Blog

  • पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर फल बांटे व रक्तदान शिविर आयोजित 

    पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर फल बांटे व रक्तदान शिविर आयोजित 

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला प्रधान ऊना कांग्रेस राणा रणजीत सिंह ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर अपने विधानसभा क्षेत्र के बच्चों में व गरीब परिवार के सदस्यों को फल बांटे व जिला युवा कांग्रेस कि और से आयोजित क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में रक्त दान शिविर में शामिल हुए और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इस अवसर पर ऊना सदर की शान पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विवेक शर्मा, अविनाश कपिला ने इस रक्तदान शिविर में शिरकत की। जिला ऊना युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राघव राणा, जिला कांग्रेस महासचिव वरुण पूरी, अभिनव कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव अखिल अग्निहोत्री, शोभित गौतम,युवा कांग्रेस से मुनीश बैंस, प्रदीप भारद्वाज, अमन ठाकुर, मनी सूरी, राघव पूरी, अमन लम्बड़, प्रिंस मक्कड़,  NSUI जिला अध्यक्ष ऊना चांद ठाकुर, तनुज ठाकुर, जस्सी राणा, शान ठाकुर गणमान्य लोग मौजूद रहे।
  • बंगाणा के मतोह में पीएनबी ग्रामीण रोजगार शिविर सम्पन्न,विधायक भुट्टो रहे मुख्यातिथि

    बंगाणा के मतोह में पीएनबी ग्रामीण रोजगार शिविर सम्पन्न,विधायक भुट्टो रहे मुख्यातिथि

    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के सोलह सिंगी धार के मतोह गांव में पीएनबी ग्रामीण रोजगार प्रतिक्षण के तहत शिविर लगाया गया। इस शिविर में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार व आत्म निर्भर वनने के गुर सिखाए गए। शिविर के समापन पर कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की ओर ग्रामीण महिलाओं को सरकार की योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारियां दी। बहीं मतोह महिला मंडल के प्रधान व अन्य ग्रामीण महिलाओं से उनकी समस्याओं के वारे में भी जानकारी प्राप्त की। गर्मियों में पानी की समस्या जो हर वर्ष बिकराल रूप लेती थी। उसके बारे में भी जानकारी ली। लेकिन ग्रामीण महिलाओं ने पानी की सप्लाई सुचारू रूप होने पर विधायक भुट्टो का आभार भी प्रकट किया। भुट्टो ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं के लिए चलाई गई आत्म निर्भर बनाने की हर योजना को गांवों तक पहुंचाकर महिलाओं को आत्म निर्भर बनाया जाएगा। ताकि उनकी आर्थिकी ओर ज्यादा मजबूत हो।  इस मौके पर पीएनबी बैंक के अधिकारियों ने भी अपनी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर दर्जनों गणमान्य लोग व बैंक के अधिकारी कर्मचारी महिला मंडल की प्रधान व अन्य सदस्य मौजूद रहे। 
  • 30 मई को मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे, जनसंपर्क से जन समर्थन जुटाएंगे: अनुराग ठाकुर

    30 मई को मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे, जनसंपर्क से जन समर्थन जुटाएंगे: अनुराग ठाकुर

