- एसकेएम ने 736 किसान शहीदों की याद में सिंघू/टिकरी सीमा पर शहीद स्मारक की मांग की।
- एसकेएम 16, 17, 18 जुलाई 2024 को प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और संसद सदस्यों को ज्ञापन और मांगों का चार्टर सौंपेगा।
- एसकेएम 9 अगस्त को “कॉरपोरेट्स भारत छोड़ो दिवस” के रूप में मनाएगा। यह भी मांग की कि भारत विश्व व्यापार संगठन से बाहर आए और कृषि उत्पादन और व्यापार में कोई बहुराष्ट्रीय कंपनी शामिल न हो।
- एस.के.एम. संयुक्त संघर्ष के लिए केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ समन्वय बैठक बुलाएगा।
Blog
-

केंद्र के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरेंगे किसान, SKM ने किया ऐलान
नई दिल्लीः संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने एक बार फिर से केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों के आंदोलन की घोषणा की है। एसकेएम एमएसपी कानून की गारंटी, ऋण माफी, फसल बीमा, किसानों और खेतिहर मजदूरों की पेंशन, बिजली के निजीकरण को वापस लेने और अन्य मांगों को लेकर फिर से अपना आंदोलन शुरू करेगा। एसकेएम ने कृषि के लिए अलग बजट, केंद्र सरकार में सहकारिता विभाग को समाप्त करने, कृषि इनपुट पर जीएसटी नहीं लगाने की मांग की है। इसके अलावा राज्य सरकारों के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए जीएसटी अधिनियम में संशोधन की मांग की है। एसकेएम ने जो मांगें सरकार के सामने रखी हैं वो इस प्रकार हैं- -

Sushant Rajput के मैनेजर की हत्या के मामले में BJP MLA को Police ने भेजा Notice, होगी पूछताछ
मुबंईः दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रहीं दिशा सालियान केस में मुंबई पुलिस कल 12 जुलाई को भाजपा विधायक नितेश राणे से पूछताछ करेगी। मुंबई पुलिस ने राणे को दिशा सालियान केस में नोटिस जारी किया है। इसमें उनसे कल 12 जुलाई को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया है। दरअसल, राणे ने दावा किया था कि सालियान की हत्या की गई थी।
दिशा सालियान सेलिब्रिटी मैनेजर थीं। वे सुशांत सिंह राजपूत की भी मैनेजर रही थीं। 8 जून 2020 को दिशा के मौत की खबर आई। कथित रूप से दिशा सालियान की मौत एक इमारत की 14 वीं मंजिल से गिरने के बाद हुई। दिशा की मौत के पांच-छह दिन बाद ही 14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए। दोनों के निधन को लेकर कई अटकलें लगीं और दोनों ही मामलों में जांच चल रही है।
भाजपा विधायक नितेश राणे ऐसा दावा कर चुके हैं कि दिशा सालियान की हत्या की गई थी। ऐसे में पुलिस उनसे उनके दावे के बारे में पूछताछ करेगी और पूछेगी कि उनके पास हत्या के क्या सबूत हैं? इसके लिए मुंबई पुलिस ने नोटिस जारी कर राणे को कल पूछताछ के लिए बुलाया है।
दिशा के शव का पोस्टमार्टम 11 जून को किया गया था। प्रक्रिया में दो दिन की देरी पर सवाल उठाया गया था। शव परीक्षण रिपोर्ट से पता चला कि सिर की चोट और विभिन्न अप्राकृतिक चोटों के कारण सालियान की मौत हुई। रिपोर्ट में कहा गया, क्योंकि वह 14वीं मंजिल से गिरी थीं, इसलिए उन्हें कई चोटें आईं। हालांकि, रिपोर्ट में शारीरिक हमले या उसके निजी अंगों पर किसी चोट का जिक्र नहीं किया गया था।
-

