त्री वर्ग को कहा कुसंग से कहा कलहकारक दिन रहेगा अपनी तरफ से बात को बढ़ावा न दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर-बाहर अशांति रह सकती है। प्रयास सफल रहेंगे।

    कुंभ: आय में वृद्धि होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विरोध की संभावना, धनहानि, गृहस्थी में कलह, रोग से घिरने की संभावना, कुछ कार्यसिद्धि की संभावना चिंताए जन्म लेंगी। स्त्री पीड़ा कुछ लाभ की आशा करें।

    मीन: लाभ होगा। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी। शत्रु दबे रहेंगे। कलह अपमान से बचे संभावित यात्रा होगी। सावधानी बरतना होगी।

  • पंजाब : आज ही लगवा लें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, नहीं तो कटेगा इतने हज़ार का चालान

    पंजाब : आज ही लगवा लें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, नहीं तो कटेगा इतने हज़ार का चालान

    चंडीगढ़ : पंजाब के लोगों को सात दिन में अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवानी होगी नहीं तो एक जुलाई से मोटा चालान कटवाना पड़ेगा। पंजाब परिवहन विभाग और पुलिस ने इसकी तैयारी कर ली है। लोगों को 30 जून तक नंबर प्लेट लगवाने की हिदायत दी गई है। इसके बाद मोटर वाहन एक्ट, 1988 की धारा 177 के तहत कार्रवाई होगी। इसमें पहली बार पकड़े जाने पर दो हजार रुपये जुर्माना होगा जबकि इसके बाद पकड़े जाने पर तीन हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं, वाहनों को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया जाएगा।

    विभाग ने लोगों को आखिरी चेतावनी दी है कि तय समय में अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवा लें। पंजाब में वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम कई साल से चल रहा है लेकिन इस बीच नंबर प्लेट के फीका पड़ने का मामला सामने आया था। साथ ही यह मामला हाईकोर्ट पहुंचा था लेकिन कुछ नियमों के साथ कंपनी को तय समय में काम पूरा करने की हिदायत दी गई थी। हालांकि बीच में कोरोना महामारी ने दस्तक दे थी। ऐसे में यह काम अधर में रह गया था। कई बार विभाग हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की तिथि बढ़ा चुका है।

    इसके बाद अब इस दिशा में कार्रवाई की गई है। विभाग ने इस संबंध में एक पत्र पुलिस को भेज दिया है। साथ ही सभी जिलों के आरटीओ को इस बार सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी है। विभाग के मुताबिक साल 2019 से पहले बने वाहनों को रजिस्ट्रेशन के लिए वेबसाइट www.punjabhsrp.in पर जाना होगा। इसमें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट घर पर लगवाने का विकल्प चुनना होगा।

    इसके बाद वाहन संबंधी डिटेल साइट पर भरनी होगी। इसके अलावा अधिक जानकारी विभाग के फोन नंबर 7888498853 या 7888498859 से ली जा सकती। एक अप्रैल 2019 के बाद के निर्मित वाहनों मालिकों को अपने मोटर वाहन डीलर से संपर्क करना होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई चलेगी।

