Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : तेज रफ्तार गाड़ी ने व्यक्ति को कुचला, नशे में धुत के लगे आरोप, देखें वीडियो

Jalandhar News : तेज रफ्तार गाड़ी ने व्यक्ति को कुचला, नशे में धुत के लगे आरोप, देखें वीडियो

0
Jalandhar News : तेज रफ्तार गाड़ी ने व्यक्ति को कुचला, नशे में धुत के लगे आरोप, देखें वीडियो

जालंधर : देर रात एक कार सवार ने गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति को टक्कर मार दी। इस हादसे में  वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हादसा स्विफ्ट कार से हुआ है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना के स्विफ्ट कार काफी स्पीड में थी, जिसके चलते ये हादसा हो गया। देर रात राहगीरों ने घायल गोलगप्पे वाले को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के अनुसार घटना के वक्त कार में कुल चार युवक सवार थे। कार सवार चिक-चिक चौक से पास आदर्श नगर पार्क के पास पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित हुई और गोल गप्पे की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति से टक्टकर हो गई। लोगों के मुताबिक हादसे के वक्त चार कार सवार युवक नशे में थे, जिसके चलते ये हादसा हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नही हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here