Blog

  • इस इलाके में हुआ भीषण सड़क हादसा… खड़े टैंकर से टकराई बोलेरो, चार की मौत; 8 लोग घायल

    इस इलाके में हुआ भीषण सड़क हादसा… खड़े टैंकर से टकराई बोलेरो, चार की मौत; 8 लोग घायल

    बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकि के 8 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पूरी तरह टूटकर बिखर गई। यह घटना बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के परधोली गांव के पास हुई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़े एक टैंकर से जा टकराई। गाड़ी की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, इसलिए टक्कर बहुत जोरदार हुई।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के उड़ गए टुकड़े
    हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें फंसे लोगों को निकालना बहुत मुश्किल हो गया। शवों को बाहर निकालने के लिए गाड़ी को काटना पड़ा।

    4 की मौत, 8 लोग घायल
    इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक बच्चे सहित करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद पीछे से आ रही एक बाइक भी बोलेरो से टकरा गई। इससे स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई।

    पहले भी हो चुका था हादसा
    स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को भी इसी जगह पर एक टैंकर और रोडवेज बस की टक्कर हुई थी। उसी हादसे के बाद टैंकर सड़क किनारे खड़ा था। रविवार को उसी खड़े टैंकर से यह बड़ा हादसा हो गया।

    पुलिस ने शुरू की जांच
    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

    मृतकों की अभी नहीं हुई पहचान
    अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।

    हादसे की मुख्य वजह
    प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे की सबसे बड़ी वजह तेज रफ्तार मानी जा रही है।

     

  • कूच बिहार में ममता सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी, कहा- कानून-व्यवस्था का जनाजा निकालने पर तुली TMC

    कूच बिहार में ममता सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी, कहा- कानून-व्यवस्था का जनाजा निकालने पर तुली TMC

    पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री Narendra Modi रविवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार पहुंचे और एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले उन्होंने Kolkata के ब्रिगेड ग्राउंड से राज्य में बदलाव का अभियान शुरू किया था। वहां बहुत बड़ी संख्या में लोग जुटे थे, जिसे देखकर Trinamool Congress (TMC) घबरा गई है। उन्होंने कहा कि कूचबिहार की रैली में भी लोगों का जोश देखकर लग रहा है कि जनता बदलाव चाहती है। विकास के नाम पर वोट की अपील प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से कहा कि उनके पास दो विकल्प हैं। एक तरफ TMC का डर, भ्रष्टाचार और “कट मनी”। दूसरी तरफ Bharatiya Janata Party (BJP) का भरोसा और विकास। उन्होंने कहा कि BJP राज्य में तेज विकास लाना चाहती है। साथ ही उन्होंने घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उनकी पार्टी अवैध घुसपैठ रोकने और ऐसे लोगों को बाहर करने के लिए काम करेगी।   महिलाओं की सुरक्षा पर जोर प्रधानमंत्री ने महिलाओं की सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों पर महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे हैं, जो बहुत दुखद है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि BJP सरकार बनने पर महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और ताकत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और कानून अपना काम करेगा, चाहे कोई कितना भी ताकतवर क्यों न हो। TMC पर गंभीर आरोप मोदी ने TMC सरकार पर आरोप लगाया कि वह लोकतंत्र और कानून व्यवस्था को कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में Malda में न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाए जाने की घटना हुई, जो बहुत चिंताजनक है। उनका कहना था कि राज्य सरकार संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं कर रही और कानून-व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण का वादा प्रधानमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल शक्ति पूजा की भूमि है और यहां महिलाओं का सम्मान बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी महिलाओं से कहा कि BJP उनके सम्मान और समृद्धि के लिए काम करेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगर BJP सरकार बनती है, तो महिलाओं के असली सशक्तिकरण के लिए नए रास्ते खोले जाएंगे।
  • ऊना में 1000 करोड़ के पेयजल व सिंचाई कार्य प्रगति पर : अग्निहोत्री

    ऊना में 1000 करोड़ के पेयजल व सिंचाई कार्य प्रगति पर : अग्निहोत्री

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में जल शक्ति विभाग की विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों को निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को समयबद्ध रूप से पेयजल और सिंचाई सुविधाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में लगभग 1000 करोड़ रुपये की पेयजल और सिंचाई परियोजनाएं प्रगति पर हैं। इनमें करीब 550-600 करोड़ रुपये के पेयजल तथा 350-400 करोड़ रुपये के सिंचाई कार्य शामिल हैं।

