Blog

  • Punjab: Golden Temple माथा टेकने जा रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    Punjab: Golden Temple माथा टेकने जा रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    गुरदासपुर : बटाला में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि आज सुबह परिजनों को बच्चे के मृत होने की सूचना मिली। वहीं घटना की जानकारी देते हुए पुलिस चौकी सिंबल बटाला के प्रभारी एएसआई सुखराज सिंह ने बताया कि जसपिंदर कौर पत्नी सुरिंदर सिंह निवासी अमृतसर रोड बाईपास बटाला ने पुलिस को दर्ज करवाए बयान में लिखवाया कि उसके बेटे साहिलप्रीत सिंह को गत दिन उसका दोस्त जसविंदर सिंह निवासी शांती नगर काहनूवाल रोड बटाला श्री दरबार साहिब माथा टेकने जाने के लिए घर से ले गया था। लेकिन आज सुबह उन्हें फोन आया कि उनके बेटे की तबीयत खराब हो गई है।

    उन्होंने कहा कि जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उनका बेटा मृत हालत में पड़ा था। जसपिंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में लिखवाया कि उसे शक है कि उसके बेटे साहिलप्रीत को उसके दोस्त ने कोई जहरीली दवा दी है, जिस कारण उसके बेटे की मौत हो गई है। वहीं चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक की मां के बयान पर जसविंदर सिंह के खिलाफ धारा 105बी.एनएस के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन में केस दर्ज कर दिया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला रखवा दिया है।

  • सदिंग्ध परिस्थितियों में 10 वीं कक्षा के छात्र की मौत, देखें वीडियो

    सदिंग्ध परिस्थितियों में 10 वीं कक्षा के छात्र की मौत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-20 में 10 वीं कक्षा के छात्र के द्वारा खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है।

    पंचकूला के सेक्टर-20 में दसवीं कक्षा के छात्र के द्वारा अपने ही फ्लैट के कमरे में खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 20 के जीएच-92 में 15 साल के नाबालिक जो दसवीं कक्षा का छात्र है के द्वारा खुदकुशी कर ली गई है। पुलिस और फोरेंसिक की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।

  • Punjab: दिन दहाड़े बाइक सवार हमलावारों ने किया व्यक्ति का कत्ल

    Punjab: दिन दहाड़े बाइक सवार हमलावारों ने किया व्यक्ति का कत्ल

    लुधियाना: दुगरी इलाके में दिन दहाड़े व्यक्ति का कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय श्रवण कुमार निवासी दुगरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक श्रवणमूल रूप से बिहार का रहने वाला है और यहां पर वह रेहड़ी पर मनिहारी का सामान बेचता था। जानकारी के अनुसार श्रवण आज दोपहर 1 बजे कमरे में मोबाइल फोन चला रहा था, इसी दौरान बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने आकर दरवाजा खटखटाया।

    जब श्रवण ने दरवाजा खोला तो आरोपियों ने तेजधार हथियार से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया। हादसे के दौरान उसकी बरामदे में मौजूद बहन ने उसे बचाने की कोशिश लेकिन आरोपी उसे भी घायल कर फरार हो गए। वहीं घटना में श्रवण की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को मृतक के मामा के लड़के सोनू ने दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

     

  • बुढ़ापे तक फिट रहना है! तो खाएं ये चीज़े, जानें

    बुढ़ापे तक फिट रहना है! तो खाएं ये चीज़े, जानें

    Health Tips: हड्डियाँ शरीर की सबसे महत्वपूर्ण संरचना होती हैं और शरीर को ताकत देती हैं। हड्डियों के स्वास्थ्य को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, जबकि हमारा पूरा शरीर इस पर निर्भर करता है। ऐसे में आपको अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए, जिससे आपकी हड्डियां लोहे जैसी मजबूत हो जाएंगी।

    डेयरी उत्पाद
    अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको अपनी दिनचर्या में डेयरी उत्पादों जैसे दूध और दूध से बने उत्पादों को शामिल करना होगा। डेयरी उत्पाद कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर होते हैं। इसके अलावा, डेयरी उत्पाद प्रोटीन से भरपूर होते हैं। दूध कैल्शियम से भरपूर होता है और इसमें कई अन्य पोषक तत्व भी होते हैं। दूध के अलावा पनीर या पनीर जैसे खाद्य पदार्थ खाना भी उपयोगी होता है।

