Home Punjab>Jalandhar Jalandhar में हुए Encounter का CP Swapan Sharma ने किया खुलासा, देखे वीडियो

Jalandhar में हुए Encounter का CP Swapan Sharma ने किया खुलासा, देखे वीडियो

0
Jalandhar में हुए Encounter का CP Swapan Sharma ने किया खुलासा, देखे वीडियो

Advocate Gurmohan सिंह के घर Firing की Canada में दी गई थी सुपारी

जालंधर, ENS: गत दिवस पूर्व कमिश्नरेट पुलिस ने क्रॉस फायरिंग के दौरान दो लुटेरों को घायल करने के बाद भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। जांच के बाद पुलिस ने लुटेरों के तीन और साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान ध्रुव,पवन, सुरिंदरपाल सिंह, सतबीर सिंह और जतिंदर सिंह के रूप मे हुई है।

इस संबंध मे जानकारी देते हुए पुलिस कमिशनर स्वपन शर्मा ने बताया कि पीड़ित श्री शंकर ने बताया कि पिस्तौल से लैस दो अज्ञात लुटेरों उसके साथ लूटपाट कर मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना बस्ती बावा खेल जालंधर में मुकदमा नंबर 147 दिनांक 12-09-2024 ए/डी 304, 125 बीएनएस, 25-54-59 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया था।

इस मामले मे कार्रवाई करते हुए पुलिस को लेदर कॉम्प्लेक्स वरियाणा मोड़ पर तलाशी के दौरान दो लोग मिले जो पीड़ित के बयानों से मेल खा रहे थे। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ना शुरू किया तो संदिग्धों ने उन पर गोलियां चला दीं। जिसके बाद एक गोली पुलिस वाहन की विंडशील्ड और एक अधिकारी की बुलेट-प्रूफ जैकेट में लगी। जबकि दूसरी गोली कार की हेडलाइट को लगी । दोनों संदिग्ध अंधेरे की आड़ में एक खाली भूखंड में भाग गए।

पुलिस की चेतावनी के बावजूद लुटरो ने गोलीबारी जारी रखी पुलिस की जवाबी फायरिंग मे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने ध्रुव से एक 32 बोर पिस्तौल, एक कारतूस और एक खाली खोल और पवन से एक .315 बोर देसी कट्टा, एक कारतूस, एक खाली खोल, एक मोटरसाइकिल (पीबी07-ए – 5721) एवं 11,000 जब्त किये गये हैं।

आरोपियों की पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इन्ही आरोपियों ने गुजराल नगर मे एडवोकेट गुरमोहन सिंह के घर के बाहर गोलिया चलाई थी। आरोपी पवन उर्फ ​​करण और ध्रुव कनाडा निवासी गोपा के इशारे पर काम कर रहे थे और गुरमोहन सिंह के घर पर निगरानी रख रहे थे। गोपा के निर्देश पर जतिंदर उर्फ ​​भोलू ने 32 बोर के 10 राउंड और सुरिंदर पाल सिंह उर्फ ​​शिंदी और सतबीर उर्फ ​​साबी ने 315 बोर देसी कट्टा और दो राउंड सप्लाई किए।

9 सितंबर को ध्रुव और पवन ने एडवोकेट गुरमोहन सिंह के घर पर गोलीबारी कर घटना का वीडियो बनाया और गोपा को भेजा। जिसके लिए उन्हें 50000 रूपये मिले। पुलिस ने सुरिंदरपाल सिंह, सतबीर सिंह, जतिंदर सिंह को गिरफ्तार कर उनके पास से एक .32 बोर पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए। पुलिस ने चार अन्य आरोपी जिनमें गुरपाल सिंह उर्फ ​​गोपा सुरो सेवा सिंह वासी गांव फीआली, दमनप्रीत सिंह वासी गांव कबूलपुर, परमवीर उर्फ ​​पनम वासी मुबारकपुर शेखां और शुबम वासी गांव फीआली निवासी यूएसए को इस मामले मे नामजद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here