    उपमुख्यमंत्री ने लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने और आवश्यक प्रस्ताव समय पर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने भभौर साहिब से पोलियां बीत तक 175 करोड़ रुपये की नई पेयजल योजना को भी तेजी से आगे बढ़ाने को कहा। उन्होंने बताया कि मार्च 2026 तक जिले में 233 पेयजल योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 54 योजनाओं पर कार्य जारी है। इसके अलावा 595 सिंचाई योजनाएं पूरी की जा चुकी हैं, जिससे 18,796 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त हुई है, जबकि 67 योजनाएं निर्माणाधीन हैं।

    मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि जिले में अब तक 3,266 हैंडपंप स्थापित किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त 7 मल निकासी (सीवरेज) योजनाएं भी प्रगति पर हैं।एडीबी परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि 19 योजनाओं में से 7 पूरी हो चुकी हैं और शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।उन्होंने 22.74 करोड़ रुपये की लागत से बन रही संतोषगढ़ सीवरेज योजना के शेष कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।

    जल प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने के लिए उन्होंने बताया कि जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 600 ट्यूबवेल संचालित हैं। जिन ट्यूबवेलों की मरम्मत या पुनर्निर्माण आवश्यक है, उनके लिए समेकित डीपीआर तैयार कर रिमॉडलिंग की जाएगी।साथ ही, सभी ट्यूबवेलों को नवीन क्रम संख्या (री-नंबरिंग) देकर विधानसभा-वार अद्यतन डाटा तैयार किया जा रहा है, ताकि वर्तमान जरूरतों के अनुरूप उनका वैज्ञानिक और व्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। इस अवसर पर प्रमुख अभियंता जल शक्ति अंजू शर्मा, प्रमुख अभियंता परियोजना धर्मेंद्र गिल, चीफ इंजीनियर रोहित दुबे, अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान और जल शक्ति वृत ऊना के सभी अभियंता के साथ साथ अन्य उपस्थित रहे।

  • Middle East तनाव के बीच इस सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब हफ्ते में 2 दिन रहेंगी छुट्टियां

    Middle East तनाव के बीच इस सरकार ने लिया बड़ा फैसला, अब हफ्ते में 2 दिन रहेंगी छुट्टियां

    Middle East crisis : मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के बीच नेपाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जहां, पेट्रोल-डीजल की भारी कमी के चलते बालेन शाह सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए संकट से निपटने के लिए हफ्ते में दो दिन छुट्टी रखने का फैसला लिया है। सरकार के मुताबिक, सरकारी कार्यालयों और शैक्षिक संस्थानों में शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

    नेपाल सरकार के प्रवक्ता एवं शिक्षामंत्री सस्मित पोखरेल के अनुसार, सरकार ने दफ्तरों का समय भी बदलते हुए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तय किया है. उन्होंने कहा, यह फैसला ईंधन आपूर्ति में आई दिक्कतों के कारण लिया गया है और नई व्यवस्था सोमवार से लागू होगी। सरकार की कैबिनेट मीटिंग में पेट्रोलियम की कमी को देखते इस फैसले पर मुहर लगाई गई है।

    वर्तमान में पुराने ईंधन चालित वाहनों को इलेक्ट्रिक में बदलने के दौरान पंजीकरण, नवीकरण और तकनीकी मानकों से जुड़ी स्पष्ट कानूनी व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन मालिकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।

    वाहनों में बदलने के लिए आवश्यक कानूनी व्यवस्था की जाएगी
    जानकारी देते हुए प्रवक्ता पोखरेल ने कहा कि डीजल और पेट्रोल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलने के लिए आवश्यक कानूनी व्यवस्था की जाएगी। इससे एक ओर ईंधन पर निर्भरता कम होगी, तो दूसरी ओर नेपाल की नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा. पोखरेल ने कहा कि सरकार ने मौजूदा संकट को देखते हुए यह फैसला लिया है।

  • ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट सोसायटी द्वारा आयोजित शिविर में 102 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान 

    ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट सोसायटी द्वारा आयोजित शिविर में 102 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान 

    पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने किया रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ, आयोजकों की थपथपाई पीठ 
    बद्दी/सचिन बैंसल: औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन की सबसे पॉश रेजिडेंशियल कॉलोनी में ओमैक्स रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन द्वारा ओमैक्स क्लब में आयोजित रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने किया। उन्होंने आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए सफल रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए बधाई दी व प्रधान जसविंदर लक्की की पीठ थपथपाई। पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कहा के रक्तदान से बड़ा कोई महादान नहीं ओर हर स्वस्थ व्यक्ति को साल में 4 बार रक्तदान करना चाहिए।
      श्री गुरु हरकृष्ण साहिब चेरिटेबल ट्रस्ट सोहाना की टीम ट्रस्ट के इंचार्ज रितेश गुलाटी की अगुवाई में हरमन जोत, हरदीप सिंह, दिवाकर कुमार, अगमजोत कौर, अरमान जोत कौर, रवनीत कौर, हर्षप्रीत कौर की टीम ने रक्त एकत्रित किया। शिविर में ओमैक्स पार्कवुड सोसायटी के 102 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया, वहीं रक्तदान करने में सोसायटी की महिलाओं ने भारी उत्साह दिखाया।  ओमैक्स रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशन के प्रधान जसविंदर सिंह लक्की व महासचिव देवेंद्र चौधरी ने बताया कि ओमैक्स के चुनाव के बाद सोसायटी द्वारा पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। जिसमें ओमैक्स के 102 स्वयंसेवकों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। जसविंदर लक्की ने कहा कि
    भविष्य में भी समाज ओर मानवता के सेवा के लिए ओमैक्स रेजिडेंट सोसायटी अपने प्रयास जारी रखेगी।
    रक्तदान शिविर में जिला पुलिस कप्तान विनोद धीमान व डीएसपी बद्दी योगराज चंदेल विशेषतौर पर शिरकत कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। वहीं शिविर के दौरान सैम मेडिटेक द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। इस मौके पर पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी के साथ ओमैक्स के प्रधान जसविंदर धुन्ना लक्की, महासचिव देवेंद्र चौधरी, समाजसेवी राज कुमार चौधरी, संजय राय, राज संधू, बलबीर ठाकुर, लोकेश दत्ता, तरसेम चौधरी, राम रत्न चौधरी, संजीव कुंडल्स, अम्बरीश शर्मा, संजय पटियाल, संजय शर्मा, नवीन शर्मा, राहुल कुमार, उधमी संजीव शर्मा, अंशुमन उप्पल, अखिल दीक्षित, सुनील पांडे, मुकेश सिंगला, अनिल बल्याण, प्रणय बत्तरा, पुनीत गर्ग, मनीष तिवारी, पुकलित, अरविंद गौतम, सोमवीर, शिव वर्मा, राजू यादव, नरेंद्र चौधरी, एडवोकेट विवेक ठाकुर, नवीन शर्मा, प्रदीप दूबे, शिवम मिश्रा, सचिन बैंसल, निर्मल सिंह समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
    ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट वेल्फेयर सोसायटी द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में विवेक गौतम, अर्जुन सिंह, चूड़ा राम, नवीन, निशा गुप्ता, शीतल पटेल, सीमा देवी, ममता चौधरी, गीतांजली धुन्ना, डिंपल शर्मा, निशा जयसवाल, रश्मि दुबे, अनामिका सिंह, पूनम शर्मा, कपिल शर्मा, अरविंद गौतम, मनीष, अनिल, राजीव, शिवम मिश्रा, पुनीत गर्ग, सुनील पांडे, अशोक कुमार, मनोज, राजू, रवि मित्तल, हर्ष पुरी, वरुण अग्रवाल, राजू कुमार, देवेंद्र चौधरी, गनपत राणा, गुलशन, आयुष, प्रवीण बत्तरा, अंकित, निशार, मनीष, हरीश, अमन, लोकेश दत्ता, सुनील नेगी, संजय, सागर, दीपक, संजय पटेल, रविन्द्र, हरदीप, कुलविंदर, वीरेन्द्र, राहुल, सोमवीर, मोहित गोयल, अनिल, हरदेव, रंजीत, नवीन शर्मा समेत कुल 102 स्वंयसेवकों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट वेल्फेयर सोसायटी द्वारा स्मृति चिन्ह, उपहार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
  • Punjab News: CM Mann का एक्शन, इस मामले में बदले थाने के सभी कर्मचारी

