Blog

  • Punjab: हवेली में बंद करके युवक से की मारपीट, लगाया करंट, मामला दर्ज

    Punjab: हवेली में बंद करके युवक से की मारपीट, लगाया करंट, मामला दर्ज

    होशियारपुरः हलका टांडा के गांव बाबक में मानसिक रूप से कमजोर युवक को हवेली में बंद करके मारपीट करने के आरोप लगाए गए है। आरोप है कि मारपीट के बाद युवक को करंट लगाया गया। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने विरोध किया तो घर में जबरन घुसकर मानसिक रूप से कमजोर युवक के साथ मारपीट करते हुए घर का सामान बिखेर दिया। इसी के था उन्हें जातिसूचक गालियां दी गई। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है है। वहीं शिकायत मिलने पर जांच उपरांत टांडा पुलिस ने मारपीट करने वाले 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    बताया जा रहा कि पीड़ित युवक का सारा परिवार मानसिक रूप से कमजोर है। पीड़ित के पिता ने कहा कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने 8 अगस्त की शाम हथियारों से लैस होकर उनके घर पर धावा बोल दिया। आरोपियों मानसिक रूप से कमजोर बेटे कमलजीत सिंह के साथ मारपीट की और सामान बिखेर ते हुए, जाति सूचक गालियां दी। जब वह अपने बेटे को छुड़ाने लगा तो आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।

    पुलिस ने यह मामला सुरजीत सिंह पुत्र गुरबचन सिंह निवासी गांव बाबक के बयान के आधार पर आरोपी हरमनदीप सिंह निवासी गांव बाबक, मनिंदर सिंह निवासी दरिया तथा जसवीर सिंह उर्फ घोड़ा निवासी दरिया के खिलाफ दर्ज किया है।अपने बयान में सुरजीत सिंह ने कहा कि उसका बेटा कमलजीत मानसिक रूप से कमजोर दिमाग का है। 6 अगस्त को हरमनदीप ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके बेटे को हवेली में ले जाकर नग्न कर बेरहमी से पीटा और उसकी बाजू बांधकर उसकी कलाई पर करंट लगाया।

    जिसके बारे में मेरी पत्नी को पता चला तो वह एक गांव वाले के साथ मौके पर पहुंची और किसी तरह अपने बेटे को छुड़ाकर लाई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा कमजोर दिमाग का है और आरोपी उससे जबरदस्ती काम कराना चाहते थे और वह इससे इनकार करता था। इसीलिए उन्होंने उसे अपनी हवेली में बंदी बनाकर उसकी पिटाई की है थी। टांडा पुलिस ने सुरजीत सिंह के बयानों पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 333, 351(2) बीएनएस 3(1) एससी और एसटी एक्ट 1989 अधीन आगे की करवाए शुरू कर दी है।

     

  • Punjab दौरे पर पहुंचे Chief Justice D.Y. Chandrachud, देखें वीडियो

    Punjab दौरे पर पहुंचे Chief Justice D.Y. Chandrachud, देखें वीडियो

    अमृतसरः सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ हरमदिंर साहिब पहुंचे। जहां बड़ी गिनती में हरमदिंर साहिब के बाहर प्लाजा में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। दरअसल, अमृतसर में बारिश हो रही है। वहीं अमृतसर में भारी बारिश में चीज जस्टिस का पुलिस फोर्स ने स्वागत किया है। इसकी वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि अधिकारी हाथों में छाता लिए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का स्वागत कर रहे है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ हरमदिंर साहिब में नतमस्तक होने के बाद जालियांवाला बाग जाएंगे, जहां वे वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और उनके बलिदान को नमन करेंगे।
  • Punjab सहित BJP कई राज्यों में बदल सकती है अध्यक्ष

    Punjab सहित BJP कई राज्यों में बदल सकती है अध्यक्ष

    चंडीगढ़ : भाजपा में बड़े बदलाव किए जाने की तैयारियां चल रही है। सूत्रों के अनुसार पंजाब के अध्यक्ष को बदलने पर विचार चल रहा है। हालांकि दूसरी ओर पंजाब अध्यक्ष को लेकर पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी का कहना हैकि सुनील जाखड़ को बदलना फिलहाल उचित कदम नहीं है। वहीं उन्होंने उन्होंने इस बात से भी इनकार नहीं किया कि पार्टी के कई नेता हाईकमान के पास पद के लिए पैरवी कर रहे हैं।

