Blog

  • Stock market: Sensex में 150 अंक से ज्यादा की तेजी, बैंकिंग-IT शेयर्स में बढ़त

    Stock market: Sensex में 150 अंक से ज्यादा की तेजी, बैंकिंग-IT शेयर्स में बढ़त

    बिजनेसः शेयर बाजार में 10 अक्टूबर को तेजी है। सेंसेक्स करीब 150 अंक चढ़कर 82,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की तेजी है। ये 24,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी और 17 में गिरावट है। बैंकिंग और IT शेयर में ज्यादा तेजी देखने को मिल रही है। वहीं फार्मा और मेटल शेयर्स में गिरावट है।

    ट्रिगर्स की बात करें आज का दिन ग्लोबल संकेतों, बड़ी लिस्टिंग और आईटी सेक्टर के नतीजों के लिहाज से अहम रहने वाला है। विदेशी और घरेलू निवेशकों की लगातार खरीदारी ने बाजार की धारणा को मजबूत रखा है, जबकि अमेरिका और एशियाई बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं।

    विदेशी निवेशकों (FIIs) ने लगातार तीसरे दिन भारतीय बाजार में खरीदारी जारी रखी। कल उन्होंने कैश, इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स तीनों सेगमेंट में कुल ₹3,305 करोड़ की पूंजी डाली। वहीं, घरेलू फंड्स (DIIs) ने भी लगातार 32वें दिन नेट खरीदार बने रहे, जिससे बाजार में भरोसा और बढ़ा।

    आईटी दिग्गज TCS के दूसरी तिमाही के नतीजे मिले-जुले रहे, लेकिन कंपनी ने 1 गीगावॉट एआई डाटा सेंटर में 650 करोड़ डॉलर के निवेश का ऐलान किया। Tata Elxsi के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे, जबकि इंफोसिस और विप्रो के ADR अमेरिकी बाजार में 2% की तेजी के साथ बंद हुए।

  • Flyover पर हुआ हादसा, ट्रक में घुसी XUV, महिला सहित 3 की मौत

    Flyover पर हुआ हादसा, ट्रक में घुसी XUV, महिला सहित 3 की मौत

    रोहतकः हरियाणा के रोहतक के 152D फ्लाईओवर पर सुबह दर्दनाक हादसे में महिला सहित 3 की मौत हो गई। दरअसल, सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। सड़क हादसे में मरे व्यक्ति अपने रिश्तेदार की डेड बॉडी एम्बुलेंस में लेकर आ रहे थे। एम्बुलेंस के आगे चार लोग XUV में सवार थे। 152D पर सुबह जब गाड़ी पहुंची तो सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था, जिसमें पीछे से गाड़ी की टक्कर हुई और हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

    घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को गाड़ी से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान 24 वर्षीय किरत पुत्र सुरेंद्र निवासी गांव भागखेड़ा जिला जींद, 61 वर्षीय कृष्णा पत्नी रामधन गांव भागखेड़ा जिला जींद और 27 वर्षीय गांव सचिन पुत्र दलबीर निवासी गांव जागसी जिला सोनीपत के रूप में हुई। सभी गाड़ी में अपने रिश्तेदार की डेड बॉडी लेने जयपुर गए थे।

    इसके बाद डेड बॉडी लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया, जबकि घायल का इलाज करवाया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

     

  • Jalandhar News: Fortis Hospital में घुम्मण के निधन की वीडियो आई सामने

    Jalandhar News: Fortis Hospital में घुम्मण के निधन की वीडियो आई सामने

    घुम्मण के घर दुख सांझा करने पहुंचे कांग्रेस विधायक और पूर्व सासंद, उठी जांच की मांग

