Blog

  • सुबह-सुबह पंजाब में चली गोलियां, NRI की हत्या….

    सुबह-सुबह पंजाब में चली गोलियां, NRI की हत्या….

    अमृतसर: अमृतसर में रविवार सुबह करीब सवा 3 बजे दो अज्ञात युवकों ने एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरिंदर सिंह पुत्र हरभजन सिंह निवासी घनूपुर काले के रूप में बताई जा रही है। आपको बता दें कि मृतक अभी कुछ दिनों पहले ही दुबई से अमृतसर वापस लौटा था। गौरतलब है कि गत दिवस शनिवार को सुल्तानविंड रोड पर एक कांग्रेसी पार्षद के बेटे ने भी पुलिस की मौजूदगी में गोलियां चलाई थीं। 

    प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिंदर सिंह सुबह अपनी पत्नी सतनाम कौर व अपनी दो लड़कियों (5 वर्षीय व दूसरी 8 महीने) के साथ एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर जवार से माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान जब वह हरकिशन नगर मोड़ से स्थानीय रोड़ पर पहुंचे तो उसी समय एक मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें घेर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक ने पहले उन दोनों युवकों का डटकर सामना किया। इस दौरान आरोपियों ने हरिंदर की पहले मारपीट की और उसके बाद उस पर 2 गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली हरिंदर के सिर पर लगी। 

  • आज का राशिफल, 12 जून 2022

    आज का राशिफल, 12 जून 2022

    मेष राशिफल। आज आप मानसिक रूप से कुछ परेशान रहेंगे। कारोबार में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घर से बाहर जाते समय आपको बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य आपके लिए परेशानी बन सकते हैं,जिनको आपको पूरा अवश्य करना होगा। यदि घर परिवार में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो,तो भी आपको उसमें क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी,तो वह भी समाप्त होगी।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपका कोई जमीन जायदाद से जुड़ा मामला सुलझेगा। भाइयों के बीच कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, जिसमें आपको वाणी की मधुरता बनाए रखना बेहतर रहेगा। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है जिससे उनका मन भी प्रसन्न रहेगा। खर्चों में वृद्धि अधिक होगी। आपका अपना कोई परिचित आपको समय पर मदद ना करने के कारण आप उससे परेशान रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और किसी सरकारी योजना का भी आपको लाभ मिलेगा।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में यदि कोई रुकावटें आ रही थीं,तो वह समाप्त होगी। मित्रों का आपको आर्थिक सहयोग मिलेगा। कारोबार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, लेकिन आपको अपने खान-पान की ओर विशेष ध्यान देना होगा व अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखें,नहीं तो कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। राजनीति की दिशा में जो लोग प्रयास कर रहे हैं,उन्हें कुछ जनसभा करने का मौका मिलेगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहेगा। सायंकाल के समय आपको संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। धार्मिक कार्य में आपका खूब मन लगेगा। दान पुण्य के कार्यों में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आय के आपको कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। माता-पिता का आपको आर्थिक सहयोग मिलेगा,जिससे आपकी काफी सारी समस्याएं भी हल होंगी। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

    सिंह राशिफल। आज का दिन कार्यक्षेत्र में आपके लिए कुछ मुश्किलें लेकर आएगा,क्योंकि आपकी अपने किसी अधिकारी से झड़प आपको भारी पड़ सकती है। कारोबार कर रहे लोगों के मन में कुछ नए विचार आएंगे,जिन्हें उन्हें तुरंत आगे बढ़ाना होगा तभी उनसे लाभ कमा पाएंगे। आपके सामने यदि कोई प्रस्ताव रखे,तो आपको उनसे सावधान रहना होगा। आपको अपनी निजी बातें किसी से भी शेयर नहीं करनी है,नहीं तो वह आपसे विश्वासघात कर सकता है। आप मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी व आपके द्वारा दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। जो लोग सट्टेबाजी या लॉटरी में धन का निवेश करते हैं,उनके लिए दिन उत्तम रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है,लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल नहीं बरतनी है। यदि कोई समस्या हो,तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। परिवार में आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों के आज स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कोई भी कार्य शुरू करने से पहले काफी सोच विचार कर लें। जीवनसाथी से कोई मतभेद हो,तो उसमें आपको उनकी गलत बात को स्वीकार नहीं करना है,नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपनी आंख और कान दोनों खुले रखकर कार्य करना होगा। यदि कोई गलती हुई,तो उन्हें अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज आपका धार्मिक कार्य को करने में खूब मन लगेगा। समाज में आपका मान सम्मान और बढ़ेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी और आपको जन सभाएं भी करने का मौका मिलेगा। कारोबार कर रहे लोगों को सामान्य लाभ होगा,लेकिन वह अपने दैनिक खर्चो को आसानी से कर पाएंगे। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है,जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। संतान की ओर से आपको कोई प्रसन्नता दायक सूचना सुनने को मिल सकती हैं।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र में अत्यधिक मेहनत के बाद ही सफलता मिलती दिख रही है,लेकिन मित्रों के साथ आपका कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि आपने धन उधार दिया तो वह आपके आपसे रिश्तो में दरार पैदा करा सकता है। नवविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप अपनी कुछ मानसिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे,जिसके कारण आपका स्वभाव चिड़चिड़ा रहेगा।