    सूत्रों का कहना है कि बदलाव की मांग इसलिए भी की जा रही है क्योंकि पुरानी इकाई जाखड़ के तौर-तरीकों से सहमत नहीं है। बीजेपी को अपनी मजबूत सीटों गुरदासपुर और होशियारपुर में करारी हार का सामना करना पड़ा है। बदलाव को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन हाईकमान के पास प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदार जोरदार तरीके से बात रख रहे हैं। यह मुद्दा इसलिए अहम हो गया है क्योंकि बीजेपी ने हाल ही में बिहार और राजस्थान में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

    इसी बीच पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमारी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने 8 राज्यों में अध्यक्ष बदलने पर चर्चा की है। जिन नामों की चर्चा हो रही है उनमें केवल सिंह ढिल्लों और राणा गुरमीत सिंह शामिल हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, महासचिव अनिल सरन और उपाध्यक्ष जितेंद्र मित्तल भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं। यह मुद्दा इसलिए अहम हो गया है क्योंकि बीजेपी ने हाल ही में बिहार और राजस्थान में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

  • CM का ऐलानः अब छात्रों को मिलेगा एक हजार रुपए प्रति महीना

    CM का ऐलानः अब छात्रों को मिलेगा एक हजार रुपए प्रति महीना

    कोयंबटूरः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को सरकारी और राज्य सहायता प्राप्त स्कूलों के लड़कों को उच्च शिक्षा हासिल करने में मदद के लिए 1,000 रुपये प्रति माह सहायता की ‘तामीज पुधलवन’ (तमिल बेटा) योजना शुरू की। गवर्नमेंट आर्ट्स कॉलेज में यहां सरकारी कला महाविद्यालय में योजना की शुरुआत करते हुए स्टालिन ने कहा कि ‘द्रविड़ मॉडल’ सरकार सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है और उन्होंने इसके अनुरूप कई कल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा पेश की।

    महिलाओं के लिए बसों में किराया-मुक्त यात्रा (विदियाल पयानम) योजना, जो महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद करती है, का उपयोग उनके (महिलाओं के) द्वारा 518 करोड़ बार किया गया है। कलैगनर मगलिर उरीमाई थिट्टम ​​(महिलाओं के अधिकार के लिए कलैगनर योजना) के तहत लगभग 1.15 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं।

    बच्चों के शिक्षा के अधिकार को प्राप्त करने की दिशा में पहल के तहत मुख्यमंत्री नाश्ता योजना के तहत 20.73 लाख बच्चे लाभान्वित हुए हैं। अब तक नान मुधलवन योजना (मैं पहला हूं) कौशल विकास और रोजगार सुविधा योजना के तहत 28 लाख छात्रों को रोजगार सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। पुधुमई पेन योजना के तहत, सरकारी स्कूलों में शिक्षा पूरी करने के बाद कॉलेज जाने वाली लगभग 3.28 लाख छात्राओं को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता मिलती है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह की एक पहल ‘तामीज पुधलवन’ योजना है, जिसके तहत लड़कों को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता दी जाती है। यह योजना उन लोगों के लिए लागू है, जिन्होंने सरकारी स्कूलों में कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा पूरी की है। योजना के तहत, 1,000 रुपये की सहायता सीधे छात्र-लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।

     

  • Punjab: Bus Stand के बाहर वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab: Bus Stand के बाहर वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के कैंट में स्थित बस स्टैंड के बाहर व्यक्ति अल सुबह लुटेरों ने वारदात को अंजाम दिया। वहीं घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह बस स्टैंड पर सुबह 4 बजे खड़ा था और 4ः40 की बस में सवार होकर उसने चंडीगढ़ जाना था। इस दौरान 3 बाइक सवार व्यक्ति पहले कुछ आगे चले गए। जिसके बाद वह दोबारा आए उसके साथ मारपीट करने लगे। व्यक्ति ने कहा कि लुटेरों ने मुंह ढके हुए थे।