    हरे पत्ते वाली सब्जियां
    हरी पत्तेदार सब्जियाँ जैसे ब्रोकोली, केल और पत्तागोभी में विटामिन और खनिज के साथ-साथ कैल्शियम भी होता है, जो हड्डियों की ताकत बढ़ाता है। हरी सब्जियाँ फाइबर, आयरन और विटामिन ए से भी भरपूर होती हैं।

    बादाम
    साबुत बादाम कैल्शियम का एक और समृद्ध स्रोत हैं। साथ ही, वे स्वस्थ वसा, फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन ई से भरपूर हैं। यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।

    सोया
    बुढ़ापे तक फिट रहना है! तो खाएं ये चीज़े, जानेंसोया में प्रोटीन के अलावा कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। इससे आपके आहार में कैल्शियम और प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए इसका सेवन आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

    चिया बीज
    चिया बीज प्रोटीन, खनिज और विटामिन सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को कैल्शियम प्रदान करते हैं। चिया सीड्स को रात भर पानी में भिगो दें और फिर सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। इसके अलावा, चिया सीड्स का सेवन पनीर, ओटमील और स्मूदी में मिलाकर भी किया जा सकता है।

  • Punjab: कत्ल के मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, पति-सास और देवर के खिलाफ केस दर्ज

    Punjab: कत्ल के मामले में हुआ चौकाने वाला खुलासा, पति-सास और देवर के खिलाफ केस दर्ज

    बठिंडाः मानसा जनपद के कोटली कलां गांव में घरेलू कलेश के चलते तेजधार हथियार से पति ने पत्नी का कत्ल किया था। जांच में खुलासा हुआ है कि पत्नी पर शक के चलते कत्ल किया गया है। इस मामले में पुलिस ने नए कानून 103 (BNS) मृतका के पति, सास और देवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मानसा पुलिस के डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया के विगत दिवस गांव कोटली कलां में बिकर सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी वीरपाल कौर का तेजधार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी पति फरार हो गया था।

    मृतक महिला के भाई अमरीक सिंह निवासी बखौरा खुर्द जिला संगरूर के बयानों के आधार पर पति बिकार सिंह, सास और देवर के खिलाफ नए कानून 103, 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी भी की जा रही है। हत्यारोपी बेकार सिंह अपनी पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था, जिसके चलते उनके घर में क्लेश चल रहा था और इसके चलते ही उसने अपनी पत्नी का बेरहमी से कत्ल कर दिया है।

     

     

  • Jalandhar: Yogesh Malhotra के खिलाफ मामला दर्ज होने पर BJP में रोष, लगाया धरना, देखें Live

    Jalandhar: Yogesh Malhotra के खिलाफ मामला दर्ज होने पर BJP में रोष, लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट में उपचुनावों के दौरान पूर्व पार्षद पुत्र के हस्तक्षेप से महिला रजनी अंगुराल के बयानों पर योगेश मल्होत्रा पर छेड़खानी व SC ST एक्ट अधीन मामला दर्ज किया गया। वहीं इस मामले के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी रोष पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर आज भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना लगा दिया है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बदले की नीति के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। वहीं मामला गरमाने के बाद पुलिस ने पुष्टि की है कि योगेश के खिलाफ कोई पर्चा दर्ज नहीं हुआ है।


    उनका कहना है कि सभी को पता है कि यह एक नेता के खिलाफ पर्चा दर्ज नहीं हुआ है, अभी कई नेताओं पर पर्चा दर्ज होगा। उन्होंने कहा है कि बीते दिन रोड शो के दौरान उन्हें पता लग गया था कि बदले की नीति के तहत आप पार्टी द्वारा कार्रवाई की जाएंगी। भाजपा नेता शर्मा ने कहाकि छोटी उम्र के लड़कों के साथ योगेश का चुनाव के दौरान झगड़ा हुआ था। उनका कहना है कि इस मामले में समझौता हो गया था। वहीं दविंदर धीर ने कहा कि भाजपा का नेता ना कभी बिकेगा और ना ही कभी बिका है।

    नेताओं का कहना है कि जिस गली में गाड़ी या स्कूटर नहीं निकलता, वहां पर पुलिस की गाड़ियां खड़ी करके डराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 36 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि सीएम खुद जालंधर में डेरा लगाकर बैठ गया है। उन्होंने कहा कि इस उप चुनाव में बदलाखोरी के चलते पर्चा दर्ज करने के मामले में जवाब देंगे। वहीं भाजपा नेताओं के आप पार्टी में शामिल होने के मामले में भाजपा नेताओं ने कहा कि सरकार डराकर उन्हें पार्टी में शामिल कर रहे है। उन्होंने कहा कि 10 जुलाई के चुनाव के बाद 13 जुलाई के नतीजों में हलके के लोग इसका जवाब देंगे।

