Blog

  • जालंधरः पूर्व पार्षद की पौत्री से मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार

    जालंधरः पूर्व पार्षद की पौत्री से मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार

    जालंधर, वरुण/हर्ष : पूर्व पार्षद कस्तूरी लाल शर्मा की पौत्री से बाइक सवार झपटमार मोबाइल फोन छीन ले गए। गनीमत रही कि इस वारदात में युवती को चोट नहीं आईवहीं दूसरी तरफ शिकायत दर्ज करने को लेकर तीन थानों की पुलिस हदबंदी में उलझी रही। पूर्व पार्षद के बेटे डिंपल शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी तूर एन्क्लेव के पास स्थित एक कालेज से बी-फार्मा की पढ़ाई कर रही है।

    अपनी सहेली के साथ घर वापिस आ रही थीइस दौरान बाइक सवार झपटमार उसका फोन झपट ले गए। उन्होंने इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर एक पुलिस को शिकायत दी तो उन्होंने इलाका थाना डिवीजिन नंबर आठ का का बताया और शिकायत दर्ज नहीं कीजब वे थाना डिवीजन नंबर आठ में पहुंचे तो उन्होंने भी उनका इलाका होने से इन्कार कर दिया और उन्हें थाना मकसूदां में भेज दिया।

    जब वे शिकायत लेकर थाना मकसूदां में गए तो वहां से भी उन्हें यही कहकर भेज दिया गया कि यह इलाका उनका नहीं है। इस पर डिंपल शर्मा ने रोष जताते हुए कहा कि अगर एक पूर्व पार्षद के परिवार के साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है तो आम जनता के साथ क्या होता होगा।

  • आज का राशिफल,18 जून 2023

    आज का राशिफल,18 जून 2023

    आज का राशिफल,18 जून 2023

    वृष: मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। परिवार व मित्रों के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। शारीरिक कष्ट संभव है, सावधान रहें। निवेश शुभ रहेगा। तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है।

    मिथुन: व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। जोखिम न उठाएं। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगड़ेगा। दूर से शोक समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। भागदौड़ रहेगी। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। पुराना रोग उभर सकता है।
    कर्क: जीवनसाथी पर अधिक मेहरबान होंगे। कोर्ट व कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यय होगा। मित्रों से मेलजोल बढ़ेगा। नए संपर्क बन सकते हैं। धनार्जन होगा। कष्ट, भय, चिंता व तनाव का वातावरण बन सकता है।

    कन्या: नई योजना बनेगी। लोगों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा सफल रहेगी। शारीरिक कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।
    तुला: प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। व्ययसाय लाभप्रद रहेगा। कार्य पर ध्यान दें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में जल्दबाजी न करें।
    वृश्चिक: या‍त्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। वस्तुएं संभालकर रखें। कोई राजकीय बाधा हो सकती है। जल्दबाजी में कोई भी गलत कार्य न करें। विवाद से बचें। काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है, प्रयास करें।
    धनु: नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय होगा। अचानक लाभ के योग हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। उत्साह से काम कर पाएंगे। किसी की बातों में न आएं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
    मकर: निवेश करने का समय नहीं है। परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ तथा व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में मातहतों से अनबन हो सकती है, धैर्य रखें।
    कुंभ: सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शारीरिक कष्ट संभव है। व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। परिवार में मनमुटाव हो सकता है। निवेश करने से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
    मीन: मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी अपरिचित की बातों में न आएं। धनहानि हो सकती है। थोड़े प्रयास से ही काम सफल रहेंगे।
     
  • जालंधरः न्यू दशमेश नगर बर्फ फैक्ट्री में गैस की लीकेज के मामले में मालिक पर केस दर्ज

    जालंधरः न्यू दशमेश नगर बर्फ फैक्ट्री में गैस की लीकेज के मामले में मालिक पर केस दर्ज

    फैक्टरी मालिक बोला- लापरवाही नहीं की, सीवरेज ब्लॉक होने से फैली थी बदबू

    जालंधर, वरुण/हर्ष : न्यू दशमेश नगर में बर्फ के कारखाने से गैस लीकेज के मामले में थाना बारादरी की पुलिस ने जालंधर हाइट्स निवासी फैक्ट्री मालिक अनिल मित्तल के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी रविंदर कुमार का कहना है कि आरोपित अनिल मित्तल की तलाश जारी है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दूसरी तरफ फायर ब्रिगेड के अधिकारी राजिंदर कुमार ने बताया कि कोल्ड स्टोर मालिक के पास एनओसी है या नहीं, इसकी जांच के लिए उच्च अधिकारियों को कह दिया गया है।