    कांग्रेस ने सदैव बाबासाहेब का अपमान किया, मोदी जी ने सम्मान दिया: अनुराग ठाकुर
    अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के नए भाजपा अध्यक्ष श्री राजीव बिंदल व संगठन मंत्री सिद्धार्थन जी का अपने संसदीय क्षेत्र के ऊना स्वागत अभिनंदन किया
    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, विधायक सतपाल सत्ती व अन्य गणमान्यों के साथ ऊना ज़िले की पार्टी कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक में पदाधिकारियों को  सम्बोधित किया व हिमाचल प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष राजीव बिंदल व संगठन महामंत्री सिद्धार्थन का स्वागत- अभिनंदन किया।
     इस दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए ठाकुर ने कहा” मोदी सरकार के 9 वर्ष आने वाले 30 मई को पूरे होने वाले हैं। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी जनसंपर्क के द्वारा जन समर्थन जुटा रही है। अगले 1 माह में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं को देंगे। हमारे उना से विधायक  सतपाल सत्ती पिछले 9 वर्षों से प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष रहे। इनका भी मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा। हमारे नए संगठन मंत्री सिद्धार्थन का भी आज पहली बार उना आगमन हुआ है। हम उनका भी स्वागत और अभिनंदन करते हैं।”
     अनुराग ठाकुर ने कहा “’मोदी है तो मुमकिन है’ यह बात आज हर देशवासी महसूस करता है। अगर 9 वर्षों में हम इतना आगे पहुंच सकते हैं तो सोचिए अगले 5 वर्षों में देश और हिमाचल कहां तक जा सकता हूं। उन्होंने कहा, “अगले 2 वर्षों में हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं तो सोचिए 5 वर्षों बाद क्या होगा”
    आगे बोलते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “ जिन लोगों ने अपनी पूरी उम्र नफरत के अलावा देश को कुछ नहीं दिया, भाई- भतीजावाद और देश को ‘बांटो और राज करो’ की रणनीति पर चलाने वाले लोगों के मुंह से मोहब्बत की बात शोभा नहीं देती। कांग्रेस ने सदैव तुष्टीकरण की राजनीति की है और उस के बल पर ही वोट लिया है। भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस आज भी लोगों के बीच कोई बड़ी बात लेकर नहीं जा पाती है। देश पर 60- 65 वर्षों तक राज करने के बाद भी वे आज रेवड़ीयों की बात करते हैं। 2019 के आम चुनावों से पहले भी कांग्रेस कुछ राज्यों में जीती थी पर 2019 में क्या हुआ वह आप सब ने देखा है।”
    अनुराग ठाकुर ने इससे पूर्व सभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में क्षेत्र में किए गए विकास कायों को सभा में लोगों के समक्ष रखते हुए केंद्रीय मंत्री जो हिमाचल के हमीरपुर से सांसद भी हैं, ने कहा, “किरतपुर से सुंदरनगर 87 किलोमीटर सड़क है जो 57 किलोमीटर रह जाएगी। अभी जहां इसे पूरा करने में 3 घंटे 35 मिनट के आसपास समय लगता है वो कुछ हीं दिनों में मात्र 40 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। इसमें कुल मिलाकर 14 टनल बनेंगे। किरतपुर से मनाली जाने में 7 घंटे लग जाते थे अब ज्यादा से ज्यादा 3 घंटे लगेंगे। जालंधर से आने वाली सड़क को दुगना चौड़ा कराने का ठेका दिया जा चुका है। हमीरपुर- धरमपुर- मंडी के लिए ₹1200 करोड़ की लागत से दोगुनी चौड़ी सड़क बन रही है। हमीरपुर से बिलासपुर तक की ₹300 करोड़ में चौड़ी सड़क पहले ही बन चुकी है। अब मटौर से लेकर हमीरपुर- बिलासपुर- शिमला तक जो 200 किलोमीटर से ज्यादा की सड़क है वह 180 किलोमीटर के आसपास रह जाएगी। इसने लगभग 40 किलोमीटर की कमी आने से आज शिमला से धर्मशाला पहुंचने में जो 6 घंटे का समय लगता है वह मात्र 3 घंटे रह जाएगा।”
    अनुराग ठाकुर ने आगे कहा, “कांग्रेस ने भारत को संविधान देने वाले बाबासाहेब अंबेडकर को भी अपमानित व प्रताड़ित किया। वह मोदी जी ही थे जिन्होंने आने के बाद उन्हें उनका सही सम्मान दिलाया। नागपुर, मऊ, मुंबई, दिल्ली, लंदन, पांचों जगह पर पंचतीर्थ का विकास किया। 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाना भी हमारी सरकार ने शुरू किया। मोदी जी ने ही बाबा साहेब की जयंती पर 14 अप्रैल को छुट्टी घोषित की। 7000 करोड रुपए के वजीफे अनुसूचित जनजाति को दिए गए। आप मोदी सरकार की कोई भी योजना के आंकड़े निकाल कर देखिए, उसका अधिकांश फायदा अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ों व अल्पसंख्यक परिवारों को मिला है। हमारा मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। कांग्रेस जिन वर्गों को सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक बनाकर राजनीति करती थी उनके लिए सही मायने में विकास किसी ने किया है तो वह नरेंद्र मोदी जी ने ही किया है।”
  • राफ्टिंग के दौरान जमकर हुई मारपीट, बीच नदी एक-दूसरे पर बरसाए चप्पू, देखें वीडियो

