Blog

  • बिना पैसे के बना दिया सुक्खू सरकार ने बजट- वीरेंद्र कंवर

    ऊना/सुशील पंडित:भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल सरकार के बजट को निराशाजनक बताया है। कुटलैहड़ से पूर्व विधायक वीरेंद्र कंवर ने शनिवार को बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सुक्खू सरकार का यह बजट बिना पैसे के बना लगता है। इसमें एक तरफ पूर्व सरकार की योजनाओं को बंद करने का इशारा है और दूसरी ओर नई योजना का कोई भी जिक्र नहीं है।

    इस बजट के भाषण में भी राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने द्वेष भावना को साफ साफ दर्शाया है। इस बजट को आप पिछले वर्ष के बजट की कार्बन कॉपी कह सकते हैं। कंवर ने कहा कि सुक्खू सरकार का यह बजट बिलकुल निराशाजनक और हिमाचल की जनता के लिए झूठ का पुलिंदा है। पिछले 14 माह के कार्यकाल में 14 हजार करोड़ का कर्ज लेकर सुक्खू सरकार केवल सत्ता सुख भोगने में मस्त है। राज्य की जनता और युवा बेरोजगारी से तंग है और बजट में राज्य के युवाओं को रोजगार देने का कोई जिक्र भी नहीं हुआ।

  • ऊना कॉलेज में चलाया मतदाता जागरुकता अभियान

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना के राजकीय माविद्यालय में इलेक्टोरल लिटरेरी क्लब ने शनिवार को मतदाता जागरुकता अभियान से जुड़े एक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मतदान से जुड़ी जागरुकता बढ़ाने वाली पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के तहत छात्रों ने अलग अलग कलाकृतियां बनाईं। प्रतियोगिता में पहला स्थान एमए राजनीति शास्त्र के दीपांशु, बीए प्रथम वर्ष के लवनीत को दूसरा और एमए राजनीति शास्त्र की पूजा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इस मौके पर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. मीता शर्मा, चुनाव कानूनगो हरजीत सिंह, प्रो. सुमित, प्रो. अश्विनी, प्रो. पवित्रा, प्रो. मोनिका खन्ना, प्रो. प्रोमिला देवी, प्रो. गगनदीप, प्रो. मनजीत और प्रो. विकास सौनी मौजूद रहे।
  • ट्रिपल आईटी के चौथे ऊना टॉक्स में पहुंचे विश्व बैंक के अधिकारी

    ऊना/सुशील पंडित:ट्रिपल आईटी सलोह में शुक्रवार को ऊना टॉक्स के चौथे संस्करण का आयोजन किया गया। इसमें विश्व बैंक के वरिष्ठ डिजिटल विशेषज्ञ राजिंदर सिंह ने छात्रों के साथ दूरसंचार के विषय पर विस्तार से चर्चा की। राजिंदर सिंह इससे पहले ट्राई के सचिव भी रह चुके हैं और उन्होंने भारत की दूरसंचार क्रांति में भी अहम योगदान दिया है।

    वर्तमान में वह विश्व बैंक के कई डिजिटल कार्यक्रमों को दुनिया भर के देशों तक पहुंचा रहे हैं। ऊना टॉक्स में उन्होंने दुनिया के सतत विकास (सस्टेनेबल डिवेल्पमेंट) में डिजिटल समाधानों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किस तरह अमरीकी उद्योगपति ऐलन मस्क की स्टारलिंक दुनिया भर के टेलीकॉम सेक्टर को बदलने वाली है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विश्व में जिस तेजी से तकनीकी विकास हो रहा है उससे पर्यावरण को भी क्षति पहुंच रही है।

    विश्व बैंक पर्यावरण के समक्ष खड़ी चुनौतियों को लेकर भी चिंतित है। ऊना टॉक्स ट्रिपल आईटी की एक ऐसी पहल है जिसमें तकनीकी दुनिया के माहिर छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा करते हैं। ऐसे कार्यक्रम किसी संस्थान और इंडस्ट्री के बीच पुल का कार्य करते हैं। इससे छात्रों को सीधे उन लोगों से बात करने का मौका मिलता है जो धरातल पर तकनीकी शिक्षा को उतारते हैं। शुक्रवार को हुए ऊना टॉक्स के इस चौथे संस्करण में ट्रिपल आईटी के बीओजी अध्यक्ष रवि शर्मा, ट्रिपल आईटी के डायरेक्टर  प्रो. बिनोद कुमार कन्नौजिया व अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