    भाजपा का आरोप है कि नेताओं पर पर्चा दर्ज करने की धमकी दी जा रही है। जिसके बाद उन्हें पार्टी में शामिल करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मोहिंदर भगत शरीफ व्यक्ति है उनके पिता भगत चुन्नी लाल जब भाजपा पार्टी में थे तब भी उन्होंने उन्हे जीत हासिल करके विधानसभा में भेजा था। वहीं आज योगेश मल्हौत्रा के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने को लेकर भाजपा नेताओं का कहना है कि 3 महीने पहले का मामला है, जिस पर आज धक्केशाही के साथ पर्चा दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले को लेकर सुशील रिंकू सहित कई दिग्गज नेता बस्ती बावा खेल थाने में बैठकर अधिकारियों से साथ बात कर रहे है। वहीं महिलाओं सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया हुआ है।

  • Jalandhar: BJP उम्मीदवार का करीबी नेता AAP Party में हुआ शामिल

    Jalandhar: BJP उम्मीदवार का करीबी नेता AAP Party में हुआ शामिल

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव से पहले नेताओं के पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टियों में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं जब से सीएम भगवंत मान ने वेस्ट हलके के चुनाव की कमान संभाली है, तभी से वह विपक्ष को लगातार झटके दे रहे है। दो दिनों में सीएम मान कई नेताओं को पार्टी में शामिल करवा चुके है। इसी के चलते आज सीएम मान ने शीतल अंगुराल के सबसे करीबी नेता को आप पार्टी मेें शामिल करवाकर भाजपा को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, सीएम मान ने वरेश मिंटू ने आप पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि शीतल अंगुराल और सुशील रिंकू के साथ वरेश मिंटू लगातार भाजपा के लिए काम कर रहे थे, लेकिन आज सीएम मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाकर भाजपा को बड़ा झटका दिया है।

  • Jalandhar: योगेश मल्होत्रा के खिलाफ छेड़खानी व SC ST एक्ट अधीन मामला दर्ज

    Jalandhar: योगेश मल्होत्रा के खिलाफ छेड़खानी व SC ST एक्ट अधीन मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: वेस्ट में उपचुनावों के दौरान पूर्व पार्षद पुत्र के हस्तक्षेप से महिला रजनी अंगुराल के बयानों पर योगेश मल्होत्रा पर छेड़खानी व SC ST एक्ट अधीन मामला दर्ज करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह क्रॉस केस दर्ज किया गया है। दरअसल, इससे पहले योगेश के बयानों पर सुमित मिंटू, रजनी अंगुराल व अन्यों पर मामला दर्ज हो चुका है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनावों के मतदान वाले दिन बस्ती गुजा निवासी महिला रजनी अंगुराल व योगेश मल्होत्रा के बीच झड़प हुई थी जिसमे अब बड़ा मोड आया है और सुमित मिंटू के हस्तक्षेप से रजनी अंगुराल के बयानों पर योगेश मल्होत्रा पर संगीन धाराओं अधीन मामला दर्ज किया गया है।

  • Jalandhar: प्रताप बाजवा ने विपक्ष पर जमकर साधे निशाना, दी खुली चुनौती, देखें Live

    Jalandhar: प्रताप बाजवा ने विपक्ष पर जमकर साधे निशाना, दी खुली चुनौती, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में होने वाले उप चुनाव को लेकर प्रताप बाजवा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान शीतल अंगुराल द्वारा आप पार्टी पर लगाए गए गंभीर आरोपों को लेकर कहा कि सीएम मान इस मामले में वह केंद्र की एजेंसी से जांच करवाए। उन्होंने कहा कि अगर सीएम मान ईमानदार है तो वह इस मामले में जांच करवाए। वहीं उन्होंने सीएम मान को चुनौते देते हुए कहा कि 5 जुलाई को सभी विपक्ष के नेताओं को बुलाओ और सामने शीतल अंगुराल के सवालों के खुलकर जवाब दें। उन्होंने कहा कि वह चीफ जस्टिस से भी मामले की जांच करवा सकते है। प्रेस वार्ता के दौरान प्रताप बाजवा ने जालंधर को लेकर अहम बाते की।