    राफ्टिंग के दौरान जमकर हुई मारपीट, बीच नदी एक-दूसरे पर बरसाए चप्पू, देखें वीडियो

    देहरादून: अब तक आपने सड़कों पर लोगों को भिड़ते, मारपीट करते हुए देखा होगा लेकिन क्या नदी के बीच में बोट पर बैठकर चप्पुओं से लड़ते हुए देखा है। ऐसा नजारा ऋषिकेश में देखने को मिला है, जहां राफ्टिंग गाइड और पर्यटकों के बीच जम कर चप्पुओं से मारपीट हो गयी। विवाद का कारण गो प्रो कैमरे को बताया जा रहा है। इस मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग भी जोरशोर से हो रही है। राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइडों के बीच मारपीट की घटनाएं भी आए दिन सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर पर्यटकों और राफ्टिंग गाइड के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

    यह वीडियो ब्रह्मपुरी का बताया जा रहा है। वीडियो में राफ्टिंग गाइड और पर्यटक एक दूसरे पर पैडल (चप्पू) से वार करते दिखाई दे रहे हैं। जबकि इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए एक राफ्ट सवार गंगा में कूद गया। राफ्ट सवार को गंगा में कूदते देख दूसरे गाइड ने पर्यटक को अपनी राफ्ट में बैठाकर उसकी जान बचाई। राफ्टिंग के दौरान पर्यटकों और गाइड के बीच हुई मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है, लेकिन पर्यटन विभाग के अधिकारी इससे अंजान बने हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे किसी मामले की शिकायत उनके पास आई ही नहीं है।

    ऋषिकेश रिवर राफ्टिंग के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यहां दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान समेत देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक पहुंचते हैं। ये पर्यटक यहां मरीन ड्राइव, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी और क्लब हाउस से राफ्टिंग करते हैं। इसके लिए ऑनलाइन के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। राफ्ट संचालक पर्यटकों को अपने वाहनों से राफ्टिंग प्वाइंट तक पहुंचाते हैं। मार्च से लेकर जून तक राफ्टिंग के लिए आने वाले पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा हो जाता है। इसके चलते आए दिन पर्यटकों और गाइडों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है।

    जानकारी के अनुसार राफ्टिंग के दौरान गाइडों और पर्यटकों के बीच विवाद का असली कारण गो प्रो कैमरा है। इस कैमरे के जरिये राफ्टिंग के दौरान गंगा की लहरों और उसके रोमांच को शूट करने की होड़ पर्यटकों में रहती है। गाइड पर्यटकों से इस कैमरे से वीडियो शूट करने की एवज में मनमाने पैसे वसूलते हैं। पूर्व में भी इस तरह का विवाद सामने आया था, जिसको देखते हुए पर्यटन विभाग ने राफ्टिंग के दौरान इस कैमरे के संचालन पर रोक लगा दी है।

    इसके बावजूद राफ्टिंग गाइड पर्यटकों को गो-प्रो कैमरा से वीडियो बनाने के लिए सौदा करते हैं। अगर पर्यटक शूट करने से इनकार कर दे तो गाइड उनके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर देते हैं और मामूली सी बात मारपीट तक पहुंच जाती है। माना जा रहा है कि हाल ही में हुए इस विवाद के पीछे भी गो प्रो कैमरा कारण रहा है। एसपी टिहरी नवनीत भुल्लर ने कहा कि ऋषिकेश में कल रिवर राफ्टिंग के दौरान राफ्टरों के बीच हिंसक झड़प की जानकारी मिली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है जिसके बाद इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

