Blog

  • चिट्टे सहित तीन काबू

    चिट्टे सहित तीन काबू

    ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना गगरेट के पुलिस मुलाजिमों ने 4.35 ग्राम चिट्टे सहित तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम के समय पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिम गश्त करते हुए इच्छाधारी मंदिर गगरेट के मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 4.35 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया । इस सन्दर्भ में विशाल शर्मा पुत्र सुरेन्द्र कुमार निवासी गांव चुनान डा0 जलाड़ी तहसील नदौन जिला हमीरपुर व् दो अन्य साथियों के विरुद्ध धारा 21, 29-61-85 मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • भैरा:अम्व पुलिस ने 32 बोतल शराब पकड़ी

    भैरा:अम्व पुलिस ने 32 बोतल शराब पकड़ी

    ऊना/सुशील पंडित : अम्व पुलिस ने 32 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अम्ब के मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए गांव भैरा में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक दूकान की  तलाशी लेने पर 32 बोतल देसी शराब बरामद की गई । इस सन्दर्भ में राज कुमार उर्फ रमन निवासी गांव भैरा तहसील अम्ब जिला ऊना के विरुद्ध एच.पी. आवकारी अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
  • Punjab : इस बार BSNL की नेटवर्क रेंज पिछले वर्षों की तुलना में होगी बेहतर, देखें वीडियो

    Punjab : इस बार BSNL की नेटवर्क रेंज पिछले वर्षों की तुलना में होगी बेहतर, देखें वीडियो

    अमृतसर। बीएसएनएल ने 4जी सेवा लॉन्च लॉन्च की है। जिसको लेकर अमृतसर में बीएसएनएल के जीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। प्रेस कांफ्रैंस को संबोधित करते हुए कहा कि बीएसएनएल ने अपने 4जी प्लान सस्ते कर दिए हैं। जहां बाकी प्राइवेट कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान काफी महंगे कर दिए हैं। पहले के समय में बीएसएनएल अपने ग्राहकों को नेटवर्क सेवा प्रदान करने के मामले में खुश नहीं था, लेकिन अब बीएसएनएल द्वारा कई टावर लगाए गए हैं और एक बीएसएनएल अपने ग्राहकों को अच्छी सेवा प्रदान कर रहा है।

    वहीं बीएसएनएल द्वारा 4जी लॉन्च करने के बाद अब 4जी की स्पीड भी काफी अच्छी आ रही है। इसके साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने सिम को बीएसएन में पोर्ट करना चाहता है तो वह बहुत ही आसान तरीके से एसएमएस के जरिए भी अपने सिम को बीएसएनएल में पोर्ट कर सकता है। उन्होंने कहा कि बीएसएन ने भी अपना फाइबर लॉन्च किया है और बीएसएनएल अपने फाइबर में भी काफी अच्छी स्पीड दे रहा है।

    अगर कोई भी व्यक्ति बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल करता है और बिल या किसी अन्य तरीके से बीएसएनएल अधिकारियों से संपर्क करना चाहता है तो वह 18004444 पर कॉल कर सकता है।

  • Punjab: नहर में मिला तैरता शव, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab: नहर में मिला तैरता शव, लोगों में दहशत का माहौल, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिधवां नहर में जावदी पुर के पास अज्ञात शव तैरता हुआ देखा गया। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। शव को नहर में तैरता देख आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी, इससे पहले कि पुलिस शव को निकालने की कार्रवाई करती, पानी के तेज बहाव के कारण शव बह गया। हालांकि गोताखोरो की मदद से शव को ढूंढने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

  • Punjab: फिल्मी Style में Spare Parts कारोबारी की गाड़ी से 50 लाख लेकर आरोपी फरार