    जालंधर (ens): बॉडी बिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का पार्थिव शरीर देर रात जालंधर जमशेदपुर पहुंच गया है। पार्थिव शरीर को देखकर परिवार का रोल रो कर बुरा हाल हो रहा है। वरिंदर घुम्मन का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मॉडल टाउन श्मशानघाट में किया जाएगा। वहीं घुम्मण की फोर्टिस अस्पताल में निधन की वीडियो सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता हैकि निधन के बाद घुम्मण का शरीर नीला पड़ गया था। इस दौरान घुम्मण के साथी ने इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की। दूसरी ओर कैंट से विधायक परगट सिंह घुम्मण के घर दुख सांझा करने पहुंचे। परगट सिंह ने कहा कि वह स्पोर्ट्स खिलाड़ी था और युवाओं को खेलों के लिए प्रेरित करता था। उसका अचानक चले जाना पंजाब के लिए बहुत बड़ा झटका है। वहीं दूसरी ओर पूर्व सासंद सुशील रिंकू ने कहा कि जालंधर का नाम देश-विदेश में घुम्मण ने रोशन किया है। उसने दुनियां में अपना अलग मुकाम हासिल किया। इस दौरान घुम्मण ने बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। मामूली कंधे की सर्जरी को लेकर कैसे इस दुनियां को छोड़कर चला गय, ये मेडिकल सुविधाओं पर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। फोर्टिस अस्पताल में घुम्मण का जिस तरह से शरीर नीला पड़ गया, इसकी जांच होनी चाहिए। अभी पंजाब के लोग गायक राजवीर जवंदा का दर्द नहीं भुला पाए, दूसरी ओर अब घुम्मण का निधन हो जाना बहुत बड़ा झटका है। घुम्मन की कार्डियक अटैक आने से मृत्यु हो गई। दूसरी ओर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें अस्पताल में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान घुम्मन के दोस्त ने कहा गया कि इलाज दौरान मौत होने की परिजनों द्वारा डॉक्टर से वीडियो मांगी जा रही है। लेकिन वह वीडियो नहीं दे रहे। जिस कारण भारी  हंगामा भी हुआ। वहीं शिवम डॉक्टर ने बताया कि इलाज के दौरान मौजूद सभी डॉक्टर ड्यूटी खत्म करके जा चुके है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण वरिंदर की मौत हुई है।  वरिंदर का शव नीला पड़ चुका है। परिजनों ने आरोप लगाया कि परिवार से बात किए बिना बॉडी को पैक कर दिया गया। इस दौरान 3 घंटे तक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने की रिकॉर्डिंग को लेकर मांग की गई। इस घटना को लेकर घुम्मण के दोस्त ने अहम खुलासा करते हुए बताया कि सर्जरी के लिए बीते दिन अस्पताल में ऑपरेशन करवाने के लिए भर्ती हुए थे। शाम सर्जरी के दौरान 6.30 बजे वरिदंर को दो बार अटैक आया। जिसके बाद डॉक्टरों ने वरिंदर को मृत घोषित कर दिया। जिसका पता चलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। बताया जा रहा घुम्मन का शव कुछ समय तक जालंधर पहुंच जाएंगा। घुम्मन का अंतिम संस्कार जालंधर में किया जाएगा। वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत की खबर से राजनीतिक सामाजिक खेल और फिल्म इंडस्ट्री में शो की लहर फैल गई है। घुम्मन के प्रशंसक उनके घर भारी मात्रा मे पहुंच रहे हैं। वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत की खबर से राजनीतिक सामाजिक खेल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। घुम्मन के प्रशंसक उनके घर भारी मात्रा मे पहुंच रहे हैं। कुछ समय पहले एनकाकाउंटर न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में घुम्मन के राजनीति में उतरने के फैसले पर मोहर लगाई थी। वह पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से निकाल कर खेलों की ओर जागरूक करने की मुहिम चलाने के उद्देश्य से राजनीति मे उतरने वाले थे।
  • आज का राशिफल, 10 अक्टूबर 2025

    आज का राशिफल, 10 अक्टूबर 2025

    आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शुक्रवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 7 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 42 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 32 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। आज करवा चौथ का व्रत किया जायेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी भी है।

    मेष राशिः आपका दिन सुखद रहेगा। आज आपके लिए कोई जमीन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप मनचाहा लाभ प्राप्त करेंगे। आपके लिए स्थान परिवर्तन के योग हैं। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको आपके माता पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

    वृष राशिः आज आपका दिन उत्तम रहेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपका पारिवारिक वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। परंतु किन्हीं कारणों से थोड़ी समस्या हो सकती है। सार्वजनिक क्षेत्र में आपकी छवि के अनुसार आपको परिणाम मिलेंगे। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की सहायता मांगेंगे, जिसे आप असानी से पूरा करेंगे। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा।

    मिथुन राशिःआज आपका दिन अनुकूल रहेगा। समाज में आपकी मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप अपने कारोबार में किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। जिसमें आप समय-समय पर नया बदलाव करेंगे। इस दौरान आप घर में कोई लग्जरी आइटम खरीदेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता पिता के साथ समय बिताना चाहिये। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए।

