Blog

  • पति बना हैवान : पत्नी और बेटी पर चाकू से किए वार, जाने मामला

    पति बना हैवान : पत्नी और बेटी पर चाकू से किए वार, जाने मामला

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटी की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शख्स ने पत्नी के साथ हुई बहस के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। इस घटना की जानकारी तब हुई जब आरोपी पति ने खुद पुलिस थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि पुणे शहर में एक शख्स ने बहस के बाद अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।

    इसके बाद 16 साल की बेटी को भी चाकू मार दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना का पता तब चला जब आरोपी अजय तालेवाले ने भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन पहुंचकर सुबह सरेंडर कर दिया।  जानकारी के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया यह घटना शुक्रवार की सुबह दत्तनगर इलाके में हुई। जानकारी के मुताबिक परिवार वित्तीय परेशानियों का सामना कर रहा था और दंपति के बीच तीखी बहस हुई थी।

    इसके बाद गुस्से में आकर पति ने अपनी पत्नी श्वेता (40) पर चाकू से हमला कर दिया और बेटी शिरोली (16) पर चाकू से वार किया।  पुलिस ने बताया कि मां और बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची टीम ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच में जुटी हुई है।

  • पंजाब : हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आया ट्रक, देखें वीडियो

    पठानकोट : जम्मू राष्ट्रीय मार्ग से जुड़े लिंक मार्ग पर ट्रक को आग लगने की घटना सामने आई है। इस संबंधी जानकारी देते हुए चश्मदीदों ने बताया की सड़क के ऊपर से गुजरती हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आने से ट्रक को भयानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने घटना के बारे में तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर सूचित किया।

    मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड अधिकारी नथू राम शर्मा ने बताया कि उन्हें जेसे ही घटना की सूचना मिली वह अपनी टीम के साथ मोके पर पहुंच गए ओर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से गाड़ी पूरी तरह से झुलस चुकी है।

  • लुधियाना : बोर्ड उतारने का मामला बना धार्मिक मुद्दा, देखें वीडियो

    लुधियाना : ईस्सा नगरी पुली सड़क पर लगे विज्ञापन बोर्ड जिला चुनाव आयोग और तहबाजारी टीम द्वारा उतारने के मामले में नया मोड़ आ गया है। भाजपा के पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीटू ने चुनाव आयोग और तहबाजारी टीम पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारियो ने माता के जागरण का बोर्ड को बुरी तरह से फाड़ कर उतारा था। जिसके बाद बोर्ड को गाड़ी में रख कर कर्मचारी उसके ऊपर खड़े हो गए। जब उन्होंने विरोध किया तो अधिकारी और कर्मचारियों ने बदतमीजी की।

    पार्षद नीटू ने कहा कि उनके सर्मथकों पर वीडियोग्राफी कर रहे कर्मचारी ने कैमरा छीनने और चिप निकालने का आरोप लगाया है जो निराधार है भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना गलत है। यदि बोर्ड टीम ने उतारना था तो उतना हिस्सा फाड़ देते जिस जगह राजनेता की तस्वीर लगी है।

    गत रात्रि  नगर निगम तहबाजारी शाखा और फ्लाइंग स्कवायड की टीम सड़कों से विज्ञापन बोर्ड हटा रही थी। ईस्सा नगरी पुली पर लगे बोर्ड को जब उतारा गया तो मौके पर भाजपा नेता गुरदीप सिंह नीटू अपने साथियों के साथ पहुंचे, जिन्होंने इस बात का पूरजोर विरोध किया। उधर तहबाजारी टीम के इंस्पेक्टर सुनील का आरोप था कि नीटू उनके बेटे और उसके सर्मथकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। 

  • अरविंद केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, ED ने खोला नया केस

     नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा होते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने नया केस खोल दिया है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी रविवार सुबह बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रही है। आप ने ईडी पर आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED  ने 9वा समन भेज दिया है। केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें पूछताछ के लिए 21 मार्च को पेश होने के लिए कहा है।  हाल ही मे पिछले समन पर पेश न होने के मामले में उन्हें दिल्ली की एक अदालत से जमानत मिली है। जो आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में था ।

    अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपालिटन मजिस्ट्रेट (एसीएमएम) दिव्या मल्होत्रा ने ईडी की ओर से दायर दो शिकायतों पर केजरीवाल को 15-15 हजार के मुचलके व एक-एक लाख रुपये की जमानत राशि पर जमानत दे दी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए एक अप्रैल की तारीख तय कर ईडी को शिकायतों से संबंधित दस्तावेज केजरीवाल को सौंपने के लिए कहा गया है। 

