Blog

  • हिमाचल में झड़प के बाद भड़के श्रद्धालुओं का पंजाब बॉर्डर पर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    हिमाचल में झड़प के बाद भड़के श्रद्धालुओं का पंजाब बॉर्डर पर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    श्री कीरतपुर साहिब/संदीपः हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण साहिब में पंजाबी युवकों ने रात को हुड़दंग किया था। इसके बाद मंडी में पंजाबी श्रद्धालुओं को रोकने के बाद हंगामा हो गया। भड़के श्रद्धालुओं ने हिमाचल के प्रवेश द्वार गरामौडा पर जाम लगा दिया। मणिकर्ण साहिब जाने वाले पंजाबी श्रद्धालुओं ने खूब नारेबाजी की। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उनको बेवजह तंग किया जा रहा है।

    श्रद्धालुओं का कहना था कि उनको मंडी से पुलिस द्वारा वापस भेजा जा रहा है। उन्हें मणिकर्ण साहिब माथा टेकने जाने दिया जाए। कभी धार्मिक झंडों को लेकर तो कभी मोटरसाइकिल पटाखों के नाम पर उन्हें तंग किया जाता है। धार्मिक यात्रा के दौरान उन्हें तंग न किया जाए। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची और श्रद्धालुओं को समझाया। बाद में डीएसपी नयनादेवी विक्रांत ने श्रद्धालुओं को आश्वासन दिया। इस पर डेढ़ घंटे बाद जाम खोला गया। 

  • पंजाबः नंबरदार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    पंजाबः नंबरदार रिश्वत लेते गिरफ्तार

    लुधियाना : विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत नगर निगम जोन डी में तैनात नंबरदार सोनू नाम के कर्मचारी को 1000 रुपये की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। इस दौरान उक्त आरोपी ने अपना आरोप स्वीकार कर लिया है। विजिलेंस के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह खुलासा करते हुए बताया कि उक्त कर्मचारी को मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार निरोधक महा सिंह नगर, डाबा, लुधियाना निवासी वर्ग चार कर्मचारी बॉबी नाम की ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने आगे बताया कि उक्त शिकायतकर्ता ने ऑनलाइन शिकायत में आरोप लगाया है कि उक्त कर्मचारी ने उसे ड्यूटी से अनुपस्थित दिखाने की धमकी देकर उसके पांच माह के वेतन में से 70,000 रुपये प्रति माह की रिश्वत के रूप में 2000 रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने आगे आरोप लगाया कि उपरोक्त आरोपी पहले ही रिश्वत के रूप में 1,000 रुपये ले चुके थे और शेष पैसे की मांग कर रहे थे।

  • जिला में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के भरे जाएंगे 12 पद

    जिला में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के भरे जाएंगे 12 पद

    ऊना/सुशील पंडित :  नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा राष्ट्रीय युवा वाहिनी योजना के तहत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों के जिलाभर में 12 पद युवक व युवतियांे के भरे जाएंगे। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 9 मार्च तक आॅनलाईन आवेदन कर सकते हैं। स्वयंसेवकों को अधिकतम दो वर्ष के लिए रखा जाएगा और पांच हज़ार रूपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। स्वयंसेवक राष्ट्रीय युवा वाहिनी योजना के तहत युवा स्वास्थ्य, साक्षरता, स्वच्छता, लिंग एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम की अगुवाई एवं आवश्यकता अनुसार प्रशासनिक कार्यों में मदद एवं विभिन्न कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में अपना योगदान देंगे।

    इन पदों के लिए अभ्यर्थी केंद्र की वेबसाईट www.nyks.nic.in पर जाकर आॅनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक बनने के लिए अभ्यार्थी की आयु 1 अप्रैल 2023 को 18 से 29 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। राष्ट्रीय स्वयंसेवकों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।

