Blog

  • Punjab News: Police Station के पास नहर से मिली नौजवान की लाश, देखें वीडियो

    Punjab News: Police Station के पास नहर से मिली नौजवान की लाश, देखें वीडियो

    अमृतसरः सुल्तानविंड पुलिस स्टेशन के सामने नहर से एक नौजवान की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार उक्त नौजवान 30 अक्तूबर से लापता था।

    पारिवारिक मेंबरों का कहना है कि उनका बेटा सुखमन सिंह जो घर से लापता था। 30 अक्तूबर को इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी गई थी। वहीं उन्होंने मामले में पुलिस पर ढीली कार्रवाई के आरोप लगाए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि उनकों नहर के पास से एक लाश मिली। मौके पर जाकर लाश को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: बहन से मिलने आए युवक की सड़क हादसे में मौत

    Jalandhar News: बहन से मिलने आए युवक की सड़क हादसे में मौत

    जालंधर, ENS: किशनपुरा पूरा से सतोखपुरा रोड पर स्थित स्वीट शॉप के पास सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बाइक पर सवार होकर जा रहा था कि ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसका सिर टायर के नीचे आ गया और हादसे में उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नकोदर के रहने वाले रवि के रूप में बताई जा रही है और वह सतोखपुरा में अपनी बहन के घर आया हुआ था।

    वह सुबह करीब 7 बजे बहन के घर वापस घर लौट रहा था कि हादसा हो गया। थाना प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है और वह पीड़ित परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।

  • Punjab News: होलसेल Cosmetic के Showroom में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: होलसेल Cosmetic के Showroom में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः दीवाली की रात अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाएं सामने आई है। वहीं जगराओं में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ईशर हलवाई चौक से गुरुद्वारा श्री गुरुराम दास को जाने वाले रास्ते के बीच पड़ते होलसेल कॉस्मेटिक के शोरुम में आग लग गई। आग लगने का कारण दीवाली पर चल रहे पटाखे बताए जा रहे हैं। पटाखों से निकली चिंगारी ने शोरुम को आग का गोला बना दिया।

    खुराना एंटरप्राइज नाम की दुकान के दो मालिक है जिनके नाम प्रिंस व टिंकू है। दोनों ही दीवाली के चलते दुकान से घर चले गए। परंतु कुछ ही देर में दुकान की ऊपरी मंजिल पर रखे सामान में लोगों ने आग की लपटे निकलती देख पास ही स्थित दुकान मालिक को सूचना दी। फायर ब्रिगेड विभाग को सूचित तो किया गया, परंतु तंग गलियां के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी दुकान तक नही पहुंच पाई।

    फायर ब्रिगेड कर्मियों को दुकान तक पानी पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। जिसके चलते गाड़ी को श्री गुरुद्वारा आत्मा सिंह के पास ही खड़ी करके वहां से करीब 700-800 मीटर पानी की पाईप डालनी पड़ी। काफी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकान के अंदर परफ्यूम व अन्य सामान पड़ा होने के चलते ही आग काफी फैल रही थी। जिसके चलते आस पास के लोग भी शोरुम मालिक की मदद में लगे थे।

     

  • Punjab News: Students की मौज, 3 दिन स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

    Punjab News: Students की मौज, 3 दिन स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

    मोहालीः नवंबर माह शुरू होते ही एक बार फिर से स्कूली बच्चों की मौज लग गई है। दरअसल, दिवाली के त्योहार के बाद अब नवंबर माह में बच्चों की स्कूल में 3 छुट्टियां आ गई है। इस दौरान 3 दिन स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। पंजाब सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों की सूची के मुताबिक, 15 नवंबर को पहले पातशाह श्री गुरु नानक देव जी का गुरुपर्व है, जिस दिन छुट्टी रहेगी।

    इसके बाद 16 नवंबर शनिवार को शहीद सरदार करतार सिंह सराभा का शहीदी दिवस है, जिसके चलते पंजाब सरकार ने छुट्टी घोषित की है। इसके बाद 17 नवंबर को रविवार है, इस दिन ही छुट्टी है। इसलिए 15, 16 और 17 नवंबर को लगातार 3 छुट्टियां आ रही हैं, जिसके चलते स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।

     

  • Punjab News: सरेआम दो पक्षों में चली गोलियां, एक की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम दो पक्षों में चली गोलियां, एक की मौत, 3 घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में गोलियां चलने के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं दीवाली की रात जहां लोग घरों में पटाखे चला रहे थे, वहीं दो पक्षों में खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। दरअसल, थाना राजासांसी के गांव कोटला डूम में दिवाली की रात पटाखे चलाने की बात पर दो पक्षों में खूनी झड़प हुई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष पर गोलियां चलाई गई।


    इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान 42 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र काला सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना में घायलों की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र गुरमेज सिंह, गुरमेज सिंह और मंगल राम के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए मृतक कश्मीर सिंह के बड़े भाई बलदेव सिंह ने बताया कि उनके गांव में रहने वाला प्रवासी मजदूर मंगत राम जो कि सरपंची चुनाव हार चुके गुरबाज सिंह के पास रहता था।

    वह गली में पटाखे चला रहा था। जिसे गांव के गांव के व्यक्ति लवली पटाखे चलाने से रोका। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के साथी घटना स्थल पर इकट्ठे हो गए। जिसके बाद पहले तो दोनों पक्षों में जमकर पत्थर चलें। बलदेव सिंह ने बताया कि इस मौके पर वह और उसका भाई कश्मीर सिंह दोनों पक्षों को समझाने गए और उन्होंने दोनों पक्षों को शांत करवाया। उन्होंने बताया कि सरपंच निशान सिंह के नेतृत्व में आए 10 से 12 हथियारबंद लोग साहिब सिंह पुत्र जागीर सिंह के घर की छत पर चढ़ गये और गोलियां चलानी शुरू कर दी।

    इस घटना में कश्मीर सिंह की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। बलदेव सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि हत्या वोटों की रंजिश के कारण हुई है। क्योंकि वह गुरबाज सिंह के गुट के साथ थे, जो पंचायत चुनाव के दौरान हार गए थे और हमने सरपंच निशान सिंह को वोट नहीं दिया था। जिसके चलते उनके द्वारा यह फायरिंग की गई। पुलिस ने पीड़ितों के बयानों के आधार पर मौजूदा सरपंच निशान सिंह कोटला समेत 12 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पटाखे की चिंगारी से लगी कूड़े में आग, लपटें दूर-दूर तक फैली, देखें वीडियो

    पटाखे की चिंगारी से लगी कूड़े में आग, लपटें दूर-दूर तक फैली, देखें वीडियो

    पंचकूलाः दिवाली का त्योहार जहां शहर वासियों ने धूमधाम से मनाया। वहीं दिवाली वाले दिन कई जगह आग की घटनाएं सामने भी आई है। पंचकूला के सेक्टर-45 बुड़ैल के कूड़ेदान में आग की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि पटाखे की चिंगारी लगने से यह आग लगी है। धीरे-धीरे आग की ने भयानक रूप ले लिया, जिसके बाद आग की लपटें दूर-दूरे से दिखाई दे रही थी।

    जिसके बाद तुरंत आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने कोशिश की, लेकिन आग काफी भयानक होने के चलते बुझाने में काफी मशक्कत गा सामना करना पड़ा। वहीं चंडीगढ़ एयरपोर्ट लाइट रायपुर खुर्द में एक लकड़ के आरे में आग की घटना सामने आई है। पटाखे की चिंगारी की वजह से आग लगी बताई जा रही है।

  • क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा? जानिए महत्व और मान्यताएं

    क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा? जानिए महत्व और मान्यताएं

    नई दिल्ली: त्योहारों के सीज़न के चलते इस बार 29 अक्तूबर को धनतेरस मनाया गया और दीपावली 31 अक्तूबर और 1 नवंबर को मनाई जा रही है। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा का त्योहार आता है। गोवर्धन पूजा का त्योहार प्रकृति और मानवता के बीच संबंध को बताता है। यह त्योहार दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहा जाता है। गोवर्धन पूजा का महत्व ओर कथाएं अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग है। उत्तर भारत में खासकर मथुरा वृंदावन में ये दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से जुड़ा है तो वहीं पश्चिमी भारत के राज्य गुजरात में ये गुजराती नववर्ष की शुरुआत का दिन माना जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन मंदिरों में अन्नकूट उत्सव का भी आयोजन किया जाता है। अन्नकूट शब्द का अर्थ होता है कि अन्न के मिश्रण जिसे भगवान श्री कृष्ण को भोग के रूप में चढ़ाया जाता है।

    कब होती है गोवर्धन पूजा

    हिंदू तिथि के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को यह त्योहार मनाया जाता है। आमतौर पर दिवाली के अगले दिन यह त्योहार मनाया जाता है, जिसे स्थानीय भाषा में परेवा भी कहते हैं।

    क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा

    मान्यता के मुताबिक एक बार देवराज इंद्र ने अहंकार में आकर गोकुल में अत्यधिक वर्षा की थी, इस मूसलाधार बारिश से गोकुल वासी परेशान हो गए। तब गोकुल वासीयों के लिए श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपने हाथ की छोटी उंगली पर उठा सभी गोकुल वासीयो को बारिश से बचाया था। इस तरह श्रीकृष्ण ने बाल लीलाओं के जरिए प्रकृति का हमारे जीवन के लिए महत्व को समझाया।