    इस दौरान उन्होंने पर्स छीन लिया। पीड़ित ने कहा कि उसने लुटेरों को कहा कि वह नेपाल का रहने वाला और पर्स ले लो, लेकिन उसमें कुछ नहीं है। जिसके बाद वह उससे मारपीट कर जो पैसे से वह लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि लुटेरों की उम्र 15 से 17 साल के बीच थी। पीड़ित ने कहाकि घटना की शिकायत वहां पर खड़े कुछ पुलिस कर्मियों से की, लेकिन पुलिस कर्मी कहते कि वह खुद सफर करने के लिए आए है।

  • आज Punjab दौरे पर होंगे Chief Justice D.Y. Chandrachud, CM Bhagwant Mann करेंगे स्वागत

    आज Punjab दौरे पर होंगे Chief Justice D.Y. Chandrachud, CM Bhagwant Mann करेंगे स्वागत

    अमृतसरः सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ आज पंजाब आ रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान उनका स्वागत करेंगे। चीफ जस्टिस श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होंगे। इस दौरान सीएम मान भी साथ रहेंगे। श्री हरमंदिर साहिब में दर्शन के बाद सीजेआई जालियांवाला बाग जाएंगे जहां वे वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे और उनके बलिदान को नमन करेंगे।

    बता दें कि इस दौरे से पहले चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने शनिवार को टेक्नोलॉजी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करने का साधन होनी चाहिए। कोर्ट्स में तकनीक के इस्तेमाल पर राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान सीजेआई ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने इस सम्मेलन को अद्वितीय बताया, जिसे एआई समेत टेक्नोलॉजी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करने के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट की ओर से आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा, ‘देश भर से जज यहां पर आए हुए हैं। मुझे लगता है कि संदेश देने के लिहाज से यह बहुत अहम पहल है। आम नागरिकों तक न्याय सुनिश्चित करने के लिए तकनीक को ‘न्याय सबके द्वार’ सुनिश्चित करने का साधन होना चाहिए।’

    चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने बताया, ‘ई-कोर्ट का फेज 3 शुरू हो रहा है। केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को करीब 7,000 करोड़ रुपये दिए हैं। मुझे लगता है कि इंफॉर्मेशन स्ट्रक्चर को यह फिर से तैयार करेगा।’ इस दौरान उन्होंने वकील से जज बनने के अपने सफर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, ‘साल 1998 में मुझे बॉम्बे हाई कोर्ट में जस्टिस बनने के लिए आमंत्रण मिला। इसे लेकर मैंने कई एक्सपर्ट्स से सलाह ली कि क्या मुझे यह पद लेना चाहिए या नहीं? जिन लोगों से मैंने संपर्क किया उनमें जस्टिस एपी सेन शामिल हैं। उन्होंने मुझे अपने नागपुर निवास पर बुलाया।’

    सीजीआई ने आगे बताया, ‘जस्टिस सेन ने कहा कि न्यायाधीश और वकील के बीच एक अंतर होता है। जज रेत पर अपने पदचिह्न छोड़ता है और वे पदचिह्न आपकी ओर से गढ़े गए शब्द हैं। मगर, वकील अपनी दलीलों में कितने भी प्रतिभाशाली क्यों न हों… वे भविष्य की पीढ़ियों के लिए खो जाते हैं।’ मुख्य न्यायधीश से इस दौरान तीन नए आपराधिक कानूनों के बारे में सवाल पूछा गया। इसे लेकर चंद्रचूड़ ने कहा कि उनके लिए उन पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा, क्योंकि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। उन्होंने कहा, ‘इन कानूनों के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है, इसलिए मेरे लिए इस बारे में कुछ भी कहना सही नहीं होगा।’

  • Sheikh Hasina के बाद Chief Justice ने दिया इस्तीफा

    Sheikh Hasina के बाद Chief Justice ने दिया इस्तीफा

    नई दिल्ली : बांग्लादेश में बीते कुछ दिनों जो हुआ उससे सत्ता से लेकर सियासत तक बदल गई है। नौकरियों में आरक्षण प्रणाली के खिलाफ बांग्लादेश में व्यापक प्रदर्शनों के बीच शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था साथ ही उन्हें देश तक छोड़ना पड़ा।

    बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अब वहां के चीफ जस्टिस ओबैदुल हसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट का घेराव किया था और ओबैदुल हसन को इस्तीफा देने के लिए एक घंटे की मोहलत दी थी।

