ऊना/सुशील पंडित: आगामी विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने 18 अक्टूबर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के कौशल विकास केंद्र भवन पालकवाह में ईवीएम भंडारण के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा ओल्ड ब्लड बैंक भवन हरोली में रिजर्व तथा खराब ईवीएम के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने चुनाव आयोग के दिशा निर्देश अनुसार स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरों सहित सुरक्षा के सभी मापदंडों का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर विकास शर्मा एसडीएम हरोली, तहसीलदार हरोली सुरभि नेगी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Blog
-

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया स्ट्रांग रूम पालकवाह का दौरा
-

जालंधरः पुलिस की कालिया कॉलोनी में रेड, 4 पेटी अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
जालंधर/हर्षः महानगर में नशे पर नकेल कसते हुए सीआईए स्टाफ की पुलिस ने कालिया कॉलोनी में रेड कर अवैध शराब सहित नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। रेड के दौरान तस्कर के कब्जे से 4 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। उक्त तस्कर पार्किंग की आड़ में शराब की सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पार्किंग में रेड की। उसी दौरान पुलिस ने अर्जुन शर्मा पुत्र अजय शर्मा निवासी कालिया कॉलोनी फेस-2 से गिरफ्तार किया है।

मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान वेरका मिल्क प्लांट के पास में मौजूद थी तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली की अर्जुन कालिया कॉलोनी में फ्लैटो की पार्किंग में शराब तस्करी का कारोबार चल रहा है।
पुलिस ने मौके पर टीमें बनाकर रेड कर अर्जुन के कब्जे से दो पेटी रॉयल चैलेंजर विस्की और दो पेटी ऑफिसर च्वाइस विस्की ब्रांड की कुल 4 पेटियां बरामद की। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत थाना-1 में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
-

पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह ने किया नए रिश्ते का ऐलान !, शेयर की तस्वीर
चंडीगढ़ः पंजाबी सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह का हाल ही में उनकी पत्नी से तलाक हुआ था। दोनों के तलाक की खबरें काफी समय से चर्चा में थीं। लेकिन अब हनी सिंह की जिंदगी में एक नया प्यार आ गया है। दरअसल, हनी सिंह का ताजा सोशल मीडिया पोस्ट ऐसा ही लगता है। हनी सिंह ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “यह सब आपके और मेरे बारे में है। मेरा गाना टुगेदर फॉरएवर आउट हो गया है।

अपने प्यार के साथ इस नए गाने पर रील बनाओ।” बता दें कि यो यो हनी सिंह ने हाल ही में अपनी पत्नी शालिनी को तलाक दिया है। हनी सिंह पर उनकी पत्नी ने घरेलू हिंसा के आरोप भी लगाए थे। तलाक के बाद हनी सिंह ने एक नए गाने से इंडस्ट्री में वापसी की है। इसके बाद हनी सिंह ने भी अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया है।
-

जालंधरः दुकान में रखे मिट्टी के तेल को आग लगने से मचा हड़कंप, इलाके में दहशत का माहौल, देखें तस्वीरें
जालंधर/हर्षः बस्ती बावा खेल के अंतगर्त आते राज नगर के मधुबन पब्लिक स्कूल के पास दुकान में रखे मिट्टी के तेल को आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने भयानक रूप ले लिया। बेकाबू आग ने वहीं दूसरी दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। जिसके दूसरी दुकान का सामान भी जलकर राख हो गया। आग की लपटे दूर-दूर तक दिखाई दे रही थी।

दुकान मालिक जसपाल काफी समय तक आग को काबू पाने की कोशिश करता रहा। इस हादसे में जसपाल के हाथ भी झुलस गए। जिसके बाद इलाका निवासी भी आग पर काबू पाने में जुट गए। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हाथ जलने से जसपाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। वहीं आग बढ़ती देख इलाका निवासियों ने दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी।

जिससे मौके पर पहुंची दमकल विभाग आग पर काबू पाने जुट गई है। गनिमत रही कि इस घटना से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन आग की वजह घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है।


-

25 अक्तूबर का स्थानीय अवकाश रद्द
ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 25 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा का स्थानीय अवकाश रद्द कर दिया गया है।
-

दिव्यांग तथा बुजुर्ग मतदाताओं के लिए बेल्ट पेपर द्वारा घर से ही मतदान की सुविधा
फॉर्म 12 डी भरकर 21 अक्टूबर तक कार्यालय में जमा करवाएं
ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा चुनाव 2022 में दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाता जिनकी आयु 80 वर्ष से ऊपर है, को घर से ही बैल्ट पेपर के माध्यम से मतदान करने का अवसर दिया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए एसडीएम हरोली विकास शर्मा ने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2500 दिव्यांग और 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा प्रदान किए हुए फॉर्म 12 डी भरकर 21 अक्टूबर 2022 तक कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग व दिव्यांग लोग जो मतदान केंद्र पर जाकर अपना वोट डालने में असमर्थ हैं तो वे इस फॉर्म को यथाशीघ्र भरकर बीएलओ के पास जमा करवाएं।
-

न्यू बस स्टैंड से पुराना बस अड्डा चिंतपूर्णी रोड़ 19 से 27 अक्तूबर तक बंद रहेगा
ऊना/सुशील पंडित: न्यू बस स्टैंड चिंतपूर्णी से पुराना बस अड्डा चिंतपूर्णी मंदिर रोड़ पर 19 से 27 अक्तूबर तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि सड़क मुरम्मत कार्य के सुचारू संचालन हेतू ये आदेश जारी किए गए हैं।
-

