Blog

  • ਪੰਜਾਬ :  ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਕੀਤੀ ਕੁੱਟਮਾਰ, ਮਾਮਲਾ ਹੋਇਆ ਦਰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਕੀਤੀ ਕੁੱਟਮਾਰ, ਮਾਮਲਾ ਹੋਇਆ ਦਰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਪਿੰਡ ਹਜਾਰਾਂ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੱਲੋਂ ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਕਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੀੜਤ ਦਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਿੰਡ ਹਜਾਰਾਂ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਜਮੀਨ ਹੈ। ਜਿਸਤੇ ਜਗੀਰ ਸਿੰਘ ਜੋ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦਸਦਾ ਹੈ। ਉਸਨੇ ਕਬਜਾ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਬਾਬਤ ਕਈ ਵਾਰ ਪੰਚਾਇਤ ਵਿੱਚ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਇਸੇ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਉਹ ਕਈ ਵਾਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਲੜਕੇ ਦਵਿੰਦਰ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਜਿਸਤੋਂ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਹੋਕੇ ਉਹ ਸ਼ਹਿਰ ਆਪਣੇ ਸਹੁਰੇ ਘਰ ਰਹਿਣ ਲੱਗ ਗਿਆ ਹੈ।

    ਪਰ ਫਿਰ ਵੀ ਇਹ ਲੋਕ ਉਸਦਾ ਪਿੱਛਾ ਨਹੀਂ ਛੱਡ ਰਹੇ ਅਤੇ ਬੀਤੇ ਦਿਨ ਜਦ ਉਹ ਕੰਮ ਲਈ ਖਾਈ ਫੇਮੇ ਵਿਖੇ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਤਾਂ ਰਾਸਤੇ ਵਿੱਚ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣਾ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਉਸਦੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੇ ਅੱਗੇ ਲਿਆ ਕੇ ਖੜਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪਿਛੇ ਇੱਕ ਕਾਰ ਆਕੇ ਖੜ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਦੋ ਔਰਤਾਂ ਸਮੇਤ 4-5 ਵਿਅਕਤੀ ਸਵਾਰ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਕਹੀ ਦੇ ਦਸਤੇ ਫੜੇ ਹੋਏ ਸਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਉਸ ਉੱਪਰ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਦ ਉਸਨੇ ਆਪਣੇ ਆਪ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਰੋਲਾ ਪਾਇਆ ਤਾਂ ਉਥੇ ਕਾਫੀ ਲੋਕ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਗਏ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਦੇਖ ਉਹ ਲੋਕ ਉਥੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਕਾਫੀ ਸੱਟਾਂ ਲੱਗੀਆਂ।

    ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਜਗੀਰ ਸਿੰਘ, ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹੋਰ ਜੋ ਲੋਕ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਮੌਜੂਦ ਸਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਜਦੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਏ.ਐਸ.ਆਈ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਥਾਣਾ ਸਦਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਬਿਆਨਾਂ ਤੇ ਜੋਗਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਸਾਥੀਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਅੱਗੇ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में बेटे की मौ’त, पिता गंभीर घायल

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में बेटे की मौ’त, पिता गंभीर घायल

    सरहिंदः पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद-पटियाला रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क पर आवारा पशु के आने जाने से स्विफ्ट कार चालक की गाड़ी बेकाबू हो गई। जिसके बाद गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे के दौरान गाड़ी में पिता-पुत्र सवार थे। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कार चला रहे पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर जख्मी हो गया। जिसे सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में भर्ती करवाना पड़ा, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ साहिब के गांव अलीपुर सोढियां निवासी बलजीत सिंह अपने बेटे सुखचैन सिंह के साथ पटियाला को किसी काम के लिए जा रहे थे, देर रात को बलजीत सिंह अपने पुत्र सुखचैन सिंह (27) के साथ कार में जा रहे थे तो स्विफ्ट कार को सुखचैन सिंह चला रहा था। जैसे ही वह सरहिंद पटियाला मार्ग पर खरौड़ा गांव के पास मोड़ पर पहुंचे तो आगे से एक लावारिस पशु कार के आगे आ गया। पशु को बचाते हुए कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। राहगीरों ने हादसे में घायल पिता पुत्र को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब लाया गया। वहां डॉक्टरों ने सुखचैन सिंह को मृत घोषित कर दिया।