    मकर राशिफल। परिवार में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। आय के विभिन्न स्त्रोत प्राप्त होंगे जिनसे आप धन कमाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। यदि व्यापार संबंधी किसी की यात्रा पर जाएंगे,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। प्रेम जीवनजी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को प्रपोज नहीं किया है,तो वह कर सकते हैं। कोई भी निर्णय आज आपको बहुत ही सोच विचार कर लेना होगा। जो लोग नौकरी में कार्यरत है,उन्हे किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आए,तो भी उन्हे अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके परिवार का माहौल उत्साह जैसा रहेगा,क्योंकि परिवार के किसी सदस्य द्वारा किसी ऐसे कार्य को किया जाएगा,जिससे आपका व आपके कुल का नाम रोशन होगा। कारोबार में सोच समझकर ही निवेश करें तो बेहतर रहेगा। आपको किसी भी स्थिति में वाणी की मधुरता को नहीं खोना है,नहीं तो आपके रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया हुआ था,तो वह आपको वापस मिल सकता है। घर से निकलते समय आप यदि वरिष्ठ सदस्यों का आशीर्वाद लेकर जाएंगे,तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती दिलाने वाला रहेगा,क्योंकि आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ डिनर डेट पर भी जा सकते हैं,जो लोग किसी नए कारोबार को शुरू करना चाहते हैं,तो उनके लिए आज दिन शुभ रहेगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में भी सभी सदस्य मिलजुल कर आपस में रहेंगे,जिनसे आपको प्रसन्नता होगी,लेकिन आपको वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी,नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है।

  • CT Institute फिर सुर्खियों में…

    CT Institute फिर सुर्खियों में…

    हिंदू छात्रा के साथ आधी रात कश्मीरी छात्रों ने किया अभद्र व्यवहार

    जालंधर (वरूण)। पंजाब के जालंधर से शाहपुर में स्थित CT इंस्टीट्यूट से जुड़ी एक बड़ी खबर है। मामला भाजपा से हाल ही में निष्कासित नुपुर शर्मा द्वारा मुस्लिम आस्था के प्रति की गई टिपण्णी से जुड़ा है। समूचे देश खासकर दिल्ली में जल रही इस धार्मिक ललाट की आंच जालंधर तक पहुंच गई है। इसी संबंध में शुक्रवार देर रात CT इंस्टीट्यूट में जमकर हंगामा होने की खबर है। हंगामा उस समय हुआ बताया जाता है जब इंस्टीट्यूट में पढ़ रही एक लड़की के साथ कश्मीरी मुस्लिम लड़कों ने घेरकर अभद्रता की। आरोप है कि उक्त जम्मू निवासी लड़की ने नूपुर शर्मा के हक में सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट की थी। इसके बाद CT कैंपस में कश्मीर के मुस्लिम छात्रों ने आधी रात से लेकर सुबह लगभग 5 बजे तक जमकर हंगामा किया। इसी बीच देर रात हंगामे के बाद पुलिस और CT इंस्टीट्यूट की मैनेजमेंट ने कथित तौर पर लड़की से जब्री माफ़ी मंगवाई। मामले को दबाने के उद्देश्य से लड़की को आनन फानन में उसके घर जम्मू भेजने को विवश कर दिया गया। इस मामले में CT इंस्टीट्यूट के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि पुलिस के कहने पर लड़की को उसके घर जम्मू भेज दिया गया है।