    गोवर्धन पूजा का क्या है महत्व

    हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा एक विशेष महत्व रखती है। इस दिन प्राकृतिक संसाधन जैसे की पहाड़, गाय के साथ ही भगवान श्री कृष्ण की पूजा होती है। माना जाता है कि ऐसा करने से हमारी आने वाली पीढ़ी प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझेगी और प्रकृति से जुड़ा हुआ महसूस करेगी। इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा और परिक्रमा का भी बहुत महत्व है।
  • 8 साल के बच्चे का ईंट मारकर कत्ल, 100 CCTV फुटेज की मदद से आरोपी काबू

    8 साल के बच्चे का ईंट मारकर कत्ल, 100 CCTV फुटेज की मदद से आरोपी काबू

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली की पुलिस ने अबू फजल एन्क्लेव इलाके के रहने वाले 8 साल के बच्चे के साथ यौन उत्पीड़न की कोशिश के दौरान उसकी ईंट मारकर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित बच्चे का शव दीपावली के दिन खून से लथपथ हालात में शाहीन बाग की एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला था। शव के पास वो ईंट भी थी जिस पर खून लगा था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पुलिस ने सबसे पहले बच्चे की पहचान की कोशिश शुरू की और कुछ घंटे की मेहनत के बाद पुलिस को पता लगा कि बच्चा अबू फजल एन्क्लेव का रहने वाला था।

    इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बच्चे के घर से लेकर निर्माणाधीन बिल्डिंग तक के सभी रास्तों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इस दौरान वीडियो में एक कमरे में पीड़ित बच्चे के साथ एक युवक नजर आया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान की और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम फिदा हुसैन है। फिदा जामिया इलाके का रहने वाला है। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर की रात करीब 10.58 बजे पीएस शाहीन बाग को पीसीआर कॉल मिली कि शाहीन बाग के ई ब्लॉक स्थित एक निर्माणाधीन साइट पर 7-8 साल के बच्चे का शव पड़ा है।

    इसके बाद इंस्पेक्टर रविंदर सिंह और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचने पर पाया कि निर्माणाधीन बिल्डिंग की पहली मंजिल पर 7-8 साल के बच्चे का शव पड़ा था और उसके सिर से खून बह रहा था। इसके बाद क्राइम टीम एसईडी को मौके पर बुलाया गया और क्राइम टीम द्वारा एसओसी का निरीक्षण किया गया और जब्त किए गए साक्ष्यों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। वर्तमान मामला पीसीआर कॉल जीडी एंट्री के आधार पर दर्ज किया गया था। मामले की जांच इंस्पेक्टर रविंदर सिंह इंस्पेक्टर/इन्वेस्ट को सौंपी गई।

    पुलिस टीम ने करीब 80-100 सीसीटीवी कैमरों का विश्लेषण किया और पता चला कि एक संदिग्ध व्यक्ति एक लड़के के साथ ई ब्लॉक स्थित निर्माणाधीन साइट में घुसा था। लड़के की पहचान करने के प्रयास किए गए और व्यापक खोज के दौरान अबू फजल एन्क्लेव में एक लड़का लापता पाया गया। मृतक लड़के के माता-पिता ने उसकी पहचान एएसएनआर निवासी अबुल फजल एन्क्लेव के रूप में की।

    सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया और आरोपी व्यक्ति की पहचान फिदा हुसैन निवासी अबुल फजल एन्क्लेव, जामिया नगर के रूप में हुई। आरोपी से लंबी पूछताछ की गई और पूछताछ के दौरान उसने हत्या का कारण यौन उत्पीड़न बताया। आरोपी ने कहा कि जब लड़के ने विरोध किया, तो उसने लड़के पर ईट से हमला किया और लड़के को बेहोश कर दिया। वर्तमान मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में POCSO अधिनियम की संबंधित धाराएं जोड़ी जा रही है।

  • Punjab News: दो पक्षों में मारपीट, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: दो पक्षों में मारपीट, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः गांव चौधरीवाल में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार एक पक्ष ने आरोप लगाए कि अज्ञात व्यक्तियों की ओर हथियारों के बल उन्हें पहले धमकाया गया जिसके बाद मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि गांव में पंचायती चुनाव हुआ था। जिसमें एक पक्ष को हार मिली थी, जो अपनी पत्नी के साथ गुरुद्वार साहिब से माथा टेकर वापस आ रहे थे। दूसरी तरफ पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने वाले मेंबरों की ओर से अपने साथियों के साथ उन्हें रास्ते में रोककर धमकाया गया। कुछ देर बाद उनके घर जाकर मारपीट की। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

  • Today Bank Holiday: आज बैंकों का संचालन खुला या बंद? जानिए पूरी जानकारी!