  • ਪੰਜਾਬ : ਰੁੱਖ ਨਾਲ ਲਟਕੀ ਮਿਲੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਰੁੱਖ ਨਾਲ ਲਟਕੀ ਮਿਲੀ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪਠਾਨਕੋਟ: ਪਿੰਡ ਚਕਧਾਰੀਵਾਲ ਦੇ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ 30 ਸਾਲਾ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕਦੇਹ ਭੇਤ ਭਰੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਚ ਰੁੱਖ ਨਾਲ ਲਟਕੀ ਹੋਈ ਮਿਲੀ ਜਿਸ ਜਲ ਇਲਾਕੇ ਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਰੁੱਖ ਨਾਲ ਲਟਕਿਆ ਵੇਖ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਬਾਰੇ ਪੁਲਸ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਪੁਲਸ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਦਰਖਤ ਤੋਂ ਹੇਠਾਂ ਉਤਾਰ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਕੇ ਤਫਤੀਸ਼ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ ਹੈ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਤਾਬਕ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦਾ ਨਾਮ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਹੈ ਜੋਕਿ ਪਿੰਡ ਚਕਧਾਰੀਵਾਲ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੀ ਅਤੇ ਪਿਛਲੇ ਕਲ ਕਰੀਬ 11 ਬਜੇ ਘਰੋਂ ਨਿਕਲਿਆ ਸੀ ਰਾਤ ਤੱਕ ਘਰ ਨਾ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਇਸ ਭਾਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਪਰ ਅੱਜ ਸਵੇਰੇ ਖੇਤਾਂ ਲਗੀ ਪਾਣੀ ਦੀ ਮੋਟਰ ਨੇੜੇ ਦਰਖਤ ਨਾਲ ਲਟਕਦੀ ਹੋਈ ਸੁਰਜੀਤ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਮਿਲੀ।

  • पंजाब : कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित 6 पर केस दर्ज

    पंजाब : कांग्रेस के पूर्व विधायक सहित 6 पर केस दर्ज

    लुधियाना : चिटफंड घोटाले में जेल में निर्मल सिंह भंगू की जमानत करवाने की एवज में 3.5 करोड़ रुपए लेने वाले कोटभाई के पूर्व कांग्रेसी विधायक प्रीतम सिंह सहित छह लोगों पर थाना सराभा नगर में साजिश के तहत धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। जिसमें से पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

    जानकारी के मुताबिक यह केस शिंदर सिंह की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि उसके चाचा निर्मल सिंह भंगू जोकि चिटफंड घोटाले में पहले तिहाड़ जेल , अब बठिंडा जेल में बंद है। उनकी जामनत करवाने के लिए पूर्व विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि उसकी सरकार में अच्छी पैठ है। वह उन्हे पैसे दे तो वह उसकी जमानत करवा देगा। आरोपियों ने पांच करोड़ रुपए मांगे थे।

    जिसमें से साढ़े तीन करोड़ रुपए पहले दे दिए थे। बाकी डेढ़ करोड़ काम होने के बाद देने थे। लेकिन, आरोपियों ने पैसे लेने के बाद उनका कॉल उठाना बंद कर दिया था। फिर सी.पी. मनदीप सिंह को शिकायत दी गई। जिसके बाद आरोपी प्रीतम सिंह कोटभाई पूर्व विधायक कोटभाई, जीवन सिंह, दिलीप कुमार त्रिपाठी, संजय शर्मा, सईद परवेज रहमाज, धर्मवीर पर केस दर्ज किया गया है। जिसमें से जीवन सिंह, धर्मवीर सिंह और दीलिप कुमार को पकड़ लिया गया है। जबकि फरार पूर्व विधायक की तलाश की जा रही है।

  • पंजाब, चंडीगढ़ सहित दिल्ली में लगे भूकंप के झटके

    पंजाब, चंडीगढ़ सहित दिल्ली में लगे भूकंप के झटके

    चंडीगढ़ : उत्तर भारत में धरती एक बार फिर कांपी। एक महीने में यह चौथी बार उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिनमें से 2 बार केंद्र जम्मू कश्मीर व एक बार लेह लद्दाख रहा। इस बार केंद्र हरियाणा का रोहतक रहा है। इसका असर हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, दिल्ली व चंडीगढ़ में देखने को मिला। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता 3.2 रही। यह भूकंप अलसुबह 3.57 बजे महसूस किया गया। जिसका लेटीट्यूड 29.12, लांगीट्यूड 76.35 और गहराई 10 किमी थी।