  • पंजाब : सरकार द्वारा इन खेलों को किया जा रहा अनदेखा, देखें वीडियो

    पंजाब : सरकार द्वारा इन खेलों को किया जा रहा अनदेखा, देखें वीडियो

    मोगा : आज के युग में पुरातन खेलों को युवा पीढ़ी बिल्कुल भूल चुकी है और मोबाइल के युग में आकर अपना सभ्याचार भी भूल रही है। वहीं हम आप को उस युग में ले कर चलते है जहां खेलते समय लोग मिटी में मिट्टी हो जाते थे और उन खेलों को बाजी कहते थे। इन खेलों को देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के इलावा कई राज्यों के मुख्य मंत्री भी देख चुके है। लेकिन कुछ सालों से इन खेलों को सरकार द्वारा अनदेखा किया जा रहा है। आओ कुछ बताते है पुरातन खेलों के बारे में। क्या आप ने बाजीगर बिरादरी द्वारा डाली जाती बाजी देखी है, शायद 35-40 साल की उमर के नौजवानों ने नहीं देखी होगी और खास कर शहरों में रहने वाले नोजवानों को इन पुरातन खेलों के बारे में पता भी नही होगा।

    अगर हम बड़े-बड़े शहरों की बात करें तो वहां के नौजवान युवा पीढ़ी तो बाजीगरों द्वारा डाली जाती पुरातन खेलों की बाजी से बिल्कुल ही अंजान होंगे। वहीं मोगा में इन पुरातन खेलों को खेल रहे है। 40 सालों बाद पंजाब के अलग-अलग हिस्सों से आए बाजीगर स्टेडियम में जहां पर ढोल की थाप पर यह खेले खेली जा रही है। आज की खेलों में बाज़ीगारों द्वारा रस्सा खींचना, आग के गोले से कूदना, मंजा टपना, गले से लोहे के सरिया को गोल करना ओर अन्य कई तरह की पुरानी खेले जो आज की युवा पीढ़ी के लिए एक अलग तरह की पहचान है। वह खेली गई इन खेलों का मुख्य उद्देश्य नौजवान पीढ़ी को नशे से दूर करना खेलों की तरफ लाना और अपने सभ्यचार को बरकरार रखना है।

    इस मौके पर युवाओं ने कहा की यह बाजी उन्होंने पहली बार देखी है जो इनकी सदियों से विरासती है। यह अपनी खेलों में ढोल की धाप पर मिट्टी में मिट्टी हो जाते है। लोगों ने कहा जैसे करीब 40 साल बाद यह खेले देखने को मिली है। ऐसी हमने बचपन में देखी थी और अब हमारी उमर भी 60 के करीब हो चुकी है। बाजी डालने आए खिलाड़ी ने कहा की हमारी यह आखिरी पीढ़ी है जो बाजी डाल रही। इसमें में मेरा बाप और मेरा बेटा भी है। लेकिन अब आगे आने वाली पीढ़ी इस को नहीं खेलेगी, क्योंकि कि सरकार की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा। अगर सरकार इन खेलों की ओर ध्यान दे तो पंजाब में नशा खतम हो जाएगा और लोग अपने सभ्यचार से जुड़े रहेंगे।

  • मशहूर बॉलीवुड अभिनेता Shah Rukh Khan की जान को खतरा, सरकार ने दी Y+ सिक्योरिटी

    मशहूर बॉलीवुड अभिनेता Shah Rukh Khan की जान को खतरा, सरकार ने दी Y+ सिक्योरिटी

    मुबंईः शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ के बाद उनकी एक और मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। ‘पठान’ के बाद ‘जवान’ भी रोज नया इतिहास रच रहा है। एक महीने में ‘जवान’ ने वर्ल्डवाइड 1103.27 करोड़ कमा डाले हैं। इसी बीच शाहरुख खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। शाहरुख खान को फिल्म ‘पठान’ के दौरान धमकी मिली थी, जिसके बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने बॉलीवुड के किंग खान की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाया है। दरअसल पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी की शाहरुख खान को जान का खतरा है। जिसके कारण शाहरुख खान को मुंबई पुलिस द्वारा मुहैया कराई गई। Y+ सिक्योरिटी में 6 पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर और 5 वेपन्स के साथ 24 घंटे शाहरुख खान के साथ रहेंगे।

