Blog

  • तेज़ रफ़्तार कार और ट्रक की टक्कर में 2 लोगों की मौत, देखें दिल दहलाने वाली CCTV फुटेज

    तेज़ रफ़्तार कार और ट्रक की टक्कर में 2 लोगों की मौत, देखें दिल दहलाने वाली CCTV फुटेज

    मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दरअसल, रामराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिजनौर मार्ग पर दिल दहला देने वाले सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मोंटी होटल के पास सुबह करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

    इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के दौरान कार में 4 लोग सवार थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना का लाइव वीडियो पास के एक CCTV कैमरे में कैद हो गया है, जो इस हादसे की भयावहता को दर्शाता है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना रामराज पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार का दरवाजा काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला गया और नजदीकी पुलकित अस्पताल, बिजनौर भेजा गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने लक्ष्य (कार चालक) और उसकी चचेरी बहन प्रियंका को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मयंक और उसकी पत्नी रिया की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

    पुलिस के अनुसार, लक्ष्य कार चला रहे थे। नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने क्षतिग्रस्त कार को काटकर लक्ष्य और प्रियंका के शव बाहर निकाले। मयंक और रिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बिजनौर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    क्षेत्राधिकारी यतेंद्र सिंह नागर ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया गया है और ट्रक चालक की तलाश कर रही है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, लक्ष्य और मयंक सगे भाई थे और चारों लोग कार से मीरापुर की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस द्वारा दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

  • जंग का मैदान बना Bigg Boss का घर, तान्या-फरहाना में हुई लड़ाई, Mridul का फूटा नेहल पर गुस्सा

    जंग का मैदान बना Bigg Boss का घर, तान्या-फरहाना में हुई लड़ाई, Mridul का फूटा नेहल पर गुस्सा

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 का घर एक बार फिर जंग का मैदान बन गया है। घरवाले हर दिन किसी न किसी कारण एक-दूसरे से झगड़ा करते हुए दिख रहे हैं। अब घर में तान्या मित्तल और फरहाना के बीच कैटफाइट शुरु हो गई है। वहीं दूसरी ओर एक टास्क के दौरान मृदुल तिवारी ने भी अपना दम दिखाया और वो पहली बार शो में गुस्से में नजर आए।

    डिनर टेबल पर भिड़ी फरहाना-तान्या

    खाना खाते समय डिनर टेबल पर फरहाना और तान्या भी भिड़ गए। फरहाना की बात पर चिल्लाते हुए तान्या ने कहा कि – मैंने तु्म्हें नहीं बोला है एहसान फरामोश ये मेरी लैंग्वेज नहीं है। इतना सुनकर फरहाना भी चुप नहीं रही और उसने तान्या पर गुस्सा करते हुए कहा कि – ‘तुम गालियां नहीं देती तो इसका मतलब ये नहीं है कि तुम्हारे शब्द सही हैं’।
    दोनों की लड़ाई में जीशान कादरी भी कूद गए। जीशान फरहाना को लताड़ते हुए दिखे। उन्होंने कहा कि – ‘फरहाना को लगता है कि वो कभी गलत हो ही नहीं सकती मगर फरहाना को जीशान की ये बात अच्छी नहीं लगी’। वो जीशान पर चिल्लाते हुए कहती हैं कि – ‘आप क्यों इसके चमचे बन रहे हो’ जीशान ने भी फरहाना पर पलटवार करते हुए कहा कि – ‘तू भी तो नेहल की चमची बनी रहती है’। फरहाना ने फिर से तान्या से कहा कि – ‘तुम्हें क्या लगता है कि मुझे तुम्हारे इस चेहरे के बारे में पता नहीं था’? मगर तान्या ने जवाब में बोला – ‘मैं तुम्हारे बारे में सोचती हूी नहीं हूं’।

