Blog

  • Jalandhar News: स्टेशन के पास हुए हादसे में पलटा ऑटो, चालक घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्टेशन के पास हुए हादसे में पलटा ऑटो, चालक घायल, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रेलवे स्टेशन के पास सड़क हादसा हो गया। जहां सड़क हादसे में ऑटो पलट गया और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि घटना से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल व्यक्ति का रो-रो-कर बुरा हाल हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायल ऑटो चालक को राहगीर की कार में बिठाकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां घायल का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

    लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घटना स्थल का जायजा लिया गया और ऑटो को सीधा करवाकर सड़क के किनारे से हटवाया गया। हालांकि ऑटो पलटने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले को लेकर लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घायल व्यक्ति के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने 4 महिलाओं को कुचला, 3 की मौत, लोगों ने किया रोड जाम, देखें वीडियो

    तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक ने 4 महिलाओं को कुचला, 3 की मौत, लोगों ने किया रोड जाम, देखें वीडियो

    अंबिकापुरः छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मणिपुर थाना क्षेत्र के अधीन आते इलाके में तेज रफ़्तार स्कार्पियो चालक ने 4 महिलाओं को बेरहमी से कुचल दिया। इस भीषण हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई है और एक आयुषी नामक महिला घायल हो गई। मृतकों में जोगीबांध निवासी रामबाई (50) मुन्नी बाई (40) श्यामपति (40) शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा नेशनल हाईवे 130 स्थित भिट्ठीकला में हुआ। बताया गया कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पहले सड़क किनारे चल रहे राहगीरों को कुचल दिया और उसके बाद वह अनियंत्रित होकर एक ट्रेलर से टकरा गई। अचानक हुए हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

    लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (क्रमांक सीजी 15 ईएच 8874) अंबिकापुर से लखनपुर जा रही थी, तभी ग्राम भिट्ठीकला में 3 महिलाओं को कुचलते हुए गाड़ी आगे बढ़ी और चौथी महिला को रौंद दिया। गाड़ी फिर भी नहीं रुकी और आगे जाकर सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां महिला का उपचार जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सभी महिलाएं सब्जी खरीद कर वापस लौट रही थी। इस दौरान एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया गया। जिसके बाद गुस्साई भीड़ ने स्कॉर्पियो के ड्राइवर को खूब पीटा और हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।

    इस दौरान डेढ़ घंटे तक 3 से 4 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान सड़क पर डेढ़ घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं लेकिन गति पर नियंत्रण के लिए कोई उपाय नहीं किया गया, जिसके कारण लोगों में रोष पाया जा रहा है। वहीं लोगों ने मृतकों को परिजनों को आर्थिक सहायता तथा घटनास्थल पर गति नियंत्रण के ठोस उपाय किए जाने की अपील की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी कर्मियों सहित घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस द्वारा लोगों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • Office में इस वजह से सोकर काम करते हैं Gen-Z? इस वजह से वायरल हो रहा Trend

    Office में इस वजह से सोकर काम करते हैं Gen-Z? इस वजह से वायरल हो रहा Trend

    नई दिल्ली: कॉपोरेट की दुनिया में हर रोज नए-नए ट्रैंड वायरल होते रहते रहते हैं। इन दिनों चिनमैक्सिंग ट्रेंड का Gen-Z खूब कर रहे हैं। ऑफिस में काम करते-करते अचानक आंख लग जाना कभी आलस या लापरवाही माना जाता था लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। नई पीढ़ी यानी Gen-Z इस आदत को छुपाने के बजाय खुलकर अपनाने लगी है। काम के बीच कुछ मिनटों की झपकी लेना अब उनके लिए कमजोरी नहीं है बल्कि बेहतर काम करने का तरीका बनता जा रहा है। ये ट्रैंड चीन का युवा और Gen-z के बीच खूब सुर्खियां बटौर रहा है।

    इस वजह से ब्रेक लेते हैं Gen-z

    आज के तेज रफ्तार वर्क कल्चर में लगातार स्क्रीन के सामने बैठकर काम करना, डेडलाइन का दबाव और लंबी मीटिंग्स लोगों को जल्दी थका देती है। ऐसे में Gen-Z मानते हैं कि छोटा सा ब्रेक या पावर नैप दिमाग को रिफ्रेश करता है और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करता है। यही कारण है कि कई लोग अभी डेस्क पर ही सो जाते हैं। यहां एक ओर इस ट्रेंड को Discipline मान रहे हैं तो वहीं कई लोग इसे वर्क लाइफ बैलेंस की दिशा में जरुरी बता रहे हैं।

