Blog

  • पंजाबः सुखपाल खैहरा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट से लगा झटका

    पंजाबः सुखपाल खैहरा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट से लगा झटका

    चंडीगढ़: भुलत्थ से कांग्रेस विधायक सुखपाल खैहरा को आज सुनवाई के दौरान जलालाबाद कोर्ट में फिर झटका लगा। इस सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सुखपाल को फिर से 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में खैहरा को 12 अक्तूबर को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस खैहरा को नाभा से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी। पुलिस की ओर से पुनरीक्षण याचिका दायर की गई थी। बताया जा रहा है कि इसके साथ ही एसआईटी को सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ सबूत मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसआईटी को ऐसे सबूत मिले हैं, जो सुखपाल सिंह खैहरा और ड्रग तस्कर गुरदेव सिंह के बीच संबंधों का पर्दाफाश करते हैं।

    बताया जा रहा है कि खैहरा की मदद से गुरदेव ने फरीदकोट के आईजी और फिरोजपुर के डीआईजी को फोन किए थे। यही वजह है कि पुलिस खैहरा के तीनों फोन बरामद करना चाहती है और पिछली पेशी में पुलिस ने इसी आधार पर रिमांड भी हासिल किया था और अब एक बार फिर खैहरा को 2 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।

    गौरतलब है ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के दौरान सुखपाल खैहरा को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। उसके बाद कोर्ट ने खैहरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एक बार फिर आज सुनवाई में जलालाबाद कोर्ट ने खैहरा को 2 दिन के रिमांड भेज दिया है। आपको ये भी बता दें कांग्रेस के विधायक सुखपाल खैहरा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उन्हें अब सीधा हाईकोर्ट में जमानत के लिए आवेदन करने को कहा है। इससे पहले सुखपाल खैहरा ने खुद की गिरफ्तारी को असंवैधानिक करार दिया था। 

  • पंजाब :  25 सालों से नगर सुधार ट्रस्ट और कब्जाधारियों में चल रहे केस का आया फैसला, देखें वीडियो

    पंजाब : 25 सालों से नगर सुधार ट्रस्ट और कब्जाधारियों में चल रहे केस का आया फैसला, देखें वीडियो

    पठानकोट : पिछले 25 सालों से नगर सुधार ट्रस्ट और कब्जाधारियों में चल रहे केस का फैसला नगर सुधार ट्रस्ट के हक में आने के बाद आज इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के आला अधिकारी पुलिस दलबल के साथ कब्जा छुड़वाने के लिए पहुंचे। जिसमें तहसीलदार कम ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर मौजूद रहे। इस मौके पर बताते हुए नगर सुधार ट्रस्ट के अधिकारियों ने बताया कि पिछले 25 सालों से नगर सुधार ट्रस्ट का कब्जाधारियों के साथ अदालत में केस चल रहा था तथा फैसला नगर सुधार ट्रस्ट के हक में आने के बाद वहां पर कब्जाधारियों से कब्जा छुड़वाने की मुहिम चलाई जा रही है।

    इस मौके पर किसी भी प्रकार की कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटित हुई और शांतमय ढंग से नगर सुधार ट्रस्ट ने अपना कब्जा कर लिया। वहीं दूसरी तरफ देखने वाली बात यह है की इतनी लंबी कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद नगर सुधार ट्रस्ट अपनी जमीन पर कब्जा पाने में सफल तो हो गई है। लेकिन शहर में कई ऐसी जगह अभी भी मौजूद है। जहां पर ट्रस्ट की जमीन पर लोगों द्वारा नाजायज कब्जा किया जा चुका है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या उन कब्जाधारियों के ऊपर भी नगर सुधार ट्रस्ट कोई कार्रवाई अमल में लाएगा या खानापूर्ति पूरी करेगा।

  • चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप

    चलती कार में लगी आग, मचा हड़कंप

    कालकाः चंडीगढ़-कालका रोड पर कलाग्राम लाइट प्वाइंट के पास चलती कार में आग लग गई। हालांकि मनीमाजरा दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कार में लगी आग पर काबू पाया लेकिन उससे पहले आग के कारण कार का इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। वहीं सूचना मिलते ही मनीमाजरा थाना पुलिस और थाना प्रभारी जसपाल सिंह मौके पर पहुंचे। 

    जीरकपुर के पीर मुछल्ला निवासी कार चालक खुशाल ने बताया कि वह सेक्टर-26 सब्जी मंडी में काम करता है और वह पंचकूला से सेक्टर-26 की तरफ जा रहा था। कलाग्राम लाइट प्वाइंट पर पहुंचते ही अचानक इंडिगो कार से धुआं निकालने लगा। तुरंत कार को रोककर देखा और बोनट उठाया तो अंदर शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही कलाग्राम के सामने स्थित मनीमाजरा दमकल विभाग से फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।

  • ਪੰਜਾਬ : MLA ਨੇ 17 ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡਿਆ ਸਮਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : MLA ਨੇ 17 ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਵੰਡਿਆ ਸਮਾਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਹਲਕਾ ਪੱਛਮੀ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਗੋਗੀ ਬੱਸੀ ਨੇ ਹਲਕੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ 17 ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਜਰੂਰਤ ਯੋਗ ਸਮਾਨ ਵੰਡਿਆ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਡੈਸਕ ਕੰਪਿਊਟਰ ਅਤੇ ਇਨਵਰਟਰ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਾਰਪੇਟ ਅਤੇ ਬਰਤਨ ਵੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੁੱਲ 35 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੇ ਕਰੀਬ ਸਮਾਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੋਰ ਵੀ ਬਾਕੀ ਰਹਿੰਦਾ ਸਮਾਨ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਕੂਲਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਮਾਨ ਦੀ ਲਿਸਟ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ।

    ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਢਲੀਆਂ ਜਰੂਰਤਾਂ ਵਿੱਚ ਪੱਖੇ ਇਨਵਰਟਰ ਕੰਪਿਊਟਰ ਅਤੇ ਡੇਸਕ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਾਰਪੋਰੇਟ ਅਤੇ ਬਰਤਨ ਸਨ ਜੋ ਅੱਜ ਇਹਨਾਂ 17 ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਸਮਾਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਦੇ ਨਾਲ ਕੋਈ ਵੀ ਸਮਝੌਤਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਪੜਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਜੋ ਵੀ ਜਰੂਰਤਾਂ ਹੋਣਗੀਆਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਕਰ ਸਮਾਨ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • पंजाबः किसानों ने स्पीकर के घर और DSP के दफ्तर का किया घेराव, देखें वीडियो

    पंजाबः किसानों ने स्पीकर के घर और DSP के दफ्तर का किया घेराव, देखें वीडियो

    कोटकपूराः भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने स्पीकर कुलतार संधवा के घर बाहर धरना लगा दिया। वहीं दूसरी ओर किसानों द्वारा डीएसपी के दफ्तर का घेराव कर मेन रोड जाम किया गया। दरअसल, जत्थेबंदी नेताओ के खिलाफ SC एक्ट के तहत केस दर्ज किए जाने पर रोष जताया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि जत्थेबंदी ने पिछले साल पैसे लेकर विदेश ना भेजने पर इमिग्रेशन सेंटर के खिलाफ धरना लगाया था। जहां पर आपसी विवाद के मामले में पुलिस ने जत्थेबंदी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर दिया। यूनियन का आरोप है कि पुलिस ने इमिग्रेशन सेंटर का पक्ष पूरा करते हुए जत्थेबंदी नेताओं पर झूठा केस दर्ज किया है। जिसके रोष में आज किसान यूनियन फतेह ने साथियों सहित डीएसपी के दफ्तर का घेराव कर मेन रोड जाम कर दिया।