    मृदुल का फूटा नेहल पर गुस्सा

    नॉमिनेशन टास्क के दौरान बिग बॉस हाउस में तांडव ही मच गया। घर के गार्डन एरिया को एक भूतिया प्ले ग्राउंड में बदल गया। टास्क में यूपी के मृदुल तिवारी पहली बार अपनी आवाज उठाते हुए दिखे। उन्होंने गुस्से में नेहल से कहा कि – ‘वो सिर्फ सिंपैथी कार्ड ही खेलती है’। एक ही बात पर बार-बार बातें करती है। टास्क में अमाल भी अशनूर को टारगेट करते दिखे। वहीं टास्क में नीलम और गौरव खन्ना भी आपस में भिड़ते हुए नजर आए। शो का एक प्रोमो वीडियो सामने भी आया है जिसको देखकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है। अब देखना होगा कि शो का एपिसोड फैंस को कितना पसंद आएगा।
  • Punjab News: चलती कार में अचानक आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: चलती कार में अचानक आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर, मौत, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में डबवाली जा रही कार को गुरुसर सैणवाला गांव के पास अचानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना आज तड़के लगभग 2 बजे की है। इस घटना में देखते ही देखते कार आग की लपटों में घिर गई। वहीं घटना में ड्राइवर की गाड़ी में जलकर मौके पर ही मौत हो गई। जलती कार को देखकर राहगीरों ने पुलिस थाने और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

    जिसके बाद गाड़ी से ड्राइवर की जली हुई लाश को बाहर निकाला गया। लाश पूरी तरह जल चुकी थी, जबकि कार भी भस्म हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय मोहतेश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी बठिंडा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मोहतेश सोमवार तड़के लगभग 2 बजे CNG-संचालित स्विफ्ट कार, नंबर DL-10CJ-6931 में बठिंडा से मंडी डबवाली जा रहा था।

    जब वह गुरुसर सैणवाला गांव के बस अड्डे पर पहुंचा तो उसकी कार में अचानक आग लग गई। इस घटना में मोहतेश कुमार तथा उसकी कार पूरी तरह जल कर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही संगत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक मोहतेश कुमार की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा के मर्दाघर में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Whatsapp का नया Feature बदलेगा Chatting का तरीका, बिना नंबर कर पाएंगे Message

    Whatsapp का नया Feature बदलेगा Chatting का तरीका, बिना नंबर कर पाएंगे Message

    टेकः WhatsApp अपने यूजर्स के लिए कुछ न कुछ नया करता रहा है, जल्द ही WhatsApp अब एक कमाल का फीचर लाने वाला है। जो यूजर्स मैसेज भेजने पर भी अपना नंबर साझा नहीं करना चाहते, यह उनके लिए कमाल का फीचर होगा। फिलहाल WhatsApp पर किसी को मैसेज करने पर आपके नंबर सामने वाले के साथ शेयर होते हैं, उसे दिखता है कि किस नंबर से मैसेज आया है। लेकिन WhatsApp का नया ‘यूजरनेम’ फीचर बिना नंबर के ही किसी और से जुड़ने का विकल्प देगा।

    WABetaInfo ने व्हाट्सएप के बीटा वर्जन 2.25.28.12 में इस नए फीचर की जानकारी दी है। दरअसल, अब तक WhatsApp में चैट करने के लिए फोन नंबर देना जरूरी था, लेकिन इस नए फीचर से आप एक यूनिक यूजरनेम बना सकेंगे। इससे आपकी प्राइवेसी बढ़ेगी और आप आसानी से लोगों से जुड़ सकेंगे। यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकता है।

    अभी यह फीचर सभी के लिए शुरू नहीं हुआ, लेकिन ऐप के कोड में प्रोफाइल सेक्शन में एक नया विकल्प दिखा है। इस विकल्प के जरिए यूजर्स अपने पसंदीदा यूजरनेम चुन सकेंगे और उसे रिजर्व कर सकेंगे। इसका मतलब है कि आप पहले से ही अपना पसंदीदा नाम चुन सकते हैं, ताकि जब यह फीचर लाइव हो जाए, तो आपको मनचाहा यूजरनेम मिल जाए।

    यूजरनेम में क्या-क्या डाल सकते हैं?
    WhatsApp यूजरनेम चुनने के लिए कुछ नियम भी ला रहा है। जैसे- यूजरनेम www से शुरू नहीं हो सकता। यूजरनेम में कम से कम एक अक्षर होना जरूरी है। आप नंबर, अंडरस्कोर (_) और डॉट (.) जैसे कुछ खास कैरेक्टर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसका मकसद है कि कोई फर्जी प्रोफाइल न बनाए या ऐसा नाम न चुने, जो किसी वेबसाइट या ब्रांड जैसा लगे।