    बता दें कि सितंबर 14, 2018 में जालंधर के मकसूदा थाने में हुए बंम विस्फोट के आरोपी आतंकी भी CT इंस्टीट्यूट में पकड़े गए थे। जोकि CT institute में पढ़ाई कर रहे थे। यह रेड 10 अक्टूबर 2018 को हुए थी। जिस दौरान कश्मीरी आतंकी संगठन AGH से जुड़े 3 आतंकी स्टूडेंट्स को CT institute से आधी रात को काबू किया गया था।

    उधर, इंस्टीट्यूट के हिन्दू छात्रों ने आरोप लगाया है कि सीटी ग्रुप की मैनेजमेंट ने कश्मीर के मुस्लिम छात्रों का साथ देकर जम्मू के हिन्दू छात्रा से जबरन माफी मंगवाई है।

  • ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਬਾਵਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਧਰਮ ਦੀ ਆੜ ਵਿੱਚ ਖੇਡ ਰਹੇ ਹਨ ਗੰਦੀ ਸਿਆਸਤ: ਗੁਰਪਾਲ ਇੰਡੀਅਨ

    ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਬਾਵਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਨੇਤਾ ਧਰਮ ਦੀ ਆੜ ਵਿੱਚ ਖੇਡ ਰਹੇ ਹਨ ਗੰਦੀ ਸਿਆਸਤ: ਗੁਰਪਾਲ ਇੰਡੀਅਨ

    ਕਪੂਰਥਲਾ/ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ: ਆਪ ਦੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਇੰਡੀਅਨ ਨੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਬਾਵਿਆਂ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਬਿਆਨ ਦਿੱਤਾ ਕਿ ਉਹ ਕਿਸੇ ਵੀ ਧਾਰਮਿਕ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਦਖ਼ਲ ਅੰਦਾਜ਼ੀ ਨਹੀਂ ਦਿੰਦੇ ਹਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ  ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਹੋਰ ਧਾਰਮਿਕ ਸਥਾਨਾਂ ਵਿਚ ਹਰ ਇਕ ਧਰਮ ਦੇ ਲੋਕ ਸ਼ਰਧਾ ਪੂਰਵਕ ਜਾ ਸਕਦੇ ਹਨ ਜੋ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਧਰਮ ਵੱਲੋਂ ਨਹੀਂ ਰੋਕਿਆ ਜਾਂਦਾ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਬਾਵਿਆਂ ਦੇ ਸਵਾਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਹਾਰਾਜਾ ਕਪੂਰਥਲਾ ਨੇ ਆਪਣੀ ਰਿਆਸਤ ਹੁੰਦੇ ਹੋਏ ਬਾਵਿਆਂ ਅੰਸ ਬੰਸ ਨੂੰ ਇਹ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀ ਜਗ੍ਹਾ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਅਤੇ ਬਾਵਾ ਬਰਾਦਰੀ ਨੇ ਹੀ ਇਸ ਗੁਰੂ ਘਰ ਦੀਆਂ ਇਮਾਰਤਾਂ ਬਣਵਾਈਆਂ ਹਨ ਉਸ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਹੀ ਇਸ ਦਾ ਨਾਮ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਬਾਵਿਆਂ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਿਤਾ ਜੀ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਕਰੀਬ 35 ਸਾਲ ਤੋਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ ਬਾਵਿਆਂ ਦੀ ਨਿਸ਼ਕਾਮ ਸੇਵਾ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ.

    ਇੰਡੀਅਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੜੀ ਸ਼ਰਮ ਦੀ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਕੁਝ ਕੁ ਰਾਜਨੀਤਕ ਲੋਕ ਜੋ ਕਾਂਗਰਸ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧ ਰੱਖਦੇ ਹਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪਾਰਟੀ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਖਤਮ ਹੋਣ ਦੇ ਕਿਨਾਰੇ ਤੇ ਹੈ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਚੜ੍ਹਤ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਉਹ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਇੰਡੀਅਨ ਦਾ ਨਾਮ ਇਸ ਧਾਰਮਿਕ ਮੁੱਦੇ ਵਿਚ ਲੈ ਕੇ ਸਿਆਸੀ ਰੋਟੀਆਂ ਸੇਕ ਰਹੇ ਹਨ ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਜੋ ਕਾਂਗਰਸੀ ਅਤੇ ਅਕਾਲੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮਾਰਚ ਕੱਢਿਆ ਗਿਆ ਉਹ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿੰਦਾ ਜਾਗਦਾ ਸਬੂਤ ਹਨ ਸਿਆਸੀ ਲੋਕ ਧਰਮ ਦੀ ਆੜ ਵਿੱਚ ਸਿਆਸਤ ਖੇਡ ਰਹੇ ਹਨ, ਇਹ ਸਭ ਧਰਮ ਦੀ ਆੜ ਵਿੱਚ ਸਿਆਸੀ ਲੋਕ ਹਨ ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਅਕਾਲੀਆਂ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸੀਆਂ ਨੇ ਬੀਤੇ ਸਮੇਂ ਐਮ.ਸੀ. ਅਤੇ ਐਮ.ਐਲ.ਏ. ਦੀਆਂ ਇਲੈਕਸ਼ਨਾਂ ਵੀ ਲੜੀਆਂ ਹਨ, ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਗੁਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਇੰਡੀਅਨ ਨੇ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹੀ ਅਕਾਲੀ ਅਤੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਨੇਤਾ ਸਿੱਧੂ ਮੂਸੇਵਾਲਾ ਕਤਲ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਉਹਨੂੰ ਗੈਂਗਸਟਰ ਅਤੇ ਗੁੰਡਾ ਬਦਮਾਸ਼ ਆਖਦੇ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਕਤਲ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਿਆਸੀ ਰੋਟੀਆਂ ਸੇਕਣ ਲਈ ਉਸ ਨੂੰ ਚੰਗਾ ਦੱਸ ਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਭੰਡਦੇ ਰਹੇ। ਵਿਧਾਨਸਭਾ 2022 ਦੀ ਵੱਡੀ ਜਿੱਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਹ ਪੁਰਾਣੀਆਂ ਰਵਾਇਤੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਬੁਖਲਾ ਗਈਆਂ ਹਨ ਜਿਸ ਦੇ ਸਿੱਟੇ ਵਜੋਂ ਇਹ ਧਾਰਮਿਕ ਮੁੱਦਿਆਂ ਨੂੰ ਉਛਾਲ ਕੇ ਉਸ ਨਾਲ ਸਿਆਸੀ ਰੋਟੀਆਂ ਸੇਕ ਰਹੇ ਹਨ।

  • जालंधरः 2 सट्टेबाज गिरफ्तार

    जालंधरः 2 सट्टेबाज गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। स्पेशल ऑपरेशन यूनिट की पुलिस ने लाटरी की आड़ में दड़े सट्टे का धंधा करने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिनेश कुमार उर्फ कालू पुत्र तिलक राज निवासी शहीद भगत सिंह कालोनी, दिनेश कुमार उर्फ संजू निवासी भगत सिंह कालोनी के तौर पर बताई गई है। एसीपी क्राइम निर्मल सिंह ने बताया कि एस.ओ. यू. के इंचार्ज इंद्रजीत सिंह की टीम ने संजू और कालू को आर.के ढाबे के नज़दीक से उस समय काबू किया जब वह ग्राहकों को सट्टेबाजी का धंधा करवाने के लिए अवाजे लगा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों से 17000 रुपए की नकदी और दड़े सट्टे की पर्चियां बरामद की है। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंबलिंग और लॉटरीएक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः शराब तस्कर नितिन चड्डा गिरफ्तार…

    जालंधरः शराब तस्कर नितिन चड्डा गिरफ्तार…

    जालंधर (वरुण)। थाना 2 की पुलिस ने अवैध शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नितिन चड्डा वासी चरणजीत पुरा के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी चरणजीत पुरा में अपने घर से ग्राहकों को शराब सप्लाई करने का कारोबार करता है। जिस पर कार्रवाई करते हुए एएसआई कुलदीप सिंह ने आरोपी को 12 बोतलों सही से काबू कर लिया पुलिस ने आरोपी के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर ली।

  • सेवानिवृत्त उपनिदेशक गुरमीत सिंह बेदी की माता के निधन पर जताया शोक

    सेवानिवृत्त उपनिदेशक गुरमीत सिंह बेदी की माता के निधन पर जताया शोक

    ऊना/सुशील पंडित: सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सेवानिवृत्त उपनिदेशक गुरमीत सिंह बेदी की माता का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनकी माता पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रास्कोन, क्षेत्रीय कार्यालय धर्मशाला के उपनिदेशक रविन्द्र वर्मा और जिला लोक संपर्क अधिकारी ऊना अरुण पटियाल ने गुरमीत सिंह बेदी व उनके पारिवारिक सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिवार को इस दुख से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