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने पहला समन 2 नवंबर 2023 को भेजा था। जिसमे  वह पेश नहीं हुए. इसके बाद एजेंसी ने उन्हें 21 नवंबर, 3 जनवरी, 18 जनवरी, 2 फरवरी, 19 फरवरी, 26 फरवरी और 4 मार्च को समन भेजा था, लेकिन सीएम केजरीवाल किसी भी समन पर पेश नहीं हुए। केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर एजेंसी के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्रीय एजेंसी ईडी उन्हें गिरफ्तार करना चाहती है। 

    दिल्ली शराब नीति घोटाला केस में केंद्रीय एजेंसी ईडी ने हाल ही में बीआरएस नेता कविता को गिरफ्तार किया है। आम आदमी पार्टी के संजय सिंह और मनीष सिसोदिया इसी केस के आरोपों में जेल में हैं। आम आदमी पार्टी का दावा है कि केंद्र सरकार ने ईडी को सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है, ताकि वह लोकसभा चुनाव में अपना प्रचार ना कर सकें.


    वही दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में अब तक छह चार्जशीट दायर हुई हैं। छठे आरोप पत्र में केंद्रीय एजेंसी ने आप के राज्यसभा सांसद रहे संजय सिंह और उनके सहयोगी सर्वेश मिश्रा को नामित किया था। जिसमे एजेंसी के मुताबिक कि गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इसी नीति के तहत उगाही किए गए 45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल किया था। 

  • पंजाब : दहेज की बली चढ़ी 4 वर्षीय बच्चे की मां, जाने मामला

    अमृतसर : ऋषि विहार निवासी महिला ने ससुरालियों से तंग आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। महिला की शादी सात साल पहले हुई थी और उसका एक 4 साल का बेटा भी है।  सरपंच सुखजिंदर सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी रूपिंदर कौर निवासी पंडोरी गोला तरन तारन की शादी अमनदीप सिंह निवासी ऋषि विहार के साथ 4.12.16 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे तंग परेशान करते थे। उसे मायके के लोगों के साथ मिलने नहीं देते थे। उन्होंने शादी में स्पलेंडर बाइक दी थी और वो बुलेट की मांग करते थे।

    उन्होंने इस मांग पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और सोचा की अगर बेटी वहां ठीक है तो इस पर सोचेंगे। सुखजिंदर सिंह ने बताया की बेटी को बाहर नहीं जाने देते थे और न ही किसी से मिलने देते थे। डॉक्टर के अनुसार उसने जहरीली चीज खाई है और उन्हें शक है कि यह जहर ससुराल पक्ष के लोगों ने ही उसे लाकर दिया है और जबरन खिलाया है। कल उन्हें अस्पताल से फोन आया कि उनकी बेटी की हालत गंभीर है।

    वो पहुंचे लेकिन वहां पर ससुराल पक्ष से कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। घर पर भी ताला लगा है और सारा परिवार फरार है। मृतक की मां के बयानों पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में लड़की की मां गुरमीत कौर के बयानों पर मृतक के पति, सास, ससुर और ननद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक सभी के खिलाफ अभी मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा उस पर कार्यवाई की जायेगी।

  • पंजाब: Mosse wala के घर गूंजी किलकारियां

    चंडीगढ़: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के घर एक बार फिर किलकारी गूंज उठी। उनकी मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।

    सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने नन्हें बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों आत्माओं के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।’

  • Egg Curry न बनाने पर लिव-इन पार्टर को मिली खौफनाक सजा

    नई दिल्ली : गुरुग्राम से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने अपनी लिव-इन पार्टर की हत्या कर दी। हत्या का कारण सुनकर पुलिस भी हैरान है। आरोपी ने अपनी लिव-इन पार्टनर की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी क्योंकि उसने आरोपी के कहने पर एग करी बनाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीटीआई के मुताबिक गुरुग्राम पुलिस को चौमा गांव में एक निर्माणाधीन घर में एक महिला की बॉडी मिली थी।

    पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृत पाई गई महिला के लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 35 वर्षीय आरोपी लल्लन यादव ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कुबूल कर लिया। आरोपी से पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि जब महिला ने उसके लिए एग करी बनाने से इनकार कर दिया तो शराब के नशे में उसने अपना आपा खो दिया और हथौड़े व बेल्ट से उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। बिहार के मधेपुरा जिले के औराही गांव के मूल निवासी यादव को पालम विहार पुलिस स्टेशन की एक टीम ने दिल्ली के सराय काले खां इलाके से गिरफ्तार किया है. कचरा बीनने वाली 32 वर्षीय अंजलि बुधवार को चौमा गांव में एक निर्माणाधीन इमारत में मृत पाई गई थी।

