Blog

  • कपूरथलाः रेल कोच फैक्ट्री में बारिश में खराब हुआ लाखों का सामान! प्रबंधन की कारगुजारी पर उठने लगे सवाल, वीडियो वायरल

    कपूरथलाः रेल कोच फैक्ट्री में बारिश में खराब हुआ लाखों का सामान! प्रबंधन की कारगुजारी पर उठने लगे सवाल, वीडियो वायरल

    कपूरथलाः देश की मशहूर रेल डिब्बा बनाने वाली कपूरथला रेल कोच फैक्टरी(आरसीएफ) जहां बढ़िया और आधुनिक रेल डिब्बे बनाने के लिए मशहूर है। वही आरसीएफ से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रबंधन की कारगुजारी पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। इस वीडियो में बारिश के चलते वर्कशॉप की शैड के नीचे पड़ा लाखों रुपये का सामान मूसलाधार बारिश में भीगता हुआ दिख रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बुधवार देर शाम हुई बारिश के दौरान किसी ने बनाकर वायरल की है।

    हाल ही में कालका-शिमला स्विस पैनारोमिक कोच बनाकर वाहवाही बटोरनी वाली आरसीएफ के वर्कशॉप में शैड होने के बावजूद वर्कशॉप में पड़ा लाखों रुपये का सामान बारिश के पानी से खराब हो गया है। हालांकि आरसीएफ के पीआरओ जितेश कुमार ने स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि बारिश अधिक होने की वजह से वर्कशॉप का शैड लीक हो गए थे। वैसे भी यह सामान कवर किया हुआ था, इसलिए कोई अधिक नुकसान नहीं हुआ है।  

    बारिश में भीगते सामान की वीडियो वायरल होने के साथ-साथ  आरसीएफ इंप्लाइज यूनियन के सदस्यों ने गुरुवार को जीएम आरसीएफ को एक पत्र लिख कर कारखाने के बिगड़ते हालात के बारे में जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने शैल शॉप, कार्पेंट्री शॉप, न्यू मॉडल फर्निशिंग शॉप, पेंट शॉप, एवं शॉप नं. 1 से 8 तक की छतों से बहने वाले बरसाती पानी के कारण कीमती मशीनें, निर्माणाधीन कोच, कोच में उपयोग होने वाला मैटीरियल आदि का नुकसान होने का जिक्र है। इसके अतिरिक्त बिजली के बोर्ड पर सीधा पानी पड़ने से करंट का खतरा, आग लगने का अंदेशा और कोई दुर्घटना की संभावना भी जताई गई है।

    आरसीएफ इंप्लाइज यूनियन के सदस्यों ने मांग की है कि पहले सभी शॉप की छतों को रिपेयरिंग के ठेके का रिव्यू किया जाए।  सभी शॉप की सुरक्षा तथा कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए ताकि आरसीएफ को नुकसान बचाया जा सके। पीआरओ जितेश कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो फर्नीशिंग शाप की है। शाप्स की छतों पर रेन वाटर गटर लगे हैं, लेकिन अधिक बारिश की वजह से गटर ओवरफ्लो होने से शैड लीक हुए हैं। सिविल विभाग इसकी जांच कर रहा है, जिससे भविष्य म़े ऐसे हालात न बने।

