Blog

  • Punjab : मौसम विभाग ने जारी किया Alert,  मिलेगी गर्मी से राहत

    Punjab : मौसम विभाग ने जारी किया Alert, मिलेगी गर्मी से राहत

    चंडीगढ़ :  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ, जिससे हवा चली। मौसम केंद्र के अनुसार रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहने की संभावना है, लेकिन मंगलवार से एक बार फिर बारिश की अच्छी संभावना है। मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को बारिश की संभावना है। जहां तक ​​तापमान की बात है तो अगले 2 दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

    4 जून से तापमान में थोड़ी गिरावट शुरू होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री अधिक 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके मुताबिक शहर में लू की स्थिति बनी रहेगी। गरज के साथ बारिश होने के संकेत हैं।  30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

    रविवार को मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 43 डिग्री, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री, सोमवार को भी मौसम साफ रहेगा, अधिकतम तापमान 43 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री, मंगलवार हल्के बादल, बारिश की संभावना, अधिकतम तापमान 42 डिग्री, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री हो सकता 

  • 57 मंजिला बिल्डिंग में उठीं आग की लपटें, मचा हड़कंप

    57 मंजिला बिल्डिंग में उठीं आग की लपटें, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : दक्षिण मुंबई के बायकुला इलाके में 57 मंजिला रेजिडेंशियल बिल्डिंग में आधी रात को भयानक आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया एजेंसी के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना बीती रात करीब 11:42 बजे बायकुला में खताओ मिल कंपाउंड में हुई यहां मोंटे साउथ बिल्डिंग के ए विंग की 10वीं मंजिल पर एक फ्लैट में किसी वजह से आग लग गई बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने देखा तो हड़कंप मच गया फ्लैट से आग की लपटें उठ रही थीं और धुआं पूरी इमारत में फैल चुका था

    इस घटना के बारे में जानकारी फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही फायर टीम और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए गनीमत रही कि आग किसी दूसरे फ्लैट तक नहीं पहुंची घटना में कोई हताहत नहीं हुआ सूचना मिलते ही फायर टीम और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लियाफायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग बुझाने के लिए प्रयास शुरू किए गनीमत रही कि आग किसी दूसरे फ्लैट तक नहीं पहुंची घटना में कोई हताहत नहीं हुआ

    एक अधिकारी ने बताया कि आग पर 2:45 बजे काबू पा लिया गया आग 10वीं मंजिल के फ्लैट तक ही रही। लेकिन पूरी मंजिल पर धुआं भर गयानगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है कुछ लोग ऊपरी मंजिल पर फंसे हो सकते हैं आग बुझाने में नौ दमकल गाड़ियां और अन्य दमकल वाहन शामिल थे आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है टावर की 10वीं मंजिल पर फ्लैट में संदिग्ध तरीके से शॉर्ट-सर्किट के बाद आग लगी फिलहाल इस घटना के कारणों की जांच-पड़ताल की जा रही है

  • Jalandhar : अब नीटू शटरां नहीं लड़ेगा कभी चुनाव, Channi के साथ मुलाकात दौरान किया ऐलान, देखें वीडियो 

    Jalandhar : अब नीटू शटरां नहीं लड़ेगा कभी चुनाव, Channi के साथ मुलाकात दौरान किया ऐलान, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद देर रात नीटू शटरां वाले ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ मुलाकात की। इस दौरान चन्नी ने कहा कि इस बार नीटू शटरां वाले भी लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे और उन्हें डेढ़ महीने से उन्हें नीटू से खतरा महसूस हो रहा था। उन्होंने कहा कि मुझे लग रहा था कि नीटू मेरे से ज्यादा वोट लेकर आगे निकल जायेगा, लेकिन नीटू ने उन्हें कहा की अगर मैं जीत भी जाता हूं तब भी अपनी सभी वोट उनको दे देगा।

    वहीं नीटू ने जयकारे लगाते हुए कहा कि उसकी इच्छा थी कि वह चरणजीत सिंह चन्नी से मिलना चाहते थे और जब चन्नी सीएम बने थे तब से उसके मन की चाहत चन्नी को मिलने की थी, लेकिन तब उन्हें समय नहीं मिला था। नीटू ने कहा कि वह अब कभी चुनाव नहीं लड़ेगा और ना आगे लड़ना चाहेगा। नीटू ने कहा कि वह अपना नया कारोबार शुरू करेगा, लेकिन चुनाव नहीं लड़ेगा। नीटू ने पंजाब में बड़ रहे नशे और शहीदों की कुर्बानी को लेकर चन्नी को गीत भी सुनाया और चन्नी की तारीफ भी की।

