Blog

  • हिमाचल प्रदेश के शिक्षा ढांचें में हुआ है व्यापक बदलाव – मुकेश अग्निहोत्री

    हिमाचल प्रदेश के शिक्षा ढांचें में हुआ है व्यापक बदलाव – मुकेश अग्निहोत्री

    हरोली के पालकवाह में आयोजित द न्यूज़ रडार के शाइनिंग स्टार ऑवार्ड समारोह में बोले उप मुख्यमंत्री


    समारोह में जिला ऊना के 300 से अधिक स्कूली मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत


    ऊनासुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अगिनहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के शिक्षा ढांचें में व्यापक बदलाव हुआ है। प्रदेश में राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर के कई नामी संस्थान स्थापित हुए हैं जिनके चलते जहां प्रदेश के युवाओं को इन संस्थानों में उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध हुए हैं तो वहीं प्रदेश का शैक्षणिक ढांचा भी सुदृढ़ हुआ है। उप मुख्यमंत्री आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह में द न्यूज़ रडार इंग्लिश न्यूज़ नेटवर्क द्वारा आयोजित शाइनिंग ऑवार्ड समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। इस समारोह में जिला ऊना के विभिन्न शिक्षा बोर्डों द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 50 स्कूलों के 300 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय फैशन डिज़ाईनिंग तकनकी संस्थान(आईआईएफटी), भारतीय प्रोद्यौगिकी संस्थान(आईआईटी), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स), भारतीय प्रबंधन संस्थान(आईआईएम), भारतीय सूचना प्रोद्यौगिकी संस्थान(ट्रिपल आईटी) विभिन्न मेडिकल कॉलेज़ व पीजीआई चंडीगढ़ का सैटेलाईट सेंटर जैसे कई संस्थान स्थापित हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षा ढांचे में हो रहे इन व्यापक बदलावों का जहां प्रदेश के प्रतिभावान युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिल रहे है तो वहीं बच्चों को प्रोत्साहित करने का भी कार्य कर रहे हैं।
    उन्होंने बच्चों से जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य निर्धारण कर कड़ी मेहनत करने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माता-पिता का सपना होता है कि उनका बच्चा जीवन में आगे बढ़े तथा कई अभिभावक बच्चों के भविष्य निर्माण के लिए पूरा जीवन लगा देते हैं। ऐसे में उन्होंने बच्चों से कहा कि वे कदम आगे बढ़ाए तथा दुनिया को पहचानने का प्रयास करें ताकि वह अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर सकें।
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जिला के ये प्रतिभावान बच्चे प्रदेश को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने बच्चों से नशे के खिलाफ महौल बनाने में भी अपना सहयोग प्रदान करने का आहवान किया। साथ ही चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा आज प्रदेश के दूर-दराज और जन-जातीय क्षेत्रों तक अपने पांव पसार चुका है। इस सामाजिक बुराई के खिलाफ जहां प्रदेश सरकार सख्ती से कार्य कर रही है तो वहीं नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन तथा पुलिस को नशे के सौदागारों के खिलाफ कड़े कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
    उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों के साथ अपनी बात साझा करते हुए कहा कि प्रदेश में आय सृजन के साधन सीमित है तथा प्रदेश पर भारी भरकम कर्जे का बोझ है। ऐसे में आय सृजन में नई-नई संभावनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग में ही मनचाहा वाहन नम्बर प्राप्त करने के लिए खुली बोली के माध्यम से सरकार को लगभग 15 करोड़ रूपये की आय प्राप्त हुई है। प्रदेश में 22 हज़ार मेगावॉट पन विद्युत दोहन की क्षमता है जिसमें से लगभग 11 हज़ार मेगावॉट पन विद्युत क्षमता का दोहन कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम हिमाचल प्रदेश की लाईफ लाईन है तथा प्रदेश के दूर-दराज व आखिरी गांव तक बस सुविधा उपलब्ध हो इस दिशा में भी कार्य कर रही है। भले ही इससे एचआरटीसी को घाटा सहन कर पड़ रहा है।