    शाहरुख खान को ‘पठान’ के दौरान मिली थी धमकी

    एक्टर शाहरुख खान को फिल्म ‘पठान’ के दौरान मिली धमकियों को मद्देनजर रखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने किंग खान की सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस सूत्रों ने बताया की शाहरुख खान को सरकार ने Y+ सिक्योरिटी की सुरक्षा प्रदान की है। आपको बता दें कि शाहरुख खान को इसके पहले दो पुलिस कांस्टेबल की सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। इसके अलावा उनके साथ उनके खुद के पर्सनल बॉडीगार्ड उनकी सुरक्षा के लिए साथ रहते थे। 

    शाहरुख खान को मिली Y+ सिक्योरिटी

    सूत्रों ने बताया की हाई पावर कमिटी के रिकमेंडेशन के बाद शाहरुख खान को Y+ सिक्योरिटी दी गई है। शाहरुख खान के साथ अब राज्य की VIP सुरक्षा यूनिट के 6 ट्रेंड कमांडो की टीम हर समय किंग खान की सुरक्षा में होगी, जो की MP-5 मशीन गन, AK-47 ऑसाल्ट राइफल और ग्लॉक पिस्टल से लैस होंगे। इसके साथ-साथ सूत्रों ने यह भी बताया की शाहरुख खान की सुरक्षा के अलावा उनके घर 4 मुंबई पुलिस के जाबाज चौबीसो घंटे उनकी सुरक्षा के लिए पहरा देंगे और शाहरुख खान के घर मन्नत के आस-पास से निकल रहे लोगों पर नजर रखेंगे। 

    सरकार ने शाहरुख खान की सुरक्षा के लिए उठाया ये कदम

    सूत्रों ने यह भी बताया की शाहरुख खान जब गाड़ी से एक जगह से दूसरी जगह जाएंगे उस समय उनकी सुरक्षा में ट्रेंड कमांडो के साथ साथ ट्रैफिक क्लीयरेंस व्हीकल भी होगी जो ट्रेफिक क्लीयर करेगी ताकि शाहरुख खान की गाड़ी के आगे पीछे भी कोई न आए या उनकी गाड़ी कहीं ट्रैफिक में न फंसे।

    शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

    ‘जवान’ की बात करें तो इसे एटली कुमार ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा और विजय सेतुपति लीड रोल निभाते नजर आ रहे हैं। ‘जवान’ वर्ल्डवाइड शानदार कमाई करने में लगी हुई है। साल 2023 की शुरूआत में शाहरुख खान की ‘पठान’ ने भी धमाकेदार कमाई कर सभी को चौका दिया था। 

    सलमान खान को पिछले साल मिली थी Y+ सिक्योरिटी

    बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को पिछले साल लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बाद Y+ सुरक्षा सिक्योरिटी प्रोवाइड की गई थी। वहीं शाहरुख खान का का मुंबई अंडरवर्ल्ड के साथ टकराव रहा है और उन्हें खतरों का सामना करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में, फिल्म मेकर संजय गुप्ता ने ‘जवान’ की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की थी साथ ही  गैंगस्टरों से खतरों सहित चुनौतियों पर काबू पाने के दृढ़ संकल्प के लिए किंग खान की भी तारीफों के पुल बांधे थे।

  • जालंधरः महिला का आरोप, सिविल अस्पताल की लापरवाही से हुई परिवार के 6 लोगों की मौ’त, देखें वीडियो 

    जालंधरः महिला का आरोप, सिविल अस्पताल की लापरवाही से हुई परिवार के 6 लोगों की मौ’त, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: अवतार नगर की गली नंबर 12 में एक घर में आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में शोक की लहर छाई हुई है। वहीं इस मामले को लेकर पड़ोसी महिला ने सिविल अस्पताल की कारगुजारी पर गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, मौके पर चश्मदीद महिला राज ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि जब यह घटना हुई थी उन्होंने मोहल्ला निवासियों की मदद से घर से बच्चों को बाहर निकाला था। इस दौरान महिला ने बताया की दो बच्चों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक बच्ची की सांसे चल रही थी। महिला ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई थी। इस दौरान महिला ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही के आरोप लगाए है।