    क्या है चिनमैक्सिंग का मतलब

    चिनमैक्सिंग का मतलब होता है कि किसी भी चीज को हाई लेवल पर लेकर जाना। चिन का मतलब है ठुड्डी और मैक्सिंग का मतलब है कि हाई लेवल इस शब्द का इस्तेमाल उन युवाओं के लिए किया जाता है जो ऑफिस की डेस्क पर अपनी ठुड्डी टिकाकर सो जाते हैं।

    क्या कहना है कि युवा का?

    चिनमैक्सिंग को फॉलो करने वाले Gen-Z कहते हैं कि 15-30 मिनट की नींद या नैप लेने से आपका दिमाग फ्रेश हो जाता है। 9 से 10 घंटे बिना ब्रेक काम करने से आपका दिमाग थक जाता है। जिससे गलतियां बढ़ जाती है। चिनमैक्सिंग आपके दिमाग को रिजार्च करता है। चिनमैक्सिंग को फॉलो करने वाले Gen-Z कहते हैं कि 15-20 मिनट की नींद या नैप लेने से आपका दिमाग फ्रेश हो जाता है। 9-10 घंटे बिना ब्रेक काम करने से आपका दिमाग थक जाता है जिससे गलतियां बढ़ जाती है। चिनमैक्सिंग आपके दिमाग को रिचार्ज करता है और आपके प्रोडक्टिविटी को बढ़ाता है। आज भी कई ट्रेडिशनल कंपनियों में डेस्क पर सोना रेड फ्लैग माना जाता है। कई लीडर का मानना है कि इससे ऑफिस में डिसिप्लिन खराब होता है और अन्य कर्मचारियों पर गलत प्रभाव पड़ता है।
  • Punjab News: सड़कों पर तेजधार हथियार लहराते दिखे युवक, एक्शन में आई पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: सड़कों पर तेजधार हथियार लहराते दिखे युवक, एक्शन में आई पुलिस, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब में क्राइम की वारदातों के खिलाफ लगातार पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं शहर में 50 से अधिक युवकों द्वारा तेजधार हथियारों के साथ हुड़दंग मचाया गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, युवक सूल्लर दारू कुटिया इलाके से बाइक व कार की छत पर बैठकर सड़कों पर तेजधार हथियार लहराते हुए दिखाई दिए। घटना बीते दिन दोपहर की बताई जा रही है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    हैरानी की बात यह है कि पुलिस से बेखौफ होकर इन युवकों द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। वहीं घटना का पता चलने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई। बताया जा रहा है कि घटना को लेकर पुलिस ने कुछ युवकों की पहचान करके उन्हें राउंडअप भी किया है। वायरल वीडियो में युवकों का यह झुंड सुल्लर पुल से शुरू होता दिख रहा है। कार की छत पर सवार युवक तलवारें, गंडासी, टकुए सहित अन्य तेजधार हथियार लहरा रहे हैं। सुल्लर पुल से शुरू होकर वे न्यू अफसर कालोनी वाली रोड की तरफ मुड़ते हैं। इलाके में चर्चा रही कि ये युवक रैली के नाम पर किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सरहिंद रोड की तरफ गए थे लेकिन रैली में शामिल होने के सुराग पुलिस को अब तक नहीं मिले हैं। हालांकि, इनके हथियार लेकर हवा में लहराते व ललकारे मारने की वीडियो पुलिस के पास जरूर पहुंची है। एसपी सिटी पलविंदर सिंह चीमा ने कहा कि युवकों द्वारा तेजधार हथियारों के साथ हुड़दंग मचाने की वीडियो पुलिस को मिल चुकी है। युवकों की पहचान कर जल्द ही युवकों को काबू किया जाएगा।  
  • Punjab News: CM Mann और Cabinet Minister Sanjeev Arora का ऐलान, 90 प्रतिशत लोगों को मिली राहत, देखें Live

