Home Punjab>Ludhiana Punjab News: CETP Plant बंद करने के मामले में डाइंग एसोसिएशन के डायरेक्टर चौहान का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

Punjab News: CETP Plant बंद करने के मामले में डाइंग एसोसिएशन के डायरेक्टर चौहान का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: CETP Plant बंद करने के मामले में डाइंग एसोसिएशन के डायरेक्टर चौहान का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

लुधियानाः जिले में बुड्डा नाले को लेकर बीते दिन मामला गरमाया रहा। देर रात लक्खा सिधाना ने कहा कि प्रशासन ने 2 CETP Plant बंद करने का आश्वासन दे दिया है। जिसके बाद धरने को देर रात खत्म कर दिया गया। दरअसल,डाइंग इंडस्ट्री के खिलाफ काला पानी मोर्चा के सदस्य बुड्ढे नाले को बंद करने के लिए आ रहे थे ताकि कैमिकल युक्त पानी सतलुज दरिया में न गिरे।

काला पानी मोर्चा के नेता लक्खा सिधाना, सोनिया मान सहित अन्य 100 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। वहीं देर रात पंजाब डाइंग एसोसिएशन के डायरेक्टर कमल चौहान ने एक वीडियो जारी किया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कह दिया है कि एसटीपी प्लांट बंद होने की झूठी खबरें फैलाई जा रही है। कोई भी एसटीपी प्लांट बंद नहीं होगा। उनके पास NGT के स्टे ऑर्डर है।

कमल चौहान ने कहा कि बीते दिन 2 दिसंबर 2024 को इस मामले में तारिख थी। चौहान मुताबिक इस आनलाइन तारिख में काला पानी मोर्चा के सदस्य कपिल अरोड़ा और जसकीरत सिंह भी मौजूद थे। डाइंग इंडस्ट्री का स्टे 20 मार्च 2025 तक बढ़ गया है। इस कारण अभी कोई एसटीपी प्लांट बंद नहीं होगा। चौहान ने कहा कि व कानूनी तौर पर इस मुद्दे पर अपनी बात रख रहे है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here