  • पटवार कार्यालयों में 19 से 21 फरवरी तक लगेंगे पीएम सम्मान निधि कैंप

    पटवार कार्यालयों में 19 से 21 फरवरी तक लगेंगे पीएम सम्मान निधि कैंप

    ऊनासुशील पंडित :जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ज़िला ऊना में 19, 20 व 21 फरवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से सम्बन्धित कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें  ईकेवाईसी, लैंड मैपिंग का कार्य पटवार कार्यालयों में किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि जिनका ईकेवाईसी नहीं हो पाया है तथा जिन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि प्राप्त नहीं हो रही है, वे सभी इन कैंपों में आकर अपना ईकेवाईसी तथा इससे सम्बन्धित अन्य कार्य करवा सकते हैं। 

  • बहडाला व देहलां स्कूल में ईएलसी जागरुकता गतिविधियां आयोजित

    तीसरे शनिवार को स्कूलों में आयोजित होती हैं ईएलसी गतिविधियां: जतिन लाल 

     
    स्कूलों में बच्चों को मतदान बारे किया जा रहा है जागरुक

     

    ऊनासुशील पंडित :भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार ऊना ज़िला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी चुनावी साक्षरता क्लबों यानि इलैक्टोरल लिटरेसी क्लब (इएलसी) गठित किये गये हैं। इन संस्थानों में ईएलसी के माध्यम से मतदाता जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी के तहत शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहडाला व देहलां में चुनावी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिसमें ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए। 

    इलैक्टोरल लिटरेसी क्लब बहडाला स्कूल के बच्चों से मतदाता पंजीकरण से मतदान तक की पूरी प्रक्रिया को लेकर विभिन्न मतदान गतिविधियां आयोजित करवाई गईं। गतिविधि के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बहडाला के बच्चों द्वारा मतदाता पंजीकरण से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियां, बीएलओ आदि भूमिका निभाई। जबकि देहलां स्कूल के ईएलसी के बच्चों द्वारा भी मतदान प्रक्रिया बाखूबी दर्शाया।  

    उपायुक्त ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई पूरी चुनावी प्रक्रिया की सराहना की तथा बच्चों से भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों व निर्वाचनों में बच्चों की भागीदारी से सम्बन्धित जानकारी सांझा की व प्रोत्साहित किया।  उन्होंने बताया कि ईएलसी की गतिविधियां प्रत्येक महीने के तीसरे शनिवार को समस्त शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित करवाई जाती हैं ताकि नये व भावी मतदाताओं को लोकतंत्र, निर्वाचन, पंजीकरण व मतदान प्रक्रिया बारे जागरुक किया जा सके। 

    उपायुक्त ने बताया कि इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके विद्यार्थियों को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा मतदाता पंजीकरण से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियां करवाई गईं तथा बच्चों को मतदान के महत्व बारे जागरुक किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर, नायब तहसीलदार अजय कुमार, प्रिंसीपल बहडाला हरीश जोशी व ईएलसी नोडल अधिकारी केहर सिंह, प्रिंसीपल देहलां राकेश कुमार व ईएलसी नोडल अधिकारी विजय कुमार उपस्थित रहे। 
  • आपदा से निपटने का प्लान घर से शुरू करें युवा :  एसडीएम राजीव ठाकुर 

    ऊना/सुशील पंडित :आपदा से लडने के लिए सभी हमेशा अलर्ट रहें। आपदा कभी भी आ सकती है। प्रदेश में हाल ही में आई आपदा में जान माल के हुए नुकसान से हर वर्ग संकट का सामना करना पड़ा है । इसलिए भविष्य में ऐसी आपदाओं से पहले हम सब को फ्रंट लाइन में आकर पीड़ित मानवता की सेवा के तैयार रहना होगा। यह बात एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर ने बीडीओ सभागार में स्वयसेवको को संबोधित करते हुए कही ।

    उन्होंने कहा कि आपदा से निपटने का मिशन अपने घर से शुरू करना होगा ।गांव क्षेत्र में आमजन को जागरूक करना होगा ।इस मुहिम में सभी को अपनी जन सहभागिता देनी होगी। होमगार्ड्स विभाग की ओर से डिप्टी कमांडेंट  धीरज शर्मा ने आपदा के दौरान खोज व वचाब कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मॉकड्रिल की गई। घायल का रेस्क्यू करके दिखाया गया।उपस्थित व्लांटियर से प्रैक्टिकल करवाया गया ।

    लीडिंग फायरमैन सुनील दत्त ने आग  लगने के कारणों ,प्रकार, व बुझाने के बारे में विस्तार से  बताया गया। मोका पर  सीमित संसाधनो का  इस्तेमाल करने के गुर बताए गए । इस मौके पर बीडीओ वीरेंद्र कोशल ,अराजपत्रित कर्मचारी संघ के प्रधान रजनीश शर्मा, कम्पनी कमांडर मोहिंद्र सिंह रविन्द्र सिंह , हरमेश चंद,सुभाष,धीरज ,राजीव,ज्ञान, संजीव ,अशोक आदि उपस्थित रहे।