    साहसिक खेल पर्यटन अधिकारी टिहरी खुशाल सिंह नेगी का कहना है कि पर्यटक और गाइडों के बीच राफ्टिंग के दौरान हुई मारपीट के घटना की शिकायत नहीं मिली है। अगर उस मामले में शिकायत मिलती है तो उस गाइड और राफ्ट संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गंगा रिवर राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट का कहना है कि पर्यटक और गाइडों के साथ मारपीट की घटना यदि हो रही है तो पर्यटन विभाग को इस ओर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
  • पंजाब: शरारती अनसरों ने चर्च पर किया हमला, तोड़े वाहन, देखें वीडियो

    पंजाब: शरारती अनसरों ने चर्च पर किया हमला, तोड़े वाहन, देखें वीडियो

    अमृतसर: गांव राजेवाल की चर्च में निहंगों व ईसाई भाईचारे में एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है। कुछ निहंगों ने चर्च पर हमला किया। जिसके बाद निहंग व ईसाई भाईचारा एक दूसरे के आमने-सामने हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को काबू किया। क्रिश्चियन भाईचारे में इस घटना के बाद आक्रोश है और वे लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। क्रिश्चियन भाईचारे के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि दोपहर के समय चर्च में पूजा चल रही थी। इसी दौरान कुछ निहंग आए और चर्च पर हमला कर दिया। उन्होंने उनके धर्म ग्रंथ बाइबिल की भी बेअदबी की। इतना ही नहीं, क्रिश्चियन भाईचारे की गाड़ियों को भी तोड़ा गया। 

    इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। जब निहंगों ने तलवारों के साथ क्रिश्चियन अनुयाइयों पर हमला किया तो समर्थकों ने ईंट पत्थर चलाने शुरू कर दिए। जिसके बाद निहंग वहां से चले गए। निहंग संगठनों का कहना है कि यहां सिखों की वेशभूषा धारण करके प्रचार किया जाता है, जिस पर उन्हें ऐतराज है। क्रिश्चियन भाईचारे ने घटना के बाद प्रदर्शन शुरू कर दिया।

    क्रिश्चियन भाईचारे ने कहा कि जिस तरह श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने पर धारा 295A और उनके अंग फाड़ने पर धारा 307 लगाई जाती है, उसी तरह इस घटना के आरोपियों पर भी इन्हीं धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए। घटना के बाद एसएसपी रूरल सतिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रिश्चियन भाईचारे को शांत किया और मामले की सही से जांच करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद क्रिश्चियन भाईचारे का गुस्सा शांत हुआ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਟਰੱਕ ਨੇ ਸਕੂਟਰੀ ਸਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪੰਜਾਬ : ਟਰੱਕ ਨੇ ਸਕੂਟਰੀ ਸਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਟੱਕਰ, ਇੱਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਪਠਾਨਕੋਟ: ਪਠਾਨਕੋਟ ਜੀ.ਟੀ. ਰੋਡ ਤੇ ਮਿਲਕ ਪਲਾਂਟ ਚੌਰਾਹੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਦੁਪਹਿਰ ਇਕ ਦਰਦਨਾਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ ਵਾਪਰਿਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਇਕ 15 ਸਾਲ ਦੀ ਲੜਕੀ ਅਤੇ ਇਕ 10 ਸਾਲ ਦਾ ਬੱਚਾ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿਚ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਅਜੇਪਾਲ ਪੁੱਤਰ ਰਾਜਬੀਰ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਨਰਪੁਰ ਜੋ ਆਪਣੇ ਤਾਇਆ ਕੋਲ ਮਿਲਕ ਪਲਾਂਟ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ, ਆਪਣੇ ਚਾਚਾ ਦੀ 15 ਸਾਲ ਦੀ ਲੜਕੀ ਜੈਸੀਕਾ ਤੇ ਚਾਚਾ ਦੇ ਹੀ 10 ਸਾਲ ਦੇ ਲੜਕੇ ਕੁਲਵੰਤ ਨਾਲ ਆਪਣੀ ਸਕੂਟਰੀ ਨੰਬਰ ਪੀ.ਬੀ. 06 ਐਚ 1245 ਤੇ ਘਰੋਂ ਨਿਕਲਿਆ ਸੀ ਤੇ ਦੁਪਹਿਰੇ ਪੌਨੇ ਇਕ ਵਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਜਦੋਂ ਮਿਲਕ ਪਲਾਂਟ ਚੌਰਾਹੇ ਤੋਂ ਮੋੜ ਕੱਟਦੇ ਹੋਏ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਸਾਇਡ ਤੋਂ ਆ ਰਹੇ ਸਨ ਤਾਂ ਇਕ ਸਮਾਨ ਨਾਲ ਲੱਦੇ ਹੋਏ ਟਰੱਕ ਨਾਲ ਉਸ ਦੀ ਟੱਕਰ ਹੋ ਗਈ।

