Home Punjab>Firozpur Punjab News: भगवान वाल्मीकि मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, पवित्र ग्रंथ श्री रामायण का किया अपमान

Punjab News: भगवान वाल्मीकि मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, पवित्र ग्रंथ श्री रामायण का किया अपमान

0
Punjab News: भगवान वाल्मीकि मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, पवित्र ग्रंथ श्री रामायण का किया अपमान

फिरोजपुरः जिले के गुरु हर सहाय में गांव शरीन वाला बराड़ में स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर से पवित्र ग्रंथ श्री रामायण के अपमान करने की घटना सामने आई है। इस घटना को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात चोर मंदिर के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए। जहां चोर मंदिर की गोलक से पैसे निकालकर गोलक मंदिर के पिछले हिस्से में फेंक दी।

लोगों का कहना हैकि चोरों ने श्री ग्रंथ रामायण का रुमाला भी फेंका हुआ था और श्री ग्रंथ रामायण को जमीन पर रखा हुआ था। आज सुबह जब प्रचारकर मस्सा सिंह मंदिर में आया तो उसने देखा रुमाला, कपड़े और पर्दे बिखरे हुए थे। इस दौरान श्री ग्रंथ रामायण जमीन पर पड़ी हुई थी। जिसके बाद मंदिर के प्रचारक ने घटना की सूचना गांव वासियों को दी। इस घटना को लेकर गांव वासियों में भारी रोष है।

उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लोगों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द अज्ञात व्यक्तियों को काबू किया जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना हैकि मंदिर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए है। हालांकि पुलिस का कहना हैकि इलाके में स्थिति शांतिपूर्वक है। पुलिस ने बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और लोगों को जल्द चोरों को काबू करने का आश्वासन दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here