    शुक्रवार रात को न्य दशमेश नगर में स्थित जगदंबे कोल्ड स्टोर (बर्फ फैक्ट्री) में गैस लीक हो गई थी। इसके बाद लोगों की आंखों में जलन होने लगी और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। इलाके में रहने वाले रणजीत सिंह ने बताया था कि उसका घर कोल्ड स्टोर के पास ही है। रात करीब आठ बजे गैस लीक होनी शुरू हुई थी, जिसका असर रात 12 बजे तक रहा।

    लोगों की आंखों में जलन हुई तो दमकल विभाग को सूचित किया गया। इस पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गैस लीकेज को बंद करवायागैस का असर इतना अधिक था कि सुबह तक भी लोगों की आंखों में जलन हो रही थी

    इलाकावासी बोले, पहले भी कई बार लीक हुई है गैस

    जगदंबे कोल्ड स्टोर के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि इस फैक्ट्री में पहले भी कई बार गैस लीक हो चुकी । शिकायतकर्ता रणजीत ने बताया कि इस स्टोर में साल में एक या दो बार गैस लीक होती है। हर बार गैस की वजह से आंखों में जलन, उल्टियां और बच्चों के बीमार होने जैसी घटनाएं होती हैंइस संबंध में कई बार पुलिस और फायर ब्रिगेड को भी शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकलाइलाके के लोगों का आरोप है कि फैक्ट्री मालिक के पास दमकल विभाग का एनओसी भी नहीं है। बर्फ बनाने में अमोनिया गैस का इस्तेमाल होता है, जो कि नुकसानदायक है।

    स्टोर के किसी उपकरण से लीक नहीं हुई गैस : अनिल मित्तल

    इस मामले में जगदंबे कोल्ड स्टोर के मालिक अनिल मित्तल से बातचीत की गई उन्होंने कहा कि उनकी कोई लापरवाही नहीं थी ना ही स्टोर के किसी उपकरण से गैस लीक हुई है। उनका कहना था कि स्टोर के साथ लगते सीवरेज को खोला गया था और वहीं से जो गैस निकली थी।

  • पंजाब,  हिमाचल सहित चंडीगढ़ में लगे भूकंप के झटके

    पंजाब, हिमाचल सहित चंडीगढ़ में लगे भूकंप के झटके

    चंडीगढ़ : उत्तर भारत में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस बार भी केंद्र जम्मू-कश्मीर ही रहा है। लेकिन यह झटके 5 दिन पहले आए भूकंप से कम थे। झटकों के बाद एक बार फिर लोगों में अफरातफरी मची और लोग अपने घरों से बाहर आ गए। इस बार इन झटकों का केंद्र मां वैष्णो देवी मंदिर के पास कटरा में रहा। नेशनल सेंटर ऑफ सिस्मोलॉजी इंडिया के अनुसार यह भूकंप रविवार अलसुबह 3.50 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इसका कंपन 4.1 मेग्नीट्यूड था।

    इसका केंद्र कटरा से 80 किमी पूर्व धरती में 11 किमी नीचे लेटीट्यूड 42.96 और लांगीट्यूड 75.79 था। जिसका असर जम्मू-कश्मीर के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल और चंडीगढ़ में भी महसूस किया गया। बता दें कि बीते मंगलवार ही जम्मू-कश्मीर के डोडा में दोपहर 1:33 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था।

    दिल्ली-NCR के अलावा पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उससे पहले बीते मंगलवार को ही तिब्बत के शिजांग में भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक सुबह 3:23 बजे यह भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन से 106 किलोमीटर नीचे था।

  • स्कूल पर आतंकी हमला, 38 छात्रों समेत 41 लोगों की मौत

    स्कूल पर आतंकी हमला, 38 छात्रों समेत 41 लोगों की मौत

    यूगांडा: अफ्रीकी देश यूगांडा में संदिग्ध आतंकियों ने एक स्कूल पर हमला किया। इस हमले के बाद घटनास्थल से 41 शवों को बरामद किया गया है। नृशंस हमले में बरामद किए गए शवों में से 38 छात्रों के हैं। इस हमले को यूगांडा की सीमा पर मौजूद मपोंडवे शहर में अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) ने शुक्रवार को मपोंडवे शहर में लुबिरिहा सेकेंडरी स्कूल पर हमला बोला। ADF पड़ोसी मुल्क कांगो के पूर्वी हिस्से में बने अपने बेस से वर्षों से हमला कर रहा है।