    Punjab: फिल्मी Style में Spare Parts कारोबारी की गाड़ी से 50 लाख लेकर आरोपी फरार

    लुधियानाः जिले में फिल्मी स्टाइल में कारोबारी के 50 लाख रुपए लेकर ड्राइवर फरार हो गया। दरअसल, स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करने वाले लुधियाना के एक कारोबारी का ड्राइवर उसके पार्टनर को दिल्ली छोड़कर खुद गाड़ी के साथ-साथ उसमें रखे 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। काफी समय तक ड्राइवर की तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने इसकी जानकारी थाना डिवीजन 6 पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में पक्खोवाल रोड स्थित सरगोदा कॉलोनी के रहने वाले विमल कुमार खोसला की शिकायत पर आरोपी ड्राइवर उत्तरी दिल्ली स्थित ताकिया चौक निवासी कुलदीप त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    पुलिस आरोपी कुलदीप का पता लगाने के लिए दबिश देने में जुटी है। विमल द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उनके मालिक कुलजिंदर सिंह बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली में थे। उनका स्पेयर पार्ट्स का कारोबार है और वह अक्सर दिल्ली आते-जाते रहते हैं। कुलजिंदर सिंह अपने कारोबार के सिलसिले में दिल्ली गए थे और आरोपी ड्राइवर को साथ ले गए थे। गाड़ी में 50 लाख रुपये भी रखे थे जो दिल्ली में किसी पार्टी को देने थे।

    इसी दौरान आरोपी ने कुलजिंदर सिंह को वहां उतारा और खुद गाड़ी में साइड में होने का कह वहां से पैसे लेकर फरार हो गया। इसके बाद काफी समय तक कुलजिंदर सिंह उसे ढूंढते रहे, लेकिन वह नहीं मिला। उसका फोन ट्राई किया तो फोन बंद था। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना डिवीजन छह के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीमें दबिश के लिए निकल चुकी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab: सांसद मलविंदर सिंह कंग पहुंचे श्री हरिमंदिर साहिब, देेखें वीडियो

    Punjab: सांसद मलविंदर सिंह कंग पहुंचे श्री हरिमंदिर साहिब, देेखें वीडियो

    अमृतसर। आम आदमी पार्टी के श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग लोकसभा चुनाव जीतने के बाद सचखंड श्री हरिमंदर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान माथा टेककर सरबत के भले की अरदास की। जिसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि लोकसभा चुनाव जीतकर वह आज भगवान का शुक्रिया अदा करने के लिए आये हैं। इसके बाद कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी जालंधर उपचुनाव बड़ी बढ़त के साथ जीतेगी।

  • Punjab: खेल विंग को लेकर मंत्री Harjot Bains ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab: खेल विंग को लेकर मंत्री Harjot Bains ने किया ऐलान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य में खेल को प्रफुलिल्त करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत शिक्षा विभाग के स्कूलों में चलते रिहायशी खेल विंग के ट्रायल 15 से 17 जुलाई 2024 तक करवाए जा रहे है। यह जानकारी देते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इन खेल विंग में चुने गए खिलाड़ियों को मुफ़्त रिहायश और पढ़ाई के साथ-साथ रोज़ाना 200 रुपए की ख़ुराक भी मुहैया करवाई जाएगी।

    शिक्षा मंत्री बैंस अनुसार 15 जुलाई दिन सोमवार को सरकारी कन्या सीनियर सेकैंडरी स्कूल माल रोड अमृतसर में बास्केटबाल ( लड़कियाँ) अंडर- 14, 17 और 19 साल के ट्रायल, सरकारी को-एजुकेशन मल्टीपर्पज सीनियर सेकैंडरी स्कूल पटियाला में बास्केटबाल ( लड़के) अंडर- 14, 17 और 19 साल के ट्रायल, खालसा कालेज गर्लज़ सीनियर सेकैंडरी स्कूल अमृतसर में हाकी ( लड़कियाँ) अंडर- 14,17 और 19 साल के ट्रायल, सरकारी हाई स्कूल चचराड़ी ( ज़िला लुधियाना) में हाकी ( लड़के) अंडर- 14 साल के ट्रायल, खालसा को-एजुकेशन सीनियर सेकैंडरी स्कूल बड्डों ( ज़िला होश्यारपुर ) में फ़ुटबाल (लड़के) अंडर- 14, 17 और 19 साल के ट्रायल, सरकारी को- एजुकेशन मल्टीपर्पज सीनियर सेकैंडरी स्कूल पटियाला में बाक्सिंग ( लड़के) अंडर- 14, 17 और 19 साल के ट्रायल और सिक्ख गर्लज़ हाई स्कूल सिद्धवां खुर्द ( ज़िला लुधियाना) में बाक्सिंग ( लड़कियाँ) अंडर- 17 साल के ट्रायल होंगे।