  • Punjab News: मां की अस्थियां लेकर जा रहे नौजवान की सड़क हादसे में मौत

    Punjab News: मां की अस्थियां लेकर जा रहे नौजवान की सड़क हादसे में मौत

    फिरोजपुरः फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान सूरज वासी अबोहर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार नौजवान मां की अस्थियां लेकर जा रहा था कि चांदमारी के निकट कार असंतुलित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।

    वहीं घटना के दौरान कार सवार सभी लोग गाड़ी के अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया। घायलों को फाजिल्का के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। मृतक सूरज मां की अस्थियां विसर्जन के लिए ब्यास जा रहा था। हादसे में घायल सभी लोग मृतक के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

     

  • सुप्रीम कोर्ट में CJI पर वकील ने की जूता फेंकने की कोशिश, किया डिटेन

    सुप्रीम कोर्ट में CJI पर वकील ने की जूता फेंकने की कोशिश, किया डिटेन

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई पर जूता फेंकने की कोशिश की गई। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। लेकिन घटना को लेकर कोर्ट प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीजेआई बीआर गवई पर वकील ने जूता फेंकने की कोशिश की। वहीं इस मामले को लेकर एडवोकेट को मौके पर डिटेन कर दिया गयाहै। घटना के दौरान सीजेआई ने सुनवाई जारी रखी। बताया जा रहा हैकि एडवोकेट ने सुप्रीम कोर्ट में नारेबाजी भी की।

    आरोपी शख़्स का नाम राकेश किशोर है। कहा जा रहा हैकि जूता फेंकने की कोशिश से पहले वकील ने चिल्लाते हुए कहा, सनातन का अपमान नहीं चलेगा।’ इस दौरान जस्टिस गवई पूरी तरह शांत रहे। वकील राकेश किशोर को कोर्ट स्टाफ ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद जस्टिस गवई ने कहा कि उन्हें इस तरह की घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता है। आप लोग अपनी दलीलें जारी रखें।

    सुप्रीम कोर्ट में नई दिल्ली जिले के DCP देवेश माहला के साथ सुप्रीम कोर्ट सिक्योरिटी के DCP जितेंद्र मनी भी मौजूद हैं। आरोपी वकील से पूछताछ की जा रही है। दूसरी ओर इस घटना पर एक वकील ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि आज की जो घटना है, वह बहुत ही दुखद है। एक कोर्ट में, वो भी वकील ने अगर असॉल्ट करने का प्रयास किया है, तो हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। देखिए, हमारे बार के वो मेंबर हैं, अभी हमने जांच किया और पता चला कि वो 2011 के मेंबर हैं।”

    वकील ने कहा, “यह बहुत ही दुखद घटना है। इसलिए हम कह सकते हैं कि जो पता चला है, वह लॉर्ड विष्णु के मैटर्स में आया कमेंट था, हॉनरेबल CJI के उसी पर ही उन्होंने ऐसा प्रयास (वकील ने जूता फेंकने का प्रयास) किया है। यह बहुत ही दुखद घटना है, हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और अगर यह घटना सच है, तो एक्शन होना चाहिए।”

  • स्टार पवन सिंह के घर भारी हंगामा, पहुंची पुलिस, फूट-फूट कर रोई पत्नी ज्योति सिंह, देखें वीडियो

    स्टार पवन सिंह के घर भारी हंगामा, पहुंची पुलिस, फूट-फूट कर रोई पत्नी ज्योति सिंह, देखें वीडियो

    लखनऊः बिहार चुनाव से पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह के घर भारी हंगामा देखने को मिला। जिसके चलते भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। लेकिन इस बार मुद्दा उनके राजनीतिक कद से नहीं बल्कि निजी जीवन से जुड़ा है। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह का हाल ही में लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंचना और पुलिस की मौजूदगी में हुए घटनाक्रम ने चर्चा का तूफान खड़ा कर दिया है। दरअसल, रियलिटी शो राइज एंड फॉल में जाने से पहले ज्योति सिंह संग उनका झगड़ा चल रहा था। ज्योति ने सुसाइड की धमकी दी थी। अब शो से निकलने के बाद फिर से ज्योति और पवन सिंह के बीच मामला गरमाया हुआ है।