    पिछले 25 वर्षों के लगातार प्रयासों से शिक्षा का हब बनकर उभरा हरोली

    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह पहली बार विधायक बने तो हरोली में मूलभूत शिक्षा प्राप्त करने के संस्थान उपलब्ध नही थे। लेकिन लगातार प्रयासों से जहां हरोली में आज 33 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाएं कार्यरत हैं तो वहीं उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने को 3 डिग्री कॉलेज़ स्थापित किए हैं। तकनीकी शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए 2 आईटीआई खोली गई हैं। उन्होंने कहा कि पालकवाह में 25 करोड़ रूपये की लागत से स्थापित कौशल विकास केंद्र को सुदृढ़ बनाने के लिए भारतीय सूचना प्रोद्यौगिकी संस्थान सलोह के साथ एक एमओयू हस्ताक्षरित हुआ है जिसके तहत आने वाले समय में यहां प्रति वर्ष 2 हज़ार युवाओं को कौशल विकास की शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी तो वहीं संस्थान के ढांचे को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में कानून और नर्सिंग जैसे शिक्षण संस्थान स्थापित हुए हैं। इसके अलावा सलोह में केंद्रीय विद्यालय भी खोला गया है।
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विस क्षेत्र में हुए इस व्यापक बदलाव के चलते सबसे ज्यादा लाभ यहां की बेटियों को हुआ है तथा घर के समीप ही उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने जिला में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि 250 करोड़ रूपये की लागत से माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर का विकास किया जा रहा है जिसमें 75 करोड़ की लागत से रोप-वे का निर्माण कार्य शमिल है। उन्होंने कहा कि दर्शन पर्ची प्रणाली आरंभ करने से अब तक मंदिर न्यास को लगभग 6 करोड़ रूपये की आय प्राप्त हुई है।
    उन्होंने कहा कि हरोली-रामपुर पुल के बाद अब 52 करोड़ रूपये की लागत से पंडोगा-त्यूड़ी पुल तथा लोहारली पुल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के मंदली में 944 करोड़ रूपये की लागत से पुल का निर्माण कार्य किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि ऊना में किसानों का आलू फसल के प्रति अधिक रूझान व उत्पादन को देखते हुए आलू आधारित उद्योग स्थापना की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला ऊना में भू-जल स्तर नीचे गिर रहा है ऐसे में पानी की जरूरतों को पूर्ण करने के लिए आने वाले समय में भाखड़ा और पौंग डैम से पानी की योजनाएं निर्मित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। साथ ही कहा कि हमारे तालाब भू-जल स्तर को रिचार्ज़ करने में अहम भूमिका निभाते हैं तथा जंगली जानवरों एवं अन्य पशु-पक्षिुओं के लिए पीने का पानी उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने जिला में ऐसे किसी भी पुराने प्राचीन तालाब को बंद कर अन्य दूसरी किसी प्रकार की गतिविधि न चलाने बारे लोगों को जागरूक करने पर बल दिया। साथ ही जिला प्रशासन को इस दिशा में ठोस कदम उठाने के भी निर्देश दिए।
    उन्होंने समारोह में सम्मानित होने वाली विद्यार्थियों को आगामी सफल जीवन की बधाई दी तथा इस आयोजन के लिए आयोजकों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान समारोहों से जहां प्रतिभावान बच्चों का हौंसला मजबूत होता है तो वहीं उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है।
    उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए अपनी ओर से एक लाख रूपये देने की घोषण भी की।
     
    जीवन में उस व्यवसाए का करें चुनाव जिसमें है जूनुन – जतिन लाल

    इस मौके पर बच्चों को संबोधित करते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने अपनी सफलता की कहानी को बच्चों के साथ साझा किया तथा कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए उस व्यवसाए का चुनाव करें जिसके प्रति उनमें जूनुन है। उन्होंने बच्चों से स्वयं को आत्मनिर्भरता का संदेश देते हुए आगे बढ़ने को प्रेरित किया। साथ ही कहा कि निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति को अभिभावक और अध्यापक एक अच्छा दोस्त बनकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि वे जीवन में हमेशा सीखते रहें तथा दिमाग को खुला रखें तथा जो भी कार्य करें उसमें अपना शत-प्रतिशत देने का भरसक प्रयास करें।

    इससे पहले द न्यूज़ रडार, न्यूज़ नेटवर्क के प्रबंधकों गोपाल पुरी व सुनील चड्डा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी से अवगत करवाया। इस अवसर पर उपायुक्त ऊना जतिन लाल, आबकारी एवं कराधान के उप आयुक्त विनोद डोगरा, उप निदेशक उच्च शिक्षा राजेंद्र कौशल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हरोली के प्रधान विनोद बिटटू सहित विभिन्न पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
  • ओम बिड़ला के दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने दी बधाई