  • 17 जून को जमासनी माता मन्दिर की बजाय होटल आशीर्वाद बंगाणा में होगा जागरण,

    17 जून को जमासनी माता मन्दिर की बजाय होटल आशीर्वाद बंगाणा में होगा जागरण,

    हिमाचल की बुलंद आवाज़ बंदना धीमान करेंगी महामाई का गुणगान

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के माता जमासनी मंदिर में 17 जून दिन शनिबार को होने वाला विशाल जागरण अव 17 जून को होटल अशीर्वाद बंगाणा में होगा। जिसमें हिमाचल की शान बंदना धीमान महामाई का गुणगान करेंगी। आयोजक अशोक सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून को माता जमासनी मंदिर धुंधला में बिशाल जागरण एबम भंडारे का आयोजन किया था। लेकिन माता जमासनी मन्दिर के साथ गांव में एक युवक की अकस्मात मृत्यु होने से 17 जून दिन शनिबार को होने वाले जागरण का स्थान परिवर्तन करके अब 17 जून दिन शनिवार को होटल अशीर्वाद बंगाणा में किया गया है। इस जागरण में हिमाचल प्रदेश की बुलंद आवाज की मलिका बंदना धीमान विशाल जागरण में महामाई का गुणगान करेंगी। अशोक सोनी ने कहा कि जागरण से पूर्व 17 जून दिन शनिबार को बिशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। आप सभी सादर आमंत्रित है। 

  • भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले में दौलतपुर  बाज़ार रहा बंद

    भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले में दौलतपुर  बाज़ार रहा बंद

    सड़कों पर उतरे व्यापारी ,गिरफ्तारी की मांग

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के मैहतपुर में डॉ नदीम अख्तर द्वारा भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले को लेकर अब हिंदू संगठनों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है वीरवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष  के आह्वान पर व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रख रोष रैली निकाल कर डॉक्टर नदीम अख्तर का पुतला फूंका और प्रशासन  से डॉक्टर की जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई ।बता दें कि ऊना के मैहतपुर में एक डॉक्टर द्वारा भगवान शिव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से हिन्दू संगठनों का ग़ुस्सा सातवें आसमान पर और हिन्दू संगठनों की पुलिस प्रशसन से मांग है कि उक्त डॉक्टर के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुए उसे गिरफ्तार किया जाए ।इसी कड़ी में वीरवार को दौलतपुर बाज़ार एक बजे तक बंद कर व्यापारियों ने अपने कारोबार बंद रख कर अपना विरोध दर्ज करवाया। इस मौके पर दौलतपुर बस स्टैंड में व्यापारियों ने इक्कठा हो कर मुख्य चौक तक एक रैली निकाली व डॉ नदीम अख्तर का पुतला जलाया गया।इस मौके पर व्यापार मंडल प्रधान राजीव राजू व वरिष्ठ व्यापारी सतीश शर्मा ने कहा कि इस मामले में सरकार व प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की है उन्होंने कहा कि इस तरह  समाज मे जहर फैलाने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा इस तरह के असमाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

    वहीं दवा विक्रेताओं के बंद का समर्थन करने पर मरीज दवा के लिए भटकते नजर आए

    भगवान शिव पर अभद्र टिप्पणी मामले को लेकर  वीरवार को बंद के आह्वान पर दवा विक्रेताओं के बन्द होने पर मरीज दवाओं के भटकते नजर आए । वहीं हलवाई व सब्जी बिक्रेताओं ने अपनी दुकानें बंद रख कर अपना विरोध दर्ज करवाया । इस मौके पर व्यापार मंडल प्रधान राजीव राजू ,सचिव सतपाल भारद्वाज कोषाध्यक्ष संदीप शर्मा,  प्रदीप शर्मा,  बिक्की, राकेश चौधरी,  शर्मा, पंकज शर्मा, राकेश चौधरी,विशाल ठाकुर, विशाल शर्मा अनिल डडवाल,, अंकुश शर्मा,  उपस्थित रहे ।
  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, पुल की दीवार तोड़ हवा में लटकी गाड़ी

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, पुल की दीवार तोड़ हवा में लटकी गाड़ी