    Punjab News: CM Mann और Cabinet Minister Sanjeev Arora का ऐलान, 90 प्रतिशत लोगों को मिली राहत, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा 4 सालों में किए गए वादों को लेकर प्रेस वार्ता की गई। इस दौरान लोगों को बिजली मुफ्त, नौकरियां देना और इसी के साथ अन्य वादों को पूरा करने के बारे में विस्तार से बताया गया। यह प्रेस वार्ता मुख्यमंत्री के अवास पर रखी गई है। सीएम मान ने कहा कि 2022 से लोगों को बिजली फ्री का ऐलान किया गया। जिसके बाद जून 2022 में लोगों के बिल जीरों आने शुरू हो गए थे। सीएम मान ने कहा कि इसी के साथ पंजाब में बिजली के दामों में कटौती भी की गई है। हालांकि पिछली सरकारों के दौरान हर साल बिजली के दामों में बढ़ौतरी की जाती थी।

    इसी के साथ ही 90 प्रतिशत लोगों के बिल जीरों आने से पंजाब वासियों को बड़ी राहत मिली है। इसी के साथ बिजली बोर्ड में 8014 लोगों को सीधी नौकरियां दी गई।जीवीके थर्मल प्लांट गोइंवाल साहिब खरीदा गया। सीएम मान ने कहा कि यह प्लांट खरीदकर दुनियां का सबसे सस्ता सौदा किया गया। जीवीके 1080 करोड़ में खरीदा गया। सीएम मान ने कहा कि थर्मल प्लांट खरीदने से 1462 करोड़ की बचत हुई है। ऐसे में इस बार बिजली के दामों में बढ़ौतरी नहीं हुई।

    उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान गर्मियों में यह खबरें सुनने को मिलती थी कि अब इस प्लांट में 2 दिन का कोयला बचा है और दूसरे प्लांट 3 दिन का कोयला बचा है। लेकिन अब एक प्लांट में 37 दिन का कोयला और दूसरे प्लांट में 28 दिन का कोयल बचा हुआ है। ऐसे में बिजली सकंट की खबरें आनी बंद हो गई है। वहीं 24 घंटे बिजली मिलने से किसानों को धान की फसल के लिए संघर्ष का सामना नहीं करना पड़ रहा। दरअसल, किसानों को पर्याप्त मात्रा में बिजली खेतों में मिल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिजली की आपूर्ति को और बढ़ाने की योजना तैयार की जा रही है।

  • मिडिल ईस्ट संकट के बीच सोना-चांदी में आई गिरावट

    मिडिल ईस्ट संकट के बीच सोना-चांदी में आई गिरावट

    नई दिल्लीः मिडिल ईस्ट संकट के बीच आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। यह कमजोरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरान को धमकी देने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज एक बार फिर ब्रेंट क्रूड ऑयल के दाम 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए। घरेलू कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी दोनों धातुओं की कीमतों में लगभग 2.67 प्रतिशत की गिरावट आई है। दरअसल, अमेरिका ने एक बार फिर से ईरान को युद्ध के लिए फाइनल अल्टीमेटम दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए फिर से धमकी दी है।

    उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए ईरान पर फाइनल हमले की तारीख और समय तय कर दी है। ट्रंप ने ‘मंगलवार, रात 8:00 बजे!’ का समय तय किया है। अमेरिकी की ओर से ट्रंप की इस धमकी का असर ईरान पर हो ना हो, लेकिन बाजार पर पूरा दिखा है। इधर ट्रंप ने धमकी दी और उधर सोना-चांदी भयंकर क्रैश हो गया। ऐसे में 6 अप्रैल को MCX पर सुबह 6:55 बजे सोने की कीमत में 2.67 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

    5 जून डिलीवरी के वाले सोने की कीमत 4098 रुपये गिरकर 1,49,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। MCX पर सोना 2.14 फीसदी क्रैश हो गया तो स्पॉट मार्केट में सोने की कीमत में 0.8% की गिरावट आई और कीमत $4,637.60 प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 1.5% की गिरावट आई और सिल्वर $71.95 पर पहुंच गया।आमतौर पर युद्ध या भू-राजनीतिक तनाव के समय सोने का रेट चढ़ता है। लेकिन, इस बार उल्‍टी गंगा बह रही है और पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर होने के बावजूद सोने की कीमतों में जोरदार गिरावट आई है, इसके पीछे कई कारण हैं।