    इसी तरह 16 जुलाई दिन मंगलवार को श्री गुरु अर्जुन देव सरकारी कन्या सीनियर सेकैंडरी स्कूल तरनतारन में हाकी ( लड़कियाँ) अंडर- 14, 17 और 19 साल के ट्रायल, सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल जरखड़ ( ज़िला लुधियाना) में हाकी ( लड़के) अंडर- 14,17 और 19 साल के ट्रायल, संत अतर सिंह खालसा सीनियर सेकैंडरी स्कूल पालदी ( ज़िला होश्यारपुर) में फ़ुटबाल ( लड़के) अंडर- 14 साल के ट्रायल, सरकारी हाई स्कूल थूही ( ज़िला पटियाला) में कबड्डी नैशनल ( लड़के) अंडर- 14 साल के ट्रायल और श्री गुरु अर्जुन देव सरकारी कन्या सीनियर सकैंडरी स्कूल तरनतारन में जूडो ( लड़कियाँ) अंडर- 14, 17 और 19 साल के ट्रायल होंगे।

    शिक्षा मंत्री ने बताया कि 17 जुलाई दिन बुद्धवार को सरकारी सीनियर सेकैंडरी स्कूल रामपुर ( ज़िला लुधियाना) में हाकी ( लड़के) अंडर- 14 साल के ट्रायल और सरकारी स्पोर्टस स्कूल घुद्दा ( ज़िला बठिंडा) में वालीवाल ( लड़कियाँ) अंडर- 14, 17 और 19 साल, बास्केटबाल ( लड़के) अंडर- 14, 17 और 19 साल, एथलैटिक्स ( लड़के- लड़कियाँ) अंडर- 14, 17 और 19 साल, कुश्ती ( लड़के- लड़कियाँ) अंडर- 14, 17 और 19 साल, हाकी ( लड़के) अंडर- 14 और 17, हाकी ( लड़कियाँ) अंडर- 19 साल, बाक्सिंग ( लड़के) अंडर- 17 और 19 साल, बाक्सिंग ( लड़कियाँ) अंडर- 17 और 19 साल, शूटिंग ( लड़के) अंडर- 14 साल, शूटिंग ( लड़कियाँ) अंडर- 14 और 17 साल, फ़ुटबाल ( लड़के) अंडर- 17 और 19 साल, तैराकी ( लड़के) अंडर- 17 और 19 साल, तैराकी ( लड़कियाँ) अंडर- 17 और 19 साल, वेट लिफ्टिंग ( लड़के) अंडर- 17 साल, वेट लिफ्टिंग ( लड़कियाँ) अंडर- 17 साल और कबड्डी ( लड़के) अंडर- 14 साल के ट्रायल करवाए जाएंगे।

    शिक्षा मंत्री बैंस ने बताया कि चुने गए खिलाड़ियों का स्पोर्टस विंग में रहना अनिर्वाय होगा। सभी इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि को सुबह 10 बजे दिखाए गए स्थानों पर ट्रायल देने के लिए खेल प्राप्तियाँ और शैक्षिक योग्यता संबंधी असली सर्टिफिकेट और 4-4 फोटो ले कर अपने माता- पिता या वारिस सहित उपस्थित हों। इन खेल विंग के लिए अंडर- 14 साल के लिए 01/ 01/ 2011, अंडर- 17 साल के लिए 01/ 01/ 2008 और अंडर- 19 साल के लिए 01/ 01/ 2006 या इसके बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ियों पर विचार किया जाएगा। बाहरी राज्यों से सीधे तौर पर कोई भी खिलाड़ी इन ट्रायल में हिस्सा नहीं ले सकता।

     

  • ‘Yeh Hai Mohabbatein’ की TV एक्ट्रेस Divyanka Tripathi के साथ विदेश में हुई घटना

    ‘Yeh Hai Mohabbatein’ की TV एक्ट्रेस Divyanka Tripathi के साथ विदेश में हुई घटना

    मुबंईः टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांक त्रिपाठी और उनके हसबैंड विवेक दहिया के साथ इटली में बड़ी घटना हो गई। असल में दिव्यांका और विवेक 8वीं वेडिंग एनिवर्सरी के लिए यूरोप ट्रिप पर गए थे। यूरोप में वो मजे से घूम फिर रहे थे, इतने में पार्सपोर्ट समेत उनका 10 लाख रुपये का सामान चोरी हो गया।