    मपोंडवे के मेयर सेलेवेस्ट मैपोज ने कहा कि मारे गए लोगों में 38 छात्र शामिल हैं। इसके अलावा एक गार्ड और स्थानीय समुदाय के दो लोगों की भी मौत हुई है। इन सभी को गोलियों से भून दिया गया था। दरअसल, जिन आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया है, उनके संबंध इस्लामिक स्टेट से हैं। वहीं, अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि आतंकियों ने कांगो की सीमा के नजदीक मौजूद स्कूल पर हमला बोला है।

    पुलिस ने हमले का आरोप सीधे तौर पर अलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स (ADF) पर लगाया है। उनका कहना है कि एडीएफ के लड़ाकों ने भी स्कूल पर हमला बोला। जिस स्कूल पर हमला बोला, वह यूगांडा के कासेसे जिले में है, जो कांगो की सीमा से 2 किलोमीटर दूर मौजूद है. पुलिस ने एक बयान में बताया कि एक हॉस्टल में आग लगा दी गई और फूड स्टोर को लूटा गया।

    वहीं, इस हमले के बाद यूगांडा की सेना भी अलर्ट मोड में आ गई है। यूगांडा के सैनिकों ने कांगो के विरुंगा नेशनल पार्क में घुसकर हमलावरों की तलाश की। सेना हमलावरों को ढेर करने के साथ-साथ उन लोगों को भी खोजना चाहती है, जिन्हें अगवा किया गया है. राष्ट्रपति की तरफ से मीडिया के सामने आए एक अधिकारी ने बताया कि इस हमले में अगवा किए गए लोगों की संख्या पता की जा रही है।

  • पंजाब : BMW कार सवार ने 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, 3 महिलाओं बच्चों सहित 8 घायल

    पंजाब : BMW कार सवार ने 3 गाड़ियों को मारी टक्कर, 3 महिलाओं बच्चों सहित 8 घायल

    पटियाला : समाना पटियाला सड़क पर गांव खेड़ी के पास सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है।  पटियाला साइड से आ रही बीएमडब्ल्यू गाड़ी ने समाना साइड से आ रही 3 गाड़ियों को टक्कर मारी। इस हादसे दौरान एक परिवार गांव गुलाड से पटियाला माता काली के मंदिर में मत्था टेकने जा रहा था। जो इस हादसे में जख्मी हो गए। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में 2 बच्चों महिलाओं सहित 6 लोग जख्मी हुए हैं।  कार सवार व्यक्ति जो कि हरियाणा के रसिया के बताए गए हैं। उनको पटियाला के राजेंद्रा हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।

    हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और इस हादसे की जांच शुरू कर दी है। जख्मी लोगों ने बताया कि बीएमडब्ल्यू गाड़ी ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि कार चालक ने लापरवाही से हमारी गाड़ी में टक्कर मारी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने गाड़ियां साइड में करवा कर जांच शुरू कर दी है और जख्मों का इलाज समाना एवं पटियाला के हॉस्पिटल में किया जा रहा है।

  • Gadar-2 रिलीज से पहले अमीषा पटेल ने किया कोर्ट में सरेंडर, देखें वीडियो

    Gadar-2 रिलीज से पहले अमीषा पटेल ने किया कोर्ट में सरेंडर, देखें वीडियो

    मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने शनिवार को एक फिल्म से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इसके बाद कोर्ट ने उन्हें दोबारा 21 जून को हाजिर होने का निर्देश दिया है। अमीषा के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। यह मामला वर्ष 2018 के नवंबर महीने का है। इस दौरान अमीषा पटेल ने देसी मैजिक नाम की एक फिल्म में काम करने के लिए हामी भरी थी। उन्होंने इसके लिए पैसे लिए लेकिन काम नहीं किया और पैसे भी वापिस नहीं किए। 

