Blog

  • 17 सिंतबर को होगी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की नालागढ़ में बैठक

    17 सिंतबर को होगी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की नालागढ़ में बैठक

    नालागढ़/ सचिन बैंसल : क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण  नालागढ़ की बैठक 17 सिंतबर को सुबह साढ़े 11 बजे को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय नालागढ़ मैं निर्धारित की गई है। सभी वाहन स्वामियों व सम्बंधित  आवेदकों को जिनके आवेदन पर प्राधिकरण की ओर से  निर्णय लिया जाना है वे अपना आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजो सहित आरटीओ  कार्यालय में 16 अगस्त  सांय 5 बजे  तक प्रस्तुत करना सुन्सिचित करें। उसके बाद  प्राप्त आवेदनों अथवा अपूर्ण आवेदनों  को इस बैठक मैं शामिल नहीं किया जायगा।

    आरटीओ मदन शर्मा ने बताया  कि बस परमिट व अन्य परमिटों के ट्रान्सफर से सम्बंधित मामलो मेंं दोनों पार्टियों का क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होगा अन्यथा मामले में कोई भी निर्णय नहीं लिया जायगा। नए प्रकाशित स्टेज केरिज बस परमिटों के सम्बन्ध में प्राप्त आवेदनों के बारे में ड्रा ऑफ लोट्स के दोरान आवेदक या उसकी ओर से  अधिकृत  व्यक्ति यदि उपस्थित नहीं होता है तो भी उसका आवेदन ड्रा बॉफ लोट्स में शामिल किया जायगा। उन्होंने इस संबंध में ट्रक यूनियन नालागढ़ को भी पत्र लिख कर अवगत करा दिया गया है।

  • Punjab : हत्या के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab : हत्या के मामले में पुलिस पर कार्रवाई न करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    मोहाली। शहर से एक ससुराल पक्ष द्वारा लड़की की गई हत्या के मामले में पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई न करने का मामला सामने आया है। जहां, पीड़ित परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लगातार उनके साथ धक्केशाही की जा रही है। वहीं, एफआईआर के मुताबिक गोपाल राय की पत्नी नविता कुमारी उम्र 24 वर्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से लड़की के परिजनों का कहना है कि हमारी लड़की ने आत्महत्या नहीं की है, उसे उसके ससुराल वालों ने मारा है। उनके परिवार में उनके पति गोपाल राय, उनकी सास झुनन देवी और नंद अमीषा हैं। शादी को अभी करीब डेढ़ महीना ही हुआ था।

    पीड़ित परिवार का कहना है कि इस लड़की का शव तीन दिन तक अस्पताल में रखा गया लेकिन हमें देखने नहीं दिया गया। हमें समझ नहीं आया कि बलौंगी थाने की पुलिस ने इस बारे में पंजाबी भाषा में क्या लिखा और जल्दी से लड़की के पिता से हस्ताक्षर करवा लिये। जबकि लड़की के चेहरे और पैरों पर गंभीर चोट के निशान थे। इस संबंध में हमने 19/06/2024 को एसएसपी मोहाली को लिखित अनुरोध दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    पीड़ित परिवार वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह कुंबरा से मिला और उन्हें अपनी बेटी पर हुए अत्याचार के बारे में बताया।
    इस मौके पर अध्यक्ष बलविंदर सिंह कुंबड़ा व फ्रंट के सभी पदाधिकारियों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि एफ.आई.आर. हम प्रशासन से तीनों आरोपियों के खिलाफ सख्त और तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अगर बलौंगी थाने की पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित परिवार और जिला मोहाली के अलग-अलग पुलिस स्टेशनों के अन्य पीड़ित परिवारों की शिकायत एसएसपी के पास भेजी जाएगी।

    इधर, मामल के संबंध में जब थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस घटना के मुख्य आरोपी गोपाल राय को कल गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • मंहगाई भत्ते की किश्त जारी करने की मांग

    मंहगाई भत्ते की किश्त जारी करने की मांग

    बरोटीवाला में पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण  संघ की बैठक