  • Punjab News: अब कोर्ट और Chandigarh के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    Punjab News: अब कोर्ट और Chandigarh के स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    फिरोजपुरः पंजाब और चंडीगढ़ में स्कूलों व सरकारी इमारतों को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकियां मिली है। दरअसल, चंंडगीढ़ में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की ई-मेल की जरिए धमकी मिली है। ई-मेल में चंडीगढ़ के सेक्टर 41, 45 और 47 में 4 से 5 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया और स्कूल की इमारतों की पुलिस व बम स्कवॉयड टीम द्वारा जांच की जा रही है। वहीं फिरोजपुर में जिला कोर्ट को भी ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

    धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं बम सक्वॉयड टीम और पुलिस द्वारा इमारत को खाली करवाकर गहनता से जांच की जा रही है। बता दें कि आज सुबह ही जालंधर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया था। जिसके बाद अब अलग अलग जगह पर धमकी भरे ई-मेल मिलने की सिलसिल जारी है। हालांकि अब तक पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

  • Punjab News: बड़ी लापरवाही! स्ट्रेचर से गिरा बुजुर्ग व्यक्ति, DC से की शिकायत, देखें वीडियो

    Punjab News: बड़ी लापरवाही! स्ट्रेचर से गिरा बुजुर्ग व्यक्ति, DC से की शिकायत, देखें वीडियो

    मोहालीः फेज-2 स्थित जोगिंदर विहार (AWHO) में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां 83 वर्षीय बुजुर्ग राजेशवर शर्मा को एंबुलेंस में अस्पताल ले जाते समय स्ट्रेचर से गिर गया। आरोप है कि एंबुलेंस ड्राइवर की लापरवाही और गलत तरीके से हैंडलिंग के कारण मरीज स्ट्रेचर से गिर गया, जिससे उसे गंभीर दर्द झेलना पड़ा। पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत डिप्टी कमिश्नर, चंडीगढ़ को दी है और जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता रितेश वशिष्ठ (बुजुर्ग राजेशवर की बेटी) के अनुसार, उनके पिता को पहले फ्रैक्चर के चलते गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सेक्टर-32, चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था और डिस्चार्ज के बाद वह ओपीडी में इलाज करा रहे थे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    28 मार्च 2026 को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और शुगर लेवल काफी गिर गया। डॉक्टर की सलाह पर उन्हें तुरंत इमरजेंसी में ले जाना जरूरी था। परिवार ने पहले 112 और 108 नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद GMCH-32 के एक व्यक्ति धर्म के माध्यम से एंबुलेंस की व्यवस्था करवाई गई। परिवार का आरोप है कि मौके पर पहुंचा एंबुलेंस ड्राइवर मरीज को बेड से स्ट्रेचर पर शिफ्ट करने में असमर्थ रहा। परिजनों ने खुद मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाया। इसके बाद जब स्ट्रेचर को कमरे से बाहर ले जाया जा रहा था, तो ड्राइवर ने लापरवाही से स्ट्रेचर संभाला, जिससे वह पलट गया और मरीज जमीन पर गिर गया। इस दौरान मरीज पहले से फ्रैक्चर की हालत में था और उसे असहनीय दर्द हुआ। परिजनों का यह भी आरोप है कि मरीज को उठाते समय ड्राइवर ने फ्रैक्चर वाली जगह से ही पकड़ लिया, जिससे उसकी हालत और खराब हो गई। इतना ही नहीं, अस्पताल ले जाते समय ड्राइवर ने रास्ते में अन्य लोगों के साथ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। परिवार ने डिप्टी कमिश्नर, चंडीगढ़ से मांग की है कि संबंधित ड्राइवर की ट्रेनिंग और लाइसेंस की जांच की जाए, एंबुलेंस के परमिट की समीक्षा की जाए और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जो मरीजों की जान को खतरे में डाल रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पास पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, जिसमें साफ दिखाई देता है कि दो लोग बुजुर्ग को उठाकर जब बाहर लाते हैं तो अचानक बुजुर्ग स्ट्रेचर से नीचे गिर जाते हैं। इसके बाद एक महिला मौके पर आती है और रोने लगती है। फिर परिवार का एक सदस्य वहां पहुंचकर नीचे गिरे बुजुर्ग को उठाकर दोबारा स्ट्रेचर पर लिटाता है।
  • Punjab News: लड़का-लड़की की शादी और नशे को लेकर पंचायत ने किया प्रस्ताव पास, आदेश जारी

    Punjab News: लड़का-लड़की की शादी और नशे को लेकर पंचायत ने किया प्रस्ताव पास, आदेश जारी