सड़क हादसे के बाद Action में आए Minister, 18 बसों को किया सीज, देखें वीडियो
आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस और टैंकर के बीच हुई टक्कर में 18 लोगों की मौत हो गई और 19 घायल हो गए थे। इस हादसे की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि जिस बस में इतने सारे यात्री सवार थे उसका इंश्योरेंस तक नहीं हुआ था और न ही बस का फिटनेस सर्टिफिकेट था। जिसके बाद अब सरकार की नींद टूटी हैं। यूपी में परिवहन मंत्री दयाशंकर मिश्रा ने आजमगढ़ में औचक निरीक्षण किया। जिसमें जाँच के बाद कई बसों की सीज किया गया है।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने आजमगढ़ जिले में परिवहन विभाग की टीम के साथ कंधरापुर थाना क्षेत्र के निकट अचानक से छापा मारा। इस दौरान उन्हें कई ऐसी बसें मिली जो बिना तय मानकों के सरपट दौड़ रही थीं। बसों का ये हाल देखकर मंत्री भी हैरान रह गए। मंत्री की इस छापेमारी की कार्रवाई में करीब डेढ़ दर्जन बसें मानकों को पूरा नहीं करने के कारण सीज की गई।
इस दौरान परिवहन मंत्री ने कहा, चेकिंग अभियान में करीब डेढ़ दर्जन बसों को सीज किया गया है। उनके नंबर अरुणाचल प्रदेश और बिहार के थे। ये बसें आजमगढ़ से दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद तक चलाई जा रही थी। इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन दूसरे स्टेट का है गाड़ियों का फिटनेस नहीं है परमिट नहीं है इसके बाद भी बसें चलाई जा रही थी। बस चालक यात्रियों को बिना स्टैंड के भी उतारते हुए दिखाई दिए। बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को भरा जाता है। जिसकी वजह से प्रदेश में लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं।
परिवहन मंत्री ने आरटीओ और एआरटीओ के साथ छापा मारा। यह भी कई गाड़ियां सड़क के किनारे गलत तरीके से खड़ी मिली। जिसके बाद सभी गाड़ियों को सीज करके थाने में भेजा गया है। पूरे प्रकरण की जांच हो रही है अगर कहीं कोई कमी पाई गई तो उनके मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। परिवहन मंत्री ने कहा कि कोई भी बस बिना फिटनेस, परमिट और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के अगर सड़क पर चलती पाई गई तो बस सीज करके मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
परिवहन उपायुक्त राधेश्याम ने कहा कि पहले भी मानकों को पूरा न करने वाली बसों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। यह अभियान आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा से समझौता करने वाली बसों को सड़कों पर नहीं चलने दिया जाएगा जो मानक पूरा करेंगे वह बसें ही चलेंगीं।
-

Airline के Plan में लगी आग लगने से मचा हड़कंप, कराई गई Landing, देखें वीडियो
पेशावरः रियाद से आ रहे सउदी एयरलाइंस के एक विमान में वीरवार को पेशावर के बाचा खान अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय आग लग गई। इस दौरान यात्रियों में हड़कंप मच गया। Dawn की रिपोर्ट के मुताबिक नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने एक बयान में इसकी जानकारी साझा की है। विमान में आग लगने के तुरंत बाद ही इसमें मौजूद सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
सीएए के प्रवक्ता सैफुल्लाह के अनुसार, “एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स ने एयरप्लेन के उतरते ही उसके बाएं हाथ के लैंडिंग गियर से धुंआ और चिंगारी निकलते हुए देख लिया था और इसके बारे में पायलटों को सूचित कर दिया था। साथ ही उन्होंने एयरपोर्ट के फायर डिपार्टमेंट और बचाव सेवाओं को भी इसकी जानकारी दे दी थी।” बयान में कहा गया कि घटनास्थल पर पहुंचकर सीएए के फायर डिपार्टमेंट के वाहन लैंडिंग गियर में लगी आग को बुझाने में सफल रहे। सैफुल्लाह ने कहा, “फायर फाइटर दल ने समय रहते कार्रवाई की और लैंडिंग गियर में लगी आग पर तुरंत काबू पा लिया और इस वजह से विमान को किसी बड़ी दुर्घटना से बचाया जा सका।” “सभी 276 यात्रियों और 21 चालक दल के सदस्यों को एक इन्फ्लेटेबल स्लाइड की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।” पेशावर एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, हवाई अड्डा चालू है और सभी उड़ानें अपने निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेंगी।There was panic due to fire in the airline’s plane, landing was done, #There #was #panic #fire #airlines #plane #landing #AnantRadhikaWedding #was #tatakabsnl #Encounterindia #twitterx pic.twitter.com/2lqZfNXmHQ
— Encounter News (@Encounter_India) July 11, 2024 -

भारी बारिश के चलते नदी के तेज बहाव में फंसा कैंटर, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो
पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में भारी बारिश के बाद एक ट्रक नदी में फंस गया। रजीपुर माजरी बाईपास के नजदीक नदी में पानी का स्तर बढ़ गया और कैंटर चालक बीच में फंस गया। बाद में ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई। नदी में फसे कैंटर का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नदी में पानी के तेज बहाव में कैंटर फंसा हुआ है। लोग कैंटर को रस्सियों से बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक नदी से गाड़ी निकाल रहा था और इसी बीच नदी में एकदम से पानी का बहाव तेज हो गया। इस दौरान चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी। नदी में फंसे हुए कैंटर को निकालने के लिए लोगों ने कोशिश की। प्रशासन और पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई थी। घटना के दौरान जब कैंटर नदी से गुजर रहा था, तब पानी का कम था, लेकिन पंचकूला में बारिश होने की वजह से नदी में पानी का स्तर बढ़ गया। साथ ही ही एकदम से पहाड़ी क्षेत्र से आने वाला बरसाती पानी भी नदी में आने से कैंटर सैलाब में फंस गया। बाद में लोगों ने भी कैंटर चालक की मदद की।
ट्रक को फसता देख मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग दौड़े-दौड़े रस्सी लेकर मौके पर पहुंचे और नदी के बीच से मिनी ट्रक को निकालने की कोशिशें शुरू कर दी। पानी के बहाव को ज्यादा तेज़ होता देख मिनी ट्रक के ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं मिनी ट्रक को नदी से निकालने की कोशिशें भी जारी है। पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि इस तरह की घटनाएं आगे ना हो। गौरतलब है कि पंचकूला प्रशासन ने बरसात के समय मे नदी में उतरने और नहाने पर सख्ती करते हुए धारा 144 लगाई गई है, लेकिन लोग फिर भी नहीं मान रहे हैं।
-