    बद्दी/ सचिन बैंसल : पेंशनर एंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की बरोटीवाला इकाई की बैठक में पेंशनरों की मांगों को लेकर प्रस्ताव पारित कर सरकार को भेजे गए। इकाई के अध्यक्ष  उदय चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रस्ताव पारित करके कहा कि ऐसा पहली बार हुआ है जब मंहगाई भत्ते की किश्त 21 माह के बाद भी  नहीं मिल पाई है। चार फीसदी डीआर मंहगाई का भुगतान  करने की मांग की है । पेंशनरो की पुरानी मांग 65,70, 75 वर्ष पूरा करने पर मिलने वाले पांच, दस व पंद्रह फीसदी मूल पेंशन में जोडऩे की मांग की है।

    इकाई के अध्यक्ष उदय चौधरी ने कहा कि अक्तूबर 16 के बाद व पहले सेवानिवृत कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान के पे फिक्शेसन अविलंब जारी करने, ग्रेज्युटी लीव इन केशमेंट व कंप्यूटेशन  का भुगतान शीघ्र किया जाने की मांग की है। पेंशन की कंम्यूटेशन  का भुगतान  राशि को पंद्रह वर्षकी बजाए दस वर्ष 8 माह तक काटने के बाद बहाल करने की मांग की है। पेंशनरों ने संयुक्त सलाहकार की बैठक भी शीघ्र बुलाने की मांग की है। संशोधित वेतनमान जो 65 फीसदी पूर्व सेवानिवृत कर्मचारियों  का शेष रहता है। शेष रहे इस भुगतान की शीघ्र करने की मांग की है। डीए भी 12 फीसदी हो चुका है। इसे लेकर भी सरकार ने चुप्पी साध रखी है। मेडिकल बिलों के लिए सरकार जल्द बजट का प्रावधान करे। पेंशनरों ने सरकार से आग्रह किया है कि पूर्व सेवानिवृत कर्मचारियों की रिकवरी पंजाब व हरियाणा के सेवानविृत कर्मचारियों तर्ज पर करने की मांग की है।

    बैठक में अध्यक्ष के अलावा गीता राम तनवर, शेरू राम, अमरनाथ, गीता राम, मदन लाल, प्यारा लाल, राम ईश्वर, प्रेम चंद शास्त्री, प्रीतम चौधरी, ओम प्रकाश, कृष्ण चंद ने भाग लिया।

  • पंजाबः Grand Valley Spa Centre में पुलिस की रेड, कई युवतियां काबू, देखें वीडियो

    पंजाबः Grand Valley Spa Centre में पुलिस की रेड, कई युवतियां काबू, देखें वीडियो

    लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में Grand Valley Spa Centre में पुलिस ने रेडी की है। जिसके बाद आस-पास के की स्पा सेंटरों में भी हड़कंप मच गया। वहीं, कई स्पा सेंटरों के मालिक सेंटर बंद करके भाग गए।दुगरी रोड लिबड़ा बस स्टेंड के पास ग्रेड वैली स्पा सेंटर पर दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने कुछ लोगों को युवतियों के संग रंग-रलियां मनाते काबू किया है। स्पा सेंटर का रिकार्ड भी चैक किया गया। पुलिस को कई आपतिजनक सामान भी बरामद हुआ है। कुल कितनी लड़कियां और लड़के पकड़े है अभी अधिकारिक रूप से पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी।

    जानकारी मुताबिक अलग-अलग थानों की पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड की। पुलिस को सूचना थी कि आनलाइन लड़कियों की बुकिंग करके स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का काम किया जा रहा है। इलाके में रहने वाले लोगों ने पुलिस को शिकायत भी की हुई थी। लोगों की शिकायत के बाद ही पुलिस ने स्पा सेंटर पर रेड की।

    फोन पर होती थी ग्राहकों से सेटिंग
    मिला जानकारी अनुसार पता चला है कि ग्राहकों के साथ स्पा सेंटर का मैनेजर फोन पर ही सेटिंग करक लेता था। ग्राहक को आनलाइन विदेशी लड़कियों की तस्वीरें भेज देता था। ग्राहक से स्पा सेंटर का मैनेजर करीब 1 हजार रुपए लेता था। रजिस्ट्र पर मैनेजर स्पा सर्विस लिखता लेकिन बंद कमरे में लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बोली लगती। पुलिस ने मैनेजर को भी पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह विदेशी लड़कियां कहां से मंगवाता है और शहर में किन जगहों पर वह लड़कियां सप्लाई करती है। स्पा सेंटर से काबू किए लोगों से भी पुलिस पूछताछ करेगी।

