जालंधरः कहते हैं कि देने वाला जब भी देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। ऐसा ही हुआ है जालंधर के रहने वाले अटवाल परिवार के साथ, जो रातों रात करोड़पती बन गया। करोड़ों की लाटरी निकलने से परिवार में खशी की लहर है।
बातचीत के दौरान रूपलाल अटवाल ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने पंजाब सरकार के तहत एक लॉटरी खरीदी थी, जिसे उन्होंने 200 रुपये में खरीदकर अपने घर के मंदिर में रख दिया था। जिसके बाद कुछ दिन पहले जब उन्होंने अखबार में इनाम के बारे में पढ़ा तो देखा कि उनका नंबर पहले नंबर पर है और उन्होंने डेढ़ करोड़ की लॉटरी जीत चुके हैं। वहीं उनकी धर्मपत्नी ने बातचीत के दौरान कहा कि जब उन्होंने मुझे बताया तो मुझे पहली बार एहसास हुआ कि भगवान ने हमारी सुन ली और हमारी डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगवा दी। जब घर के अलग-अलग सदस्यों से बात की गई तो उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और यह भी कहा कि जब उन्हें पैसे मिलेंगे तो वे कई चीजें खरीदेंगे।