  • महाविद्यालय बंगाणा में मतदाता जागरूकता  ग्रुप डिस्कसन प्रतियोगिता का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित:आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बंगाणा इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब व राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा  मतदाता जागरूकता विषय पर एक दिवसीय ग्रुप डिस्कसन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब व राजनीति विज्ञान  विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के  प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार थे। मंच का संचालन राजनीति विज्ञान की उप प्रधान इंदू ने किया। 

    इस ग्रुप डिस्कशन का विषय मतदान जागरूकता में युवाओं की भूमिका था ।  ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता में 4 टीम ने भाग ली । इस ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विशाल सोनी , सपना और सबिता ने, द्वितीय स्थान निखिल ,बासु और तृतीय स्थान तीक्ष्ण ,हेम लता और परीक्षा टीम ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि लोकतंत्र में मतदान को एक बड़ा त्योहार माना जाता है और सभी मतदाताओं को अपने विवेक के अनुसार मतदान करने के लिए जागरूक किया जाता है।

    नागरिक वोट देने के अपने बहुमूल्य अधिकार का प्रयोग करते हैं, इसका उपयोग करके लोग अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करते हैं जो सरकार बनाते हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जिसमें हर व्यक्ति के वोट का अहम योगदान है। जो देश की राजनीति और शासन की दिशा तय करता है। मतदान करना एक ओर जहां अधिकार है। इस अवसर पर इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि मतदाताओं को जागरूक करने के लिए महाविद्यालय स्तर पर छात्रों को जागरूक करवाने के लिए विभिन्न तरह के गतिविधियां  करवाई जा रहा है ,ताकि समाज में मतदान के महत्व के बारे में लोगों को अवगत किया जाए।

    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश कुमार, डॉ. बिनोद कुमार, प्रोफ़ेसर कृष्ण, प्रोफ़ेसर कमलेश महाजन, कॉलेज सुप्रीडेंट राकेश पाठक, इलेक्ट्रोल लिट्रेसी क्लब के कॉलेज कैंपस एंबेसडर विशाल सोनी एवं सबिता,अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

  • शुक्रवार को जिले में 163 वाहनों के चालान हुए

    शुक्रवार को जिले में 163 वाहनों के चालान हुए

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना में ट्रैफिक चालान की गति लगातार तेज हो रही है। शुक्रवार को पुलिस ने जिले की विभिन्न जगहों पर 163 वाहनों के चालान किए। इनमें से 26 ने मौके पर ही भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को जुर्माने के रूप में कुल 17,000 रूपए प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 16 व्यक्तियों से जुर्माने के रूप में कुल 1600 रूपए वसूले हैं।
  • कुत्ते के काटने पर मामला दर्ज

    कुत्ते के काटने पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित:ऊना के जलग्रां में एक व्यक्ति को जब किसी कुत्ते ने काटा तो उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि कुत्ते ने शिकायतकर्ता को काटा कैसे।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ग्रीन एवेन्यू कॉलोनी से जलग्रां की एक गौशाला की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में एक कुत्ते ने उसे काट लिया।

    हालांकि कुत्ते के मालिक का कहना है कि शिकायतकर्ता ने कुत्ते को डराने के लिए कोई छड़ी उठा ली होगी या उसे उकसाया होगा। आरोपी का दावा है कि उसका कुत्ता कभी भी इतना आक्रामक नहीं होता। बिना उकसावे के उसका काटना लगभग असंभव है। हालांकि पुलिस ने कुत्ते के मालिक के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 289 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • गोविंद एनक्लेव से सरिया और सिलेंडर चोरी

    गोविंद एनक्लेव से सरिया और सिलेंडर चोरी

    ऊना/सुशील पंडित:रक्कड़ कॉलोनी से सटे गोविंद एनक्लेव में चोरों ने एक प्लाट से सरिया और सिलेंडर चोरी कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित परिवार की ओर से सपना कुमारी पत्नी राजीव कुमार ने कहा है कि गोविंद एनक्लेव के प्लॉट नंबर 216 में उनके घर का निर्माण कार्य चल रहा है। 14 फरवरी को उन्होंने पाया कि प्लाट में रखा 40 किग्रा टीएमटी सरिया और एक बर्नर लगा सिलेंडर गायब है। थाना सदर में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 457 और 380 के तहत मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।