  • Jalandhar में इस FIR को लेकर केंद्रिय मंत्री Nitin Gadkari ने Punjab सरकार को लिखा पत्र

    Jalandhar में इस FIR को लेकर केंद्रिय मंत्री Nitin Gadkari ने Punjab सरकार को लिखा पत्र

    जालंधर, ENS: पंजाब में रुकी हुई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा के लिए 28 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक से पहले एनएचएआई के ठेकेदारों पर हमला होने का मामला गरमा गया है। हालांकि यह मामले एक माह पुराना है। केंद्रिय मंत्री ने जालंधर व लुधियाना में ठेकेदारों के कर्मियों के साथ हुई घटनाओं का पत्र में जिक्र किया है।

    बताया जा रहा है कि लुधियाना में एनएचएआई के कर्मचारियों और ठेकेदारों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। जबकि जालंधर में कर्मी से मारपीट की गई थी। इस मामले में जालंधर देहात में 4 लोगों के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था। एफआईआर में इकबाल सिंह, जसकरण सिंह बलवीर सिंह और सोहन सिंह के खिलाफ नूरमहल में मामला दर्ज किया गया था।

    वहीं इन दोनों मामलों को लेकर आज केंद्रिय मंत्री नीतिन गडकरी ने राज्य सरकार को पत्र जारी किया है। पत्र में केंद्रीय मंत्री गडकरी ने लिखा कि जालंधर में एक इंजीनियर को बुरी तरह पीटा गया था। इस मामले में एफआईआर तो दर्ज हुई है, लेकिन कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

    जबकि दूसरा मामला लुधियाना से जुड़ा है। जहां एक्सप्रेस वे कॉन्ट्रैक्टर के प्रोजेक्ट कैंप पर कुछ लोगों ने इंजीनियर को कैंप और सभी कर्मचारियों को जलाने की धमकी दी गई। केंद्रिय मंत्री ने आरोपियों के खिलाफ तुरंत कठोर कार्रवाई की मांग की है।

  • पंजाबः कत्ल करके भागे आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, देखें वीडियो

    पंजाबः कत्ल करके भागे आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर, देखें वीडियो

    मोगा। पुलिस ने 3500 रुपए को लेकर किये गये कत्ल मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। गांव घलकला में दो दिन पहले 3500 रुपए के लेन देन के मामले में एक युवक द्वारा परवासी मजदूर का कत्ल किये जाने का मामले में आरोपी फरार हो गया था।

    आरोपी ने मोदन नाम के युवक के भाई से 3500 रुपए लेने थे और मोदन का भाई टालमटोल कर रहा था और इसी बात पर दोनों की कुछ कहा सुनी हो गई और आरोपी गुरप्रीत सिंह ने उसके सर पर लठ मार दी जिससे प्रवासी मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई थी।

    आरोपी मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस गुरप्रीत की तलाश कर रही थी। वहीं, आज आरोपी ने खुद ही कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर दो दिन का रिमांड लेकर अगली कारवाई शुरू कर दी है।

  • शिवसेना ने एसवीएम कटौहड़ खुर्द में वितरित किए पौधे

    शिवसेना ने एसवीएम कटौहड़ खुर्द में वितरित किए पौधे

    अब तक बांट चुके हैं पांच सौ फलदार और छायादार पौधे

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश शिवसेना के प्रांतीय अध्यक्ष शिवदत्त वशिष्ठ ने शनिवार  को देवीदास सरस्वती विद्या मंदिर उच्च विद्यालय कटौहड़ खुर्द में फलदार और छायादार पौधे वितरित किए। उन्होंने रुद्राक्ष तथा पौधे रोप कर पौधा रोपण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पौधों को बच्चों की तरह ही संभालकर उनकी परवरिश करनी पड़ती है। शिव सेना प्रमुख ने कहा कि उन्होंने इससे पूर्व में भी आईआरबी वनगढ़ में एक सौ पौधे वितरित किए हैं। कहा कि पौधारोपण के कार्यक्रम महज़ फोटो सेशन के लिए नहीं होने चाहिए, बल्कि पौधारोपण के उपरांत उनकी केयर बेहद जरूरी है जब तक पौधे विकसित नहीं हो जाते, तब तक उनकी देखभाल करना भी हमारा दायित्व है।