    ਅਜੈ ਪਾਲ ਦੇ ਉੱਪਰੋਂ ਟ੍ਰਕ ਦਾ ਇੱਕ ਟਾਇਰ ਗੁਜ਼ਰ ਗਿਆ, ਇਸ ਲਈ ਉਸ ਦਾ ਸ਼ਰੀਰ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਕੁਚਲਿਆ ਗਿਆ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਜਦਕਿ ਉਸ ਦੇ ਚਾਚਾ ਦੀ ਲੜਕੀ ਜੈਸੀਕਾ ਤੇ ਚਾਚਾ ਦਾ ਲੜਕਾ ਕੁਲਵੰਤ ਗੰਭੀਰ ਜਖਮੀਂ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਲਾਜ ਲਈ ਪਹਿਲਾਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਤੇ ਫੇਰ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਇਕ ਨਿਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖ਼ਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਦੁਰਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਟੱਰਕ ਡਰਾਈਵਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਤੁਰੰਤ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ।

    ਉੱਥੇ ਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਸਬ-ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਹਰਮੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਪਾਰਟੀ ਸਮੇਤ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ ਅਤੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਅਜੇਪਾਲ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਪੋਸਟ ਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਣਪਛਾਤੇ ਟਰੱਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਕਰਨ ਲਈ ਨੇੜੇ ਦੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦੀ ਫੁਟੇਜ ਚੈੱਕ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ – ਮਿੱਡ ਡੇ ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਵਲੋਂ ਲਗਾਈਆ ਗਿਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ – ਮਿੱਡ ਡੇ ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਵਲੋਂ ਲਗਾਈਆ ਗਿਆ ਧਰਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਘੱਟੋ ਘੱਟ ਉਜਰਤ ਦੇ ਘੇਰੇ ਵਿੱਚ ਲਿਆਉਣ ਦੀ ਕੀਤੀ ਮੰਗ 

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਸਮੇਂ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਬਣਦੇ ਸਾਰ ਮਾਣ ਭੱਤੇ ‘ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਦੁੱਗਣਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਉਪਰੋਕਤ ਵਾਅਦੇ ਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਵਾਉਣ ਅਤੇ ਅਮਲੀ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਖਵਾਉਣ ਵਾਲੇ ਮੀਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਮਿੱਤ ਮੀਲ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਸੂਬਾਈ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਿਮਲਾ ਦੇਵੀ ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਸ਼ਹਰਜੋਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਦੇ ਹਲਕੇ ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਮੰਗਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਸੂਬਾਈ ਰੈਲੀ ਕੀਤੀ। ਰੈਲੀ ਦੀ ਸਮੁੱਚੀ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੀ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਕਮਲਜੀਤ ਕੌਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਨੇ ਚਲਾਇਆ। 