    Punjab News: CM Mann का एक्शन, इस मामले में बदले थाने के सभी कर्मचारी

    बठिंडा: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बठिंडा के सदर पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारियों का तबादला कर दिया। यह एक्शन नशे के कारण हो रही मौतों की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर लिया गया। यह शिकायत गुलाबगढ़ गांव के सरपंच ने मुख्यमंत्री को दी थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान बठिंडा के बलवंत गार्गी ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं, नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।

    इस दौरान कई पंचों, सरपंचों और आम लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं। इस दौरान गांव गुलाबगढ़ के सरपंच लाखा सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके गांव और पड़ोसी गांवों में नशीले पदार्थों के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि संबंधित सदर पुलिस स्टेशन को लगातार इसकी जानकारी दी गई। लेकिन बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने सदर पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारियों को बठिंडा से हटाकर पठानकोट भेजने और नए कर्मचारियों की तैनाती का आदेश दिया। उन्होंने सख्त लहजे में कहा, मैं नशीले पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई चाहता हूं, तो फिर यह कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? लोग शिकायतें क्यों कर रहे हैं? यह देरी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तुरंत कार्रवाई करें।

    मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह को इस मामले में कार्रवाई का जिम्मा सौंपा गया। डीआईजी हरजीत सिंह ने फोन पर बताया कि सदर पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारियों का तबादला मानसा कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी और इस मामले में जांच भी कराई जाएगी कि आखिर समय पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। इस संबंध में गुलाबगढ़ के सरपंच लाखा सिंह ने कहा कि मैंने तो बस मुख्यमंत्री के सामने अपनी भावनाएं रखी हैं कि हमारे दोनों गांवों में नशीले पदार्थों के कारण कई मौतें हो चुकी हैं और नशीले पदार्थों का कारोबार रुक नहीं रहा है। मैंने पुलिस से कई बार शिकायत की, लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

  • वन विस्तार की ओर हिमाचल सरकार का बड़ा कदम, CM Sukhu ने चलाया खास मिशन

    वन विस्तार की ओर हिमाचल सरकार का बड़ा कदम, CM Sukhu ने चलाया खास मिशन

    शिमला: प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में एक दूरदर्शी और महत्त्वाकांक्षी पहल के रूप में ‘मिशन 32 प्रतिशत’ की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में इस मिशन के तहत वर्ष 2030 तक राज्य के वन आवरण को 29.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 32 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह निर्णय ‘‘हिमाचल को हरित हिमालय राज्य बनाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय है’’ और इससे जैव विविधता बढ़ेगी। यह लक्ष्य केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि जलवायु परिवर्तन से निपटने, पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने और सतत विकास सुनिश्चित करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

    हिमाचल में वनावरण को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने गत तीन वर्षों में कई अभिनव पहल की हैं, जो वन विस्तार, संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी को एकीकृत करती हैं। इनमें मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना विशेष रूप से उल्लेखनीय है। इस योजना का उद्देश्य बंजर और अनुपयोगी पहाड़ियों को हरित आवरण में बदलना है। इस योजना के पहले वर्ष में ही लगभग 600 हेक्टेयर बंजर भूमि पर पौधरोपण किया जा चुका है। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से वन भूमि पर पौधरोपण किया जा रहा है, जिसमें 60 प्रतिशत पौधे फलदार प्रजातियों के शामिल हैं। इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है, बल्कि स्थानीय समुदायों के लिए भविष्य में आय के स्रोत भी सृजित हो रहे हैं।

    इसी क्रम में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना वन क्षेत्र के पुनर्जीवन की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस योजना के तहत वन भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया जा रहा है और पौधों की देखभाल के लिए विशेष वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। लोगों और संस्थाओं को प्रति हेक्टेयर एक लाख 20 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे पौधरोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण और जीवितता दर सुनिश्चित की जा सके। यह योजना स्थानीय स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों और युवाओं के माध्यम से धरातल पर उतारी जा रही है जिससे उन्हें रोजगार भी उपलब्ध हुआ है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