    शिवसेना की पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन शिवसेना की ओर से मै मैहतपुर मुख्य बाजार में निशुल्क पौधे वितरण का कार्य किया जाएगा। पौधे लगाने की इच्छुक मैहतपुर बाजार से निशुल्क विभिन्न प्रजातियों के पौधे प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी शर्मा को आश्वासन किया कि विद्यालय परिसर में पौधा रोपण के लिए और पौधों की आवश्यकता होगी तो उन्हें उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इस अवसर पर शिवसेना के प्रदेश प्रवक्ता जया दत्त, सह सचिव राजीव मेनन हिमाचल शिक्षा समिति जिला के जिला महामंत्री सुखदेव शर्मा की मौजूद रहे।

  • पुलिस ने 153 चालान कर वसूले 1,73 हजार

    पुलिस ने 153 चालान कर वसूले 1,73 हजार

    ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने पर 153 वाहनों के चालान कर करीब 173615 रुपए वसूल किए हैं। जिस में यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 43500/- रूपये वसूल किए गए। जबकि सार्वजानिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 09 व्यक्तियों के चालान धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत कर जुर्माने के रूप में 900/-रू. वसूल किए गए। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 09 वाहनों के चालान (थाना अम्ब, गगरेट, बंगाणा और हरोली के अन्तर्गत) काटे गए और जुर्माने के रूप में 129215/- रूपये वसूल किए गए ।
  • दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे सहित चार युवक काबू

    दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे सहित चार युवक काबू

    ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना ने दो अलग-अलग मामलों में 11.07 ग्राम चिट्टे सहित चार युवकों को काबू किया है। पहले मामले में भटोली रोड नजदीक गांव बहडाला में थाना सदर ऊना पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई थी।नाकेवन्दी के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा बाइक संख्या (एचपी 72-8793) पर सवार दो युवकों को जांच के लिए रोका। शक के आधार पर उन की तलाशी ली गई तो उन युवकों से 4.82 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। दोनों युवकों को तुरंत प्रभाव से काबू कर लिया गया। आरोपित युवकों की पहचान सतनाम सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह निवासी गग डा0 जिन्दबड़ी व चरणजीत कुमार पुत्र राम दास निवासी महलवां डा0 सुखसाल तह0 नंगल जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। दोनों युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत  थाना ऊना सदर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
    वहीं दूसरे मामले में अम्व पुलिस दो कार सवार युवकों से 6.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अम्व के मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए गांव अठवाहं में नाकावन्दी कर रखी थी और जांच पड़ताल चल रही थी। चैकिंग के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार संख्या (एचपी 36 एफ 1987) को जांच के लिए रोका।कार में दो युवक सवार थे।कार की तलाशी लेने पर 6.25 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से काबू कर लिया गया। युवकों की पहचान शोरभ कुमार कतनोरिया पुत्र प्रताप चन्द निवासी गांव हालून व डा0 थुरल त0 पालमपुर,अरुण भूरिया(29) पुत्र कुलदीप चन्द निवासी गांव व डा0 वालह भूरियां त0 जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।
  • पीरनिगाह: बाइक सवार युवकों ने कार को टक्कर मारी, मामला दर्ज

    पीरनिगाह: बाइक सवार युवकों ने कार को टक्कर मारी, मामला दर्ज

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के पीरनिगाह रोड़ पर बाइक सवार युवकों ने कार को टक्कर मार दी।कार चालक की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक युवक पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कनव शर्मा पुत्र अश्वनी शर्मा निवासी ऊना ने बताया कि वह अपनी कार संख्या (एचपी HP20एच-6811)में अपनी माता के साथ सी रॉक होटल पीरनिगाह से वापिस अपने घर ऊना आ रहा था।वह ज़व गांव निचली बसोली के पास पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल संख्या (पीवी19 के-4744) जिस पर तीन लोग सवार थे. तेज रफतार से आया और इनकी कार को टककर मार दी जिस पर मोटरसाइकिल पर सवार तीनों नीचे गिर गए जिन्हें चोटें आई। उन्होंने बताया कि यह हादसा बाइक चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाइक चालक सन्नी पुत्र तेज सिंह निवासी सेखा रोड गली न. 5 बरनाला पंजाब के विरुद्ध धारा 281, 125(A) BNS के तहत थाना ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।