    Today Bank Holiday: आज बैंकों का संचालन खुला या बंद? जानिए पूरी जानकारी!

    नई दिल्ली: क्या आज बैंक खुले हैं या बंद? भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नवंबर 2024 के लिए बैंक अवकाश कार्यक्रम की घोषणा की है, जिसमें कुल 13 दिन शामिल हैं जब बैंक बंद रहेंगे। इस महीने में देश भर में कई तरह की छुट्टियाँ हैं, जिससे कर्मचारी और ग्राहक दोनों ही अपनी योजनाएँ उसी के अनुसार व्यवस्थित कर सकते हैं। प्रत्येक राज्य क्षेत्रीय त्योहारों के साथ संरेखित होने वाली विशिष्ट छुट्टियों को मान्यता देता है। नीचे नवंबर 2024 के लिए बैंक अवकाशों का विस्तृत विवरण दिया गया है, जिसमें तिथियों और उन राज्यों का विवरण दिया गया है जहाँ वे मनाए जाएँगे। इस कार्यक्रम में सभी रविवार और महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी शामिल किया गया है।

    नवंबर 2024 के लिए बैंक छुट्टियों की सूची

    1. नवंबर 1 (शुक्रवार):
    • अगर्तला, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, त्रिपुरा, कर्नाटक, उत्तराखंड, जम्मू & कश्मीर, महाराष्ट्र, मेघालय, सिक्किम, और मणिपुर में दीपावली, कुट और कन्नड़ राज्योत्सव के उपलक्ष्य में बैंक बंद रहे।
    1. नवंबर 2 (शनिवार):
    • गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान, सिक्किम, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में दीवाली, लक्ष्मी पूजा और गोवर्धन पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    1. नवंबर 3 (रविवार):
    • रविवार के कारण सभी बैंकों में छुट्टी होगी।
    1. नवंबर 4 से 6:
    • इस अवधि में सभी बैंकों का संचालन सामान्य रहेगा।
    1. नवंबर 7 (गुरुवार):
    • बंगाल, बिहार और झारखंड जैसे कुछ राज्यों में छठ पूजा के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    1. नवंबर 8 (शुक्रवार):
    • बिहार, झारखंड और मेघालय में छठ पूजा और वांगाला उत्सव के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    1. नवंबर 9 (शनिवार):
    • महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।
    1. नवंबर 10 (रविवार):
    • रविवार के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।
    1. नवंबर 11:
    • सभी बैंकों का सामान्य संचालन होगा।
    1. नवंबर 12:
    • उत्तराखंड में ईगास-बगवाल के कारण बैंक बंद रहेंगे।
    1. नवंबर 15 (शुक्रवार):
    • गुरु नानक जयंती, कार्तिका पूर्णिमा, और रहस पूर्णिमा के उपलक्ष्य में कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
    1. नवंबर 16:
    • इस दिन सभी बैंक खुले रहेंगे।
    1. नवंबर 17 (रविवार):
    • सभी बैंक रविवार के कारण बंद रहेंगे।
    1. नवंबर 18 (सोमवार):
    • कर्नाटक में कन्नकदास जयंती के उपलक्ष्य में सभी बैंक बंद रहेंगे।
    1. नवंबर 23 (शनिवार):
    • मेघालय में सेनग कुत्सनेम के लिए बैंक बंद रहेंगे।
    1. नवंबर 24 (रविवार):
    • रविवार के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।
    1. नवंबर 25 से 30:
    • इस अवधि में सभी बैंकों का संचालन सामान्य रहेगा।

    ध्यान देने योग्य बातें

    • सप्ताहांत की छुट्टियाँ: सभी रविवार और दूसरे तथा चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं।
    • राज्य विशेष छुट्टियाँ: हर राज्य में अलग-अलग छुट्टियाँ होती हैं, इसलिए हमेशा स्थानीय जानकारी की पुष्टि करें।
    • योजना बनाना: यदि आपको किसी विशेष काम के लिए बैंक जाना है, तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर अपनी योजना बनाना समझदारी होगी।
    नवंबर 2024 में बैंकों की छुट्टियों की यह जानकारी न केवल ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि बैंकिंग कर्मचारियों के लिए भी। छुट्टियों के दौरान बैंकों के बंद रहने की योजना बनाने से ग्राहक अपनी वित्तीय आवश्यकताओं को समय पर पूरा कर सकेंगे। यदि आप किसी विशेष दिन की छुट्टी के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं, तो अपने नजदीकी बैंक की वेबसाइट पर जा सकते हैं या सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।