Punjab: BUS से Amarnath Yatra से लौट रहे श्रद्धालुओं पर तेजधार हथियारों से हमला, चली गोली
पटियाला: श्री अमरनाथ यात्रा से पंजाब लौट रही बस पर हमला हो गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार नौजवानों पर 30 से 35 हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला किया है। इस दौरान हमलावारों ने युवकों के सिर और पीठ पर कृपाण से भी वार किया। कहा जा रहा है कि घटना के दौरान फायरिंग भी की गई है। इस हादसे में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक पहचान मोहन अरोड़ा के रूप में हुई है। घायल युवक ने बताया कि 2 तारीख को बस श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पटियाला से रवाना हुई थी जिसे 10 जुलाई को वापस आना था लेकिन वह 11 जुलाई को वापस लौटी।
उक्त ने बताया कि यात्रा वाली बस लेकर गए राजू प्रधान नामक व्यक्ति के साथ बस का ए.सी. चलाने को लेकर बस में सवार नौजवानों के साथ विवाद हो गया। बहस के बाद राजू प्रधान ने पटियाला पहुंचने पर पहले अपने साथियों को फोन करके बुला लिया। जब बस पटियाला पहुंचने वाली थी तो बस को बड़ी नदी के पास 30 से 35 हमालवरों ने घेर हमला कर दिया। इस दौरान गोलियां भी चली, जिसके बाद सारे हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को उसके भाई और साथी उठाकर राजिंदरा अस्पताल लेकर आए।
उक्त युवक ने बताया कि वह हमलावरों में से 3 लोगों को पहचानता है, जिनमें बस ले जा रहा राजू प्रधान, शाम और उसका बेटा गौरव और गोली चलाने वाला हरप्रीत सिंह ढिठ शामिल हैं। घायल युवक और उसके भाई ने पुलिस प्रशासन और पटियाला प्रशासन से न्याय की मांग की है। फिलहाल घायल युवक राजिन्द्र अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। उधर, कोतवाली थाने के एस. एच.ओ. हरजिंदर सिंह ढिल्लों घायल युवक के बयान लिखने अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि ये बस अमरनाथ यात्रा के लिए गई थी, जब ये बस पटियाला पहुंची तो इनके बीच झगड़ा हो गया।एक युवक घायल है जिसका बयान दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Punjab: 7 जिलों से भरे गए 2664 पानी के नमूने, देखें वीडियो
16.4 प्रतिशत गैर-खेती योग्य पानी
लुधियानाः पंजाब कृषि विश्वविद्यालय ने 2020 से 2023 तक पंजाब के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के 7 जिलों में भूमिगत पानी की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए 2664 पानी के नमूने लिए गए। जिसको लेकर एक व्यापक अध्ययन किया। भूमिगत पानी विज्ञान के मुखी डॉक्टर धनविंदर सिंह ने बताया कि ज्यादातर धरती के पानी के नमूने में खारे पानी का उच्च स्तर पाया गया, केवल 30.5 नमूने सिंचाई के लिए उपयोग योग्य पाए गए। जबकि 53.1 प्रतिशत सीमांत और 16.4 प्रतिशत पानी खेती के इस्तेमाल के योग्य नहीं है। डॉ. ने कहा कि अध्ययन में बठिंडा, मानसा, मुक्तसर साहिब फाजल्का, मोगा, बरनाला शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 16.4 प्रतिशत अनुपयोगी जल है। उन्होंने कहा कि विशेषकर इस पानी से यदि हम धान का लगातार उपयोग करते हैं तो गेहूं की पैदावार और मिट्टी के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में, जहां कम वर्षा होती है और मिट्टी और भूजल की लवणता अधिक है। किसानों को खारे पानी के संचय के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए उपलब्ध नहर और भूजल के संयुक्त उपयोग को अपनाना चाहिए। इससे फसल की पैदावार तो बनी रहती ही है, मिट्टी का स्वास्थ्य भी बना रहता है। -

