Blog

  • 19 साल की लड़की बनी ‘मिस इंडिया 2023’ देखें तसवीरें

    19 साल की लड़की बनी ‘मिस इंडिया 2023’ देखें तसवीरें

    नई दिल्ली : फेमिना मिस इंडिया 2023 को इसका विनर मिल गया है। इसका ताज 19 साल की नंदिनी गुप्ता के सिर सजा है। वह देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं है, जबकि दिल्ली की श्रेया पूंजा पहली रनर-अप और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग दूसरी रनर-अप रहीं। पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने नंदिनी के सिर पर यह ताज सजाया। सोशल मीडिया पर इसकी तसवीरें खूब वायरल हो रही हैं और लोग नंदिनी को इस जीत के लिए खूब बधाइयां दे रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ब्लैक गाउन में नंदिनी गुप्ता बेहद खूबसूरत लग रही हैं और सिर पर मिस इंडिया का ताज पहनकर उनकी खूबसूरती में चार-चांद लग गए।जहां, राजस्थान की नंदिनी गुप्ता मिस इंडिया 2023 की विनर रहीं, वहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर अप बनीं और मणिपुर की थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग सेकेंड रनर-अप रहीं। 

  • एटीएस की पूछताछ में बड़ा खुलासा : माफिया अतीक ने पंजाब के गुरदासपुर से मंगाए थे हथियार

    एटीएस की पूछताछ में बड़ा खुलासा : माफिया अतीक ने पंजाब के गुरदासपुर से मंगाए थे हथियार

    नई दिल्लीः माफिया अतीक अहमद व अशरफ के पाकिस्तान से लिंक की जांच में जुटी एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वॉयड) की पूछताछ में अहम राज का खुलासा हुआ है। इसमें यह बात सामने आई कि अतीक ने पंजाब के गुुरदासपुर से हथियार मंगाए थे। हथियार कैसे और कब मंगाए गए थे, इसकी तहकीकात चल रही है।

    धूमनगंज थाने में लगातार दूसरे दिन दोनों से एटीएस अफसरों ने चार घंटे तक पूछताछ की। एक दिन पहले भी एटीएस की चार सदस्यीय टीम ने दोनों भाइयों से पूछताछ की थी। शनिवार दोपहर 12.30 बजे के करीब एक बार फिर एटीएस की टीम धूमनगंज थाने पहुंची। दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंची एटीएस की टीम में सात सदस्य शामिल थे। थाने पहुंचने के बाद टीम ने पहले अतीक व अशरफ को बुलाकर एक साथ पूछताछ की। करीब डेढ़ घंटे तक साथ में पूछताछ करने के बाद टीम ने एक ब्रेक लिया और फिर दोनों को अलग-अलग बुलाकर सवाल पूछे गए।

    करीब एक-एक घंटे तक दोनों से गहन पूछताछ हुई। सूत्रों का कहना है कि शनिवार को हुई पूछताछ में सबसे अहम बात यह सामने आई कि अतीक ने पंजाब के गुरदासपुर से हथियार मंगाए थे। यह जानकारी इसलिए भी बेहद अहम है कि यह वह जगह है, जहां अक्सर पाकिस्तानी ड्रोन से हथियार, ड्रग्स आदि गिराए जाने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। फिलहाल एटीएस इस बात की जानकारी करने में जुटी हुई है कि हथियार कब, कैसे मंगाए गए। एटीएस की टीम लगातार अतीक व अशरफ से पंजाब के उस स्थानीय कनेक्शन के संबंध में राज उगलवाने की कोशिश करती रही, जो अतीक को हथियार पहुंचाता था। हालांकि फिलहाल उन्होंने उसका नाम नहीं बताया। ऐसे में एटीएस पता लगाने में जुटी है कि अतीक के जेल जाने के बाद उसका कोई ऐसा करीबी था जो पंजाब आता-जाता रहा हो। उस स्थानीय कनेक्शन का नाम सामने आना इसलिए भी बेहद जरूरी है, क्योंकि अतीक ने यह भी बयान किया है कि उसी कनेक्शन के जरिए जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्द को भी हथियारों की सप्लाई की जाती है।

  • पंजाब: युवक को अगवा कर  कार समेत नहर में फेंका, मौत

    पंजाब: युवक को अगवा कर  कार समेत नहर में फेंका, मौत

    बूंगा साहिब: कीरतपुर साहिब के नजदीकी गांव बूंगा साहिब के समीप भाखड़ा नहर में देर रात एक युवक ने दूसरे युवक को अगवा करके कार समेत फेंक दिया। इसके बाद आरोपी युवक बच निकला लेकिन अगवा किए गए युवक की डूबने से मौत हो गई। मामला नालागढ़ हिमाचल प्रदेश के रामपुर पसवाला से जुड़ा हुआ है।  वहां रहने वाले 17 वर्षीय युवक जतिन कुमार पुत्र हेमराज को दबोटा (हिमाचल प्रदेश) में रहने वाले सुखपाल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने अपने एक बिचौलिया दोस्त गुरनाम के माध्यम से अपनी कार में बिठा लिया। इसके बाद कार को पंजाब बुंगा साहिब की तरफ ले आया। जतिन के परिजनों को जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने दबोटा (हिमाचल प्रदेश) पुलिस के पास इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जतिन का फोन ट्रेस करना शुरू कर दिया।