    नीटू ने कहा कि जहां भी वह वोट मांगने जाता था तो उससे सिर्फ चन्नी के नाम की चर्चा सुनाई देती थी। चरणजीत सिंह चन्नी और नीटू शटरां वाले ने एक दूसरे के साथ हंसी-मजाक करते हुए समय बिताया। वहीं चन्नी ने नीटू को सुशील कुमार रिंकू पवन कुमार टीनू और शीतल अंगुराल से अच्छा लीडर बताया।

  • यात्रियों से भरी नाव नदी में पलटी, 3 बच्चों सहित 7 की मौत

    नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के श्योपुर में शनिवार को अचानक आए तूफान के कारण एक नाव नदी में पलट गई। नाव में सवार 11 यात्री नदी में डूब गए, लेकिन उनमें से 4 तैरकर किनारे आ गए। वहीं 3 बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के साथ एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया वहीं सीएम डॉ. मोहन यादव ने नाव हादसे पर दुख जताया है और मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को घटनास्थल के लिए रवाना होने के निर्देश दिए हैं

    जानकारी के मुताबिक मानपुर थाना क्षेत्र के जैनी के क्षेत्रपाल बाबा के स्थान पर प्रसादी कार्यक्रम में शामिल होने आए विजारपुर गांव के 11 लोग नाव में सवार होकर सीप नदी पार कर सरोदा गांव अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे तभी तेज आंधी आई और नाव अनियंत्रित होकर नदी में पलट गई नाव में सवार 4 लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए ये सभी बड़ौदा के विजरापुर के रहने वाले हैंप्रशासन ने नाव हादसे में 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिसमें 25 साल के परशुराम, 16 साल के आरती, 15 साल के लाली, 4 साल के भूपेंद्र, 10 साल के श्याम, 8 साल के रविंद्र और 23 साल के परवंता शामिल हैं।

    श्योपुर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि सरोदा गांव में अचानक आए तूफान के कारण सीप नदी में भंवर बन गया और नाव पलट गई। जिसमें 7 लोगों की डूबने से मौत हो गई। जिनके शव रेस्क्यू टीम ने बरामद कर लिए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। प्रशासन पूरी तरह से मृतकों के परिवार के साथ खड़ा है। हादसे के पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।

  • तेज रफ्तार कैंटर ने  Bike को मारी टक्कर, मौत

    तेज रफ्तार कैंटर ने Bike को मारी टक्कर, मौत

    हरियाणा : पानीपत जिले के सनौली में तेज रफ्तार कैंटर ने रॉन्ग साइड में चलते हुए बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार नीचे गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद अहमद उर्फ अमन (25) के निवासी सैनी कॉलोनी, बापौली के तौर पर हुई है। हादसे के बाद आरोपी कैंटर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। युवक को भी सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    हादसे की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कैंटर नंबर के चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सनौली थाना पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद सरवरदीन ने बताया कि वह सैनी कॉलोनी, बापौली का रहने वाला है। उसका लड़का मोहम्मद अहमद कंपनी में नौकरी करता था। रोजाना की तरह वह अपनी बाइक से घर लौट रहा था।

    जब सह कुराड़ फॉर्म से सनौली की ओर थोड़ा आगे पहुंचा, तो सामने से गलत दिशा में एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अहमद नीचे गिर गया और नीचे गिरते ही उसकी मौत हो गई। पिता ने बताया कि अहमद उनका इकलौता बेटा था। उसकी कोई बेटी भी नहीं है। जिसकी दो माह बाद करनाल के इंद्री निवासी युवती से शादी होनी थी। उसकी सगाई हो चुकी थी।

  • सड़क पर पैदल चल रहे परिवार को तेज रफ्तार कार ने कुचला

    सड़क पर पैदल चल रहे परिवार को तेज रफ्तार कार ने कुचला

    नई दिल्ली : अहमदाबाद के निकोल में हिट एंड रन की घटना सामने आई है यहां कार चालक ने एक परिवार के 3 लोगों को कुचल दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गया। लोगों ने कार चालक का पीछा भी किया, लेकिन वह भाग गया यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है जानकारी के अनुसार यह घटना निकोल में गुरुकुल सर्कल के पास हुई है यहां एक परिवार रात को टहलने निकला था