पंजाबः कैदियों को नशा सप्लाई करते जेल के हैड वार्डन सहित 2 वार्डन गिरफ्तार
अमृतसरः पंजाब सरकार जेलों में नशा खत्म करने के भले ही दावे कर रही है लेकिन असलियत यह है कि जेलों में अभी भी नशा मिल रहा है। वहीं आज स्पेशल टॉस्क फोर्स नशे की खेप के साथ जेल के वार्डन को काबू किया है। बता दें कि बीते एक सप्ताह में यह दूसरा मामला है, जब किसी जेल अधिकारी की गिरफ्तारी की गई है। इतना ही नहीं, बीते एक सप्ताह में एसटीएफ की तरफ से 5 मामलों को सुलझाया गया है। इसमें 22.500 किलो हेरोइन को रिकवर किया गया है और 14 लोगों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है। मामले की जानकारी देते हुए एसटीएफ के एआईजी रछपाल सिंह ने बताया कि कि बीते दिनों तरनतारन में गोइंदवाल जेल के वार्डन को गिरफ्तार किया गया था, जो बड़े-बड़े गुनाहगारों को जेल के अंदर मोबाइल बेचता था। एक सप्ताह के अंदर ही एसटीएफ ने दूसरी बड़ी कार्रवाई की है।
एक अन्य मामले में जेल का हेड वार्डन गिरफ्तार
एसटीएफ ने एक अन्य मामले में अमृतसर जेल के हेड वार्डन को गिरफ्तार कर लिया है। अमृतसर जेल के हेड वार्डन की पहचान शबेग सिंह के तौर पर हुई है। जिससे मौके पर 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। यह वार्डन हेरोइन जेल के अंदर ले जाकर सप्लाई करता था। दोनों जेल मामलों में केस आगे बढ़ाते हुए एसटीएफ ने कुल 12 किलो की रिकवरी की है। इसके अलावा 5 किलो हेरोइन भिखीविंड व 5 किलो हेरोइन सराए अमानत खां से विभिन्न मामलों में भी बरामद की गई है।
एसटीएफ के रछपाल सिंह ने तरनतारन के एक तस्कर सोनू सिंह को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने जानकारी दी कि तरनतारन का सोनू इससे पहले 2017 में पकड़ा गया था। लेकिन तब उसने अपने माइनर होने का सर्टिफिकेट कोर्ट में पेश किया और बेल ले ली थी। इन सभी 5 मामलों को आगे बढ़ाते हुए उनकी टीम ने इनमें कई आरोपियों की प्रॉपर्टी को भी सीज किया है। जिसकी कुल वैल्यू तकरीबन 1.04 करोड़ रुपए आकी जा रही है। वहीं, अमृतसर जेल के शबेग सिंह के अलावा तरनतारन जेल से पकड़े गए वार्डन की प्रॉपर्टी की भी जांच करने की तैयारी चल रही है।
-

पंजाबः होटल में पुलिस की रेड, होटल मालिक व युवतियों सहित 5 काबू
अमृतसरः जिले में पुलिस ने एक होटल में रेड की। पुलिस ने होटल में रेड दौरान होटल का मालिक, 2 युवतियों सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक होटल में देह-व्यापार चल रहा था। जिसकी जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस ने होटल में दबिश दी है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। थाना 1 के एसएचओ गगनदीप सिंह ने जानकारी दी कि होटल के बारे में पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी। बस स्टैंड के सामने एक बड़े होटल में देह व्यापार का कारोबार बड़े स्तर पर चल रहा है।
सूचना के बाद प्लानिंग की गई। एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर होटल में भेजा गया। होटल मालिक और स्टाफ ने पुलिसकर्मी को फोन पर लड़की की तस्वीरें दिखाने के साथ-साथ रेट भी बताए गए। पुलिसकर्मी ने युवती को होटल में बुलाने के लिए रजामंदी दे दी। पैसों की अदायगी के बाद जैसे ही युवती होटल के कमरे में पहुंची, ग्राहक बने पुलिस वाले ने थाने में कॉल करके इसका इशारा दे दिया।
पुलिस पार्टी ने होटल से लड़की को बरामद कर लिया। इतना ही नहीं, एक अन्य महिला, जिसके साथ लड़की पहुंची थी, को भी हिरासत में ले लिया। इसके बाद होटल मालिक, मैनेजर और एक अन्य व्यक्ति को होटल से गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ गगनदीप सिंह ने जानकारी दी कि पारस होटल पर कार्रवाई के बाद पकड़े गए सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पांचों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर दी गई है।
-

पंजाबः कल बंद रहेगी बिजली, 7 घंटे का लगेगा पॉवर कट
तलवाड़ाः जिले में 19 अक्तूबर को 7 घंटे का बिजली का कट लगने जा रहा है। इसकी जानकारी उपमंडल के ऑफिसर दातारपुर इंजीनियर सतविंदर सिंह ने दी है। जानकारी देते हुए इंजीनियर सतविंदर ने बताया कि 11 केवी फीडर कामाही देवी की जरूरी मुरम्मत के कारण यह कट लगाया जा रहा है। मुरम्मत के कारण 19 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पावरकट लगेगा। इस दौरान गांव बहिलखन, वहीअता, कामाही देवी, नौशहरा, बाड़ी आदि में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रशासन ने लोगों को पहले से तैयारी करके रखने के लिए आदेश दे दिेए गए है।