    कर्क राशिःआज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा आज आप माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है। इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेकार का तनाव लेने की जरूरत नहीं है।

    सिंह राशिःआज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे।

    कन्या राशिः आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा और यह सीखेंगे के धन को कैसे बचा कर रखा जाता है, जिससे भविष्य में कोई परेशानी ना हो। साथ ही आज आपके ऊपर परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होंगे।

    तुला राशिः आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज उच्च वर्ग के लोगों से आपका संपर्क जुड़ेगा। आज अपने पार्टनर को मनपसन्द शॉपिंग करा सकते हैं। संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। माता-पिता आज बच्चों का पूरा सहयोग भी करेंगे। ऑफिस में किसी पर निर्भर होकर काम न करें। अपने लक्ष्य के लिए डेडीकेशन होने के बाद भी बार-बार प्रयत्न क्यों रुक जाते हैं, आप इस बात का अवलोकन करेंगे। अपनी इच्छा शक्ति के साथ अपनी भावनाओं में भी सुधार लाने की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

    वृश्चिक राशिः आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आप कोई नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं। साथ ही बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। इस राशि के डांस में रुचि लेने वाले लोगों को ऊंचाइयों तक पहुँचने का जल्द मौका मिलेगा। आज किसी विषय में ज्यादा न सोचें, वरना आपको उलझन होगी और सेहत पर असर पड़ सकता है। आज आपके दोस्त आपसे मुलाकात करने घर आ सकते हैं। आपके भाई लोग जाने अनजाने आपसे हुई गलतियों को समझेंगे।

    धनु राशिः आज आपका दिन महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेगा। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। सोचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल करेंगे। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज अच्छा लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब के लोगों को आज प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में आपसी लगाव बढ़ेगा। आज आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। लवमेट की आज फ़ोन पर लम्बी बात होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त दुरुस्त बना रहेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

    मकर राशिःआज आपका दिन बढ़िया रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा के छात्र अपनी तैयारी जम कर करें, जल्द अच्छे अंक हासिल होंगे। ऑफिस में फ़ोन का उपयोग कम करें, अन्यथा आपकी छवि ख़राब हो सकती है। इस राशि के हृदय रोग से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। बेवजह की भागदौड़ से आपको थकावट महसूस होगी। बच्चों के साथ आज मनोरंजन करके समय बिताएंगे। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं।

    कुंभ राशिः आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी में आज आपको सुखद परिवर्तन नजर आएंगे। तैयारी कर रहे छात्रों को अच्छे अंक मिलेंगे, जिससे आप आगे बढ़ पायेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट एंड फाइन रहेगा। आपकी सभी उलझने आज समाप्त होंगी। कपड़ा व्यापारियों को आज उनकी मेहनत के उपरांत लाभ मिलेगा। आज आप अपनी माता की मनपसन्द चीज़ लाकर गिफ्ट देंगे। बुजुर्गों का आज दान पुण्य के कार्यों में मन लगेगा। अपनी कोई बात जो आप अपने परिवार वालों के साथ शेयर करेंगे।

    मीन राशिः आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी, आज आपकी पहले से चल रही EMI आज पूरी होगी। आज फैशन डिज़ाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। आज कोई ऑनलाइन बड़ा आर्डर आपको मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आपकी पारिवारिक स्थितियां पहले से अनुकूल बनेंगी। आज बेटे का कोई रिजल्ट आ सकता है, रिजल्ट आपके पक्ष में होगा। आज आपके शत्रु परास्त होंगे। आज किसी कार्य में आपके विरोधी आपकी सलाह मागेंगे।

     

  • Jalandhar News: Varinder Guman का पहुंचा पार्थिव शरीर, आज इतने बजे होगा अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Varinder Guman का पहुंचा पार्थिव शरीर, आज इतने बजे होगा अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    जालंधर (ens): बॉडीबिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का पार्थिव शरीर जालंधर जमशेदपुर पहुंच गया है। पार्थिव शरीर को देखकर परिवार का रोल रो कर बुरा हाल हो रहा है। वरिंदर घुम्मन का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मॉडल टाउन श्मशानघाट में किया जाएगा। देर रात मौत पर परिवार का बयान सामने आया। इस मामले में जानकारी देते हुए घुम्मन के भतीजे ने बताया कि वह सर्जरी करने के लिए अमृतसर के फोर्टिस हॉस्पिटल में गए थे।