    फोन की लोकेशन बुंगा साहिब भाखड़ा नहर की पटरी के पास की आई। परिजनों के साथ मिलकर पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर दी इस दौरान आरोपी सुखपाल सिंह ने आई 20 कार को स्टार्ट करके नहर में फेंक दिया जिसमें जतिन भी सवार था। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जतिन खिड़की से बाहर निकल आया था लेकिन आरोपी सुखपाल ने उसकी टांग को पकड़ रखा जिससे वह छूट कर बाद में डूब गया जबकि सुखपाल बच कर बाहर निकल गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सुखपाल को कीरतपुर साहिब पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद उसे हिमाचल प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया। इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा थाना नालागढ़ ने बताया कि जैसे ही उन्हें शिकायत मिली उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले को ट्रेस करना शुरू कर दिया था। इस मामले में सुखपाल सिंह को गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध धारा 363 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की क्या मंशा थी इस बात की गहराई से जांच की जा रही है।

  • पंजाब के कैबिनेट मंत्री और विधायकों  का दिल्ली में प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाब के कैबिनेट मंत्री और विधायकों  का दिल्ली में प्रदर्शन, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली जा रहे पंजाब की मान सरकार के मंत्रियों और विधायकों समेत अन्य कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा बादली में रोका गया। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आरोप लगाए कि पुलिस द्वारा उन्हें अवैध रूप से हिरासत में लिया गया। इसके बाद निहत्थे शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे AAP वर्करों पर लाठीचार्ज कर दिया गया। डॉ. बलबीर ने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि जान बचाने के लिए उन्हें CPR करना पड़ा। घायलों को अस्पताल भी ले जाया गया। उन्होंने इस घटना को AAP के विरोध को कुचलने के लिए मोदी सरकार का क्रूर हमला बताया है।

    मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इसे शर्मनाक कृत्य बताया है। उन्होंने लिखा कि देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। उन्होंने कहा कि संविधान और सर्वोच्च न्यायालय हमें घूमने और शांतिपूर्वक विरोध करने का अधिकार देता है। लेकिन AAP को इसकी परमिशन नहीं दी जा रही। उन्होंने पंजाब कैबिनेट के मंत्रियों, विधायकों और स्वयंसेवकों को बादली में रोके जाने को शर्मनाक कहा है। अरविंद केजरीवाल के समर्थन में दिल्ली पहुंचे AAP से चंडीगढ़ नगर निगम की पार्षद अंजू कत्याल और दमनप्रीत सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसका कारण उनके द्वारा अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में संलिप्त होने के पोस्टर फाड़ा जाना बताया गया है।

  • एक बार फिर बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम, जानें कीतना हो सकता है इज़ाफा

    एक बार फिर बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम, जानें कीतना हो सकता है इज़ाफा

    इस्लामाबादः पाकिस्तान में महंगाई ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है, महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर बोझ अब और बढ़ने वाला है। दरअसल, आर्थिक तंगी से जूझ रही पाकिस्तान सरकार अगले पखवाड़े के दौरान पेट्रोलियम की कीमतों में 10-14 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने वाली है। शनिवार को एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

    सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई है कि वैश्विक बाजारों में तेल की बढ़ती कीमतों के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत बढ़ा सकती है। पेट्रोल की मौजूदा एक्स-डिपो कीमत 272 रुपये प्रति लीटर है, जो कि 286.77 रुपये प्रति लीटर हो सकती है।

  • जालंधरः रबड़ फ़ैक्ट्री में लगी आग

    जालंधरः रबड़ फ़ैक्ट्री में लगी आग

    जालंधरः महानगर के लंबा पिंड चौक के पास रबड़ की फ़ैक्ट्री में  आग लगने का मामला सामने आया है। फैक्ट्री में फ्लैमेबल मैटेरियल के कारण आग ने भयानक रूप ले लिया। आग की लपटे और  धुआँ दूर दूर तक दिखाई देने लगा । जिसे देख इलाक़ा निवासियों में भगदड़ मच गई ।  मौक़े पर पहुँची दमकल विभाग की टीम आग पर क़ाबू पाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल आग के कारण कोई जानी नुक़सान नहीं हुआ है लेकिन फ़ैक्ट्री में पड़ा सामान जलकर राख हो गया है ।

