Home Punjab>Gurdaspur Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने व्यक्ति पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने व्यक्ति पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

0
Punjab : बाइक सवार हमलावरों ने व्यक्ति पर चलाई गोलियां, देखें वीडियो

बटाला : पंजाब में क्राइम दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन फायरिंग के मामले सामने आते रहते है। हमलावर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देते है। ऐसा ही मामला बटाला से सामने आया है। जहां बाइक सवार हमलावरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार बटाला पुलिस के अंतर्गत पड़ते कस्बा श्री हरगोबिंदपुर में बाइक सवार हमलावरों ने एक व्यक्ति पर गोलियां चलाई। पीड़ित की पहचान सतीश लूंबा के तौर पर हुई है।मिली जानकारी के अनुसार सतीश कुमार सुबह सैर कर रहे था। इसी दौरान बाइक सवार 2 हमलावरों ने सतीश कुमार पर गोलियां चला दी। जिसके बाद सतीश कुमार नीचे गिर गया।

हमलावरों ने 2 गोलियां चलाई। एक गोली बंद दुकान के शटर में लगी। घटना की यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अभी तक हमले के कारणों का पता नही चल पाया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here