    इसका केंद्र हरियाणा के रोहतक से 35 किमी नॉर्थ वेस्ट में था। यह झटके अलसुबह आए, जब लोग सो रहे थे। अगर इसकी तीव्रता अधिक होती तो जान-माल का नुकसान हो सकता था। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी इंडिया के अनुसार 6 दिन पहले भूकंप रविवार अलसुबह 3.50 बजे आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4. 1 मेग्नीट्यूड थी । इसका केंद्र कटरा से 80 किमी पूर्व धरती में 11 किमी नीचे लेटीट्यूड 42.96 और लांगीट्यूड 75.79 था।

    इससे पहले 13 जून को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसका केंद्र जम्मू-कश्मीर का डोडा ही था। इसी तीव्रता 5.4 थी और पूरा उत्तर भारत कांपा था। भूकंप विशेषज्ञों का कहना है कि बीते कुछ समय से धरती के नीचे प्लेट्स में हलचल के कारण भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। जब एक बार प्लेट्स अपनी स्थिति बदलती हैं। तो बार-बार भूकंप आना स्वाभाविक है।

  • 700 भारतीय छात्रों को फर्जी दस्तावेजों पर कनाडा भेजने वाला ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा गिरफ्तार

    700 भारतीय छात्रों को फर्जी दस्तावेजों पर कनाडा भेजने वाला ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा गिरफ्तार

    नई दिल्ली: कई भारतीय छात्रों को फर्जी दस्तावेजों पर कनाडा भेजने वाला ट्रैवल एजेंट ब्रजेश मिश्रा कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कनाडा में घुसने की कोशिश करते समय गिरफ्तार किया गया। उस पर कनाडा के उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए भारतीय छात्रों को फर्जी स्वीकृति पत्र जारी करने में शामिल होने का आरोप है। इसका साथी राहुल भार्गव पहले ही 28 मार्च को जालंधर में गिरफ्तार किया जा चुका है।

    वहीं कनाडा से निर्वासन का सामना कर रहे विद्यार्थियों ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि इस मामले में एक टास्क फोर्स बनाई जाए, जो सारे मामले की पड़ताल करे। साथ ही इस मामले में पंजाब सरकार वकीलों का पैनल बनाए। उनकी कानूनी मदद करें ताकि उनको फायदा हो सके।

    पंजाब सरकार ब्रजेश मिश्रा समेत पांच एजेंटों पर कार्रवाई करे। विद्यार्थियों ने मांग की है कि सरकार कनाडा में फंसे विद्यार्थियों के परिजनों की भी आर्थिक मदद करे। विद्यर्थियों का कहना है कि अभी मामला हल नहीं हुआ है।  ये  मामला उस समय सामने आया जब कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने लगभग 700 भारतीय छात्रों को निर्वासन पत्र जारी किया था, जिनमें से ज्यादातर पंजाब से थे, क्योंकि कनाडा के विश्वविद्यालयों में उनके प्रवेश पत्र फर्जी पाए गए थे।

    सभी भारतीय छात्र 3 वर्ष पूर्व छात्र वीजा पर कनाडा गए थे। उन्हें धोखाधड़ी का पता तब चला, जब उन्होंने परमानेंट रेजिडेंस के लिए अर्जी दी। जांच में खुलासा हुआ कि संस्थानों के दिए गए शुरुआती ऑफर लेटर फर्जी थे। इसके बाद जालंधर के ट्रैवल एजेंट बृजेश मिश्रा का नाम सामने आया था।

  • जालंधरः PUNBUS मुलाजिमों ने किया चक्का जाम, देखें Live

    जालंधरः PUNBUS मुलाजिमों ने किया चक्का जाम, देखें Live

    जालंधरः पनबस के मुलाजिमों ने बस स्टैंड पर चक्का जाम कर दिया है। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 1 वर्ष के मुलाजिमों द्वारा चक्का जाम किए जाने को लेकर यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।

    पनबस के ड्राइवर का आरोप है कि बस में यात्री ने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद गुस्साए पनबस कर्मियों ने चक्का जाम कर दिया। इस दौरान बस कर्मियों द्वारा बस स्टैंड चौकी पुलिस को शिकायत दी गई है और और इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।