    जहां घुम्मन की कार्डियक अटैक आने से मृत्यु हो गई। दूसरी ओर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें अस्पताल में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान घुम्मन के दोस्त ने कहा गया कि इलाज दौरान मौत होने की परिजनों द्वारा डॉक्टर से वीडियो मांगी जा रही है। लेकिन वह वीडियो नहीं दे रहे। जिस कारण भारी  हंगामा भी हुआ।

    वहीं शिवम डॉक्टर ने बताया कि इलाज के दौरान मौजूद सभी डॉक्टर ड्यूटी खत्म करके जा चुके है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण वरिंदर की मौत हुई है।  वरिंदर का शव नीला पड़ चुका है। परिजनों ने आरोप लगाया कि परिवार से बात किए बिना बॉडी को पैक कर दिया गया। इस दौरान 3 घंटे तक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने की रिकॉर्डिंग को लेकर मांग की गई।

    इस घटना को लेकर घुम्मण के दोस्त ने अहम खुलासा करते हुए बताया कि सर्जरी के लिए बीते दिन अस्पताल में ऑपरेशन करवाने के लिए भर्ती हुए थे। शाम सर्जरी के दौरान 6.30 बजे वरिदंर को दो बार अटैक आया। जिसके बाद डॉक्टरों ने वरिंदर को मृत घोषित कर दिया।

    जिसका पता चलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। बताया जा रहा घुम्मन का शव कुछ समय तक जालंधर पहुंच जाएंगा। घुम्मन का अंतिम संस्कार जालंधर में किया जाएगा। वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत की खबर से राजनीतिक सामाजिक खेल और फिल्म इंडस्ट्री में शो की लहर फैल गई है। घुम्मन के प्रशंसक उनके घर भारी मात्रा मे पहुंच रहे हैं।

    वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत की खबर से राजनीतिक सामाजिक खेल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। घुम्मन के प्रशंसक उनके घर भारी मात्रा मे पहुंच रहे हैं। कुछ समय पहले एनकाकाउंटर न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में घुम्मन के राजनीति में उतरने के फैसले पर मोहर लगाई थी। वह पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से निकाल कर खेलों की ओर जागरूक करने की मुहिम चलाने के उद्देश्य से राजनीति मे उतरने वाले थे।

  • Jalandhar News: Bodybuilder Virender Singh Ghuman की मौत पर फोर्टिस अस्पताल में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Bodybuilder Virender Singh Ghuman की मौत पर फोर्टिस अस्पताल में हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर (ens): बॉडीबिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत पर परिवार का बयान सामने आया था ।इस मामले में जानकारी देते हुए घुम्मन के भतीजे ने बताया कि वह सर्जरी करने के लिए अमृतसर के फोर्टिस हॉस्पिटल में गए थे। जहां घुम्मन की कार्डियक अटैक आने से मृत्यु हो गई। दूसरी ओर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें अस्पताल में भारी हंगामा हो गया। इस दौरान घुम्मन के दोस्त ने कहा गया कि इलाज दौरान मौत होने की परिजनों द्वारा डॉक्टर से वीडियो मांगी जा रही है। लेकिन वह वीडियो नहीं दे रहे। जिस कारण भारी  हंगामा भी हुआ।

    वहीं शिवम डॉक्टर ने बताया कि इलाज के दौरान मौजूद सभी डॉक्टर ड्यूटी खत्म करके जा चुके है। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण वरिंदर की मौत हुई है।  वरिंदर का शव नीला पड़ चुका है। परिजनों ने आरोप लगाया कि परिवार से बात किए बिना बॉडी को पैक कर दिया गया। इस दौरान 3 घंटे तक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत होने की रिकॉर्डिंग को लेकर मांग की गई।

    इस घटना को लेकर घुम्मण के दोस्त ने अहम खुलासा करते हुए बताया कि सर्जरी के लिए बीते दिन अस्पताल में ऑपरेशन करवाने के लिए भर्ती हुए थे। शाम सर्जरी के दौरान 6.30 बजे वरिदंर को दो बार अटैक आया। जिसके बाद डॉक्टरों ने वरिंदर को मृत घोषित कर दिया।

    जिसका पता चलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। बताया जा रहा घुम्मन का शव कुछ समय तक जालंधर पहुंच जाएंगा। घुम्मन का अंतिम संस्कार जालंधर में किया जाएगा। वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत की खबर से राजनीतिक सामाजिक खेल और फिल्म इंडस्ट्री में शो की लहर फैल गई है। घुम्मन के प्रशंसक उनके घर भारी मात्रा मे पहुंच रहे हैं।

    वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत की खबर से राजनीतिक सामाजिक खेल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है। घुम्मन के प्रशंसक उनके घर भारी मात्रा मे पहुंच रहे हैं। कुछ समय पहले एनकाकाउंटर न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में घुम्मन के राजनीति में उतरने के फैसले पर मोहर लगाई थी। वह पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से निकाल कर खेलों की ओर जागरूक करने की मुहिम चलाने के उद्देश्य से राजनीति मे उतरने वाले थे।

  • सिंगा मैदान के विकास पर खर्च होंगे 1 करोड़ रुपये, दंगल समिति को दी 51 हजार की अनुदान राश

    सिंगा मैदान के विकास पर खर्च होंगे 1 करोड़ रुपये, दंगल समिति को दी 51 हजार की अनुदान राश

    प्रदेश सरकार पारंपरिक कुश्ती और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने को संकल्पबद्ध: उपमुख्यमंत्री

    ऊना/ सुशील पंडित :उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली उपमंडल के सिंगा गांव में पटवार खाना खोलने की घोषणा की है। उन्होंने यह घोषणा गुरुवार सायं सिंगा में आयोजित दंगल कुश्ती प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए की।दंगल में प्रदेश व बाहरी राज्यों के नामी पहलवानों ने हिस्सा लिया।

    इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने दंगल समिति को अपनी ओर से 51 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रणजीत राणा तथा अन्य पार्टी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सिंगा के खेल मैदान के विकास कार्य पर 1 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इसके लिए धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अगले वर्ष होने वाले दंगल आयोजन तक मैदान तैयार कर लिया जाएगा। साथ ही, उन्होंने सिंगा गांव में रेन शेल्टर के निर्माण की घोषणा की, जिस पर लगभग 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

    इसके अतिरिक्त उन्होंने क्षेत्र के लिए नई पेयजल योजना तथा रामलीला मैदान में डंगा निर्माण की मांगों को भी स्वीकृति दी। युवाओं की सुविधा के लिए उन्होंने सिंगा में ओपन एयर जिम स्थापित करने की घोषणा भी की।

    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पारंपरिक खेलों और कुश्ती की समृद्ध विरासत को सहेजने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल पारंपरिक खेलों को नया जीवन मिलता है, बल्कि युवा पीढ़ी में अनुशासन, जोश और समर्पण की भावना भी मजबूत होती है।

    उन्होंने बताया कि संपूर्ण हरोली क्षेत्र में खेल मैदानों और ओपन एयर जिम के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि युवाओं को प्रशिक्षण और स्वस्थ गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

    दंगल समिति के अध्यक्ष जगदीश राणा, ग्राम पंचायत सिंगा के प्रधान गुरदेव सिंह, दंगल समिति के उपप्रधान सूबेदार जगजीत सिंह एवं सदस्यों ने उपमुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया और आयोजन में पधारने के लिए आभार व्यक्त किया।

  • Jalandhar News: Bodybuilder Virender Singh Ghuman की मौत पर परिवार का आया बयान, देखें LIVE

    Jalandhar News: Bodybuilder Virender Singh Ghuman की मौत पर परिवार का आया बयान, देखें LIVE

    जालंधर (ens): बॉडीबिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत पर परिवार का बयान सामने आया है। इस मामले में जानकारी देते हुए घुम्मन के भतीजे ने बताया कि वह सर्जरी करने के लिए अमृतसर के फोर्टिस हॉस्पिटल में गए थे। जहां घुम्मन की कार्डियक अटैक आने से मृत्यु हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। घुम्मन के रिश्तेदार उनकी बॉडी लेने के लिए अमृतसर के लिए रवाना हो गए हैं। घुम्मन का अंतिम संस्कार जालंधर में किया जाएगा। वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत की खबर से राजनीतिक सामाजिक खेल और फिल्म इंडस्ट्री में शो की लहर फैल गई है। घुम्मन के प्रशंसक उनके घर भारी मात्रा मे पहुंच रहे हैं। वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत की खबर से राजनीतिक सामाजिक खेल और फिल्म इंडस्ट्री में शो की लहर फैल गई है। घुम्मन के प्रशंसक उनके घर भारी मात्रा मे पहुंच रहे हैं। कुछ समय पहले एनकांउटर न्यूज को दिए गए इंटरव्यू में घुम्मन राजनीति में उतारने के फैसले पर मोहर लगाई थी। वह पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे से निकाल कर खेलों की ओर जागरूक करने की मुहिम चलाने के उद्देश्य से राजनीति मे उतरने वाले थे।
  • International Bodybuilder and Actor Varinder Singh Ghuman का हुआ निधन

    International Bodybuilder and Actor Varinder Singh Ghuman का हुआ निधन

    जालंधर (ens): पंजाब के मशहूर बॉडीबिल्डर और एक्टर वरिंदर सिंह घुम्मन का निधन हो गया है। घुम्मन की मौत से बॉडी बिल्डिंग जगत और भारत जगत में शोक की लहर फैल गई है।

    अभी कुछ समय पहले ही घुम्मन ने पॉलिटिक्स में प्रवेश करने का फैसला लिया था। एक तरफ पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में राजवीर की मौत से हुआ घाटा अभी पूरा नहीं हुआ था कि उनके अंतिम संस्कार वाले दिन ही पंजाब ने एक और खिलाड़ी को खो दिया है। वरिंदर सिंह घुम्मन जालंधर के रहने वाले थे। उन्होंने पूरी दुनिया में अपने हुनर का लोहा बनवाया था। घुम्मन का नाम बॉडीबिल्डिंग की दुनिया में बड़ी इज्जत से लिया जाता था। वह पहले बॉडीबिल्डर थे जो भारत को इंटरनेशनल लेवल पर रिप्रेजेंट करते थे। घुम्मन की मौत का कारण अभी सामने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार वह शोल्डर की इंजरी से परेशान थे।
  • Haryana News: क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़े चेन लुटने वाले 2 आरोपी, देखें वीडियो

    Haryana News: क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़े चेन लुटने वाले 2 आरोपी, देखें वीडियो

    पंचकूला: क्राइम ब्रांच की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में हुई है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 20 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-8 पंचकूला में सैर कर रही एक महिला की दो बाइक सवार युवकों ने सोने की चेन छील ली है और फरार हो गए हैं।

    इस बारे में थाना सेक्टर-7 पंचकूला में मामला दर्ज कर लिया गया था। घटना के बाद महिला ने 23 सितंबर को पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दी। इसके आधार पर क्राइम ब्रांच 19 के इंचार्ज मुकेश सैनी और जांच अधिकारी सुनील की अगुवाई में टीम ने जांच शुरु कर दी। टीम ने सीसीटीवी और गुप्त सूचना के आधार पर 8 अक्टूबर को सेक्टर-14 पंचकूला से दो आरोपियों को काबू किया।

    इन आरोपियों की पहचान अमित रावल पुत्र बिरेन्द्र रावल निवासी सेक्टर-28 पंचकूला हाल निवासी ढकौली पंजाब उम्र 28 साल और देवेन्द्र सिंह उर्फ बब्लू पुत्र स्व लालता प्रसाद सिंह निवासी गांव जमालपुर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश हाल निवासी रविन्द्र एन्क्लेव बलटाना जिला मोहाली पंजाब के तौर पर हुई है। एसीपी क्राइम ने बताया कि जब हमारी टीम के द्वारा पूछताछ की गई तो आरोपियों ने सेक्टर-6, सेक्टर-8 और सेक्टर-11 में तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।

    जांच में यह भी खुलासा हुआ कि दोनों आरोपी जाली नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम देते थे और अपनी पहचान छिपाने के लिए बार-बार नंबर प्लेट बदलते रहते थे। पुलिस की ओर से नकली नंबर प्लेट और वारदात में इस्तेमाल होने वाली बाइक भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश करके 2 दिन का रिमांड लिया गया है।

    रिमांड के दौरान पुलिस इनसे अन्य वारदातों के बारे में पता लगाएगी। वहीं चोरी की गई सोने की चेन को दोनों ने आपस में बांट लिया था। डीसीपी क्राइम मनप्रीत सिंह सूदन ने क्राइम ब्रांच-19 इंचार्ज मुकेश सैनी सहित पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्रवाई पंचकूला पुलिस की सतकर्ता और जनता के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहर है। सीसीटीवी फुटेज और त्वरित कार्रवाई के अंतर्गत दो शातिर अपराधियों को काबू में करना पुलिस की टीम, भावना और प्रोफेशनलिज्म को दर्शाता है।