अज्ञात वाहन ने 3 महिलाओं को मारी टक्कर, एक की मौत, 2 घायल
जालंधरः नकोदर (नूरमहल) में एक भयानक सड़क हादसे का मामला सामने आया है जहां, पैदल जा रही 3 महिलाओं को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक महिला की पहचान मनप्रीत कौर के रूप में हुई है।
उनके पति जसपाल जस्सी ने बताया कि मनप्रीत कौर 6 महीने की गर्भवती थीं और उनका एक 6 साल का बेटा भी है। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार ने बताया खाना खाने के बाद नकोदर-नूरमहल रोड पर टहलने जा रहे थे, जैसा कि वे हर दिन करते थे। मिशर पेट्रोल पंप के पास सड़क पार करते समय उन्हें एक अज्ञात गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुई 2 अन्य महिलाओं में किरण के सीने पर चोट लगी है।
दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों को जालंधर जिले के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जस्सी ने घटना की सूचना थाना नूरमहल पुलिस को दे दी है। थाना प्रभारी लाभ सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि गाड़ी का जल्द से जल्द पता लगाकर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामला दर्ज किया जाएगा।