    मामले की बात करें तो अमीषा पटेल के खिलाफ रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले अजय कुमार सिंह की किसी कार्यक्रम के वक्त एक्ट्रेस अमीषा पटेल से मुलाकात हुई। इस दौरान ही देसी मैजिक नामक फिल्म बनाने को लेकर अमीषा पटेल ने 2.5 करोड़ रुपये ले लिए। उन्होंने ना तो फिल्म में काम किया और ना तो उन्होंने फिल्म में काम करने को लेकर जो पैसे लिए थे वो भी वापिस नहीं किए।

    अजय ने इस केस में ये भी बताया है कि अमीषा की ओर से जब फिल्म बनाने को लेकर कोई पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला तो उन्होंने अमीषा से पैसे वापिस मांगे। लेकिन एक्ट्रेस की तरफ से जो चेक दिया गया वो बाउंस हो गया। अब इस केस के सिलसिले में अमीषा पटेल ने रांची सिविल कोर्ट के सीनियर डिवीजन जज बीएन शुक्ला की अदालत में सरेंडर कर दिया। यहां पर उन्हें 10 हजार के दो बेल बॉन्ड भरने के बाद जमानत दे दी गई है।

  • जालंधरः Dr Amarjeet Goyal के क्लीनिक में कर्मी पर हमले की CCTV  आई सामने

    जालंधरः Dr Amarjeet Goyal के क्लीनिक में कर्मी पर हमले की CCTV आई सामने

    जालंधर/वरुणः पटेल चौंक के पास चरणजीतपुरा में स्थित डॉक्टर अमरजीत गोयल के क्लीनिक पर व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर क्लीनिक पर काम करने वाले युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें दो वाहनों पर सवार होकर हमलावर वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे।

    बता दें कि इस हादसे में घायल अभिषेक कुमार ने बताया कि क्लीनिक में काम करता है। अभिषेक ने बताया कि हमलावार की मां की तबीयत खराब थी। जिसके चलते वह डॉक्टर अमरजीत गोयल के पास अपनी मां को दिखाने के लिए आया था। इस दौरान उसने उसे वहीं रूकने की धमकी दी और अपने अन्य साथियों को बुला लिया।

    वहीं इस मामले को लेकर अभिषेक का आरोप है कि इस दौरान हमलावारों ने किरपाण, दातर सहित अन्य हथियारों के साथ उस पर हमला कर दिया। घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अभिषेक कुमार पुत्र जंगी कुमार निवासी संतोखपुरा ने बताया कि इस घटना के बाद उसने थाना 8 की पुलिस को शिकायत दे दी है। घायल अभिषेक का कहना है कि ना तो उसकी किसी के कोई पुरानी रंजिश है और ना ही वह उक्त हमलावार को जानता है।

  • भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती

    भूकंप के झटकों से फिर हिली धरती

    नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर में शनिवार को 3.0 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इससे किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अपराह्न 2.03 बजे आए भूकंप का केंद्र जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे रामबन जिले में था।

    उन्होंने कहा कि भूकंप का केंद्र 33.31 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.19 डिग्री पूर्वी देशांतर पर सतह से पांच किलोमीटर नीचे स्थित था। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कहीं से भी किसी तरह के क्षति की सूचना नहीं है।

  • घूमने गए 5 युवकों की कार का भयानक एक्सीडेंट, 2 की मौत

    घूमने गए 5 युवकों की कार का भयानक एक्सीडेंट, 2 की मौत

    सुलाह: क्षेत्र के अंतर्गत गांव जसूं व सालन से उत्तराखंड घूमने गए पांच युवकों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुलाह क्षेत्र के पांच युवक अपनी कार में उत्तराखंड घूमने के लिए गए हुए थे, जब वह वापस घर आ रहे थे तो उत्तराखंड के साथ लगते इलाके विकासनगर में कार की ट्रैक्टर से आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

    जिससे कार में सवार 5 युवकों में से दो युवकों सन्नी (27) पुत्र रशील सिंह निवासी जसूं व रजनीश कुमार पुत्र मिलाप चंद निवासी जसूं की मौके पर ही मौत हो गई। तीन युवक विशाल कुमार पुत्र विजय कुमार, मुकेश कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी सालन व अनिल कुमार पुत्र जगत राम निवासी गगल खोली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह मामला उत्तराखंड में पड़ते पुलिस चौकी भरनाला के अंतर्गत दर्ज हुआ है।