    ओम बिड़ला के दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो ने दी बधाई

    ऊना/सुशील पंडित : कुटलैहड़ के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता देवेंद्र भुट्टो ने लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर ओम बिड़ला को बधाई दी। भुट्टो ने कहा कि हमें एक सप्ताह का ओम बिड़ला के साथ अधिवेशन करने का सौभाग्य मिला था। और मोदी सरकार पार्ट 2 में ओम बिड़ला के लंबे अनुभव के कारण सैंकड़ों योजनाएं देश की जनता को समर्पित हुई हैं। भुट्टो ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मोदी सरकार पार्ट थ्री में जब ओम बिड़ला लगातार दूसरी बार लोकसभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए तो प्रधान मंत्री ने बधाई देते हुए उनकी उपलब्धियों को गिनाया। एक हंसमुख और बेहतर नेता होने के साथ साथ अच्छे समाज सेबी भी है। ओम बिड़ला को लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने से जो युवा सांसद चुनकर गए हैं उन्हे भी सीखने और ओम बिड़ला के लंबे अनुभव से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। भुट्टो ने कुटलैहड़ की समस्त जनता की तरफ से ओम बिड़ला को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 
  • Punjab: kejriwal के खिलाफ CBI की कार्रवाई को लेकर बोले शिक्षा मंत्री, Emergency की दिला दी याद, देखें वीडियो 

    Punjab: kejriwal के खिलाफ CBI की कार्रवाई को लेकर बोले शिक्षा मंत्री, Emergency की दिला दी याद, देखें वीडियो 

    लुधियानाः शराब नीति मामले में सीबीआई द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब के शिक्षा मंत्री और सीनियर आम आदमी पार्टी नेता हरजोत सिंह बैंस का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सीबीआई द्वारा कार्रवाई की गई है, इन हालातों ने इमरजेंसी की याद दिला दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अधिकारों का हनन किया गया है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ पहले कोई भी अपराध का आरोप नहीं है।

    उन्होंने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी बेल को लेकर फैसला दिया जाना था, तभी सीबीआई द्वारा यह कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया है, उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी गलत है। शिक्षा मंत्री ने बिना नाम लिए कहा कि इनका भी वही हाल होगा जो इमरजेंसी लगाने वालों का हुआ था। दरअसल, आज लुधियाना से स्कूल ऑफ एमिनेस में पहुंचे शिक्षा मंत्री ने इस दौरान राज्य सरकार की ओर से स्कूलों के विकास को लेकर किया जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी बरसाती सीजन को लेकर भी स्कूलों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

  • चलती गाड़ी से बाहर लटक कर स्टंट करने पर Police ने की कार्रवाई

    चलती गाड़ी से बाहर लटक कर स्टंट करने पर Police ने की कार्रवाई

    शिमलाः पहाड़ों की रानी शिमला में बाहरी राज्यों से घूमने आ रहे पर्यटक सड़कों पर हुड़दंग मचा रहे हैं। शिमला में मंगलवार को 103 टनल मार्ग पर एक सैलानी चलती गाड़ी से लटक कर स्टंट करते नजर आया। सैलानी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। सड़क से गुजर रहे सब लोगों की निगाहें गाड़ी पर थीं। युवक गाड़ी के बाहर लटका था। इस दौरान डांस भी कर रहा था।

    गौर हो कि इससे पहले भी प्रदेश में सैलानियों के इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। उधर, एसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले पर्यटक के वाहन का 2500 रुपए का चालान किया है। वहीं, लाइसेंस सस्पेंड करने की प्रकिया चल रही है।j

  • Jalandhar: उप चुनाव से पहले CM Maan ने किया दीप नगर में गृह प्रवेश, देखें Video

    Jalandhar: उप चुनाव से पहले CM Maan ने किया दीप नगर में गृह प्रवेश, देखें Video

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव से पहले सीएम भगवंत मान ने आज दीप नगर में स्थित 301 नंबर कोठी में आज गृह प्रवेश कर लिया है। इस दौरान आप पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया है। वहीं आज 120 फुटी रोड पर आप पार्टी ने दफ्तर का उद्घाटन भी किया है। बताया जा रहा है कि आज गृह प्रवेश के बाद अब सीएम मान सप्ताह में 2 दिन यही रहेंगे और लोगों की समस्याओं का हल करेंगे।

    वहीं उप चुनाव को लेकर कई मंत्रियों ने भी जालंधर में डेरा लगा लिया है। दरअसल, वेस्ट हलके की सीट पर जीत काबिज करने के लिए आप पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। दूसरी ओर आज जालंधर पहुंचे पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सुरिंदर कौर पिछले 20 साल से पार्षद रही हैं और 5 साल सीनियर डिप्टी मेयर रहीं हैं। जालंधर वेस्ट के हलके की दशा के बारे में सबकों पता है। हरजोत बैंस ने कहा कि मैं भी एमएलए रहा हूं, मगर लीडर का फ़र्ज होता है कि अपने लोगों के साथ दुख सुख सांझा करें, मगर सुरिंदर कौर ने ऐसा नहीं किया, उनके तो ऑफिस को ताला लगा रहा।