    महिला ने कहा कि जब वह बच्ची को सिविल अस्पताल में लेकर गए तो उस दौरान वहां पर उन्हें कोई भी डॉक्टर आगे होकर नहीं मिला। इस दौरान किसी ने भी उन्हें स्टेचर और व्हील चीयर तक नहीं मुहैय्या करवाकर दिया। इस दौरान महिला ने कहा कि छोटी बच्ची की सांसे चल रही थी, अगर उसका सही समय पर उपचार हो जाता तो वह बच सकती थी। महिला का आरोप है कि वहां पर लेडी डॉक्टर मौजूद थी। सिविल अस्पताल में वहां पर कोई कैमरे से मूवी बनाने में लग गया था। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके साथ बहस भी की थी। लेकिन उक्त बच्चों की किसी ने केयर नहीं की। जिसके बाद परिजनों ने वहां से बेटे को निकाल लिया और उसे दूसरे अस्पताल में लेकर चले गए। जहां उसकी भी मौत हो गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। राज ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टरों के पास कोई बेड ही नहीं फ्री था। महिला का आरोप है कि डॉक्टरों ने बेड पर किसी को लिटाया ही नहीं था।

  • मेडिकल कॉलेज चौक पर ट्रक पलटने से लगा जाम

    मेडिकल कॉलेज चौक पर ट्रक पलटने से लगा जाम

    चंडीगढ़ः सेक्टर 31 और सेक्टर 32 के चौक पर सुबह-सुबह एक ट्रक पलटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह ट्रक डेराबस्सी से बद्दी की तरफ जा रहा था। उक्त ट्रक में फाइबर का सामान बताया जा रहा है। जिसके कारण वहां पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रास्ता खुलवा दिया है। वहीं इस ट्रक को और इसमें लदे सामान को हटाने की कोशिश चल रही है। मौके पर बड़ी हाइड्रोलिक मशीन बुलाई गई है। चंडीगढ़ पुलिस वहां पर मौजूद है। मौके पर उपस्थित लोगों ने बताया कि हादसे वाले ट्रक के आगे एक कार चल रही थी। चौक पर मोड़ के दौरान सिग्नल रेड होने के बाद कार ने ब्रेक लगा दिए थे। जैसे ही ट्रक में कंट्रोल करने की कोशिश की तो ट्रक पलट गया। इसके कारण यह हादसा हुआ है।

  • जालंधरः फ्लाईओवर के पास बस और बाइक की टक्कर में एक की मौ’त

    जालंधरः फ्लाईओवर के पास बस और बाइक की टक्कर में एक की मौ’त

    जालंधर, ENS: थाना नंबर 1 के अंतर्गत आते मकसूदा फ्लाईओवर की ओर जाते हुए दो बाइक सवार युवकों का मिनी बस के साथ एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी देते हुए थाना 1 के ASI जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मकसूद के पास  गंदे नाले के साथ एक मिनी बस और बाइक में टक्कर हो गई है। जिसके बाद जब हम मौके पर आए तो उन्होंने देखा कि स्प्लेंडर बाइक पर बस चढ़ी हुई है।

    जिसके बाद जैक की मदद से बस को ऊपर उठाया गया। उसके बाद दोनों युवकों को बस के नीचे से निकल गया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मुकेश कुमार की हालत काफी ज्यादा गंभीर है। घटना के बाद मुकेश कुमार को पास के बल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उसकी हालत काफी ज्यादा खराब देखकर सेक्रेड हार्ट अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों युवकों की पहचान राजेश कुमार और मुकेश के रुप में हुई है। दोनो राजा गार्डन के रहने वाले हैं। यह मकसूदा की साइड जा रहे थे। इस दौरान उनकी देर रात 3 बजे के करीब एक मिनी बस के साथ टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

  • आज का राशिफल, 9 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल, 9 अक्टूबर 2023