    ਰੈਲੀ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮਿੱਡ-ਡੇ ਮੀਲ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਬਣਦੇ ਸਾਰ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਭੱਤਾ ਦੁੱਗਣਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ, ਪਰ ਇੱਕ ਸਾਲ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਮਾਂ ਬੀਤ ਜਾਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਅਜੇ ਤੱਕ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਦਾ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਦੁੱਗਣਾ ਕਰਨ ਲਈ ਕੋਈ ਵੀ ਯੋਗ ਕਾਰਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ । ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਪ੍ਰਤੀ ਅਥਾਹ ਗੁੱਸਾ ਭਰਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸੇ ਗੁੱਸੇ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਦੁੱਗਣਾ ਕਰਨ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਯਾਦ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਅਤੇ ਉਸਨੂੰ ਅਮਲੀ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਸਮੁੱਚੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸੂਬਾਈ ਰੈਲੀ ਵਿੱਚ ਆਈਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਸੰਘਰਸ਼ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਈਆਂ ਹਨ। ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਸੰਬੰਧੀ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਸਮੇਂ ਸਮੇਂ ਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੇ ਤੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਰਾਹੀਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਵੀ ਭੇਜੇ ਜਾਂਦੇ ਰਹੇ ਹਨ, ਪਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਮੰਗ ਪੱਤਰਾਂ ਤੇ ਯੋਗ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਜਾਂ ਜਥੇਬੰਦੀ ਨਾਲ ਸਾਰਥਕ ਢੰਗ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਲਈ ਕੋਈ ਵੀ ਹੁੰਗਾਰਾ ਨਹੀਂ ਭਰਿਆ ਗਿਆ।

    ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਜ਼ਿਕਰ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਰੈਗੂਲਰ ਕਰਵਾਉਣ, ਰੈਗੂਲਰ ਹੋਣ ਸਮੇਂ ਤੱਕ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਉਜਰਤ ਦੇ ਘੇਰੇ ਵਿੱਚ ਲਿਆ ਕੇ ਮਿਹਨਤਾਨਾ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣ,ਕੀਤੇ ਵਾਅਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਦੁੱਗਣਾ ਕਰਵਾਉਣ ਜਾਂ ਗੁਆਢੀ ਸੂਬੇ ਹਰਿਆਣਾ ਦੇ ਪੈਟਰਨ ਅਨੁਸਾਰ ਮਾਣ ਭੱਤਾ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣ, ਪੰਜ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦਾ ਹਰ ਵਰਕਰ ਦਾ ਮੁਫ਼ਤ ਬੀਮਾ ਕਰਨ, ਸਰਵਿਸ ਬੁੱਕਾ ਲਗਾਉਣ ਖਾਣਾ ਬਣਾਉਣ ਅਤੇ ਖਵਾਉਣ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਜਬਰੀ ਹੋਰ ਕੰਮ ਲੈਣੇ ਬੰਦ ਕਰਨ,ਹੋਰ ਸਰਕਾਰੀ ਇਸਤਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਵਾਂਗ ਵਰਕਰਾਂ ਨੂੰ ਛੁੱਟੀਆਂ ਦੇ ਵਰਕਰ ਦੇ ਛੁੱਟੀ ਲੈਣ ਸਮੇਂ ਖਾਣਾ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕਰਵਾਉਣ ਆਦਿ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਮੰਨਵਾਉਣ ਅਤੇ ਲਾਗੂ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਅੱਜ ਦੀ ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੂਬਾਈ ਸ਼ੈਲੀ ਦਾ ਮੁੱਖ ਅਜੰਡਾ ਹੈ। 

    ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੰਦਿਆ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਮਿੱਡ-ਡੇ-ਮੀਲ ਵਰਕਰਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦੇ ਯੋਗ ਹੱਲ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਹਾਂ ਪੱਖੀ ਹੁੰਗਾਰਾ ਨਾ ਭਰਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਵੀ ਤੇਜ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਜਿਸ ਦੀ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨਿੱਜੀ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ।

  • पंजाबः 23 वर्षीय लड़की की हुई मृत्यु , परिजनों का रो-रो हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    पंजाबः 23 वर्षीय लड़की की हुई मृत्यु , परिजनों का रो-रो हुआ बुरा हाल, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: दसूहा के पास हाजीपुर गांव में कुछ दिन पहले लड़की को गांव के ही लड़के ने ईंट मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसे  इलाज के लिए निजी हस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां लड़की की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृत्क लड़की की पहचान 23 वर्षीय पवन कुमारी के रूप में हुई है। पीड़िता ने मरने से पहले पुलिस को बताया था कि वह एक्टिवा पर सवार होकर निजी काम के सिलसिले में आसपुर नहर के कच्चे रास्ते से गगड़ की ओर जा रही थी तभी बाइक पर सवार होकर उसके  ही गांव का लड़का मनिंदर सिंह उसका पीछा कर रहा था। इस दौरान लड़के ने उसकी एक्टिवा रोक दी और उसे धक्का देकर जमीन पर फेंक दिया।