    वेस्ट हलके में 23 पार्षद हैं, मगर सुरिंदर कौर द्वारा कभी उनके साथ मीटिंग तक नहीं की गई होगी कि अपने इलाके में क्या अच्छा किया जा सकता है। मंत्री बैंस का आरोप है कि जालंधर स्मार्ट सिटी के पैसे का गलत इस्तेमाल किया गया, ऐसे में उसकी घपला किया गया। सुरिंदर कौर उक्त घपला में शामिल हैं। लोगों का पैसा सुरिंदर कौर खा गईं। शिक्षा मंत्री का आरोप है कि कांग्रेस की उम्मीदवार ने वेस्ट के लोगों को वरियाणा कूड़े का डंप गिफ्ट के तौर पर दिया है। सीनियर डिप्टी मेयर रहते हुए सुरिंदर कौर अपने इलाके का कूड़ा तक नहीं उठवा सकीं और तो क्या करेंगी।

  • अनियंत्रित होकर खड्ड में Bolero Camper गिरने से एक की मौत, महिला सहित 2 घायल

    अनियंत्रित होकर खड्ड में Bolero Camper गिरने से एक की मौत, महिला सहित 2 घायल

    झाकड़ीः शिमला जिला के झाकड़ी क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गानवी के पास एक बोलेरो कैंपर बैक होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि महिला सहित 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों में मृतक व्यक्ति की पत्नी भी शामिल है। दोनों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान राम लाल उम्र 48 निवासी मोलागी के रूप में हुई है। हादसे में मृतक की पत्नी राधा देवी (48) और चालक अर्जुन (34) घायल हुए हैं। मंगलवार देर शाम हुए इस हादसे की वजह चालक की लापरवाही सामने आई है।

    जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर कोटलु ज्यूरी से मोलागी की तरफ जा रही थी। बोलेरो में दंपति समेत चार लोग सवार थे। इनमें मोलागी निवासी राम लाल (48), राधादेवी (42) पत्नी राम लाल, चालक अर्जुन (34) और बगडू राम (43) शामिल थे। बताया जा रहा है कि रामलाल ने घर का काम लगाया था और इसके लिए रेत के कट्टे बोलेरो कैंपर में लाद कर ले जा रहे थे। बोलेरो जब गानवी के पास पहुंची तो चढ़ाई में बोलेरो आगे नहीं बढ़ पा रही थी और अचानक बैक होने लगी। तभी बोलेरो में सवार बगडू राम पिछले टायर पर पत्थर रखने के लिए बोलेरो से उतर गया। लेकिन बोलेरो तेजी से बैक हुई और वह सडक़ से करीब 70 मीटर नीचे गानवी खड्ड में जा गिरी।

    सड़क हादसे में राम लाल की मौके पर ही मौत हो गई तथा राधा देवी और चालक अर्जुन को चोटें आईं हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच सडक़ दुर्घटना चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई है। उधर, डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा का कहना है कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी ने बताया कि पुलिस ने सडक़ हादसे को लेकर 279, 337, 304ए आईपीसी के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन और जीजा की गोली मारकर की हत्या 

    प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन और जीजा की गोली मारकर की हत्या 

    हरियाणा: न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हांसी एस.पी. मकसूद अहमद ने बताया कि मीना (उम्र 24) और तेजवीर (उम्र 27) ने दो महीने पहले अप्रैल में गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया था। मीना का परिवार इस शादी के खिलाफ था और शादी के बाद से नाराज था। 

    एसपी ने बताया कि, लड़की के भाई ने अपनी बहन की शादी से नाराज होकर बहन और जीजा को लाला हुकुम चंद जैन पार्क बुलाया और गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मीना के छोटे भाई सचिन (21) और उसके मामा के बेटे राहुल (22) दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

    हिसार पार्क में प्रेमी जोड़े की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक लड़की के भाई और उसके मामा के बेटे को गिरफ्तार किया है। दोनों भाइयों ने मिलकर लाला हुकुम चंद जैन हांसी पार्क में अपनी बहन और जीजा को गोली मारकर हत्या कर दी।

    मृतक के पिता तेजवीर के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, मामले की जांच चल रही है। इसके अलावा यदि कोई अन्य सदस्य भी हत्या में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। 