  • पिपलू मेले पर चढ़ा पुरातन संस्कृति का रंग, टोलियां व टमक बनी मेले की शान

    पिपलू मेले पर चढ़ा पुरातन संस्कृति का रंग, टोलियां व टमक बनी मेले की शान

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश के तीन जिलों की सांस्कृतिक मिलन का प्रतीक यह मेला आज भी प्राचीन रंग में रंगा हुआ नजर आता है तथा लोगों की आस्था में वह जोश आज भी यथावथ बना हुआ है। प्रतिवर्ष ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी को आयोजित होने वाले इस मेले में ऊना, हमीरपुर तथा कांगड़ा जिलों के अतिरिक्त प्रदेश व प्रदेश के बाहर से हजारों श्रद्धालु भगवान नरसिंह के दर्शनों के लिए यहां पहुंचते हैं। मेले के दौरान जहां स्थानीय लोग अपनी नई फसल को भगवान नरसिंह के चरणों में चढ़ाते हैं, तो वहीं भगवान का आशीर्वाद भी प्राप्त कर धन्य होते हैं। मेले के दौरान सदियों से बजती आ रही टमक की धमक आज भी पिपलू मेला में वैसे ही है, जैसे सैंकडों वर्ष पूर्व रही है। लोग आज भी टमक की मधुर धुन में रंगे हुए नजर आते हैं।

    मेले के दौरान इलाके के विभिन्न स्थानों से आई अलग-अलग टोलियां वाद्ययंत्रों के साथ पीपल के पेड़ की परिक्रमा करती हैं। कई टोलियां मौजूद दौर में भी इस पुरातन परंपरा को संजो कर रख रही हैं। कोलका की टोली में शामिल राजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, ठाकुर मेहर चंद, ठाकुर जोगराज, सूंका राम तथा कुलवंत सिंह आदि ने कहा कि उनके पूर्वज इसी प्रकार से पिपलू में आते थे तथा वह इस पंरपरा को आज भी निभा रहे हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी को पुरानी पंरपराओं के बारे में पता चल सके।

    वहीं पारम्परिक वाद्य यंत्रों के साथ भजन गायन और नृत्य करते हुए बलासा राम के नेतृत्व में गांव छपरोह तथा भगवान दास के नेतृत्व में गांव हरोट की मंडलियों ने भजन गायन के साथ साथ डांस करते हुए आमजन को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। इन धार्मिक मंडलियों के मुखियाओं ने बताया कि वह पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी धार्मिक परंपरा को निभा रहे हैं।

    उल्लेखनीय है कि पिपलू मेले में आने वाली धार्मिक मंडलियां कई दशकों से दूर दराज क्षेत्रों से पैदल चलकर आती हैं तथा अतीत की मान्यताओं व परंपराओं के अनुसार नरसिंह मंदिर में आकर श्रद्धा से नतमस्तक होती हैं।

  • कुटलैहड़ में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने की घोषणा

    कुटलैहड़ में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र, उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने की घोषणा

    चताड़ा, कोटला कलां, डंगोली, अजनौली, लमलैहड़ी, मदनपुर, बल्ह खालसा में विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र

    पिपलू मेला के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक करनैल राणा ने जमाया रंग

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र के चताड़ा, कोटला कलां, डंगोली, अजनौली, लमलैहड़ी, मदनपुर, बल्ह खालसा में औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाएगा। यह घोषणा उद्योग, परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम ठाकुर ने जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान की। पिपलू मेला के दूसरे दिन बतौर मुख्यतिथि शामिल हुए उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने पिपलू में विश्राम गृह निर्माण के लिए 70 लाख रुपए की धनराशि उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कलोहा-शांतला-बंगाणा-भाखड़ा रूट पर ट्रायल के रूप वोल्वो बस भी चलाई जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद डॉ. सिंकदर कुमार ने की, जबकि ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर व एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री मेले में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बिक्रम सिंह ठाकुर ने सबसे पहले भगवान नरसिंह के मंदिर में माथा टेका तथा प्रदर्शनियों का अवलोकन किया।