  • पुलिस के सामने सरेआम युवकों में चली लाठियां और लात-घूंसे, देखें वीडियो

    पुलिस के सामने सरेआम युवकों में चली लाठियां और लात-घूंसे, देखें वीडियो

    हिमाचल प्रदेश: धर्मशाला के मैक्लोडगंज चौक पर सरेआम मारपीट करते पर्यटकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में देखा जा सकता है कि करीब 12 से 15 लोग विवाद के बाद डंडे और लात-घूंसे चलाते नजर आ रहे है। हैरानी की बात यह है कि इस मारपीट दौरान एक पुलिस कर्मी वहां पर मौजूद था, लेकिन फिर भी बेखौफ युवक एक दूसरे पर डंडों से पिटाई करते रहे।

    इस दौरान वहां मौजूद कुछ शख्स ने मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अभी इस विवाद की वजह सामने नहीं आई है।

  • कुटलैहड़ के अदरोली में 22 वीं अखिल भारतीय जलक्रीड़ा सम्पन्न

    कुटलैहड़ के अदरोली में 22 वीं अखिल भारतीय जलक्रीड़ा सम्पन्न

    विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने राज्य के 50 पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरोली में 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।समापन पर कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने डीजीपी संजय कुंडू के साथ-साथ 50 पुलिस अधिकारियों को शाल टोपी देकर सम्मानित किया।  देवेन्द्र भुट्टो ने हिमाचल प्रदेश पुलिस को इस जल क्रीड़ा की मेजबानी करने की बधाई दी।

    उन्होंने कहा कि यह कुटलैहड और प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन हमारे विधानसभा क्षेत्र में हुआ है। जलक्रीड़ा से जुड़े देश भर के विख्यात खिलाड़ी आज हमारे मध्य पहुंचे। इस तरह के आयोजन से अब कुटलैहड़ में ओर  भी जलक्रीड़ा के अवसर प्रदान होंगे। उन्होंने कहा की प्रतियोगिताओं से न सिर्फ खेल जगत को बढ़ावा मिलेगा बल्कि कुटलैहड़ के लोगों को स्वरोजगार के साथ-साथ पर्यटन को भी मजबूती प्रदान होंगी। इस कार्यक्रम के आयोजन से यहां की सुंदरता और अधिक बढ़ गई है। 

    उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर नशे के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने होंगे ताकि देव भूमि और वीर भूमि को नशे से बचाया जा सके। भुटटो ने कहा कि ये प्रतियोगिता 5 दिन तक चली।  जिसमें देशभर की अनेकों टीमें हिस्सा लिया। इस मे देश के 19 विभिन्न राज्यों व केंद्र पुलिस बलों के 460 प्रतियोगी भाग लिया हैं। प्रतियोगिता में 10 महिलाओं की टीमों ने भी भाग लिया हैं। भुट्टो ने कार्यक्रम के शुभारम्भ पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री एवं समापन पर कैबिनट मन्त्री विक्रमादित्य सिंह का कुटलैहड आगमन पर आभार प्रकट किया। 

  • पंजाब: प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और पूर्व DGP के अलावा 5 पुलिस अधिकारियों को कोर्ट ने जारी किया नोटिस

    पंजाब: प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल और पूर्व DGP के अलावा 5 पुलिस अधिकारियों को कोर्ट ने जारी किया नोटिस

    चंडीगढ़ः फरीदकोट की अदालत ने कोटकपूरा गोलीकांड केस में पेश चार्जशीट पर सुनवाई के बाद पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी के अलावा पांच अन्य पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। सभी को अपना पक्ष रखने के लिए 23 मार्च को अदालत में तलब किया गया है। इस मामले में एसआईटी ने 24 फरवरी को फरीदकोट अदालत में सात हजार पेज की चार्जशीट पेश की थी। इस चार्जशीट में बादल पिता-पुत्र और पूर्व डीजीपी सैनी समेत तत्कालीन आईजी परमराज उमरानंगल, एसएसपी मोगा चरनजीत शर्मा, एसएसपी फरीदकोट सुखमंदर मान, डीआईजी फिरोजपुर अमर सिंह चहल और तत्कालीन एसएचओ सिटी कोटकपूरा गुरदीप सिंह का नाम शामिल था। 

