Home Punjab>Hoshiarpur Punjab News: बुटीक की दुकान में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, दमकल कर्मी सहित 5 लोग झुलसे, देखें वीडियो

Punjab News: बुटीक की दुकान में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, दमकल कर्मी सहित 5 लोग झुलसे, देखें वीडियो

0
Punjab News: बुटीक की दुकान में हुआ सिलेंडर ब्लास्ट, दमकल कर्मी सहित 5 लोग झुलसे, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले के गांव सतोर में बुटीक की दुकान में गैस सिलेंडर से धमाका होने की घटना सामने आई है। जहां देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। घटना में मां-बेटी सहित 3 लोग झुलस गए। वहीं घटना की सूचना दमकल को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। आग भीषण होने के कारण घटना में दमकल विभाग के 2 कर्मी झुलस गए।

हादसे में कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों द्वारा उन्हें डीएमसी लुधियाना रैफर कर दिया गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुकान में आग की भीषण लपटें दिखाई दे रही है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही डिप्टी कमिशनर आशिका जैन और विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा अस्पताल में पहुंचे, जहां घायलों का डीसी और विधायक ने हालचाल जाना। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डीसी ने कहा कि आज सुबह 8.30 बजे घटना के बाद तुरंत दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना में दमकल विभाग के 2 कर्मी भी घायल हुए है। उन्होंने कहा कि एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में दमकल विभाग के कर्मियों की हालत स्थिर है। वहीं घायल परिजनों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

डीसी ने कहा कि हादसे में हुए नुकसान को लेकर सरकार द्वारा जांच के बाद बनता मुआवजा दिया जाएगा। घायल दमकल विभाग के कर्मियों की पहचान 34 वर्षीय मनजीत सिंह और परमजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा ने कहा कि सिलेंडर ब्लास्ट के दौरान जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। इस घटना में एक का चेहरा झुलस गया। विधायक ने कहा कि यह निंदनीय घटना है, ऐसे में घायलों को सरकार की ओर से बनता मुआवजा दिया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here