    अमृतसरः जिले में गांव अदलीवाल की पंचायत ने गांव में शादी करवाने के खिलाफ एक प्रस्ताव पास किया है। जिसमें कहा गया है कि गांव का लड़का और लड़की आपस में शादी नहीं करवा सकते। इसी के साथ कहा गया है कि अगर, लड़का-लड़की शादी करवाकर गांव से बाहर भाग जाते है तो गांव में पूरे परिवार का बॉयकाट कर दिया जाएगा। यहां तक कि यदि माता-पिता इस शादी के पक्ष में भी हों, तब भी गांव के लोग उनके साथ मेल-मिलाप नहीं करेंगे। उनके सुख-दुख में कोई भागीदारी नहीं होगी और किसी प्रकार का सामाजिक सहयोग नहीं मिलेगा।

    साथ ही पंचायत ने तय किया कि गांव के पंच, सरपंच, सदस्य या लंबरदार ऐसे परिवारों की सरकारी या गैर-सरकारी काम में मदद नहीं करेंगे और किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी नहीं करेंगे। यदि कोई लड़का या लड़की अपने परिवार की सहमति के बिना किसी अन्य गांव के व्यक्ति के साथ भागकर शादी करता है, तो उसे गांव में रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंचायत का कहना है कि बिना परिवार की सहमति के शादी करने से अक्सर गांव के परिवारों में विवाद और झगड़े बढ़ जाते हैं, जिससे सामाजिक माहौल खराब होता है।

    वहीं नशे के खिलाफ भी पंचायत द्वारा प्रस्ताव पास किया गया, जिसमें कहा गया है कि नशे बेचने की मदद करने वालों का भी बॉयकाट किया जाएगा। पंचायत ने प्रस्ताव में कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशा बेचते हुए पकड़ा जाता है, तो गांव का कोई व्यक्ति उसके समर्थन में नहीं जाएगा। कोई उसकी जमानत नहीं कराएगा। यदि कोई उसके पक्ष में जाता है, तो उसे पंचायत और आम सभा के सामने जवाब देना होगा। इसके अलावा पंचायत ने गांव की पारंपरिक प्रथाओं के तहत महंतों के लान के रूप में 1100 रुपये देने और मरासी, भंड व छुरी मार को 500 रुपये देने का भी फैसला लिया है। पंचायत का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य गांव में अनुशासन बनाए रखना और सामाजिक विवादों को कम करना है।

  • Punjab News: 2 गुटों में हुई खूनी झड़प में जमकर चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 गुटों में हुई खूनी झड़प में जमकर चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले की ग्रेवाल कॉलोनी में उस समय लोगों में दहशत का माहौल पाया गया, जब मोहल्ले के 2 गुटों में के बीच खूनी झड़प हो गई। दरअसल यह मामला करीब एक माह पहले हुए मोटरसाइकिल के मामूली एक्सीडेंट से शुरू हुआ था। जिसके बाद आपसी रंजिश में तबदील हो गया। इसी रंजिश के चलते एक गुट ने दूसरे गुटे के घर पर जाकर उन पर कातिलाना हमला कर दिया।

    घटना को लेकर दूसरे गुट का कहना है कि वह घर पर अपने परिवार के साथ बैठे हुए थे, तभी पहले गुट द्वारा अचानक आकर उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घटनास्थल की सीसीटीवी तस्वीरें भी सामने आई हैं। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इन तस्वीरों के आधार पर अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    व्यक्ति ने दिखाया कि दूसरे पक्ष ने उस पर हमला करते हुए कमीज फाड़कर दी और शरीर पर गहरे घाव कर दिए। गुरविंदर ने बताया कि उसके दोनों बेटे घर के बाहर बैठे हुए थे। घटना के दौरान वह घर पर मौजूद नहीं थे। जिसके बाद दूसरे गुट के नौजवान आए और उसके बेटे शिवम और हनी पर उन्होंने हमला कर दिया। पिता ने कहा कि अगर लड़ाई करनी थी तो चैलेंज करके आते। 5 से 6 नौजवान आए और कहने लगे पिता शिवसेना में है और इनके बेटे को मौत के घाट उतार दों। पिता ने कहा कि दोनों बेटों पर काफी हमला किया है और दोनों का मेडिकल करवाया गया। डीएसपी को पिता ने घटना संबंधी शिकायत दे दी है।