Punjab: Delivery दौरान सरकारी अस्पताल में नवजात बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, देखें वीडियो
फिरोजपुरः सरकारी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर डॉक्टरों ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है। जानकारी देते हुए महिला के पारिवारिक सदस्यों ने बताया कि वह गांव वरपाल टाउन मक्खू के रहने वाले है। उनकी बहू सलमा को बच्चा होने वाला था।
उसकी हालत हालत खराब होने के चलते उसकी डिलीवरी करवाने के लिए फिरोजपुर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। परिजनों ने आरोप लगाए कि डॉक्टरों ने कुछ समय तक उसकी डिलीवरी नहीं की और जिसके चलते बाद में उनकी हालत बिगड़ी गई। इस दौरान बहू ने बेड पर बच्चे को जन्म दिया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही के कारण बच्चे की मौत हुई है।उन्होंने मांग की है कि उन्हें न्याय दिया जाए और अस्पताल कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी ओर अस्पताल स्टाफ पर लगे आरोपो को लेकर डॉ. निखल गुप्ता ने बताया कि डॉक्टरों ने डिलीवरी सामान्य की थी, लेकिन जब तक वे उसे बचाने की कोशिश करते तब तक बच्चे ने मां के पेट में ही दम तोड़ दिया था।
-

BJP मंत्री का बेटा सड़क हादसे में हुआ घायल
छत्तीसगढ़ः भाजपा के मंत्री और दिवंगत नेता दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र प्रबल प्रताप सिंह सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। बिलासपुर से रायपुर आने के दौरान एक ट्रक ने बीजेपी नेता की कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रबल प्रताप सिंह को चोट आई हैं। उन्हें घायल अवस्था में रायपुर लाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हादसा हादसा मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में हुआ है।
बताया जा रहा है कि कार के सामने मवेशी आने पर अचानक ब्रेक लगाया। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के दौरान कार में गनमैन, ड्राइवर और प्रबल प्रताप मौजूद थे। हादसे के बाद प्रबल प्रताप को रायपुर के बालाजी अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर राम गणेश यादव (34) को हिरासत में ले लिया है। वह मध्य प्रदेश के सतना जिले के पहाड़ी पश्मनिया पठार का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
प्रबल प्रताप सिंह जूदेव छत्तीसगढ़ की राजनीति के दिग्गज नेता रहे दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र हैं। पुत्रों शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव और युद्ध वीर सिंह जूदेव की मौत के बाद दिलीप सिंह जूदेव की राजनीतिक विरासत प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के ऊपर है। वह अपने पिता की ही तरह आदिवासी इलाकों में ऑपरेशन घर वापसी चला रहे हैं। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव 2013 से 2018 तक नगर पालिका परिषद जशपुर के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वे वर्तमान में प्रदेश भाजपा मंत्री भी है। 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पहली बार प्रबल को कोटा विधानसभा सीट से टिकट दिया था, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी यह सीट कांग्रेस की झोली में चली गई।
-

Jalandhar: BJP नेता के खिलाफ परिजनों ने लगाया धरना, देखें Live
जालंधर, ENS: कैंट में भाजपा नेता की पत्नी ने बीते दिन फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने परिजनों के बयानों पर पुलिस ने एफ़आइआर दर्ज कर ली है। लेकिन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसके चलते आज पीड़ित परिजनों ने वाल्मीकि चौक पर अर्थी रखकर धरना लगा दिया है। इस दौरान परिजनों ने प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि जालंधर कैंट में रहने वाले भाजपा नेता भरत अटवाल उर्फ़ जौली जिसकी शादी 8 माह पहले हुई थी। मृतका की पहचान सुनयना के रूप में हुई है।
मृतक की माता के बयानों पर पुलिस ने मृतका के पति जौली, शोभा राम,सोनिया,मोनिका,मनीषा,जपजी सुख के खिलाफ थाना कैंट में धारा BNS 80,3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है, आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। परिजनों ने आरोप लगाए है कि उनके दामाद ने दूसरी लड़की को रखने के चलते उसकी हत्या की है। परिवार का कहना है कि उनकी बेटी को अस्पताल में छोड़कर सभी आरोपी फरार हो गए।
इस दौरान परिजनों ने मांग की है कि उक्त दामाद को भी फांसी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहाकि वह रात से इंसाफ की गुहार लगा रहे है, लेकिन पुलिस द्वारा सिर्फ मामला दर्ज किया गया है, लेकिन किसी भी व्यक्ति की कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। परिजनों का आरोप है कि दामाद ने जिस लड़की को रखा है वह भी उसी मोहल्ले की है और उसका नाम जप है। परिजनों ने कहा कि वह भी घटना के बाद से फरार चल रही है।