बाकी 2 प्रवासी नौजवान की पहचान विविध साहू और मिथुन मंडल के रूप में हुई है जोकि दरभंगा बिहार के रहने वाले है। मृतक एक्टिवा सवार चारों मैरेज पैलेस से वेटर का काम कर घरों को लौट रहे थे। दूसरी ओर घटना में कार चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। लोगों के अनुसार घटना देर रात 1 बजे के करीब हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयानों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल अभी तक मृतकों के परिजनों का पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार चालक के खिलाफ आगे की जांच शुरू कर दी है। इस भीषण टक्कर में केवल दो स्कूटियां ही नहीं, बल्कि एक ट्रक और कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूटियों को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े एक ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक चारों लोग दम तोड़ चुके थे।कार ने स्कूटी को मारी ट*क्कर, हा-दसे में 4 की मौ*त#RoadAccident #CarScootyCollision #FatalCrash #FourDead #TrafficAccident #RoadSafety #TragicIncident #BreakingNews pic.twitter.com/geU8Q4FLuP
— Encounter India (@Encounter_India) February 3, 2026