Blog

  • जालंधरः चोरी के मामले में एक गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लाखों रुपए के गहने बरामद किए है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सूरज निवासी काजी मंडी के रूप में हुई है।

    थाना रामामंडी के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम को अजीत नगर निवासी तिलक राज ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने किसी रिश्तेदार के घर गया हुआ था और जब वह वापिस घर आया तो सामान बिखरा पड़ा था और सोने के गहने चोरी हो चुके थे, जिसके बाद उनकी टीम के ए.एस.आई रूपलाल ने मुकदमा दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के गहने बरामद कर लिए हैं।

  • डॉ भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर थानाकलां में आयोजित कार्यक्रम में वीरेंद्र कंवर ने की शिरकत

    कांग्रेस ने डॉ आंबेडकर के नाम पर केवल राजनीति की लेकिन भाजपा ने दिया उचित सम्मान: वीरेंद्र कंवर


    ऊना/ सुशील पंडित: डॉ भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर पुण्यतिथि कार्यक्रम आयोजित किये गए। इसी कड़ी में जिला ऊना में कुटलैहड़ भाजपा मंडल द्वारा थानाकलां स्थित वर्ल्ड लैंड होटल में श्रधांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर विशेष तौर पर उपस्थित रहे।


    कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे भाजपा उपाध्यक्ष ने डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की व वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं व लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब न केवल संविधान निर्माता थे अपितु वंचितों व शोषितों के कल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महान योद्धा थे।


    कार्यक्रम के दौरान कंवर ने डॉ आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला व कहा कि वे एक महान देशभक्त थे जिन्हें कांग्रेस द्वारा कभी भी उचित सम्मान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर को भारत रत्न से भाजपा सरकार ने सम्मानित किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उनकी मूर्ति संसद में लगाने का मार्ग प्रशस्त किया।


    वीरेंद्र कंवर ने कांग्रेस पर केवल डॉ आंबेडकर के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस में मंत्री रहने के बावजूद कांग्रेस के ही बड़े नेताओं ने उन्हें हराने के लिए भरसक प्रयास किये जिससे परेशान होकर डॉ आंबेडकर को कांग्रेस छोड़नी पड़ी।


    डॉ आंबेडकर धारा 370 के विरोधी थे, जिसे भाजपा ने हटाकर जम्मू-कश्मीर को भारत अभिन्न हिस्सा बनाया। बाबा साहब के समरसता और वंचितों के उत्थान के ध्येय को भाजपा ने ही आगे बढ़ाने का काम किया। दलितों व शोषितों के लिए भाजपा हमेशा कार्यरत रही और जब भी मौका मिला इस वर्ग के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाओं भाजपा द्वारा चलाई गईं।


    देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके नाम पर पंच तीर्थ की स्थापना की, इसी प्रकार संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर के सम्मान में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने वंचितों के लिए कल्याणकारी योजनायें चलाई। भाजपा सरकार में हमेशा ही बाबा साहब के दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में वंचित और शोषित वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया गया।


    उन्होंने डॉ आंबेडकर को याद करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि राष्ट्रीयता व समरसता की भावना मन में रखकर समाज के लिए किया गया कार्य ही डॉ आंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में कुटलैहड़ भाजपा मंडलाध्यक्ष चरणजीत शर्मा, मंडल महामंत्री रमेश शर्मा,बाबा कमल, सुभाष, कृष्णपाल शर्मा, सुरम सिंह, राजेंद्र,देवराज, राजू, सरजीवन सहित सभी उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