    वहीं दूसरी ओर पंजाब में नशे के विरोध में किसानों द्वारा स्पीकर कुलतार संधवा के घर के आगे धरना लगाया गया। इस दौरान किसान नेता जसपाल नंगल ने कहा कि पंजाब में चिट्टे का रोष जारी है। इसे रोकने और सरकारों को जगाने के लिए यह धरना दिया जा रहा है। किसानों ने कहा कि पंजाब में जानलेवा नशे के अवैध कारोबार में भारी बढ़ौतरी हो गई। उन्होंने कहा कि रोजाना इस नशे के जाल में फंसे युवाओं की मौत के मामले सामने आ रहे है। आज जिले के किसान कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं सहित अन्य लोगों द्वारा विधायक व मत्री कुलतार संधवा के घर के सामने धरना देकर मांगों को शीघ्र लागू करने हेतु पदाधिकारी के माध्यम से आप सरकार को पुनः मांग पत्र भेजा जा रहा है। किसानों ने कहा क्योंकि इससे पहले 6 सितंबर को भी 17 जिलों के डिप्टी कमिशनरों के माध्यम से यही मांग पत्र भेजा जा चुका है, जिस पर सरकार ने ध्यान नहीं दिया। किसानों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन द्वारा केवल चुनिंदा छोटे तस्करों पर कार्रवाई करके खानापूर्ति की जा रही है।

  • पंजाबः कार खरीदने आया युवक ट्राई करने के बहाने लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

    पंजाबः कार खरीदने आया युवक ट्राई करने के बहाने लेकर हुआ फरार, देखें CCTV

    अमृतसरः छेहरटा थानाक्षेत्र में हनुमान मंदिर के सामने कारों की खरीदो-फरोख्त वाली दुकान से एक युवक कार खरीदने का झांसा देकर कार लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इसमें फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। छेहरटा निवासी विशाल लाड ने पुलिस को बताया कि वह हनुमान मंदिर के सामने पुरानी कारों की खरीदो-फरोख्त का कारोबार करता है। रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे एक अज्ञात युवक उसकी दुकान पर आया और दुकान पर खड़ी होंडा सिटी कार खरीदने की बात कही। विशाल ने कहा कि आरोपी ट्राई करने के झांसे में दुकान के एक कर्मचारी अभिबैग सिंह पुत्र संदीप सिंह निवासी निकट बेस शाह, छेहरटा को अपने साथ ले गया।

    दुकानदार ने बताया कि आरोपी युवक ने पेट्रोल पंप से 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया और दुकान के कर्मी अभिबैग सिंह को लेकर फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित बद्रीनाथ अस्पताल ले गया। आरोपी ने उनके कर्मी को कहा कि उसका पिता उक्त अस्पताल में दाखिल है। इस दौरान उसने अभिबैग को अस्पताल में दाखिल पिता से पैसे लाने को कहा। जब उसका कर्मी कार से नीचे उतरा तो आरोपी कार भगाकर ले गया। मामले के जांच अधिकारी नरिंदर सिंह ने बताया कि दुकान और अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

  • पंजाब : फ्री शराब को लेकर ठेके पर हुआ हंगामा, जमकर चले लात घुसे,  देखें वीडियो

    पंजाब : फ्री शराब को लेकर ठेके पर हुआ हंगामा, जमकर चले लात घुसे, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : कस्बा ममदोट के गांव रूहेला हाजी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला जहां कुछ बदमाशों ने शराब उधर ना देने पर ठेके पर काम करने वाले करिंदे सहित 4 लोगों की जमकर मारपीट की। आरोपी बदमाश सतनाम सिंह जो कि पास के गांव का रहने वाला था वह जब सुबह शराब के ठेके पर आया तो उसने शराब के ठेके पर काम करने वाले जसवंत सिंह से उधार शराब की मांग की कि वह उसे थोड़ी देर में पैसे दे देगा। ठेके पर काम करने वाले करींदे जसवंत सिंह ने उसे शराब की बोतल उधार में दे दी। उसने कहा कि वह थोड़ी देर बाद उसे पैसे दे जाएगा। शाम को आरोपी सतनाम सिंह एक बार फिर ठेके पर आया और उधार शराब की मांग करने लगा।