    उक्त युवक ने जान से मारने की नीयत से ईंट से कई बार उसके सिर पर वार किए। जिसमें मैं वह बुरी तरह घायल हो गई थी। पुलिस ने आरोपी मनिंदर को गिरफ्तार कर लिया था। पीड़ित लड़की के परिजनों का कहना है कि मनिंदर उनकी बेटी को काफी परेशान करता था, लेकिन अब उसने जान से मारने की नीयत से कई बार सिर पर ईंट से हमला किया था । जिसके बाद पीड़ित और उसके परिजनों के बयान पर मनिंदर पर मामला दर्ज कर लिया था। लड़की का इलाज जालंधर के नीजी हस्पताल में चल रहा था जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

  • जालंधरः स्क्रैप गोदाम में लगी आग, धू-धूकर जली गाड़ियां

    जालंधरः स्क्रैप गोदाम में लगी आग, धू-धूकर जली गाड़ियां

    जालंधरः जालंधर के लंबा पिंड चौक के पास बने कार स्क्रैप गोडाउन में आग लगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोपहर 1 बजे के करीब यहां खड़ी कारों में आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन इस आग से किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। 

    वहां के स्थानक लोगों ने कड़ी मशक्कत और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। स्क्रैप गोदाम में कारों में लगी आग को बूजाने वाले निर्मल सिंह ने बताया कि किसी चिंगारी के कारण यहां पर खड़ी कारों में आग लग गई यह आग बहुत खतरनाक थी इसलिए प्रशासन को चाहिए यहां से इन गोदामों को हटाया जाए । उन्होंने यह भी कहा कि दोपहर होने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना होने से बचाव रहा अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता था। 

    दमकल विभाग के अधिकारी संजीव ने बताया कि उनको फोन कॉल आई थी और उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया । उन्होंने यह भी बताया कि उनके आने तक आग बहुत कम हो चुकी थी लेकिन फिर भी।

  • पंजाबः हनी ट्रेप में फसे व्यपारी ने की खुदकुशी, 2 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः हनी ट्रेप में फसे व्यपारी ने की खुदकुशी, 2 महिलाएं गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः होशियारपुर के बड़बड़ा निवासी विकास दत्ता जो एक सीमेंट-सरिया व्यपारी का काम करता था। जिसको कुछ औरतो द्वारा हनी ट्रेप  मामले में फसा आतमहत्या करने के लिए मज़बूर करने का मामला सामने आया है। विकास के परिवार के मुताबिक वो 5 मई को अपने घर से कुछ रुपए लेकर वकील से मिलने गया था, लेकिन वकील से न मिल वो हनी ट्रेप में फंस गया, जिसके चलते उसने 5 मई की शाम को ज़हरीली वस्तू निगल कर आत्महत्या कर ली।

    विकास की बहन के मुताबिक विकास के फ़ोन पर किसी अनजान महिला के फ़ोन आने शुरू हुए, जिसमें वो विकास से पैसे की मांग कर रही थी लेकिन उसको यह नहीं पता था की विकास ने जहरीली वस्तू निगल ली है, जब उसको पता चला कि विकास की मौत हो गई है तो उसका फ़ोन आना बंद हो गया। पुलिस ने अब तक कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन अभी तक पुलिस यह साफ नहीं कर रही की आत्म  हत्या के लिए मेरे भाई को क्यूं मज़बूर किया गया। 

    वही थाना प्रभारी हाजीपुर अमरजीत कौर के मुतबिक इस मामले को गंभीरता से देखते हुए उन्होंने दो औरतो को गिफ्तार किया है, जिनपर धारा 306 तहत मामला दर्ज किया है। दोनों महिलाओं को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जा रहा है। इस मामले में और भी पहलु निकल के सामने आने की उम्मीद की जा  रही।