    सोमवार 9 अक्टूबर को चंद्रमा कर्क उपरांत सिंह राशि में संचार करने वाले हैं। साथ ही गजकेसरी योग और आश्लेषा नक्षत्र का प्रभाव भी बना रहेगा। ग्रह-नक्षत्र के इस बदलाव से सिंह राशि वालों के लिए धन वृद्धि के शुभ संयोग बन रहे हैं और धनु राशि वाले धार्मिक अनुष्ठानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। वहीं मिथुन राशि वाले अपने खर्चों को नियंत्रण में रखें। 

    मेष:आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है, जिससे आपको खुशी होगी और आपको लोगों के नजरिए को समझना होगा। सामाजिक विषयों के प्रति आपकी रुचि जागृत हो सकती है। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप कुछ महत्वपूर्ण चर्चाओं में सम्मिलित होंगे। प्रेम सहयोग की भावना आपके अंदर बनी रहेगी।

    वृष: आज का दिन आपके लिए सुख समृद्धि में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार के सदस्यों का साथ व समर्थन बना रहेगा। परिजनों का भरोसा जीतने में आप कामयाब रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। लेनदेन से संबंधित मामले में आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई से ध्यान हटा सकते हैं। आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।

    मिथुन: आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। रचनात्मक कार्य से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। सभी का आप भरोसा जीतेंगे और कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा हो सकता है। आपकी अनोखी कोशिश आज रंग लायेगी। किसी नए कार्य में आप पूरा उत्साह दिखाएंगे। यदि किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो समस्या हो सकती है। विद्यार्थी आज बाकी के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे पढ़ाई लिखाई में समस्या सकती है।

    कर्क: आज का दिन आपके लिए बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा और बिजनेस के किसी भी समझौते में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें। अपनी आंख कान खुले रखकर कार्य करें, नहीं तो बाद में आपको कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। दान धर्म के कार्यों के प्रति आपकी पूरी रुचि रहेगी और पारिवारिक रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर अनुबान चल रही थी, तो आप उसे भी दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन के जरिए कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने माता-पिता की जरूरतों पर पूरा ध्यान दें।

    सिंह: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे और आर्थिक समस्याओं को लेकर यदि आप परेशान थे, तो वह भी दूर होंगी और आप उन्नति के राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको बिजनेस में छुटपुट लाभ के अवसरों को पहचान कर भी अमल करना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। विभिन्न कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। संतान से किसी किए हुए वादे का आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते है।

    कन्या: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं को गति देंगे, जिनको लेकर आप लंबे समय से परेशान चल रहे थे। आपके सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों की किसी अन्य विषय के प्रति रुचि जग सकती है। आप अच्छी सोच से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शासन व प्रशासन के मामलों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जो लोग किसी सरकारी योजना में धन लगा रहने जा रहे हैं वह उसके नियमों पर पूरा ध्यान दें।

    तुला: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। विभिन्न परिस्थितियों आपके पक्ष में रहेंगी और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा पर पूरा ध्यान देना होगा। सभी कार्यों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और भाग्य के दृष्टिकोण से दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी परिजन की बातों में आकर कोई बड़ा काम करने से बचना होगा। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों पर आप पूरा ध्यान दें, सभी को साथ जोड़ने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे।

    वृश्चिक: आज के दिन आपको किसी जोखिम को उठाने से बचना होगा और परिजनों की सलाह से आप आगे बढ़ेंगे। सामंजस्यता से काम लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। यदि आपके बिजनेस में कोई काम अपने किसी साथी के ऊपर डाला, तो उसमें कोई समस्या खड़ी हो सकती हैं। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। आपको अक्समात धन लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं के लिए अपने सहयोगियों से बातचीत करनी होगी।

    धनु: आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप टीमवर्क के जरिए काम करके किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे और नेतृत्व कार्यों में आप आगे रहेंगे। आप कुछ कठिन परिस्थितियों में नियंत्रण बनाए रखें, सभी का साथ व विश्वास बना रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी और आप घर बाहर अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे, जिससे लोग भी आपसे प्रसन्न रहेंगे, जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हे कुछ जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं।

