मोगाः कमालके शाहकोट के पास हुआ भीषण सड़क हादसा होने की घटना सामने आई है। जिसमें बोलेरो और बस में टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए है, वहीं बस सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर पहुंच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना तुरंत एबुलेंस चालक को दी। वहीं मौके पर पहुंचा एबुलेंस घटना में घायलों को उपचार के लिए मोगा अस्पताल ले गया है। हादसे में घायलों की सूचना अभी नहीं मिली है।
Blog
-

Punjab News: Bus और Jeep की टक्कर में 3 घायल
अबोहर : अबोहर-फाजिल्का रोड स्थित गांव बेगांवाली के पास जीप का टायर फटने से वह बस में टकराते हुए सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई, जिसमें कार सवार 3 लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यह सभी लोग डैकोरेशन का सामान उतारने के लिए किसी गांव में जीप पर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार चूहडीवाला धन्ना निवासी विकास पुत्र राज कुमार, उसका भाई रविन्द्र और उनका साथी पवन कुमार फाजिल्का के जोडकियां गांव में लगाया डैकोरेशन का सामान उतारने के लिए जीप में जा रहे थे।
जब वे बेगांवाली के निकट पहुंचें तो उनकी जीप का टायर फटने से जीप अनियंत्रित होकर पंजाब रोडवेज की बस में टकराई और फिर सड़क किनारे लगी झाड़ियों में पेड़ से टकरा गई। जिसमें विकास को अधिक चोटें आई जबकि अन्य 2 मामूली रूप से घायल हो गए। लोगों ने इसकी सूचना एस.एस.एफ. टीम को दी, जिस पर ए.एस.आई. चन्द्रभान तथा प्रवीण, पूजा रानी व दुर्गा रानी मौके पर पहुंचें और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
-

Punjab Revenue Association ने आज भी किया छुट्टी का ऐलान
लुधियाना: पंजाब रेवन्यू ऑफिसर यूनियन के पंजाब प्रधान सुखचरण सिंह चन्नी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार करने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। वहीं विजिलेंस बरनाला खिलाफ उतरे राज्य भर के रेवन्यू अधिकारियों द्वारा शुक्रवार यानी आज भी सामूहिक छुट्टी लेकर अपने विरोध को जारी रखने की घोषणा की गई है, जिसके चलते 29 नवंबर को भी पंजाब में रेवन्यू अधिकारियो की हड़ताल जारी रहेगी !
बता दें कि बरनाला विजिलेंस द्वारा प्रधान चन्नी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो काबू करने का दावा किया गया था। बुधवार को हुई चन्नी की गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार देते हुए रेवन्यू ऑफिसर यूनियन ने वीरवार को राज्य भर में तैनात यूनियन सदस्यों तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सबरजिस्ट्रार और डीआरओ को रोष स्वरूप सामूहिक छुट्टी लेकर बरनाला विजिलेंस ऑफिस के बाहर पहुँचने के लिए कहा था।
जहां पर उनकी तरफ से प्रधान चन्नी की हुई गिरफ्तारी को नजायज करार देते हुए विजिलेंस खिलाफ रोष प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों की तरफ से मामले की सच्चाई को जानने के लिए विजिलेंस की हिरासत में प्रधान चन्नी से मिलने का प्रयास भी किया गया, लेकिन उन्हें मिलने की इजाजत नहीं दी गई। इससे गुस्से में आई यूनियन ने अपनी हड़ताल को और आगे बढ़ाने की घोषणा करते हुए शुक्रवार को भी सामूहिक छुट्टी लेने की घोषणा कर दी !
-