    नाराज होकर ज्योति ने फिर से सुसाइड की बात कही है। स्टार पवन की पत्नी ज्योति सिंह हाल ही में उनसे मिलने लखनऊ वाले घर पर गई थीं, जहां एक्टर तो नहीं मिले, लेकिन सिंगर ने पुलिस बुला ली। इसके बाद ज्योति ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में ज्योति ने बताया कि वह लोगों के कहने पर यहां आई हैं, लेकिन एक्टर उन्हें यहां नहीं मिले, वहीं पुलिस उनको अरेस्ट करने आ गई है। ज्योति ने वीडियो में कहा, “आप लोग के कहने पर मैं पवन जी के घर पर आई और उन्होंने मेरे पर पुलिस थाने में एफआईआर की है। हम सिर्फ आप लोगों के कहने पर यहां आए थे कि भाभी आप जाइए, देखते हैं आपको कौन निकालता है। हम उनकी पत्नी बनकर यहां आए थे, देख लीजिए पुलिस वाले हमको लेने आए हैं।

    हम थाने में जा रहे हैं। अब आप फैसला करेंगे कि हमें न्याय कैसे मिलेगा।” इसके बाद वीडियो में ज्योति लेडी पुलिस से बात करती भी नजर आती हैं। इसके आगे वीडियो में ज्योति फोन पर अपने वकील से भी बात करती हुई दिखाई देती हैं। इसके आगे पवन सिंह की वाइफ ने कहा, “सिर्फ समाज के कहने पर मैं यहां आई थी, ये दिन देखने के लिए आई थी। अगर अभी भी इंसाफ नहीं होगा, तो आप लोगों से कोई उम्मीद नहीं है। अगर मुझे थाने जाना पड़ा, तो मैं इसी घर में जहर खाकर मरूंगी।” उन्होंने कहा, “ये समाज का सेवा करेंगे, ये पवन सिंह समाज की सेवा करेंगे, जिसने अपनी पत्नी को निकालने के लिए पुलिस बुलावा रहे हैं।

    करवा लीजिए आप लोग… चुनाव था तो अपनी पत्नी को बुलाकर इस्तेमाल किया। उसके बाद दूसरी लड़की को लेकर होटल गए। चुनाव के बाद सबने पूछा था कि मैं अपने घर क्यों आ गई, क्योंकि चुनाव के 20 दिन बाद पवन जी एक लड़की को लेकर होटल गए और एक पत्नी होने के नाते मैं ये बर्दाश्त नहीं कर सकती।” वहीं अब दोनों के इस मुद्दे पर खेसारी लाल यादव का रिएक्शन आया है। निजी चैनल पर इंटरव्यू में खेसारी ने कहा कि ”भाभी की इतनी बड़ी गलती तो नहीं है। उस महिला का इतना बड़ा अपराध तो नहीं है। आप इतने लोगों को माफ कर सकते हो। उस महिला को भी माफ करो।

    हम लोग चाहते हैं कि हम लोगों के घर में भतीजा आए, मेरी बहन तो नहीं है, लेकिन बेटी है। उसके नजरिए से जब उस महिला को देखता हूं तो लगता है अगर मेरी बेटी के साथ ऐसा होगा तो… इंसान किस हद तक गिरेगा, दया आती है उन पर।” ”अगर उनका अपराध इतना बड़ा है तो एक बार आप खुद मीडिया में आकर बोलो। मैं बहुत प्यार करता हूं उस इंसान (पवन सिंह) से, लेकिन उनकी गलतियों पर मैं पर्दा नहीं डाल सकता। मैं उनका चमचा नहीं हूं, मैं चाटूकारिता नहीं करता। पवन सिंह मेरा घर नहीं चलाते जो मैं कहूं कि आप बहुत बढ़िया कर रहे हैं। नहीं कर रहे हो आप बढ़िया. ये सही नहीं है, ये गलत है तो है।”

  • लेह में हिंसा भड़काने का मामला, वांगचुक अरेस्ट केस में 14 तक सुनवाई टली

    लेह में हिंसा भड़काने का मामला, वांगचुक अरेस्ट केस में 14 तक सुनवाई टली

    नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट में आज जोधपुर जेल में बंद सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से जुड़ी हेबियस कार्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) की याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने 14 अक्टूबर तक के लिए सुनवाई को टाला है। कोर्ट में वांगचुक के वकील कपिल सिब्बल ने दलील में कहा- सोनम वांगचुक को जिन कारणों से हिरासत में लिया गया, उसकी कॉपी परिवार को नहीं सौंपी गई है।