    शव देखे जाने के बाद बिल्डिंग के केयरटेकर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।  पुलिस के मुताबिक आरोपी और अंजलि को 10 मार्च को गुरुग्राम बस स्टैंड से निर्माणाधीन इमारत में काम करने के लिए लाया गया थाष बिल्डिंग मालिक ने दोनों के उनके सही नाम, पते और आईडी भी नहीं लिए. आरोपी ने अंजलि को अपनी पत्नी बताया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी की छह साल पहले सांप के काटने से मौत हो गई थी और उसके बाद वह दिल्ली आ गया था।

  • आज का राशिफल, 17 मार्च 2024

    आज का राशिफल, 17 मार्च 2024

    आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 9 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 5 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 47 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहने वाला है। आज दुर्गाष्टमी व्रत है। आज से होलाष्टक आरंभ हो रहा है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशि- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपके जीवनसाथी के बीच थोड़ी अनबन हो सकती है, लेकिन शाम तक सब अच्छा हो जाएगा। हो सके तो दूसरों की राय लेकर ही किसी काम की शुरूआत करें, सफलता मिल सकती है। ऑफिस में बॉस आपके काम से काफी खुश रहेंगे। कोई नया फैसला लेने से बचें। काम-काज समय पर निपटाने की कोशिश करें।

    वृष राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपके पारिवारिक जीवन में उत्साह का माहौल रहेगा। इस राशि वालों के लिए आज का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण रहने वाला है, आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरूस्कार भी मिलेंगे। आप अपने जीवनसाथी से मन की बात करेंगे। आप उन्हें कहीं घूमाने भी ले जाएंगे। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा, आपकी कंपनी को नेशनल लेवल पर आयात-निर्यात में लाभ की प्राप्ति होगी। छोटे बच्चों को कलम गिफ्ट करें, आपका दिन अनुकूल रहेगा।

    मिथुन राशि- आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप जरूरतमंदों के लिए संवेदनशील रहेंगे। इस राशि वाले अगर आज नई योजनाएं शुरू करना चाह रहे हैं, तो उनकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता प्राप्त हो सकती है। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगीǀ आज आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे।

    कर्क राशि- आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ज्यादातर समय दोस्तों के साथ बीतेगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आपको किसी समारोह में जाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इस राशि वाले लवमेट का अपने साथी के प्रति अन्य दिन की अपेक्षा अधिक झुकाव रहेगा। छात्रों को आज कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको सावधानी से सारे काम पूरे करने चाहिए। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होंगे।

    सिंह राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके मन में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। किसी अपने से धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक खुशी का लाभ होगा। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए ज्यादा मेहनत करेंगे। दूसरे की मदद करने के मौके मिलेंगे। आपके जरूरी कामों में जीवनसाथी का योगदान कारगर साबित होगा। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन नियमित व्यायाम करते रहिए। आज सामने आई सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हांथ लगेगी।

    कन्या राशि- आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। आपको कई बड़े फायदे होंगे। इस राशि वाले स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन प्यार भरा रहेगा। अपनी ईमानदारी के कारण आपको जीवनसाथी और परिवारजनों का स्नेह प्राप्त होगा। आप अपनों को खुश करने के लिए उन्हें कुछ उपहार देंगे। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन एक महान दिन हो सकता है क्योंकि आपके लेख या आपकी पुस्तक प्रसिद्ध प्रकाशक के द्वारा प्रकाशित हो सकती है।

    तुला राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप जिस भी काम को करेंगे उसे पूरी जिम्मेदारी के साथ करेंगे। आपसे कई लोग मदद भी ले सकते हैं। आप लोगों को जरूरत के अनुसार ही सलाह दें। आपके दुश्मन आपके काम में अड़चने डाल सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने दुश्मनों से दूरियां बनाकर रहें और आज सभी के साथ प्यार से पेश आएं। आज आप जमीन खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। जो लोग पहले से किसी रिलेशनसिप में हैं वह घर पर माता-पिता को अपने रिश्ते की बात बता सकते हैं।

    वृश्चिक राशि- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज घर से निकलने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर बाहर जाएं। जीवनसाथी को कुछ अच्छा-सा गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। आपके रूके हुए काम पूरे हो जाएंगे। आपके सामने आई समस्याओं को आप आसानी से हल कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आज संतान की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। अपने दोस्तों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। गायत्री मंत्र का पाठ करें, दिन अच्छा जाएगा।

    धनु राशि- आज आपको व्यापार में अचानक फायदा होगा। आमदनी का कोई नया सोर्स भी मिलेगा। आपका आत्मविश्वास पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगा। ऑफिस में आज आपको अच्छे कामों के लिए बधाई मिलेगी। आपकी सफलता दूसरों को प्रेरित करेगी। अपना मत बिना झिझक के सबके सामने रख सकते हैं, जो आपके लिए कारगर साबित होगा। आप व्यवहारिक जीवन के प्रति सजग रहेंगे। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है।