आज का राशिफल, 29 नवंबर 2024
आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 33 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 18 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जायेगा। इसके आलावा आज मास शिवरात्रि व्रत है।मेष राशि-
आज आपका दिन बहुत ही एनर्ज़ेटिक रहने वाला हैं। वकील आज पूराने क्लाइंट के माध्यम से नए क्लाइंट्स से जुड़ेंगे। मेकैनिकल इंजीनियर्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा।विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे।पुराने मित्रों से काफी लम्बी बात होगी। पेट की समस्या से खुद को फिट महसूस करेंगे।कार्यक्षेत्र में बड़ों की राय से सफलता का मार्ग मिलेगा।वृष राशि-
आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में आपकी थोड़ी लापरवाही से निराशा होने की सम्भावना है अतः आप मेहनत जारी रखिये।टेक्सटाइल का कारोबार कर रहे लोगों के काम में अच्छा लाभ होगा।शिक्षकों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। फालतू की शौपिंग करने से बचें।आज किसी उच्च अधिकारी से मिलकर अपनी योजना पर डिस्कशन करेंगे।मिथुन राशि-
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा।नए बिजनेस को शुरू करने का विचार आपको उत्साहित करेगा।आज ऑफिस की जरुरी मीटिंग में आप शामिल हों सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्लांट नर्सरी का काम कर रहे लोगों की अच्छी सेल होगी।स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको राहत महसूस होगी। सिंगर्स को किसी गाने के लिए अवार्ड मिल सकता है।कर्क राशि-
आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड से होगी।मौसम में परिवर्तन की वजह से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। अपने जीवनसाथी को कुछ महंगा उपहार देंगे। ऑफिस में अपने कार्यों पर ध्यान दें, नहीं तो कोई आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है।घर में किसी के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट जल्द किसी अच्छी जगह होगा।सिंह राशि-
आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दोस्त की मदद से अच्छी जॉब मिल जाएगी।खुद को फिट महसूस करेंगे।आज आपको जीवन में बड़ी खुशखबरी मिलेगी, परिवार में खुशियाँ आयेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों के राजकाज की तारीफ़ होगी।मित्रों का सहयोग मिलेगा।आज आप किसी कारण से लम्बी यात्रा कर सकते हैं।कन्या राशि-
आज आपका दिन क्रिएटिव होने वाला है।ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे।व्यापार को आगे बढ़ाने की नयी योजना सफल रहेगी। स्टूडेंट अपने पूराने चैप्टर को रिवीजन करेंगे।आज आपको बुजुर्गों का स्नेह और प्यार मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज नए लोगों से मुलाकात करेंगे।पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।तुला राशि-
आज आपका दिन..आपके जीवन में नए बदलाव लायेगा। नयी योजनाओं का विचार कर रहे लोग आज उसकी शुरुआत करेंगे। ऑटोमोबाइल का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में इजाफा होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपना अभ्यास जारी रखना चाहिए।आप अपने रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे।अस्थमा की समस्या से आपको आराम मिलेगा।डेयरी का कारोबार आगे बढाने की सोचेंगे ,आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।ईश्वर की कृपा से बिगड़ते काम बनेगे।वृश्चिक राशि-
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा।बिजनेस में आज अपने काम करने का तरीका बदलेंगे, काम का अच्छा रिजल्ट जल्द ही आपको मिलेगा। समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग आज फण्ड एकत्रित कर सकते हैं। आज आपको कुछ नए अनुभव मिलेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ शौपिंग करने जायेंगे। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।आज दूसरों की सलाह पर अमल करें, काम करने में सफलता मिलेगी।ट्रांसपोर्ट के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा।धनु राशि-
आज आपके दिन की शुरुआत अपनों के साथ होगी।ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों को कस्टमर से तारीफ़ मिलेगी।विज्ञान जगत से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा।आप कोई नया काम सीख सकते हैं जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। प्राइवेट विभाग में कार्यरत लोगों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। ऑफिस में किसी की बातों में न पड़ें, इससे आपका ही नुक्सान होगा।मकर राशि-
आज आपके दिन की शुरुआत आपके जीवन में नए बदलाव लाएगी। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा।बिजनेस में किसी की सलाह से कार्य करने का तरीका पता चलेगा।जीवन में दिनचर्या अपनाने से लाभ मिलेगा। आज योग व मेडीटेशन सेंटर शुरू करने के लिए अच्छा दिन हैं, ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे। आज आपका दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा हो सकता है, परन्तु शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे।कुंभ राशि-
आज का दिन आप कुछ नया सीखेंगे। नर्सिंग का कोर्स कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट अच्छी जगह पर होगा।डिप्रेशन की समस्या से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। ऑफिस के रुके कार्यों को अपने कलीग की मदद से आज पूरा कर लेंगे। कई दिनों से बिजनेस में आ रही गिरावट से आज आपको लाभ मिलने वाला है। आपको आज जरुरत का सामान गिफ्ट मिलेगा। आपका साहस आपको विजयी बनाएगा।मीन राशि-
आज आपका दिन जीवन में नई दिशा लेकर आएगा। एग्रोकेमिकल बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलेगा।आज आप जीवन को नई दिशा देने के बारे सोच सकते हैं। ग्राफिक डिजाईन के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करने का विचार बनाएँगे।आज आपका मूड अच्छा रहने वाला है। आज माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखायेंगी।पिछले दिनों ऑफिस के छूटे कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। घर मे सुख सौहार्द की वृद्धि होगी। -