    सरकार ने हरित विकास को जन-आंदोलन का रूप देने के लिए ग्रीन एडॉप्शन योजना भी शुरू की है। इस योजना के तहत निजी उद्यम, कंपनियां और गैर-सरकारी संगठन बंजर वन भूमि को गोद लेकर वहां पौधरोपण और संरक्षण कार्य करेंगे। यह पहल कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी को प्रोत्साहन प्रदान करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में निजी क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर रही है। इससे सरकारी संसाधनों पर निर्भरता कम होती है और बड़े स्तर पर हरित परियोजनाओं को गति मिलती है।

    इन सभी पहलों का समेकित प्रभाव राज्य को ‘ग्रीन हिमाचल’ की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। वन आवरण में वृद्धि के साथ-साथ जैव विविधता संरक्षण, जल स्रोतों की सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में भी मदद मिल रही है।बजट 2026-27 में ‘मिशन 32 प्रतिशत’ को केंद्र में रखना और वनों के संरक्षण
    और संवर्धन के लिए अन्य कदम व नीतियां स्पष्ट करती हैं कि हिमाचल प्रदेश सरकार विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पहल न केवल वर्तमान आवश्यकताओं को संबल प्रदान कर रही है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध पर्यावरण की नींव भी है।

     

     

  • Chandigarh Grenade Attack के आरोपियों पर DGP Gaurav Yadav ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    Chandigarh Grenade Attack के आरोपियों पर DGP Gaurav Yadav ने किए खुलासे, देखें वीडियो

    हाइलाइट्स:

    • सभी 7 आरोपी गिरफ्तार चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय पर ग्रेनेड हमले में शामिल सभी सातों आरोपियों को महज चार दिनों के भीतर गिरफ्तार
    • मुख्य आरोपी अमनप्रीत सिंह और गुरतेज सिंह को हरियाणा के रेवाड़ी से पकड़ा
    • आईएसआई द्वारा आरोपियों को हमले के बदले 2 लाख रुपये का लालच दिया गया था।

    चंडीगढ़, 5 अप्रैल 2026 | पंजाब पुलिस | काउंटर इंटेलिजेंस | ग्रेनेड अटैक: पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले के सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे ऑपरेशन में चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अहम भूमिका निभाई। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस पूरे मामले का खुलासा किया और बताया कि यह हमला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर विदेश में बैठे हैंडलरों द्वारा करवाया गया था।

    हमला कब और कहाँ हुआ?

    1 अप्रैल 2026 को चंडीगढ़ के व्यस्त इलाके सेक्टर-37 में भाजपा कार्यालय के बाहर एक हैंड ग्रेनेड फेंका गया था। इस हमले ने पूरे पंजाब और चंडीगढ़ में सनसनी फैला दी थी। घटना के तुरंत बाद पंजाब पुलिस का काउंटर इंटेलिजेंस विंग हरकत में आया और चंडीगढ़ तथा हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया।

    कौन हैं मुख्य आरोपी? जानिए पूरी जानकारी

    इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार किया गया है। दोनों की पहचान इस प्रकार है:

    1. अमनप्रीत सिंह — ग्रेनेड फेंकने वाला मुख्य आरोपी

    अमनप्रीत सिंह रूपनगर जिले के रतनगढ़ का निवासी है। यही वह शख्स है जिसने भाजपा कार्यालय के बाहर हैंड ग्रेनेड फेंका। अमनप्रीत का आपराधिक इतिहास पहले से दर्ज है — एसएएस नगर (मोहाली) और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में उसके खिलाफ चोरी और लूट के मामले पहले से दर्ज हैं। यह साफ दर्शाता है कि विदेशी हैंडलरों ने जानबूझकर पहले से आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को इस काम के लिए चुना।

    2. गुरतेज सिंह — वीडियो रिकॉर्डिंग करने वाला आरोपी

    गुरतेज सिंह भी रूपनगर जिले के रतनगढ़ का ही रहने वाला है। हमले के दौरान गुरतेज ने हैंडलर के निर्देश पर पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया ताकि विदेशी आकाओं को सबूत भेजा जा सके। यह तथ्य इस बात की पुष्टि करता है कि यह एक सुनियोजित और निर्देशित आतंकी साजिश थी।

    पहले गिरफ्तार हुए पाँच आरोपी — हथियार और ग्रेनेड भी बरामद

    इन दो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी से एक दिन पहले इस नेटवर्क से जुड़े पाँच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका था। इनके नाम हैं:

    • बलविंदर लाल उर्फ शमी
    • जसवीर सिंह उर्फ जस्सी
    • चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी
    • रूबल चौहान
    • मनदीप उर्फ अभिजोत शर्मा

    इन पाँचों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने इनके पास से एक हैंड ग्रेनेड और एक .30 बोर जिगाना पिस्तौल बरामद की। इन हथियारों की बरामदगी इस बात का संकेत है कि यह गिरोह भविष्य में और बड़े हमलों की योजना बना रहा था।

    आईएसआई द्वारा विदेश से चलाई गई साजिश

    डीजीपी गौरव यादव ने खुलासा किया कि इस पूरे हमले के पीछे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का नेटवर्क काम कर रहा था। इस साजिश को दो विदेशी हैंडलरों ने अंजाम दिलाया:

    • बलजोत सिंह उर्फ जोत — पुर्तगाल में स्थित आईएसआई समर्थित हैंडलर
    • हरजीत सिंह लाडी — जर्मनी से ऑपरेट करने वाला हैंडलर

    इन दोनों विदेशी हैंडलरों ने आरोपियों को हमला करने के बदले 2 लाख रुपये देने का लालच दिया था। यह रकम कई स्तरों — यानी कटआउट्स और सब-मॉड्यूल — के जरिए भेजी और मैनेज की जानी थी ताकि पुलिस तक सीधी कड़ी न पहुँचे।

    साजिश कैसे रची गई? — पूरी टाइमलाइन

    करीब 6 महीने पहले (अक्टूबर 2025) गुरतेज सिंह सोशल मीडिया के जरिए विदेशी हैंडलर के संपर्क में आया। धीरे-धीरे उसे भड़काया गया और हमले के लिए तैयार किया गया।

    28 मार्च 2026 गुरतेज सिंह ने रूबल चौहान और मनदीप उर्फ अभिजोत शर्मा के साथ मिलकर एसबीएस नगर के गाँव भरापुर में जसवीर उर्फ जस्सी से हथियारों और ग्रेनेड की खेप प्राप्त की।

    1 अप्रैल 2026 — रेकी हमले से पहले आरोपियों ने भाजपा कार्यालय, सेक्टर-37 की रेकी की और पूरी योजना को अंतिम रूप दिया।

    1 अप्रैल 2026 — हमला अमनप्रीत सिंह ने भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका। गुरतेज सिंह ने पूरी वारदात मोबाइल पर रिकॉर्ड की और दोनों मौके से फरार हो गए।

    4 अप्रैल 2026 पाँच अन्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद।

    5 अप्रैल 2026 मुख्य आरोपी अमनप्रीत और गुरतेज हरियाणा के रेवाड़ी से गिरफ्तार। सभी 7 आरोपी हिरासत में।

    डीजीपी गौरव यादव ने क्या कहा?

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब को सुरक्षित बनाने का अभियान पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी है। उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस और हरियाणा पुलिस एसटीएफ की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि इस संयुक्त ऑपरेशन ने एक बड़े आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडीजीपी काउंटर इंटेलिजेंस अमित प्रसाद, एडीजीपी आंतरिक सुरक्षा एस.के. वर्मा, आईजीपी इंटेलिजेंस डॉ. सुखचैन सिंह गिल और एआईजी एसएसओसी एसएएस नगर दीपक पारिक भी मौजूद रहे।

    चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले का पर्दाफाश पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस क्षमता की एक बड़ी मिसाल है। विदेश में बैठे आईएसआई समर्थित हैंडलरों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को बरगलाकर आतंकी हमले करवाने की यह साजिश महज चार दिनों में नाकाम कर दी गई और सभी सातों आरोपी सलाखों के पीछे पहुँच गए। यह ऑपरेशन इस बात का प्रमाण है कि पंजाब में आतंक और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल हो रहा है।

  • 19 April से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, शनि चलेंगे उल्टी चाल