  • व्यक्ति की हत्या कर CIA दफ्तर के सामने फेंका शव

    व्यक्ति की हत्या कर CIA दफ्तर के सामने फेंका शव

    बहादुरगढ़ः हरियाणा से एक बुजुर्ग व्यक्ति की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग की हत्या करने के बाद शव शहर के पुराने कोर्ट कॉन्प्लेक्स के सामने खाली पड़ी जमीन पर फेंका गया है। हत्यारों ने इस वारदात को पुलिस की नाक के नीचे अंजाम दिया है, क्योंकि झज्जर पुलिस की अपराध जांच शाखा यानी सीआईए का कार्यालय भी पुराने कोर्ट कंपलेक्स के अंदर ही चल रहा है और इस कार्यालय के ठीक सामने सुबह के समय बुजुर्ग व्यक्ति का लहूलुहान अवस्था में शव पड़ा हुआ मिला है।

    इस घटना की सूचना मिलते की शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। आसपास के लोगों से व्यक्ति के बारे में पूछताछ की जा रही है। इतना ही नहीं बुजुर्ग व्यक्ति के बारे में पता लगाने के लिए देश की राजधानी दिल्ली समेत हरियाणा के अन्य जिलों के थानों में भी सूचना भिजवाई गई है।

    पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया भेज दिया है। व्यक्ति की शिनाख्त के बारे में भी प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अभी तक मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो पाई है। 

  • कोरोना ने बढाई टेंशन, सक्रिय मामले 57 हजार के पार

    कोरोना ने बढाई टेंशन, सक्रिय मामले 57 हजार के पार

    नई दिल्लीः एक बार फिर देश में कोरोना ने टेंशन बढ़ानी शुरू कर दी है। कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 10,093 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 57,542 हो गई है। वहीं 23 कोरोना मरीज़ों ने दम तोड़ दिया। 

    वहीं हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 104 नए कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 2,074 पहुंच गई है।174 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जबकि बिहार में कोरोना के 129 नए मामले सामने आए. इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 412 हो गई है। बीते शनिवार को सरकार की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के 10,753 केस मिले थे। वहीं 27 लोगों की मौत हो गई थी।

    वहीं उत्तर प्रदेश में शनिवार को 688 नए केस मिले हैं। राजधानी लखनऊ में 189 नए केस मिले हैं। जबकि तीन संक्रमितों की मौत हो गई। यूपी में अब कोविड के सक्रिय केस बढ़कर 3059 हो गए हैं। भारत में मिल रहे कोरोना मामलों में ज्यादातर केस नए वैरिएंट xbb.1.16 के सामने आ रहे हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग पर नजर रखने वाली संस्था INSACOG के मुताबिक, देश में रोजाना सामने आ रहे कोरोना मामलों में 38.2 प्रतिशत केस XBB.1.16 वैरिएंट के हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਵਾਧਸ ਵਲੋਂ ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਨ ਮਾਨਇਆ ਗਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਭਾਵਾਧਸ ਵਲੋਂ ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਨ ਮਾਨਇਆ ਗਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੁਰਾ : ਭਾਰਤੀਯ ਵਾਲਮੀਕ ਧਰਮ ਸਮਾਜ ਸ਼ਾਖਾ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਵਲੋਂ ਭਾਰਤ ਰਤਨ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾ. ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਨ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਾਨਇਆ ਗਿਆ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਸੁਖਜੀਤ ਸਿੰਘ ਢਿਲਵਾਂ ਚੇਅਰਮੈਨ ਜਿਲ੍ਹਾ ਯੋਜਨਾ ਕਾਮੇਟੀ ਤੇ ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਧਾਲੀਵਾਲ ਪੀ.ਆਰ.ਓ. ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸੰਧਵਾਂ, ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਪ੍ਰਭਜੋਤ ਸਹੋਤਾ, ਐਡਵੋਕੇਟ ਅਵਤਾਰ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ, ਲੈਕਚਰਾਰ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਦੇਵਿੰਦਰ ਹੁਗਲਾਨੀ ਖਾਸ ਤੌਰ ਪਹੁੰਚੇ । 

  • वाटर पार्क में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 7 लोगों की मौत

    वाटर पार्क में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 7 लोगों की मौत

    मैक्सिकोः सेंट्रल मैक्सिको से एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात यहां के वाटर पार्क में बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाईं हैं। गोलीबारी के दोरान 7 साल के बच्चे सहित 7 अन्य लोगों की भी मौत हो गई और एक व्यक्ति के घायल होने की भी जानकारी प्राप्त हुई  है, हालांकि उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहां के लोगों में दहशत फैल गई। घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर वहां पहुंची। फिलहाल हमलावर पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस ने बताया कि  इस घटना में मरने वालों में एक सात साल की नाबालिग के तीन पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।