    इस दौरान उन्होंने कहा कि 1952 में जालंधर की पंजाब की राजनीति में अहम भूमिका थी। उन्होंने कहा कि जालंधर मीडिया, हैंड टूल, स्पोर्ट्स का सेंटर रहा है। उन्होंने 1961-62 में यहां पर पढ़ाई की हुई है। बाजवा ने कहा कि आज उसी जालंधर में धड़ा सट्टा में नाम सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज उसी जालंधर का नाम नशे में सामने आ रहा है। बाजवा ने कहा कि साफ-सुथरे शहरों में जालंधर शामिल था। बाजवा ने कहा कि आप पार्टी सत्ता में साफ-सुथरी छवि के साथ सत्ता में आई थी।

    उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी सीट हासिल करके कोई पार्टी सत्ता में नहीं आई थी, जितनी सीटों में आप पार्टी सत्ता में आई थी। वहीं उन्होंने कहा कि आप पार्टी का विधायक ढाई साल में परेशान होकर पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में चला गया। जिसके बाद आज उप चुनाव करवाने पड़ रहे है। बाजवा का आरोप है कि जब भी पार्टी किसी को टिकट देती है तो उसकी छवि की जांच करती है। उन्होंने आरोप है कि इसका मतलब है कि शुरू से पार्टी ने सब कुछ देखकर टिकट दी थी। जिसके बाद अब वह उन पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं उन्होंने शीतल अंगुराल द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि सीएम मान ने कहा था कि अगर उनके ऊपर कोई दोष है तो उन्हें बताए।

    बाजवा ने कहा कि आज सीएम मान का पुराना साथी उन पर और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगा रहा है और 5 जुलाई का उसने समय दिया है। इस मामले में बाजवा ने कहा कि विधानसभा में उन्होंने कहा था कि आज वह अकेला जीत हासिल करके सत्ता में आया है। ऐसे में बाजवा ने आरोप लगाते हुए कहा कि चंडीगढ़ में पंजाबी में शब्द गलत लिख दिया था। बाजवा का आरोप है कि 250 दुकान सट्टे की चल रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 70 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपए दाम रखा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा उम्मीदवार ने आरोप लगाए है कि विधायक ने कहा कि 3 करोड़ रुपए उसे हाईकमान को भेजने पड़ते है। बाजवा ने कहा कि आज के समय में एक्स पार्षद का 15 से 15 लाख रुपए भाव चल रहा है। जिसके चलते उन्हें पार्टी में शामिल करवाया जा रहा है। बाजवा ने कहा कि आज शहर में युवा नशे के कारण अपनी जान गंवा रहे है।

    उन्होंने कहा कि आज 28 माह हो चुके है, लेकिन महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए नहीं आए। उन्होंने कहा कि 28 माह का 28 हजार रुपए बनता है, ऐसे में महिलाएं वोट मांगने के दौरान उनसे अपने 28 हजार रुपए का हिसाब मांगे। बाजवा ने कहा कि शहर में कूड़े के ढेर लग रहे है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी का यह आखिरी चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि सुशील रिंकू के चुनाव के दौरान आप पार्टी ने खेल का मैदान देने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट सहित कई काम करने का ऐलान किया था। लेकिन आज एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। इस दौरान प्रताप बाजवा, राज कुमार वेरका, सुखविंदर कोटली, राजिंदर बेरी, लुधियाना से पूर्व विधायक तलवार सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।

  • राजकीय महिला ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में साक्षात्कार 5 जुलाई को

    राजकीय महिला ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में साक्षात्कार 5 जुलाई को

    ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज अरिहंत स्पाईनिंग मिल्स मलेरकोटला, पंजाब द्वारा 5 जुलाई को सुबह 10.30 बजे राजकीय महिला ओद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान ऊना में रोजगार साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य महिला आईटीआई ऊना इंजीनियर बीएस ढिल्लों ने बताया कि साक्षात्कार में केवल महिला प्रशिक्षु भाग ले सकती हैं। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई उत्तीर्ण, व्यवसाय फैशन डिजाइन टैकनॉलोजी, सिलाई कला, कढ़ाई कला, डैªस मेंकिग आयु 18 से 25 वर्ष होना अनिवार्य है। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थी  को 9,060 से 15,896 तक का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा साक्षात्कार में चयनित अभ्यार्थियों को पीएफ, ईएसआई, बोनस, छुट्टी, रियायती आवास और खाने की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने योग्यता प्रमाण पत्र एनटीसी, 10वीं व 12 का प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, आधारकार्ड, स्वसत्यापित पोसपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।