    मकर: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें और नौकरी में कार्यरत लोगों को मनपसंद काम को करने का मौका मिलेगा, जिससे वह किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। अधिकारी भी आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। आपको आज कुछ ठगी व सफेदपोश लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके आसपास में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो आप अपनी वाणी व व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे, लेकिन कुछ अपरिचित लोग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी।

    कुंभ: आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी योग्यता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपसी सहयोग बना रहेगा। रचनात्मक कार्यों से आप जुड़ेंगे। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आधुनिक विषयों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। बिजनेस की योजनाओं पर आप पूरा ध्यान दें उनमें बदलाव करते रहें, जो भविष्य में आपके लिए अच्छा लाभ अवश्य लेकर आएंगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।

    मीन: आज का दिन आप किसी काम को जल्दबाजी में करने से बचें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आपको अपने निजी कामों में सफलता मिलेगी, लेकिन उन्हें किसी दूसरे के सामने उजागर न करें। किसी भवन, वाहन, मकान, दुकान आदि को खरीदने की कोई इच्छा थी, तो आप उस इच्छा को भी पूरा करने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। भावनात्मक विषयों में आपकी रुचि रहेगी और परिवार के करीबियों से यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें आप थोड़ा धैर्य रखकर ही अपनी बात कहें।

  • जालंधरः इस इलाके में घर में लगी आग, हादसे में परिवार के लोग झुलसे, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में घर में लगी आग, हादसे में परिवार के लोग झुलसे, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अवतार नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक घर में आग लग गई।  घर में आग इतनी भीषण थी कि इस हादसे के दौरान परिवार के 6 लोग झुलस गए। जिसमें बुजुर्ग महिला और 3 बच्चे शामिल थे। इस हादसे के दौरान इलाके में लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान सिलेंडर भी लीक हो गया। जिसके बाद परिजनों को गैस चढ़ गई। इस दुखद घटना में घायल 2 बच्चों अरमान अस्पताल में लेकर जाया गया। 

    बताया जा रहा है कि अस्पताल में ईलाज दौरान 2 बच्चों सहित 5 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी और सरकारी डॉक्टर द्वारा परिजनों के मरने की पुष्टि नहीं की गई है। इस हादसे में घायलों की पहचान रुचि, दीया, इंद्रपाल, यशपाल, मंशा और अक्षय के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने में जुट गई। इस बड़ी घटना में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

    हालांकि दूसरी और घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई राज घई का कहना है कि परिजनों ने 7 महीने पहले डबल डोर वाला एक फ्रिज खरीदा था। राज घई के मुताबिक फ्रिज का कंप्रेशर फटने के कारण यह हादसा हुआ है। हालांकि फ्रिज के कंप्रेशन फटने के मामले की किसी भी अधिकारी द्वारा पुष्टि नहीं की जा रही।

    वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही आईपीएस आदित्य, सांसद सुशील रिंकू और आप विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान अंगुराल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस घटना को लेकर परिजनों ने कहा कि अभी किसी को भी यह ना बताया जाए कि इस हादसे में किसकी मौत हुई है और किसका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा यही प्रयास है कि इस हादसे के दौरान परिवार की जितनी भी सहायता की जाए उतनी कम है। 

    इस घटना को लेकर सांसद सुशील रिंकू ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस घटना में भाजपा कार्यकर्ता यशपाल , उनका बेटा इंद्रजीत, घर की बहू रुचि और उनके तीन बच्चे इस बच्चे हादसे में बुरी तरह से झुलस गए है। हादसे के दौरान एक बच्ची की उम्र 10 साल, बेटा 7 साल और एक बेटी 17 साल की शामिल थी। इस घटना को लेकर सुशील रिंकू ने कहा कि अभी तक सरकारी तौर पर किसी के भी मरने की पुष्टि नहीं हुई है। सुशील रिंकू ने कहा कि अभी तक सिविल अस्पताल के डॉक्टर और किसी भी पुलिस अधिकारी ने हादसे में घायल परिजनों में से किसी भी सदस्य के मरने की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि इस घटना को लेकर सभी मोहल्ला निवासी घायल परिजनों के जल्दी ठीक होने की अरदास कर रहे हैं।