    दिव्यांका का सामान हुआ चोरी

    ईटाम्स को दिए इंटरव्यू में विवेक ने पूरी घटना पर बात करते हुए कहा कि हमारी ट्रिप बहुत अच्छी जा रही थी. कल हम फ्लोरेंस में रुकने के लिए आए थे। हम जिस होटल में ठहरने वाले थे उसे देखने के लिए गए हुए थे। इस दौरान हमने अपना सामान पार्किंग में खड़ी कार में ही छोड़ दिया। जब हम अपना सामान लेने गए, तो सारा सामान चोरी हो गया था। हमारा पासपोर्ट, पर्स और 10 लाख रुपये के कीमती सामान चोरी कर लिए गए। चोर कार तोड़कर उसके अंदर रखा सामान लेकर भाग गए। उन्होंने कहा कि ‘हमने लोकल पुलिस से मदद की गुहार लगाई, लेकिन उन्होंने हमारी रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के बिना हम कुछ नहीं कर सकते।’

    एक्ट्रेस ने एंबेसी से मांगी मदद

    विवेक ने आगे कहा कि ‘पुलिस ने लोकेशन पर जाकर देखना तक ठीक नहीं समझा। पुलिस स्टेशन 6 बजे बंद हो जाता है। इसके बाद वहां कोई सुनवाई नहीं होती। हमने एंबेसी तक पहुंचने की भी कोशिश की, लेकिन वो भी बंद मिली।’ एक्टर ने इंस्टाग्राम पर टूटी हुई कार वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कार के शीशे पूरी तरह टूटे नजर आए। कार की बुरी हालत देखकर पता चल रहा है कि चोर बहुत जल्दबाजी में सामान लेकर भागे।

    ‘ये हैं मोहब्बतें’ शो से मिली दिव्यंका को पहचान

    वहीं दिव्यांका ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए कहा कि ‘मैं और विवेक ठीक हैं। पर हमारा पासपोर्ट, जरूरी और कीमती सामान चोरी हो गया है। एंबेसी से मदद की उम्मीद करते हैं।’ दिव्यांका और विवेक के साथ यूरोप में जो हुआ, वो जानकर इनके फैन्स परेशान हो गए हैं। उम्मीद है कि एक्ट्रेस जल्द ही इस परेशानी से निकलकर अपने देश वापस लौटेंगी। दिव्यांका के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्हें टेलीविजन पर ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ और ‘ये हैं मोहब्बतें’ जैसे शो से पहचान मिली। हाल ही में उन्हें ‘अदृश्यम’ सीरीज में देखा गया।
  • NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाईः CBI ने मुख्य आरोपी Rakesh Ranjan को गिरफ्तार किया

    NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाईः CBI ने मुख्य आरोपी Rakesh Ranjan को गिरफ्तार किया

    पटनाः नीट पेपर लीक मामले में जिस शख्स की तलाश सीबीआई को सबसे ज्यादा थी। आखिरकार उस आरोपी रॉकी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे आज पटना कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सीबीआई को रॉकी की 10 दिनों की रिमांड दी है। इससे पहले रॉकी के भारत छोड़ नेपाल भागने की खबर थी। जिसे आज सीबीआई ने आज धर दबोचा है। दरअसल रॉकी ही वो कड़ी है। जिसकी मदद से मुख्य सेटर तक सीबीआई पहुंच सकती है। जिसकी भूमिका प्रश्न-पत्र को आउट कराने में सबसे अहम है।

    रॉकी मूलरूप से बिहार के नवादा का रहने वाला है। उसका वास्तविक नाम राकेश है। पिछले कुछ सालों से वह झारखंड की राजधानी रांची में रहकर रेस्टोरेंट चलाता है।सीबीआई टीम ने चार मुख्य आरोपियों चिंटू, मुकेश, मनीष और आशुतोष को 7 दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की। जिसमें रॉकी से जुड़े कई सवाल पूछे गए थे बताया जा रहा है कि रॉकी ने ही नीट का पेपर लीक होने के बाद उसे हल कराकर चिंटू के मोबाइल पर भेजा था। चिंटू से खासतौर से रॉकी के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है। चिंटू से एक और संजीव मुखिया को लेकर भी जानकारी ली जा रही है। क्योंकि वह संजीव की भांजी का पति है। संजीव के नेपाल भागने की सूचना मिल रही है।