  • युवा सेवा व खेल विभाग ने बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे दी जानकारी 

    युवा सेवा व खेल विभाग ने बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे दी जानकारी 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग ऊना द्वारा करवाए जा रहे जिला स्तरीय युवा नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर के तहत चौथे दिन युवाओं को पहले स्तर मे स्टेट बैंक आफ़ इंडिया के सहायक प्रबंधक मोहित भाटिया ने बैंक द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं के बारे विधिवत रूप से चर्चा की। उन्होंने स्टडी लोन करवाने की जानकरी उपलब्ध करवाई उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री सभालंबन योजना के तहत अगर कोई युवा बैंक मे लोन एप्लाई करता है तो उसको सरकार द्वारा 25 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाता है व ब्याज पर भी अनुदान दिया जा रहा है।

    उन्होंने युवाओं को बैंक की बेसिक स्कील व चेतना बुद्धि जागरूक करने के तरीकों से  अवगत करवाया एवं  सिप और बीमे की जानकरी दी गईं। उसके उपरांत वेलफेयर विभाग से जतिन्द्र शर्मा ने युवाओं को विभाग की जानकारी उपलब्ध करवाई। पंचायती राज से राजेश धीमान ने पंचयात की लाभकारी योजनाओ पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी चंद्र मोहन, कार्यक्रम अधिकारी सुमन लता, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के अधिकारी कामेश धीमान, नवज्योति यूथ वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष नवीन कुमार, भवानी शर्मा, सहित गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।

  • वाहन के रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वत लेता STA कर्मी गिरफ्तार

    वाहन के रजिस्ट्रेशन के नाम पर रिश्वत लेता STA कर्मी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः विजिलेंस के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के कर्मी को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (STA) कर्मी बलविंदर सिंह को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, बलविंदर सिंह एक टैक्सी ड्राइवर की B-4 व्हीकल की रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था।

    आरोपी कर्मी 40 हजार रिश्वत के रूप में ले चुका था और 10 हजार रुपए रिश्वत लेते उसे दबोचा गया है। विजिलेंस ने आरोपी कर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी विजिलेंस और इंस्पेक्टर रणजोध सिंह की अगुआई में यह कार्रवाई की गई है।

  • डीसी ने होली मेला मैड़ी में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

    डीसी ने होली मेला मैड़ी में लिया व्यवस्थाओं का जायजा

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के अंब उपमंडल स्थित मैड़ी में चल रहे होली मेला का उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने मेला परिसर क्षेत्र का दौरा कर श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध करवाई जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान राघव शर्मा ने मेला क्षेत्र में तैनात किए सभी मेला सैक्टर अधिकरियों से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अंब विवेक महाजन, डीएसपी अंब वसुधा सूद सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत थीम के तहत आरएच ऊना में साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी

    स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत थीम के तहत आरएच ऊना में साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी

    ऊना/ सुशील पंडित : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना के सौजन्य से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अभियान के अंतर्गत गैर संचारी रोगों के नियंत्रण में शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। इस साइकिल रैली को  अधीक्षक डॉ रमन कुमार शर्मा ने हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत रखी गई है।

    इस अवसर पर जन शिक्षा सूचना एवम् सम्प्रेषण अधिकारी शारदा सारस्वत ने बताया कि गैर संचारी रोगों का मुख्य कारण शारीरिक गतिविधियों का कम होना, तम्बाकू, शराब का सेवन करना, प्रदुषण और सही पोषण न लेना है। उन्होंने बताया कि इन रोगों को कम करने के लिए शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना अति आवश्यक है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय अत्री, बीसीसी समन्वयक कंचन माला, पूजा कंवर, किरण, पुष्प ज्योति सहित अन्य उपस्थित रहे।