    ओबैदुल हसन ने नवगठित अंतरिम सरकार से परामर्श किए बिना सभी न्यायाधीशों की एक बैठक बुलाई थी, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और इस्तीफे की मांग पर अड़ गए। हसन को प्रधानमंत्री शेख हसीना का वफादार माना जाता है। ओबैदुल हसन पिछले वर्ष सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त हुए थे।

  • Punjab: किसान यूनियन एकता उग्राहां ने पुतला फूंक किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab: किसान यूनियन एकता उग्राहां ने पुतला फूंक किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर : तहसील अजनाला में किसान जत्थेबंदी भारती किसान यूनियन एकता उगराहां ने विश्व व्यापार संस्था की नीतियों के खिलाफ आज तहसील अजनाला के बाहर कॉरपोरेट घरानों और केंद्र सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर किसान संगठनों के साथ किसान महिलाएं भी मौजूद रही। वहीं किसान नेताओं ने कहा कि लंबे समय से जो हमारी मांगें है, वह केंद्र सरकार नहीं मान रही है।

    उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार हमारी मांगें नहीं मानती, हम केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर किसान जत्थेबंदियोंने कॉरपोरेट घरानों और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में उतर आई है। जिसके चलते वह किसानों की मांगें नहीं मान रही है। कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए अपनी मनमानी कर रहे है।

    जिसके चलते हम लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन केंद्र सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांगे नही मानी तो केंद्र सरकार के खिलाफ तीखा प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार होगी। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा विरोधी दिवस मनाया गया और भारत सरकार को विश्व व्यापार संगठन की नीतियों को बाहर आने के लिए भारत सरकार पर दबाव बनाने के लिए प्रदर्शन किया गया।

  • Punjab National Bank में व्यक्ति के 1.10 लाख लेकर नौसरबाज महिलाएं हुई फरार

    Punjab National Bank में व्यक्ति के 1.10 लाख लेकर नौसरबाज महिलाएं हुई फरार

    लुधियानाः जिले के रायकोट में पंजाब नेशनल बैंक में नौसरबाज महिलाओं द्वारा वारदात को अंजाम दिया गया। जहां व्यक्ति डॉक्टर के पैसे जमा करवाने केे लिए बैंक में आया हुआ था। इस दौरान वहां पर मौजूद नौसरबाज महिलाओं ने बड़ी चालाकी से बैग को ब्लेड से काटा और नगदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने बताया कि वह रानू होम्योपैथिक अस्पताल में मेडिकल सहायक का काम करता है।

    करीब 12 बजे वह डॉक्टर इंद्रजीत कौर रानू के 1.10 लाख रुपए कैरी बैग में डाल कर पंजाब नैशनल बैंक में जमा करवाने गया था। इस दौरान बैंक के अंदर वह पैसे जमा करवाने वाला फॉर्म भरने लगा और रुपयों से भरा बैग टेबल पर रख दिया। इसी दौरान दो महिलाएं उसके पास आकर खड़ी हो गई और उसके फॉर्म भरते-भरते ही एक महिला ने अपना दुपट्टा उस के कैरी बैग के ऊपर रख कर ब्लेड के साथ उसके कैरी बैग को काट कर उसमें रुपए गायब कर दिए।

    इससे पहले कि उसे कुछ पता चलता दोनों महिलाएं बैंक से निकल गई। जैसे ही उसने फॉर्म भर कर बैग उठाया तो बैग खाली था जिसके बाद उसने शोर मचा दिया लेकिन तब तक महिलाएं फरार हो चुकी थी। मौके पर पहुंची थाना सिटी रायकोट के एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि डॉक्टर इंद्रजीत सिंह निवासी रायकोट की शिकायत पर अज्ञात महिलाओं पर थाना सिटी रायकोट में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।

     

  • Punjab : Car में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab : Car में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    दीनानगर: बीती देर रात हाईवे पर स्थित दीनानगर के रेस्टोरेंट बरिस्टा के पास एक कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार सवार बाल बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक दीनानगर के दबुर्जी बाइपास के पास बरिस्ता रेस्टोरेंट के पास पठानकोट से आ रही एक कार में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें आग की सूचना मिली थी।

    जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंच कर फायर बिग्रेड को आग की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने आग बुझने के बाद रुके हुए यातायात को बहाल किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।