    वहीं आरोपी मनीष और आशुतोष ने ही पटना के खेमनीचक स्थित निजी स्कूल में करीब 35 छात्रों के नीट का पेपर रटवाने का इंतजाम किया था। यह सब चिंटू के अलावा किसके कहने पर किया गया था, चिंटू के साथ और कौन लोग इसमें शामिल हैं, इसकी जानकारी इनसे ली जा रही है। इस तरह के कई सवालों के जवाब सीबीआई तलाश रही है। नीट पेपर लीक मामले में मंगलवार को सीबीआई ने पटना से दो और आरोपियों सनी कुमार और रंजीत कुमार को गिरफ्तार था। सनी नालंदा का रहने वाला है। जबकि रंजीत गया का रहने वाला है। रंजीत ने अपने बेटे की नीट परीक्षा में सेटिंग कराई थी। हालांकि अभी तक उसके बेटे क गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इससे पहले सीबीआई ने बिहार से पहली गिरफ्तारी मनीष प्रकाश और आशुतोष कुमार के रूप में की थी।

    दोनों ने नीट पेपर लीक में सेटर की भूमिका निभाई थी। और पटना के लर्न एंड प्ले स्कूल में नीट परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र रटवाए गए थे। सीबीआई ने उनके पास से मिले दो मोबाइल फोन को भी जब्त किए हैं। मनीष और आशुतोष पर नीट परीक्षा के पहले 4 और 5 जून को अभ्यर्थियों को पटना के प्ले लर्न स्कूल में ठहराने का आरोप है।

    नीट पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड, पैसे के लेनदेन, अभ्यर्थियों की सही संख्या, फरार संजीव मुखिया, पेपर के लिए निर्धारित पैसे सहित अन्य जानकारियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।आपको बता दें बिहार में नीट पेपर लीक की जांच पहले आर्थिक अपराध शाखा कर रही थी। जिसके बाद इसे सीबीआई को हैंडओवर कर दिया था। इस मामले में अब तक सीबीआई 6 से ज्यादा लोगों को आरोपी बना चुकी है।

     

     

  • Punjab: हथियारों के जखीरे सहित Vicky Gounder और Lawrence के 4 साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab: हथियारों के जखीरे सहित Vicky Gounder और Lawrence के 4 साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस ने हथियारों के जखीरे सहित विक्की गौंडर और लारेंस गैंग के 4 साथियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के संबंध विक्की गौंडर ग्रुप और गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना व लारेंस बिश्नोई ग्रुप के साथ है। एसएसपी दीपक पारिक ने बताया कि सीआईए की पुलिस टीम जब शहर में गश्त कर रही थी तो नहर की पटरी के पास पुलिस ने एक ही मोटरसाईकिल सवार चार युवकों को चेकिंग के लिए रोका, जिनके पास से एक बैग भी था। जब पुलिस ने बैग चेक किया तो उसमें से 5 देसी पिस्तौल 32 बोर, 3 तीन पिस्तौल देसी कट्टा 12 बोर, 1 एक पिस्तौल देसी कट्टा 315 बोर, 1 रिवॉल्वर 32 बोर, 10 राउंड जिंदा 32 बोर, 3 कारतूस 12 बोर, एक चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर बरामद की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वह हथियार फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश से लेकर आए है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान राम कुमार, संदीप नागर निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। जबकि हरमन प्रीत सिंह और मनीष कुमार की पहचान बठिंडा के रूप में हुई है। एसएसपी ने कहा कि जांच में पता चला है कि हरमन प्रीत के पहले विक्की गौंडर गैंग के साथ संबंध थे, लेकिन अब उसके गैंगस्टर मन्ना से संबंध है। वहीं संदीप नागर के जेल में मूसेवाला केस में बंद केकड़ा से संबंध है जोकि लारेंस गैंग का गुर्गा है। चारों के खिलाफ थाना केनाल में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी ने बताया आरोपियो से पूछताछ दौरान पता चला हैकि राम कुमार पर 6, संदीप नागर पर 4, हरमन प्रीत के खिलाफ 5 और मनीष कुमार के खिलाफ 4 मामले दर्ज है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका रिमांड हासिल किया जाएंगा। आरोपियों से पूछताछ दौरान ओर बड़े खुलासे होने की संभावना है।