  • भारत रत्न डॉ भीमराब द्वारा लिखे संविधान से आज देश बढ़ रहा आगे: बीरेंद्र कँवर

    ऊना/सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा के थानाकलां में भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम किया गया। जिसमें हिमाचल भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्ब में मन्त्री रहे वीरेंद्र कंवर ने शिरकत करके श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडर को जब हिमाचल में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनी थी। तो तत्काल मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल द्वारा हिमाचल प्रदेश के 68 विस क्षेत्रो में दस दस लाख की लागत से अंबेडकर भवन बनाये थे। कँवर ने कहा कि भारत के संविधान लिखने वाले डॉ भीमराव आंबेडकर  एक बहुत बड़े अर्थशास्त्री, न्यायविद, राजनीतिज्ञ, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे। उन्होंने दलित जाति के लिए काफी काम किया। वे समाज से भेदभाव को खत्म करना चाहते थे। कँवर ने कहा कि उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन के लिए लोगों को प्रेरित किया। और समाज में अछूतों को लेकर हो रहे भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया था। उन्होंने हमेशा श्रमिकों, किसानों और महिलाओं के अधिकार के बारे में बात की।  कँवर ने कहा कि देश की आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू जब आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री बने थे। तो उन्होंने अंबेडकर को अपने मंत्रिमंडल में कानून मंत्री के रूप में शामिल किया। इसके बाद अंबेडकर ने भारत के लोगों के सामने मसौदा संविधान प्रस्तुत किया। जिसे 26 नवंबर, 1949 को अपनाया गया। अंबेडकर ने बौद्ध धर्म पर एक किताब ‘बुद्ध और उनका धर्म’ लिखी। हालांकि इस पुस्तक का प्रकाशन उनकी मृत्यु के बाद हुआ। बही कार्यक्रम में जिला पार्षद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा एबम अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने बिचार रखे। इस मौके पर  जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा,बीडीसी अध्यक्ष देवराज शर्मा, महामंत्री मास्टर रमेश शर्मा, एससी मोर्चा प्रदेश सचिव सूरम सिंह, बाबा कमल , राजेश कुमार, जगदीश चंद,हर्षवर्धन, रौशनी देवी, प्रोमिला देवी, सालिग्राम, ज्योति प्रकाश, प्रीतम चंद, शेर सिंह, विनय कौंडल, गुरदास राम, हेमराज, राकेश, मीना कुमारी,नीलम,रवि, रणजीत सिंह, महिंद्र पाल, दुर्गा दास व अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया। 
  • लता मंगेश्कर ऑडिटॉरियम समूर कलां में मनाई गई डॉ वीआर अम्बेडकर की पुण्यतिथि

    संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों और योजनाओं ने भारतीय समाज को समृद्धि और समानता का मार्ग दिखाया – उपमुख्यमंत्री

    ऊना/ सुशील पंडित: भारत के संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांतों और योजनाओं ने भारतीय समाज को समृद्धि और समानता की दिशा में मुड़ने का मार्ग दिखाया, देश के लिए उनका योगदान सिर्फ संविधान निर्माण तक ही सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने शिक्षा, रोजगार, और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार के लिए भी काम किया। यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री समूरकलां मंे डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुन्यतिथि के मौके पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने विकास के लिए शिक्षा को महत्वपूर्ण साधन माना इसलिए उन्होंने अनेक शिक्षा संस्थानों की स्थापना की। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय समाज के साथ-साथ आधुनिक भारत के नेता और समर्थक भी रहे हैं जिनका योगदान आज भी स्मरणीय है। भारतीय संविधान निर्माता और समाजसेवी ने भारतीय समाज में सामाजिक न्याय और समानता की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि डॉ अंबेडकर ने अपने जीवन में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और उन्होंने विदेशों में अध्ययन करके विभिन्न विषयों में उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने भारतीय समाज के उन वर्गों की आवश्यकता को समझते हुए सामाजिक और आर्थिक समानता के लिए संघर्ष किया। डॉ. अंबेडकर ने संविधान सभा के चेयरमैन के रूप में भारतीय संविधान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई तथा समाज में असमानता, जातिवाद और भेदभाव के खिलाफ उठाए गए कदमों की बदौलत एक मिसाल बने। उपमुख्यमंत्री ने कहा जब तक देश है तब तक डौ भीमराव अम्बेडकर अविस्मरणीय रहेंगे तथा देश के लिए उनके योगदान की बदौलत हम सब के लिए परम सम्मानीय हैं।


    विकास के विषय में चर्चा करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विकास, कल्याण व गरीब की सेवा सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा विकास कार्यों के लिए धन की की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि लगभग 400 करोड रूपए की लागत से लठियानी-मंदली के मध्य आधुनिक सिग्नेचर ब्रिज बनाया जा रहा है जबकि दोनों ओर के सड़क निर्माण का कार्य भी किया जाएगा तथा इस पूरे कार्य पर लगभग 900 करोड़ रूपए खर्च किए जा रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ने हरोली रामपुर पुल के समीप बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के नाम से एक भव्य बहुदेशीय भवन बनाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपमुख्यमंत्री ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के चित्र के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एससी सैल के अध्यक्ष रवि कांत बस्सी के अलावा कुलविंदर कौर,रमन कुमारी, यशपाल जस्सा, बलदेव सिंह सरोया, लेख राज भारती, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, विधायक कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र देवेंद्र कुमार भुट्टो ने भी संबोधित किया। पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को दलितो का नेता कहना उनका सबसे बड़ा अपमान है क्योंकि उनकी योग्यता और योगदान की बदौलत ही आज देश में समाज के सभी वर्गों को संवैधानिक लाभ मिल रहा है।