Jalandhar News: गाड़ी पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, चले लात-घुसे, देखें Live
जालंधर। महानगर के बाबा कान दास नगर से एक पार्किंग में गाड़ी लगाने को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। जहां, सीविल अस्पताल एमलाआर कराने पहुंचे पीड़ित जय प्रकाश ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले कमल ने घर के बाहर गाड़ी करने को लेकर मारपीट की है।
इसके बाद आरोप लगाते हुए कहा कि कमल ने मारपीट से पहले उसने रेकी की थी। जिसके बाद उसने अन्य व्यक्ति को घर पर बुलाकर मारपीट करवाई। जो गाड़ी खड़ा करने का विरोध कर मेरे साथ बुरी तरह मारपीट किया। सिविल अस्पताल से एमएलआर कटाने के बाद उसके के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाएंगे। फिलहाल मेरी पुलिस प्रशासन से ये मांग है कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाये।
-

जनकल्याण परिषद द्वारा राशन वितरण समारोह 30 अक्तूबर को
ऊना/सुशील पंडित :हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद द्वारा 30 नवंबर शनिवार को सुबह साढे 10 बजे सुविधा पैलेस होटल में अमोदनी राशन वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी हिमोत्कर्ष परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह में जिला ऊना की 56 पात्र चयनित विधवाओं को तीन माह का राशन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महिला को अक्तूबर,नवंबर व दिसंबर माह के लिए 2250 रुपए प्रत्येक के हिसाब से 1.26 लाख रुपए का राशन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कार्यक्रम में संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान से विभिन्न ट्रेडस में व्यवसायिक कोर्स उतीर्ण करने वाली 34 छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संस्थान की फैशन डिजाईनिंग हॉबी कोर्स की 18 छात्राओं, ब्यूटी कल्चर ट्रेन की 11 छात्राओं व कटिंग टेलरिंग की 5 छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।इन छात्राओं को मिलेंगे प्रमाण पत्रहिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान की फैशन डिजाइनिंग टे्रड की छात्रा संगीता देवी, सुमन देवी, नेहा, शालू देवी, अनिता कुमारी, मनप्रीत कौर, निशा, मीना, नीता कुमारी, चाहत, सोनाली, प्रिया, परीक्षा, अंजली, गगनदीप कौर, दीक्षा, शिवानी व दिव्या शर्मा, ब्यूटी कल्चर ट्रेड की छात्रा शायना शर्मा, शालिनी, लवलीन, भारती, नेहा, मनप्रीत कौर, अंजली, नेहा, हिमानी, दीक्षा, पायल तथा कटिंग टेलरिंग ट्रेड की छात्रा स्मृति, सुहानी, कोमल चौधरी, सिमरन शर्मा व खुशी सैनी को सफलतापूवर्क प्रशिक्षण प्राप्त करने पर हिमोत्कर्ष प्रमाण पत्र प्रदान किए जांएगे। -

शहर में इन्वर्टर व एक्टिवा चोरी, मामला दर्ज, देखें CCTV
पंचकूला। शहर में इन दिनों इन्वर्टर व बाइक चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। चोर दिन में ही घरों में घुसकर बैटरी चोरी करने की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही मामला पंचकूला के सेक्टर 5 के एमडीसी में आया है। जहां नरेंद्र सिंह बताया कि वह एमडीसी की सब्जी मंडी में सब्जी लेने गया था। और जैसी वह सब्जी लेकर वापस आया तो उसकी मौके से एक्टिवा गायब थी। वहीं सेक्टर 15 के निवासी अजीत सिंह ने बताया कि वह सेक्टर 5 के मेला ग्राउंड में मेला देखने गया था। और जैसे ही वापस आया तो वहां से उसकी एक्टिवा गायब थी। तभी उसने सेक्टर 5 की पुलिस स्टेशन में कंप्लेट दी पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया।
वहीं, पंचकूला के सेक्टर 4 के रहने वाली सुलक्षणा ने बताया कि उसके घर के अंदर से इनवर्टर बैटरी चोरी करके चोर फरार हो गए। और जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। महिला भी उन चोरों के पीछे डंडा लेकर भाग पर कर गई। पर मौके से चोर फरार हो गए। तभी सेक्टर 2 के चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Punjab News :Drug इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोरों पर मारा छापा, 5185 प्रतिबंधित Capsule बरामद, देखें वीडियो
मोगा। जिला पुलिस व ड्रग इंस्पेक्टर नवदीप सिंह ने अपनी टीम के साथ मोगा के अलग-अलग मेडिकल स्टोरों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान शहर के मेडिकल स्टोरों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। जहां अनियमितताएं पाए जाने पर Advanced Medicos नामक मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई करते हुए 5185 पाबंदीसुधा कैप्सूल बरामद किये हैं। इस मामले में मेडिकल स्टोर के मालिक राजन पुत्र अश्वनी कुमार खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम ने मामले में अगली करवाई शुरू कर दिया।
डीएसपी डी नवदीप सिंह ने बताया कि शहर में कई मेडिकल स्टोर पर नियमों के विपरीत गतिविधियां पाए जाने की शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस और ड्रग्स विभाग ने संयुक्त रूप से छापामारी की।छापामारी में अनियमिताएं पाए जाने के बाद ड्रग्स विभाग ने कार्रवाई की है।
-

Punjab News : रेलवे स्टेशन के पास मिले 10 रॉकेट लॉन्चर बम, मचा हड़कंप, देखें वीडियो
गुरदासपुर। रेलवे स्टेशन पर खुदाई के दौरान 10 रॉकेट लॉन्चर बम मिले हैं। बम मिलने से स्टेशन और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही थाना सिटी गुरदासपुर के डीएसपी मोहन सिंह और जीआरपी डीएसपी बिक्रमजीत मौके पर पहुंचे और अमृतसर से बम निरोधक टीम को भी बुलाया गया। कुछ देर बाद रॉकेट लॉन्चर के बम को बाऊ रेलवे पुलिस ने बम स्क्वायड टीम की मदद से डिस्पोज कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि बम स्थिति सही नहीं थी और मिट्टी से ढंके हुए थे। जिससे पता चलता है कि ये काफी पुराने हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे के नवीनीकरण का काम चल रहा है। इसी दौरान जेसीबी की मदद से फांठी कॉलोनी में पड़ी रेलवे की जमीन पर खुदाई की जा रही थी, तभी जमीन में दबे ये बम मिले। इस स्थान पर काफी समय पहले सीमा सुरक्षा बल के जवानों द्वारा कैंप बनाये गये थे। समझा जा रहा है कि ये रॉकेट लॉन्चर बम उन बीएसएफ यूनिट्स के प्रतीत हो रहे हैं। -

ऊना :पंजाब जा रही लकड़ी से भरी 15 पिकअप गाड़ियां पकड़ी
चालकों के पास लकड़ी से संबंधित नहीं मिले कोई भी कागजातफॉरेस्ट विभाग मामले की जांच में जुटा सभी गाड़ियों को लिया कब्जे में ,वन माफिया के खिलाफ बड़ा एक्शनऊना/ सुशील पंडित : पुलिस थाना गगरेट में फॉरेस्ट विभाग पुलिस व सीआईडी की टीमों ने अलग-अलग जगह पर नाके लगाकर हिमाचल से पंजाब जा रही अवैध लकड़ी से भरी 15 गाड़ियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है, देर रात लगाए गए अलग-अलग जगह पर नाकों के दौरान लकड़ी से भरी यह गाड़ियां पकड़ी गई है। फॉरेस्ट विभाग के अनुसार कोई भी गाड़ी चालक लकड़ी से संबंधित किसी भी प्रकार के कागजात नहीं दिखा पाए।
जिस कारण सभी 15 गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है आपको बता दें कि हिमाचल से भारी संख्या में वन माफिया द्वारा अवैध लकड़ी काटकर पंजाब में बेची जा रही है। जिस पर फॉरेस्ट विभाग, पुलिस और सीआईडी की टीमों ने कार्रवाई करते हुए 15 गाड़ियों को पकड़ा है। फिलहाल वन विभाग इस मामले की जांच में जुट गया है। 15 गाड़ियों के पकड़े जाने से बन माफिया तिलमिलाया हुआ है ।
वहीं मीडिया द्वारा मामला संज्ञान में लाए जाने के बाद विभाग हरकत में आया और इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।अशोक कुमार एसएचओ थाना गगरेट कि शिकायत पर विजय सिंह(39) पुत्र जमीत सिंह निवासी बरेहड़ा ,विक्रम चंद पुत्र भजन लाल(32) निवासी बड़ूही, गुरनाम सिंह(28) पुत्र सुरेश कुमार निवासी अंदोरा तह0 अम्ब जिला ऊना, संजय सिंह(24) पुत्र हरजिंद्र सिंह अंबोटा तह0 घनारी,रवि पाल पुत्र प्रदीप कुमार (28)निवासी अंबोटा,नुसरत अली(23) पुत्र ताज दीन निवासी अंबोटा ,दिनेश कुमार पुत्र(36) हरजाव सिंह निवासी भैरा ,शिवम पुत्र संजीव कुमार(19) निवासी स्थोतर,को वन संपदा सहित शिवबाड़ी, गगरेट चौक, आशादेवी बैरियर, पांवड़ा आदि में होशियारपुर की तरफ अवैध लकडी ले कर जा रहे भरी गाड़ियों सहित पकड़ा है।जिन पर विभाग द्वारा कारवाई अमल में लाई जा रही है।