    जब ठेके पर काम करने वाले करींदे जसवंत सिंह ने उसे और उधार शराब देने से मना कर दिया और पिछले पैसे मांगे तो बदमाश सतनाम सिंह गाली गलौज करने लगा और वहां से चला गया। कुछ ही देर बाद आरोपी सतनाम सिंह अपने साथ 15- 20 गुंडे लेकर और हथियारों से लैस होकर शराब के ठेके पर पहुंच गया। वहां जसवंत सिंह की जमकर पिटाई करने लगे और शराब के ठेके में तोड़ फोड़ करनी शुरू कर दी। जसवंत सिंह को छुड़वाने के लिए जब आस पड़ोस के लोग आए तो आरोपी सतनाम सिंह और उसके साथियों ने उनको भी पीटना शुरू कर दिया और फायरिंग करनी शुरू कर दी।

    इस गोलीबारी में एक युवक को सिर में गोली लगी है। जिसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। वही तीन घायलों को कस्बा ममदोट के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान के आधार पर आरोपी सतनाम सिंह सहित 5 लोगों पर हत्या के प्रयास और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  • जालंधरः youtuber के खिलाफ शिकायत दर्ज, देखें वीडियो 

    जालंधरः youtuber के खिलाफ शिकायत दर्ज, देखें वीडियो 

    जालंधर, ENS: थाना 4 में youtuber रफ्तार राय के खिलाफ शिकायत दर्ज किया गया है। आरोप है कि youtuber ने बापू आसाराम के खिलाफ गलती टिप्पणी की थी, जिसके चलते उसके खिलाफ थाना 4 में शिकायत दी गई है। इस दौरान उक्त youtuber ने बताया कि उसने 3 से 4 दिन पहले बापू आसाराम को लेकर एक वीडियो पोस्ट की थी। इस दौरान youtuber ने कहा कि आजकल जिस व्यक्ति का कारोबार नहीं चलता तो वह बाबों के पास चले जाते है। इस दौरान youtuber ने कहा कि उसने बापू आसाराम के काले चिट्ठों को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। जिसके बाद उनके भगतों ने उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज करवा दी।

    इस दौरान youtuber ने कहा कि उस पर आरोप लगाए गए है कि वह उनके गुरु के बारे में गलत बोलता है। youtuber ने कहा कि जिस व्यक्ति को सुप्रीम ने बलात्कारी कह रही है ऐसे में अगर उसने कह दिया तो क्या गलत किया। youtuber ने आगे कहा कि जिन लोगों ने उसके खिलाफ शिकायत दी है, वह पहले उसे फोन करके धमकी देते रहे और उसके बाद उन्होंने उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज करवा दी। youtuber ने कहा कि अब वह उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाएगा। इस दौरान youtuber ने कहा कि उसे मोहरा बनाया है। व्यक्ति का आरोप है कि उस पर पहले जो 3 बार हमले हुए और उसकी गाड़ी की तोड़फोड़ की गई है वह भी इन लोगों का काम है। ऐसे में youtuber ने कहा कि वह इन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगा। 

  • मंदिर से वापस आ रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    मंदिर से वापस आ रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव जिज्जर के युवक की तेज़ रफ़्तार ट्रक से टक्कर हो जाने पर मौत हो गई।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अम्ब को दी शिकायत में राजिंदर कुमार पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी गाँव जिज्जर ने बताया कि उन का वेटा कर्ण ठाकुर करीब 7:00 बजे प्रातः मोटरसाइकिल से मंदिर पूजा करने के लिए गया था।


