Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News : Car की चपेट में आया व्यक्ति, गंभीर घायल

Jalandhar News : Car की चपेट में आया व्यक्ति, गंभीर घायल

0
Jalandhar News : Car की चपेट में आया व्यक्ति, गंभीर घायल

जालंधर : कार की चपेट आने से व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अड्डा किशनगढ़ चौक में एक दुकानदार चौक पार करते समय कार की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गिरधारी लाल निवासी किशनगढ़ के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार किशनगढ़ चौक पर चाय की दुकान चलाने वाले गिरधारी लाल को शाम करीब 6 बजे चौक पार करते समय जालंधर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का शीशा टूट गया और वह दूर जा गिरा।

घायल अवस्था में उसे अड्डा किशनगढ़ के दुकानदारों ने उसी गाड़ी में काला बकरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल जालंधर रैफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here