  • Punjab: नाबालिग से 50 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab: नाबालिग से 50 वर्षीय व्यक्ति ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के थाना समालसर के इलाके में ननिहाल घर आई एक किशोरी से कस्बे के रहने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी के पेट में दर्द होने पर बहन उसे लेकर शहर के निजी अस्पताल में पहुंची, जहां जांच के दौरान उसके गर्भवती होने का पता चला। इस दौरान वहां पर लड़की ने बच्ची को जन्म दिया। इस मामले को लेकर पी़ड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पुरुष के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच अधिकारी थाना समालसर के दिलबाग सिंह बताया कि उनके इलाके के एक क्षेत्र में अपनी नानी के घर आई 17 वर्षीय किशोरी की बहन ने शिकायत दर्ज करवाई है।

    शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी छोटी बहन अपनी बुजुर्ग नानी के पास रह रही थी और उनकी देखभाल कर रही थी। जहां उसने बहन से पेट कुछ बड़ा होने के बारे में पूछा तो उसने कहा कि कस्बे के ही रहने वाले पुरुष ने उसके साथ पहले घर में और फिर अलग- अलग होटलों में उसे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि 24 जून को उसकी बहन के पेट में दर्द होने पर उसे इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में पहुंची। जहां उसके गर्भवती होने के पता चला। इस दौरान अस्पताल में उसने एक बच्ची को जन्म दिया। थाना मुखी दिलबाग ने कहा कि आरोपी पुरुष जिसकी उम्र करीब 50 साल के खिलाफ केस दर्ज करके तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।

  • दो गुटों में हुई खुनी झड़प में व्यक्ति की मौत, जाने मामला

    दो गुटों में हुई खुनी झड़प में व्यक्ति की मौत, जाने मामला

    उत्तर प्रदेश: कन्नौज में दो गुटों के बीच हुई झड़प में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बिच्छू गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में SP अमित कुमार आनंद ने बताया कि 13 और लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा उनकी तलाश जारी है। आपको बता दें कि 30 जून को इसी जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में एक स्विमिंग पूल में नहाते समय दो गुटों में मारपीट हो गई थी। 

    SP अमित कुमार आनंद के मुताबिक, 20 जून की शाम करीब साढ़े चार बजे सदर कोतवाली के अकबरपुर गांव निवासी अरबाज अपने चाचा सवेआलम और शाहेआलम के साथ पूल में नहाने के लिए गए थे।  

    नहाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस संघर्ष के दौरान शाहेआलम पुत्र मोहम्मद रहीश व अरबाज पुत्र मुफीस घायल हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तीनों को स्थानीय अस्पताल ले गई। इलाज के दौरान अरबाज की कानपुर में मौत हो गई।

    पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर संजू और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इस घटना में 13 संदिग्धों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि 20 जून को हुए हमले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी संजू और आकाश को जेल भेज दिया था और जमानत पर रिहा कर दिया था। 

    22 जून को अरबाज की मौत के बाद मारपीट के मामले को हत्या में तब्दील कर दिया गया और संजू उर्फ ​​संजीव व संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि कई युवक बिच्छू गैंग से जुड़े हुए थे। व्हाट्सएप पर इसी नाम का एक ग्रुप है जो अन्य सोशल नेटवर्क पर भी मौजूद है।

  • Punjab: 48 घंटे से बिजली की सप्लाई बाधित होने से धान की फसल को हुआ नुकसान, देखें वीडियो 

    Punjab: 48 घंटे से बिजली की सप्लाई बाधित होने से धान की फसल को हुआ नुकसान, देखें वीडियो 

    गुरदासपुरः बटाला के पास अलीवाल गांव में बिजली दफ्तर पर बड़ी संख्या में लोगों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि उनके गांव अलीवाल में पिछले 48 घंटों से बिजली की सप्लाई बाधित हो रही है। शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पावरकॉम कार्यालय उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। वहां बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली की सप्लाई बाधित होने के कारण काफी परेशानी हो रही है और उनकी धान की फसल भी खराब हो रही है और जो बुआई होनी है उसमें भी देरी हो रही है। उधर, बिजली कार्यालय में मौजूदा एसडीओ सतिंदर पाल सिंह ने कहा कि इलाके में ट्रांसफर खराब था और आज सुबह इसे बदल दिया गया था, लेकिन अब बिजली की सप्लाई फिर से बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि कुछ तकनीकी समस्या है और बिजली की सप्लाई जल्द शुरू कर दी जाएंगी।