    इस अवसर पर कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू, जिला परिषद सदस्य दुलैहड़ नरेश कुमारी, पूर्व विधायक गणेश दत भरवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक शर्मा, सचिव अशोक ठाकुर, पवन ठाकुर व एडवोकेट वीरेंद्र मनकोटिया, जिला कांग्रेस कमेटी एससीसेल के अध्यक्ष रवि कांत बस्सी, महासचिव नरेंद्र हीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलदेव सरोआ, हरोली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एस सी सैल के अध्यक्ष जसपाल जस्सा, ऊना ब्लाक कांग्रेस कमेटी एससीसेल के अध्यक्ष सुभाष चंद, चिंतपूर्णी ब्लाक कांग्रेस कमेटी एससीसेल के अध्यक्ष डॉ बलराज सोनू, कुटलैहड़ ब्लाक कांग्रेस कमेटी एस सी सैल के प्रभारी लेख राज भारती, हरोली ब्लॉक महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन ठाकुर तथा एच आर टी सी ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

  • शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियों का किया ऐलान

    नई दिल्ली: दिसंबर महीना शुरू होने के बावजूद अभी तक देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने दस्तक नहीं दी है। लेकिन स्कूलों में विंटर वेकेशन का ऐलान दिल्ली सरकार की ओर से कर दिया गया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने बुधवार को एडवाइडरी जारी की है। जिसमें बताया गया है कि दिल्ली में 1 से 6 जनवरी 2024 तक स्कूलों में विंटर वेकेशन रहेगा। स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों को लेकर दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, 1 जनवरी से 6 जनवरी 2024 तक स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली के स्कूलों में इस बार सर्दियों की छुट्टियां अन्य सालों की तुलना में काफी कम हो गई है। दिल्ली के स्कूलों में आमतौर पर प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां 25 दिसंबर से 15 जनवरी तक होती हैं। वहीं बड़ी कक्षाओं के बच्चों का विटर का वेकेशन 1 से 15 जनवरी तक रहता है। 

    लेकिन इस बार विंटर वेकेशन में कटौती करते हुए 1 से 6 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है। दिल्ली में नवंबर के महीने में प्रदूषण का कहर काफी ज्यादा था। स्कूली बच्चों को प्रदूषण की मार से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने 9 नंवबर से 19 नंवबर तक स्कूलों को विंटर वेकेशन जारी करने का निर्देश दिया था। इस दौरान दिल्ली के सभी स्कूल बंद थे। यही वजह है कि अब जनवरी के महीने में सर्दियों की छुट्टियों में कटौती की गई है, जिससे बच्चों का सिलेबस प्रभावित ना हो।

  • महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य विभाग के द्वारा पी.पी.टी. प्रस्तुतीकरण प्रतिस्पर्धा का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य विभाग के मैनेजमेंट क्लब द्वारा पी.पी.टी. प्रस्तुतीकरण प्रतिस्पर्धा का आयोजन बुधवार को किया गया। इस प्रतिस्पर्धा के मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचर्य डॉ. सतीश कुमार बंसल रहे।  डॉ. शाम सिंह (अर्थशास्त्र), रशपाल(एम.बी.ए.) और श्रीमती किरण (बी.बी.ए ) ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। क्लब की संयोजिका डॉ. रुचि शर्मा ने  बताया कि विद्यार्थियों के विकास के लिए मंच पर अभिव्यक्ति भी ज़रूरी है, इसलिए उनके सर्वांगीण विकास के लिए क्लब द्वारा विभिन प्रकार की गतिविधियों का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहता है। इस प्रतिस्पर्धा में कुल 19 विद्यार्थियों ने भाग लिया व 88 विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ बंसल ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें प्रतिस्पर्धा में भागीदारी के लिए बधाईयां भी दी। प्रतिस्पर्धा में सुश्री नंदनी  (बी.कॉम तृतीय) प्रथम, रमनदीप (बी.कॉम. प्रथम) द्वितीय व सुश्री अवंतिका (बी.कॉम तृतीय)तीसरे और जतीन (बी.कॉम तृतीय) व वंशिका (बी.कॉम प्रथम) को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के अन्य प्रवक्ता डॉ. अलका शर्मा, डॉ. गगनदीप व सहायक प्रोफेसर प्रवीण सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
  • ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक कहीं भी बना सकते है राशन कार्ड : उपायुक्त

    ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक कहीं भी बना सकते है राशन कार्ड : उपायुक्त

    ऊना/ सुशील पंडित: उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। राघव शर्मा ने बताया कि ऐसे श्रमिक जिनका देश में कहीं पर भी राशन कार्ड नहीं है और ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है वे अपना राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत क्षेत्र में संबंधित पंचायत सचिव/सहायक व शहरी क्षेत्र में संबंधित निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना के कार्यालयों में किसी भी कार्य दिवस में जाकर अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए संपर्क कर सकतें है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के राशन कार्ड बनवाने के लिए़ ई-श्रम पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड दस्तावेज़ अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226016 पर संपर्क कर सकते हैं।
  • डीपीआरओ में वाहन की नीलामी 20 दिसम्बर को

    डीपीआरओ में वाहन की नीलामी 20 दिसम्बर को

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में बॉलेरो गाड़ी नम्बर एचपी 20डी-2955 की नीलामी 20 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे कार्यालय परिसर में की जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला लोक सम्पर्क अधिकारी मीना बेदी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति नीलामी के लिए निविदाएं 20 दिसम्बर दोपहर 12 बजे तक सील बंद लिफाफे में भेज सकते हैं जोकि उसी दिन जिला स्तरीय पराकरण कमेटी के सदस्यों के समक्ष दोहपर 1 बजे खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस पर प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक कार्यालय परिसर में गाड़ी का निरीक्षण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बोलीदाता को नीलामी से पूर्व 10 हज़ार रूपये की धरोहर राशि के रूप में जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि नीलामी से संबंधित अन्य शर्तें बोली आरंभ होने से पूर्व बता दी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-226059 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • पंजाब : तहसीलदारों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब में सरकारी अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वही आज जारी आदेशों के मुताबिक 12 तहसीलदारों के तबादले हुए हैं। देखें लिस्ट

    .

  • ਪੰਜਾਬ : PAU ਵਿਖੇ 2 ਦਿਨਾਂ ਫਲਾਵਰ ਸ਼ੋਅ ਦਾ ਆਯੋਜਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿਖੇ 2 ਦਿਨਾਂ ਫਲਾਵਰ ਸ਼ੋਅ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦੀ ਰਸਮੀ ਤੌਰ ਤੇ ਉਦਘਾਟਨ ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ ਸਤਵੀਰ ਸਿੰਘ ਗੋਸ਼ਲ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਫਲਾਵਰ ਸ਼ੋਅ ਨੂੰ ਦੇਖਣ ਲਈ ਦੂਰੋਂ ਦੂਰੋਂ ਲੋਕ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸ਼ੋਅ ਵਿੱਚ ਸੈਂਕੜੇ ਹੀ ਕਿਸਮਾਂ ਦੇ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਲਗਾਈ ਗਈ।

    ਫਲਾਵਰ ਸ਼ੋਅ ਦੇਖਣ ਆਏ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਚੰਗਾ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਜਦੋਂ ਅਜਿਹੇ ਫਲਾਵਰ ਸ਼ੋਅ ਲਗਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਇੱਥੇ ਸੈਂਕੜੇ ਕਿਸਮਾਂ ਦੇ ਫੁੱਲਾਂ ਨੂੰ ਨਜ਼ਦੀਕ ਤੋਂ ਦੇਖਣ ਦਾ ਮੌਕਾ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਤੇ ਕੁਦਰਤ ਨੂੰ ਨਜਦੀਕ ਤੋਂ ਦੇਖਣਾ ਇੱਕ ਅਲੱਗ ਹੀ ਸਕੂਨ ਦਿੰਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਫਲਾਵਰ ਸ਼ੋਅ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤੇ ਜਾਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ।