Home Punjab>Ludhiana Punjab News : दुर्गा मूर्ति विसर्जन से लौट रहे लोगों के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, 4 गंभीर घायल

Punjab News : दुर्गा मूर्ति विसर्जन से लौट रहे लोगों के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, 4 गंभीर घायल

0
Punjab News : दुर्गा मूर्ति विसर्जन से लौट रहे लोगों के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, 4 गंभीर घायल

लुधियाना : देर शाम दुर्गा मूर्ति विसर्जन से लौट रहे लोगों के साथ सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मनोज कुमार(26) निवासी लुधियाना के तौर पर हुई है। जबकि 4 लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मौके पे पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में सतविंदर सिंह और परवीन ने बताया कि देर शाम मनोज कुमार, राजू, रमेश समेत 5 लोग सतलुज में दुर्गा मूर्ति विसर्जन करने गए थे। विसर्जन के बाद सभी दोस्त ऑटो में सवार होकर वापिस घर लौट रहे थे कि लुधियाना-जालंधर बायपास मेट्रो के पास ऑटो अचानक बेकाबू होकर पलट गया। ऑटो के बेकाबू होकर पलटने के बाद ऑटों में सवार मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी 4 लोग घायल हो गए जिन्हें अस्पताल भेजा गया।

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पे पहुंची। जांच अधिकारी हरविंदर कुमार ने कहा कि ऑटो पलटने से एक की मोत हो गई, जबकि बाकी घायल हैं जिनके ब्यान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here