    अमृतसर: भंडारी पुल पर बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि भंडारी पुल से ट्रैफिक पुलिस की टो करने वाली गाड़ी नीचे की तरफ लटक गई। इस हादसे में पुल की आधी दीवार भी टूट गई। गनीमत यह रही कि हादसे में गाड़ी नीचे गिरते-गिरते बच गई। इसकी तस्वीर भी सामने आई है जिसमें गाड़ी पुल के बीच में ही लटकी हुई है। वहीं इस हादसे के दौरान पुल के नीचे खड़ी हुई कार का भारी नुकसान हुआ है। पुलिस प्रशासन के द्वारा मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायज़ा लिया गया और गाड़ी को मशीन के द्वारा खींचने का प्रयास किया जा रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੈਂਗਸਟਰ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 7 ਮੈਬਰ ਨਜਾਇਜ਼ ਅਸਲੇ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਗੈਂਗਸਟਰ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 7 ਮੈਬਰ ਨਜਾਇਜ਼ ਅਸਲੇ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਊਸ ਵੇਲੇ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਿਲ ਹੋਈ ਜਦੋ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੀਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਟੀਮਾਂ ਵਲੋਂ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਗੈਂਗਸਟਰ ਗਿਰੋਹ ਦੇ 7 ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਦੋ ਕਰ, 5 ਪਿਸਟਲ , 26 ਜਿੰਦਾ ਰੋਂਦ ਅਤੇ ਦੋ ਦਾਤਰਾਂ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਦੁਆਰਾ ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਤੇ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਕਈ ਕੇਸ ਦਰਜ ਸਨ ।

    ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ. ਬਟਾਲਾ ਅਸ਼ਵਨੀ ਗੋਟਿਆਲ ਨੇ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀ ਪਿੰਡ ਚੰਦੁਮਾਜਾ ਵਿਖੇ ਗੈਂਗਸਟਰ ਪਰਮਬੀਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਦੇ ਘਰ ਉੱਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਸੀ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਪਰਮਬੀਰ ਉਰਫ ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਟੀਮਾਂ ਬਣਾ ਕੇ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰਨ ਲਈ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ। ਜਿਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਗੈਂਗਸਟਰ ਗੁਰਨੂਰ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਨੂਰ ਨੂੰ ਉਸਦੇ 6 ਸਾਥੀਆਂ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ। ਜਿਹਨਾਂ ਕੋਲੋ 2 ਪਿਸਟਲ 30 ਬੋਰ ,3 ਪਿਸਟਲ 32 ਬੋਰ, 26 ਜਿੰਦਾ ਰੋਂਦ , ਦੋ ਦਾਤਰ ਅਤੇ ਵਾਰਦਾਤ ਵਿੱਚ ਇਸਤੇਮਾਲ ਕੀਤਿਆਂ ਗਈਆਂ ਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਾਬੂ ਕੀਤੇ ਗਿਰੋਹ ਦੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਉਤੇ ਪਹਿਲਾ ਵੀ ਕਈ ਕੇਸ ਦਰਜ ਹਨ ਅਤੇ ਨਾਨਕ ਸਿੰਘ ਤੇ ਹਮਲਾ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਤਹਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ।

  • जालंधरः मशहूर ऑर्गेनिक कारोबारी से मांगी गई 40 लाख की फिरौती, FIR दर्ज

    जालंधरः मशहूर ऑर्गेनिक कारोबारी से मांगी गई 40 लाख की फिरौती, FIR दर्ज

    महानगर के बिजनैसमैन और वीआईपी लोगों में फैली दहशत

    जालंधर/वरुणः महानगर में वीआईपी लोगों और मशहूर कारोबारियों से फिरौती मांगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। वहीं आज शहर के एक मशहूर ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स के कारोबारी को विदेशी नंबर से एक धमकी भरा मैसेज मिला। जिसमें उक्त कारोबारी से अज्ञात व्यक्ति ने 40 लाख रुपए की फिरौती मांग की है।  इस मामले को कमिशनरेट पुलिस खुफिया तरीके से सुलझाने की कोशिश में जुटी है। ताकि शहर में दहशत ना फैल सके। वहीं दूसरी ओर इस खबर से बिजनैसमैन और वीआईपी लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। विदेशी नंबर से अज्ञात व्यक्ति के फिरौती मांगने के मामले को लेकर कारोबारी ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है।

    जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में पुलिस ने भी चुपी साधी हुई है। लेकिन शहर में एक बार फिर से कारोबारियों को विदेशी नंबरों से फोन कर लाखों रुपयों की फिरौती मांगने का सिलसिला जारी हो गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले हिंद पंप के मालिक सग्गू से भी 5 लाख की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने इसे जल्द सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन एक रियल स्टेट कारोबारी से फिरौती मांगने के मामले और उसकी गाड़ी पर हमला होने के मामले में अभी तक कमिशनरेट पुलिस के हाथ खाली है। 

  • पंजाब :7 नौजवानों को तेजधार हथियारों के साथ किया काबू, देखें वीडियो 

    पंजाब :7 नौजवानों को तेजधार हथियारों के साथ किया काबू, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा/राजेश कुमार : फगवाड़ा थाना सतनामपुरा पुलिस ने भगतपुरा में छापेमारी कर 7 नौजवानों को तेजधार मारू हथियारों के सहित काबू कर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में बातचीत के दौरान डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने  गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन नौजवानों को काबू कर लिया जिनकी पहचान संदीप, अमृतलाल, चेतन, अशीष , नकुल शर्मा, गुरदीप सिंह, शिव कुमार आदि के रूप में हुई है इन सब पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता

    भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता

    मनीला: फिलीपींस में वीरवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि फिलीपींस की राजधानी के दक्षिण-पश्चिम में झटके महसूस हुए हैं, लेकिन किसी बड़े नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, गुरुवार सुबह भूकंप के तेज झटके लगे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। उन्होंने बताया कि हुके के पास और सतह से करीब 120 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। साथ ही मनीला से लगभग 140 किलोमीटर दूर है।

    बता दें कि फिलीपींस में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं, लेकिन बड़ी क्षति होने की संभावना कम होती है। फिलीपींस की राष्ट्रीय आपदा जोखिम प्रबंधन परिषद ने कहा कि बड़ी क्षति या हताहत की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलीपींस रिंग ऑफ फायर के कारण हमेशा भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट से जूझता रहा है। फिलिपींस का सबसे सक्रिय मेयॉन ज्वालामुखी ने करीब 18,000 लोगों को पूर्वोत्तर अल्बे प्रांत से पलायन करने के लिए मजबूर कर दिया है।

  • मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री के घर में चोरी, पुलिस ने 2 को किया काबू

    मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री के घर में चोरी, पुलिस ने 2 को किया काबू

    मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के घर में चोरी का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि चोरी जुहू स्थित घर पर हुई थी। अधिकारी ने बताया कि पिछले हफ्ते अभिनेत्री के जुहू स्थित घर से कुछ बेशकीमती सामान कथित तौर पर चोरी हो गया था। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर जुहू पुलिस थाने में चोरी का मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई।

    अधिकारी ने कहा कि जांच दल ने इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। अपनी फिटनेस और खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने एक दिन पहले ही एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को बताया था कि वो इटली में वेकेशन मना रही हैं। उन्होंने स्विमसूट पहने एक फोटो जारी किया था, जिसमें वो काफी ग्लैमरस दिख रहीं थी। 

  • रविदास सभा कमेटी मलाहत द्वारा लगाई गई ठंडे पेयजल की छबील

    रविदास सभा कमेटी मलाहत द्वारा लगाई गई ठंडे पेयजल की छबील

    रविदास सभा कमेटी मलाहत द्वारा लगाई गई ठंडे पेयजल की छबील

    ऊना/ सुशील पंडित :रविदास सभा कमेटी मलाहत द्वारा गुरूवार को मलाहत नगर में रेलवे फाटक के समीप ठंडे पेयजल की छबील का आयोजन किया गया। इस दौरान रविदास सभा कमेटी द्वारा राहगीरों के लिए लंगर का भी प्रबंध किया गया था। कमेटी के सदस्यों ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर ठंडा व मीठा पानी पिलाया।कमेटी के प्रधान ने बताया कि भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल जीव को पानी पिलाना, उसे नया जीवन देने के समान है।  इस दौरान रविदास सभा कमेटी के प्रधान सहित कमेटी के सभी युवा सदस्य मौजूद रहे।