    घटना के जो सीसीटीवी सामने आए हैं, उनमें देखा जा सकता है कि फैमिली के तीन लोग आपस में बातें करते हुए टहलने निकले थे उसी दौरान अचानक एक कार चालक ने सभी को कुचल दिया और आगे बढ़ गया कार की टक्कर लगते ही परिवार के लोग उछलकर आगे की तरफ जा गिरेलोगों ने देखा तो तुरंत मदद के लिए दौड़े वहीं कुछ लोगों ने कार चालक का पीछा किया

    कार चालक ने आगे जाकर कार की स्पीड धीमी की, लेकिन उसके बाद वह कार को भगा ले गया इस घटना में परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हो गएआनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है यह घटना शुक्रवार की देर रात हुई, जिसके सीसीटीवी अब सामने आए हैं मामले की जानकारी पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है

  • Punjab : दो ट्रेनों की हुई टक्कर, गाड़ी का पलटा इंजन डिब्बा 

    Punjab : दो ट्रेनों की हुई टक्कर, गाड़ी का पलटा इंजन डिब्बा 

    3 लोको पायलट घायल, यात्रियों में मची चीख पुकार 

    खन्ना : फतेहगढ़ साहिब में आज सुबह करीब 4 बजे रेल हादसे में 2 गाड़ियों की टक्कर हो गई। इस हादसे में मालगाड़ी का इंजन पलट गया और पैसेंजर गाड़ी भी लपेट में आई है। हादसे में 2 लोको पायलट घायल हुए, जिन्हें राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा मालगाड़ियों के लिए बने DFCC ट्रैक के न्यू सरहिंद स्टेशन के पास हुआ। यहां पहले से कोयले से लोड 2 गाड़ियां खड़ी थीं। आज सुबह एक मालगाड़ी का इंजन खुलकर दूसरी से टकराया और इंजन पलटकर अंबाला से जम्मू तवी की तरफ जा रही पैसेंजर गाड़ी समर स्पेशल (04681) में फंस गया। हादसे में मालगाड़ी की बोगियां भी एक दूसरे पर चढ़ गईं।

    जैसे ही पैसेंजर गाड़ी की टक्कर हुई तो इसमें सवार सैकड़ों यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 2 लोको पायलट घायल हुए हैं। घायल लोको पायलट की पहचान विकास कुमार और हिमांशु कुमार निवासी सहारनपुर के तौर पर हुई। विकास को हेड इंजरी है। हिमांशु को बैक इंजरी है। इन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती कराया गया और फर्स्ट एड देने के बाद पटियाला रेफर किया गया। दूसरी तरफ अंबाला से लुधियाना अप लाइन बिल्कुल ठप हो गई है। अंबाला डिवीजन के DRM समेत रेलवे, GRP और RPF के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।

  • आज का राशिफल, 2 जून 2024

    आज का राशिफल, 2 जून 2024

    आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और रविवार का दिन है । एकादशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 41 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अपरा एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 02 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। 


    मेष राशि: आज आपका दांपत्य रिश्ता मधुरता से भरपूर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने का योग बन रहा है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। परिवार से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। गुरु के मार्गदर्शन से सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।


    वृष राशि: आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। बिजनेस के मामले में दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दोस्तों से आपको मदद मिलेगी। कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ जरूरी लोगों से मुलाकात भी होगी। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा। लवमेट के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है।


    मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। कार्यस्थल पर अच्छे प्रदर्शन को दोहराने के लिए एकाग्रता रखनी होगी। बिजनेसमैन के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, व्यापार को बढ़ाने के लिये नया प्लान लाभदायक साबित होगा। आज आपका मन आध्यात्म में अधिक लग सकता है। आज किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।


    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। घरेलू समस्याओं को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने में आप सफल होंगे। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, आज उन्हें कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपको बड़े अधिकारियों से भी पूर्ण रूप से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में स्थिति अनुकूल रहेगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग करेंगे। आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी।


    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज परिवार वालों के साथ हंसी ख़ुशी के साथ समय बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने शिक्षकों से अच्छी सलाह मिलेगी। साथ ही करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर भी सामने आएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको सुख की प्राप्ति होगी। उन्हें किसी क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपको पैसे कमाने के लिये नए आइडियाज मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। आज आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।


    कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी मामले में अपनी समझ से काम करना होगा, तभी काम का परिणाम अच्छा मिलेगा। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना होगी, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा। धार्मिक कार्य में आपकी इच्छा बढ़ेगी, आज आप सत्संग करवा सकते हैं, घर में उत्सव का माहौल होगा। आज घर के बड़े बुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखें। जिससे उनका आपके प्रति प्रेम बढ़ेगा।


    तुला राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज कामकाज से जुड़ी कोई चुनौती आपके सामने आयेगी, लेकिन आप उस चुनौती से तुरंत ही पार पा लेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा बना रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज ऑफिस में सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें, और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें। आज बिजनेस की प्रगति के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करेंगे। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है, सफलता मिलने के योग बने हुये है। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते आज आप खरीदारी करने मार्केट जायेंगे। आज सेहत के मामले में सावधान रहें।


    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आपकी किसी समस्या का समाधान निकल सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहि, साथ ही जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से भी बचे। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दांपत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। बिजनेस में स्थिति ठीक बनी रहेगी। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे। आज आप नया वाहन लेने का मन बनाएंगे।

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही करने से बचे। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चो को कुछ मीठा बना के खिला सकती है। आज घर के बुजुर्गों की देखभाल में समय बिताएंगे। जीवनसाथी से आज आपको उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।


     कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस को लेकर आप कुछ नया प्लान बनाएंगे। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स के काम से जुड़े हैं, उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी जो उनको काफी लाभ पहुंचाएगा। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी सेहत में सुधार आएगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी।


    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और बात भी मानेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें। पारीवारिक मामले में आज आपका निर्णय कारगर साबित होगा।

  • पंजाब : AAP कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस बूथ पर गोली चलाने के लगे आरोप, देखे वीडियो 

    पंजाब : AAP कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस बूथ पर गोली चलाने के लगे आरोप, देखे वीडियो 

    तरनतारन :खडूर साहिब लोकसभा क्षेत्र के मल्लांवाला के पास कोहाला गांव में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस पार्टी के बूथ पर फायरिंग करने के आरोप लगने की खबर है।  

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि बूथ पर बैठे सरपंच और उसके पिता के साथ मारपीट की गई, वहीं गांव बोरावाली लोकसभा के सरपंच कुलबीर सिंह की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई। 

    हलका खडूर साहिब से कांग्रेस पार्टी  के उम्मीदवार जीरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी हार देखकर घबरा गई है । क्योंकि कोई भी मतदाता आप के बूथ पर नहीं जा रहा है, जबकि कांग्रेस के बूथ मतदाताओं से भरे हुए हैं।  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची।

  • डीसी ने किया मंदवाड़ा पोलिंग बूथ का निरीक्षण

    डीसी ने किया मंदवाड़ा पोलिंग बूथ का निरीक्षण

    ऊनासुशील पंडित:ऊना जिले में मतदान केंद्रों पर सुचारु मतदान के लिए किए प्रबंधों, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं की सुविधा के इंतजामों को चाक चौबंद रखने की दृष्टि से डीसी जतिन लाल ने स्वयं जिले के विभिन्न पोलिंग बूथों का दौरा किया. इसी क्रम में उन्होंने गगरेट विधानसभा क्षेत्र के मंदवाड़ा पोलिंग बूथ का भी निरीक्षण किया और वहां व्यवस्था को जांचा.

    गौरतलब है कि मंदवाड़ा में मॉक पोल के दौरान ईवीएम खराब होने की घटना में लापरवाही बरतने का मामला सामने आया था. इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने वहां के प्रिसाइडिंग ऑफिसर और सेक्टर ऑफिसर को सस्पेंड कर दिया था और मतदान प्रक्रिया को अविलम्ब सुचारू कर लिया गया था.

    निरीक्षण के दौरान, डीसी जतिन लाल ने मतदाताओं से भी बातचीत की और प्रशासन द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं को लेकर उनके अनुभव जाने.