    19 April से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, शनि चलेंगे उल्टी चाल

    धर्म: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना जाता है इसलिए इसका गोचर काफी अहम होता है। चंद्रमा लगभग हर दिन अपना नक्षत्र बदलता है जिसका सीधे व्यक्ति के मूड, सोच और फैसलों पर पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार, अब चंद्रमा के वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन और भावनाओं का कारक माना जाता है इसलिए इसका गोचर काफी अहम होता है। ज्योतिष के अनुसार, जब चंद्रमा शुभ नक्षत्र में होता है तो धन लाभ, सफलता और नए मौके मिलते हैं। वहीं अशुभ स्थिति में तनाव, उलझन और खर्च बढ़ सकते हैं स्थिति में तनाव, उलझन और खर्च बढ़ सकते हैं। अप्रैल 2026 में चंद्रमा कुल 19 बार नक्षत्र परिवर्तन करेगा। महीने की शुरुआत 1 अप्रैल को हस्त नक्षत्र से होगी जबकि 30 चंद्रमा चित्रा नक्षत्र में रहेगा। ऐसे में यह महीना सभी राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव लेकर आएगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लोगों के लिए यह समय आर्थिक से मजबूत बना सकता है। आय के नए, स्त्रोत बन सकते हैं। कामकाज में सम्मान मिलेगा। परिवार का सहयोग बना रहेगा। निवेश से भी फायदा मिलने के संकेत हैं।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि वालों के लिए किस्मत का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की हो सकती है। धन में वृद्धि होगी। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

    कर्क राशि

    इस राशि के लोगों के लिए यह समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। काम में रुकावट आ सकती है। मानसिक तनाव महसूस हो सकता है इसलिए धैर्य रखना जरुरी है।

    सिंह राशि

    राशि वालों के लिए यह समय सफलता लेकर आ सकता है। करियर में प्रगति होगी। धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती है।

    कन्या राशि

    राशि के लिए यह समय शुभ रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी में प्रमोशन के संकेत हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

    तुला राशि

    तुला राशि वालों को इस महीने मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। कुछ काम पूरे होंगे तो कुछ में देरी हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरुरी होगा। फैसले सोच-समझकर लेने होंगे।

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह लाभकारी रहेगा। धन लाभ और करियर में ग्रोथ के संकेत हैं। आपकी मेहनत की सराहना होगी। परिवार का साथ मिलेगा।

    धनु राशि

    इस दौरान चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम में रुकावट और तनाव बढ़ सकता है। खर्च भी बढ़ सकते हैं इसलिए सावधानी से काम लेना जरुरी है।

    मकर राशि

    मकर राशि के लिए यह समय नए अवसर लेकर आ सकता है। आय में वृद्धि होगी। करियर में सफलता मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और आपके प्रयास सफल होंगे।

    कुंभ राशि

    राशि वालों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। कुछ काम सफल होंगे। कुछ अटक सकते हैं। धैर्य बनाए रखना जरुरी है। सोच-समझकर फैसले लें।

    मीन राशि

    मीन राशि के लोगों को इस महीने थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है। खर्च बढ़ सकते हैं। मन थोड़ा परेशान रह सकता है। जल्दबाजी से बचे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।                                                      
  • Chandigarh Grenade Attack के आरोपियों का हुआ Medical, देखें वीडियो

    Chandigarh Grenade Attack के आरोपियों का हुआ Medical, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : BJP के सेक्टर-37 में स्थित मुख्यालय पर हुए Grenade Attack मामले में पुलिस आरोपियों को अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंची। इस दौरान ANTF के पुलिस अधिकारियों की कड़ी निगरानी में आरोपियों का मेडिकल करवाया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। मोहाली कोर्ट में इस मामले में आरोपियों पर सुनवाई चल रही है। दोनों आरोपी चंडीगढ़ से भली भांति परिचित थे जिसमें अमन टैक्सी चलाता था और गुरतेज चंडीगढ़ में ही बाइक राइडर का काम करता था और विदेश में बैठे उनके आका ने इन्हें ही यह टास्क दिया था उनके पास से पिस्तौल भी रिकवर की गई है।

    पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने चंडीगढ़ पुलिस के साथ मिलकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड, एक .30 बोर की जीगाना पिस्तौल और गोला बारूद बरामद की थी। गिरफ्तार किए आरोपियों में शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के मजारी गांव निवासी बलविंदर लाल उर्फ शमी, भरापुर गांव का जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, सुजावलपुर गांव का चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, शिमला स्थित थाना गांव के रुबल चौहान और संगरूर के धुरी में रहने वाला मनदीप उर्फ अभिजीत शर्मा शामिल हैं।