    इस पर केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- हिरासत के कारण हिरासत में लिए गए व्यक्ति (वांगचुक) को पहले ही दिए जा चुके हैं। इसकी कॉपी वांगचुक की पत्नी को देने पर विचार किया जाएगा। दरअसल, 24 सितंबर को लेह में हुई हिंसा भड़काने के आरोप में 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत 26 वांगचुक को पुलिस ने हिरासत में लिया गया था। तब से वे जोधपुर जेल में हैं। 2 अक्टूबर को वांगचुक की पत्नी ने गीतांजलि अंगमो ने सुप्रीम कोर्ट में हेबियस कार्पस (बंदी प्रत्यक्षीकरण) याचिका दायर की थी। अनुच्छेद 32 के तहत दावा किया था कि उनके पति की गिरफ्तारी अवैध है।

  • मौसम में बड़ा बदलावः अक्टूबर में ही शुरू हुई बर्फबारी, बारिश का अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    मौसम में बड़ा बदलावः अक्टूबर में ही शुरू हुई बर्फबारी, बारिश का अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर से करवट ले ली। राज्य के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी हो रही है। लाहौल स्पीति के नीचले इलाकों में बर्फबारी होने लगी है, जो कि मौसम में बदलाव का बड़ा संकेत है। अक्टूबर के महीने में इस तरह की बर्फबारी आम बात बिल्कुल नहीं है। लाहौल-स्पीति में रोहतांग दर्रा, बारालाचा और धौलाधार रेंज पर इस सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज हुई है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    Heavy Snowfall Paralyzes Traffic in Himachal; Rohtang Pass Closed, Apple Crops Damaged in Lahul Valley

    अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल और त्रिलोकनाथ घाटी सुबह बर्फ से ढकी हुई बेहद खूबसूरत नजर आई। सोमवार सुबह दस बजे मंडी, शिमला सहित प्रदेश के अन्य इलाकों में बारिश हो रही है। शिमला मौसम केंद्र ने 8 जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। इससे प्रदेश में ठंड काफी बढ़ गई है और तापमान 7 से 8 डिग्री तक नीचे चला गया है। आने वाले दिनों में अचानक ठंड बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही है। प्रदेश के कुल्लू के ऊपरी इलाके, कांगड़ा की धौलाधार रैंज, चंबा के मणिमहेश और किन्नौर के किन्नर कैलाश सहित ऊंचाई वाले इलाकों में चोटियों पर ताजा हिमपात से शीतलहर का एहसास हो रहा है।

    मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, हिमाचल में सोमवार को एक-दो स्थानों पर भारी बारिश और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं, कुछ स्थानों पर हल्की आंधी और बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। राजधानी शिमला में भी हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे ठंड में इजाफा हुआ है और लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं।

  • Punjab News: बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री George Kurian, मुआवजे को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री George Kurian, मुआवजे को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    मोगाः भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कोरियन आज मोगा जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ की चपेट में आए गांवों का जायजा लिया और किसानों से मिलकर उनकी परेशानियां सुनीं। इस दौरान जॉर्ज कोरियन ने कहा कि किसानों की समस्याओं और बाढ़ से हुए नुक्सान की पूरी जानकारी केंद्र सरकार तक पहुंचाई जाएगी ताकि प्रभावित लोगों को उचित राहत और सहायता मिल सके।

    जब तक पंजाब सरकार की ओर से नुक्सान की विस्तृत रिपोर्ट केंद्र को नहीं भेजी जाती, तब तक राहत राशि या मुआवजे की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार किसानों और आम लोगों के साथ खड़ी है और जैसे ही रिपोर्ट प्राप्त होगी, राहत और सहायता कार्य तुरंत शुरू करवा दिए जाएंगे। उन्होंने खेतों में हुए नुक्सान, टूटे घरों और प्रभावित क्षेत्रों का स्वयं निरीक्षण किया और प्रशासन को निर्देश दिए कि राहत कार्यों में कोई लापरवाही न हो तथा प्रभावित परिवारों की त्वरित मदद की जाए।