    मकर राशि- आज किसी बात को लेकर आपके मन में डर बढ़ सकता है। आपको सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका वैवाहिक जीवन पहले की अपेक्षा काफी खुशनुमा बना रहेगा। पूरी कोशिश करके भी आप सब को संतुष्ट नहीं कर सकेंगे। इस राशि की महिलाएं सौंदर्य से संबंधित वस्तुओं पर पैसा खर्च कर सकती हैं। कुछ लोग फालतू बातचीत में समय खराब कर सकते हैं। जिस कार्य को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा। पक्षियों को दाना खिलाएं, आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।

    कुंभ राशि- आज जीवनसाथी से आपको सकारात्मक संकेत मिलेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों का समावेश होगा। अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे पल बिताएंगे। आपके कंधों पर एक से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं, जो आगे चलकर आपके मान-सम्मान में कारगर साबित होंगी। आप खुद को ज्यादा ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपके सुगम व्यवहार से लोग खुश रहेंगे। किसी करीबी व्यक्ति के साथ रिश्ते सुधर सकते हैं। मंदिर में कुछ समय बिताएं, जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे।

    मीन राशि- आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा। हो सकता है कि माता-पिता के साथ मंदिर जाने का प्लान भी बनाएं। किसी काम का कोई समाधान आपको मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। आपके कामकाज से अधिकारी खुश हो सकते हैं। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ ज्यादा ही ऊंचा तय कर सकते हैं। सुबह उठकर धरती मां को छूकर प्रणाम करें, आपकी सारी मनोकामना पूरी होंगी।

  • जालंधर : PPR Market, The Lazy Monkey और The Irish Pub सहित अन्य स्थानों पर पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस द्वारा देर रात चुनमुन माल में The Lazy Monkey और The Irish Pub सहित अलग-अलग जगहों पर स्थित होटलों में रेड की गई। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई के तहत कई तरह का संदिग्ध सामान बरामद किया हैं। यह कार्रवाई एडीसीपी आदित्य के नेतृत्व में की गई। मामले की जानकारी देते हुए आईपीएस आदित्य ने बताया कि पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आदेशों के तहत उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए हुक्का सहित अन्य सामान बरामद कया है।

    इस तरह उन्होंने कहा कि होटल व रेस्टोरेंट के माल को की जांच की जा रही है। वहीं काटे गए बिलों को भी चेक किया ज रहा है। इसी तरह उनकी टीम ने चर्चा में रहने वाले पीपीआर मार्केट में दबिश्मा दी। जहां यारां नाल बहारां होटल व रैस्टोरैंट में रेड की गई। वहीं एम. 2 होटल में भी पुलिस ने दबिश दी। इस सारी कार्रवाई के तहत पुलिस ने कई स्थानों से पर भारी मात्रा में हुक्के बरामद किए हैं।

    पुलिस का कहना है कि उक्त कई स्थानों व होटलों में नशे का कारोबार चल रहा था। रेड दौरान लोगों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला तथा अपनी पहचान छिपाते नजर आए। पुलिस का कहना है कि उक्त स्थानों पर हुक्का बार चलाकर युवाओं को नशे की दलदल में फंसाया जा रहा था। वहीं आने वाले ग्राहकों से मोटी रकम भी वसूल की जाती थी।  

  • लुधियाना : विज्ञापन बोर्ड उतारने पर चुनाव आयोग की टीम के साथ हुई धक्का-मुक्की, देखे वीडियो

    लुधियाना: भाजपा नेता और पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीटू और उनके बेटे की चुनाव आयोग टीम के साथ उलझने का मामला सामने आया है। नगर निगम की तहबाजारी विभाग के कर्मचारी चुनाव आयोग टीम की देख-रेख में ईस्सा नगरी पुली से विज्ञापन बोर्ड उतार रहे थे। जिसकी वीडियोग्राफी भी की जा रही थी।

    इस दौरान बोर्ड उतारने की सूचना पते ही नीटू- बेटे और समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि समर्थकों ने अधिकारियो की  धक्कामुक्की हो गई। तहबाजारी इंचार्ज सुनील कुमार ने बताया कि उनकी टीम सड़कों से बोर्ड उतारने का काम कर रहे थे। देर शाम ईंस्सा नगरी पुली पर जब वह बोर्ड उतारने लगे तो गुरदीप सिंह नीटू और बेटे ने समर्थको सहित नीटू ने उन्हें धक्का मारा। इतना ही नहीं नीटू के साथ आए एक युवक ने फ्लाइंग स्क्वायड टीम के कैमरा से चिप भी निकाल ली।

    घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 2 और डिवीजन नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले को शांत करवाया। सुनील ने पुलिस को मामले की  जानकारी दे दी है।