    जब इन का बेटा घर वापिस आ रहा था तो चन्नी देवी के नज़दीक मोड़ पर गलत दिशा में आ रहे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक संख्या (एचपी 19सी-5577) ने टक्कर मार दी तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गया I तथा जब वह अपने बेटे को इलाज के लिए पी0जी0आई0 चंडीगढ़ ले जा रहे थे तो उस ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।यह हादसा ट्रक चालाक द्वारा अपने ट्रक को तेज़ रफ्तारी व लापरवाही से चलाने के कारण पेश आया हैं। उक्त ट्रक को रमेश चन्द पुत्र किशन चन्द, निवासी गाँव गुरेत, तहसील अम्ब, जिला ऊना चला रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना अम्ब में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਮੰਡੀਆਂ ‘ਚ ਆ ਰਹੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ DC ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਨੇ ਮੰਡੀਆਂ ‘ਚ ਆ ਰਹੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ DC ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੁਲਾਕਾਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅਮਿਤ ਤਲਵਾੜ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਏਕਤਾ ਉਗਰਾਹਾਂ ਅਤੇ ਭਾਰਤੀ ਕਿਸਾਨ ਯੂਨੀਅਨ ਸਿੱਧਪੁਰ ਦੇ ਕਿਸਾਨ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਆ ਰਹੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂਤਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਬਣ ਰਹੇ ਨਕਲੀ ਦੁੱਧ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖਰੀਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਿਸਾਨ ਝੋਨਾ ਲੈ ਕੇ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ। ਲੇਕਿਨ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਰਾਤ ਬੇਮੌਸਮੀ ਬਰਸਾਤ ਹੋਈ ਅਤੇ ਮੰਡੀਆਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਨਾ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਕਈ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਵੀ ਖਰਾਬ ਹੋਈ।

    ਇਸ ਬਾਰੇ ਡੀਸੀ ਨੂੰ ਜਾਨੂ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 10 ਦਿਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਸਾਰੇ ਪ੍ਰਬੰਧ ਠੀਕ ਕਰ ਦਿੱਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੰਨੀ ਦੇਰ ਤੱਕ ਕਿਸਾਨ ਸੰਘਰਸ਼ ਨਾ ਕਰਨ, ਰੇਲਾਂ ਨਾ ਰੋਕਣ, ਉਨੀ ਦੇਰ ਤੱਕ ਸਰਕਾਰ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਮੰਨਣ ਨੂੰ ਤਿਆਰ ਨਹੀਂ ਹੁੰਦੀ। ਅਗਰ ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਦੇ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਮੰਨੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ ਤਾਂ ਕਿਸਾਨ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕਰਨ ਨੂੰ ਵੀ ਤਿਆਰ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਪਰਾਲੀ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਉੱਤੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੰਨੀ ਦੇਰ ਤੱਕ ਸਰਕਾਰ ਪਰਾਲੀ ਦਾ ਕੋਈ ਪੱਕਾ ਹੱਲ ਨਹੀਂ ਕੱਢਦੀ ਉਨੀ ਦੇਰ ਤੱਕ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਮਜਬੂਰਨ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨੀ ਪੈਂਦੀ ਹੈ।

    ਕਿਉਂਕਿ ਕਿਸਾਨਾਂ ਕੋਲ ਹੋਰ ਕੋਈ ਰਾਹ ਵੀ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 6 ਤੋਂ 7% ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਹੀ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਨਾਲ ਹੁੰਦਾ। ਬਾਕੀ ਵੱਡੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਦੇ ਧੂਏ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਫੈਲਦਾ ਹੈ। ਲੇਕਿਨ ਸਰਕਾਰਾਂ ਉਹਨਾਂ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਨੂੰ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਕਹਿੰਦੀ। ਸਿਰਫ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਉੱਤੇ ਜ਼ੋਰ ਚਲਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਪਰਾਲੀ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਕਿਸਾਨ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਸੰਘਰਸ਼ ਦੇ ਰਾਹ ਤੇ ਚਲਣਗੀਆਂ