Home Punjab>Jalandhar Jalandhar : 17 सितंबर को हुआ छुट्टी का ऐलान

Jalandhar : 17 सितंबर को हुआ छुट्टी का ऐलान

0
Jalandhar : 17 सितंबर को हुआ छुट्टी का ऐलान

जालंधर,ENS – प्रसिद्ध बाबा सोढल मेले को लेकर 17 सितंबर को सरकारी छुट्टी का ऐलान किया गया है। जिला प्रशासन ने बाबा सोढल के मेले को देखते हुए ये फैसला लिया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज सहित अन्य सरकारी संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

बता दें कि बाबा सोढल के मेले में पूरे देश से लोग आते हैं। लोग माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं और बाबा का आशीर्वाद लेते हैं। वहीं नगर निगम को मामले में सफाई को लेकर सख्त आदेश दिए गए हैं। मेले की रौनक अभी से शुरू हो गई है। इसे लेकर जालंधर प्रशासन और पुलिस प्रशासन अलर्ट पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here