    घटना की जानकारी देते हुए आईपीएस आदित्य ने बताया कि उन्हें अवतार नगर में एक घर में आग लगने की सूचना मिली थी। इस दौरान उन्होंने बताया कि इस हादसे में 6 लोगों के झुलसने की उन्हें सूचना मिली थी। जिनको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  हादसे के कारणों के बारे में जब पुलिस अधिकारी आदित्य से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी इस मामले को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि फोरसेंस टीम को बुलाया गया है और मामले की जांच की जा रही है। वहीं आईपीएस आदित्य ने भी हादसे में झुलसने वाले लोगों को लेकर किसी के भी करने की पुष्टि नहीं की है।

  • भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में क्रिसेंट मून ने मारी बाजी

    भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में क्रिसेंट मून ने मारी बाजी

    समूह गान में दून वैली पब्लिक स्कूल विजेता रहा
    भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई की ओर से आयोजत कार्यक्रम
    बददी/सचिन बैंसल: भारत विकास परिषद की बद्दी इकाई की ओर से भारत को जानो विषय पर आयोजत प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर वर्ग में क्रिसेंट मून के बच्चों का दबदबा रहा। वहीं समूह गान प्रतियोगिता में नालागढ़ के दून वैली पब्लिक स्कूल की टीम पहले स्थान पर रही। इस मौक पर आठ स्कूलों के मेधावी छात्रों को ट्रार्फी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। 
    शिवालिक सांईस पब्लिक स्कूल के हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेवक विधिचंद दीप प्रज्जवलन के साथ किया। शिवालिक साईंस स्कूल की छात्रों ने वंदेमातरम व सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। भारत को जानों प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में 8 राऊंड हुए जिसमें क्रिसेंट मून स्कूल के छात्रों ने पहला स्थान प्राप्त किया। दून वैली पब्लिक स्कूल दूसरे तथा शिवालिक सांईस स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग में सात राउंड हुए जिसमें क्रिसेंट मून ने बाजी मारी। डीबी पब्लिक स्कूल दूसरे तथा पीसी केंब्रिज स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। प्रश्रनोत्तरी प्रतियोगिगता का संचालन नीरज गुप्ता, राकेश यादव व रमन कौशल ने बखूबी निभाया। प्रतियोगिता में आठ स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
    समूह गान प्रतियोगिता में दून वैली पब्लिक स्कूल विजेता, ग्रीन एप्पल उपिवजेता और डीवी पब्लिक स्कूल कुंडावाला तीसरे स्थान पर रहा।  प्रो. अनुतोष चौबे, प्रो. दीपक शर्मा और पूर्व प्रिंसीपल अमृत पाल सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई। समारोह के मुख्य अतिथि विधिचंद ने विजेता और उपविजेता रहे स्कूलों के प्रतिभागियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से परिषद के सफल कार्यक्रम के आयोजन लिए 21 हजार रुपये दिए। उन्होंने कहा कि परिषद छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मंच प्रदान कर रहे है। जो छात्र किसी कारण अपनी प्रतिभा को दिखाने में असमर्थ रहे उन्हें आगे आने का मौका मिला है। उन्होंने भारत विकास परिषद की ओर से मेधावी बच्चों को प्रात्साहित करने के लिए किए गए प्रयासों को सराहना की है।
    संस्था के सचिव रमन कौशल ने बताया कि विजेता टीमे क्रिसेंट मून और दून वैली पब्लिक स्कूल की दोनों टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुई है। इस मौके पर डॉ. श्री कांत,  लघु उद्योग संघ  के चैयरमेन  विचित्र सिंह पठानिया, भाजपा जिला इकाई के सदस्य कृष्ण कौशल,  शिवालिक साईंस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य समैथा सैणी, वाईस प्रिंसीपल विक्रम ठाकुर, कपिल ठाकुर, नरेश ठाकुर, हेमराज शास्त्री, गणेश शर्मा, तरसेम कुमार, दीप चंद, नरेश कुमार, भारत विकास परिषद के बद्दी इकाई के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, राकेश यादव, सचिव रमन कौशल, धीरज मिश्रा, अभिनेष, दीप कुमार आर्य, कमल कुमार,  हरभजन ठाकुर पप्पी समेत गणमान्य लोग उपिस्थत रहे।