    अपने संबोधन में बिक्रम ठाकुर ने पिपलू मेले की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्राचीन मेला है तथा दूर-दूर से लोग भगवान नर सिंह के मंदिर में मात्था टेकने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कंवर के नेतृत्व में कुटलैहड़ विस क्षेत्र ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं तथा कुटलैहड़ अच्छे स्थान पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि वीरेंद्र कंवर निरंतर अपने विस क्षेत्र के लोगों के विकास की चिंता करते हैं। 

    मेले के साथ जुड़ी है क्षेत्र के लोगों की आस्थाः कंवर
    वहीं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कोरोना के चलते दो वर्षों तक पिपलू मेले का आयोजन नहीं किया जा सका तथा अब भगवान नर सिंह के आशीर्वाद से हमें एक बार फिर यह मेला मनाने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि इस मेले के साथ उनकी बचपन की यादें जुड़ी हैं, जब वह परिवार के साथ मेले में आया करते थे। उन्होंने कहा कि मेले के साथ क्षेत्र के लोगों की आस्था जुड़ी है तथा परंपराओं का निर्वहन भी किया जा रहा है और लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी मिले, इसके लिए विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई गई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में कुटलैहड़ ने अभूतपूर्व विकास किया है। सड़कों, पानी पर सैंकड़ों करोड़ों खर्च किए गए हैं तथा इको टूरिज्म पर 20 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि बंगाणा में 3.50 करोड़ रुपए की लागत से डुमखर में बस अड्डे का निर्माण किया जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। 

    लोक गायक करनैल राणा ने जमाया रंग
    दूसरे दिन हिमाचल प्रदेश के लोक गायक करनैल राणा ने पिपलू मेले में खूब रंग जमाया। उन्होंने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गाने गाकर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी करनैल राणा के गानों पर नाच उठे। इसके अलावा गायक मोहित गर्ग, स्कूली बच्चों तथा अन्य कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। 

    इस अवसर पर जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, चरणजीत शर्मा, मास्टर रमेश शर्मा, राम सिंह, सतीश धीमान, पंचायत समिति बंगाणा के अध्यक्ष देवराज शर्मा, प्रधान मोहिंदर राणा, विपिन पाधा, विजय शर्मा, एमआर दड़ोच,  एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, अधिकारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • कांग्रेस को एक और बड़ा झटकाः पार्टी अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा….

    कांग्रेस को एक और बड़ा झटकाः पार्टी अध्यक्ष ने पद से दिया इस्तीफा….

    चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चावला ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। चावला ने शनिवार को पार्टी हाईकमान को इस्तीफा भेजा है। सुभाष चावला करीब सवा साल से पार्टी के अध्यक्ष थे। इससे पहले प्रदीप छाबड़ा को अध्यक्ष पद से हटाकर सुभाष चावला को प्रेसिडेंट पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। चावला ने खुद इस्तीफे देने की पुष्टि की है।  

    बता दें कि कांग्रेस में लगातार गुटबाजी बढ़ रही थी। इस वजह से कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे थे। दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला भाजपा में शामिल हुए हैं। पार्टी हाईकमान पिछले साल ही सुभाष चावला को प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। जिस समय प्रदीप छाबड़ा को अध्यक्ष पद से हटाकर चावला को प्रेसिडेंट बनाया गया था, उस समय छाबड़ा पार्टी हाईकमान से नाराज थे। इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

    पिछले साल दिसंबर में हुए नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी खराब रहा था। कांग्रेस 35 में से सिर्फ 8 सीट ही जीत पाई थी। वहीं अब इन 8 पार्षदों में से दो पार्षद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी के अच्छा प्रदर्शन न करने और गुटबाजी बढ़ने के लिए कई नेता पार्टी अध्यक्ष चावला को भी जिम्मेदार बता रहे थे।

    सुभाष चावला साल 1980 से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल के करीबी हैं। चावला को अध्यक्ष पद से हटाने के बाद अब नए अध्यक्ष को पार्टी हाईकमान द्वारा नियुक्त किया जाएगा। नए अध्यक्ष की दौड़ में एचएस लक्की का नाम सबसे आगे है। लक्की के अलावा पूर्व मेयर कमलेश, भूपेंद्र बरेड़ी, डीडी जिंदल, पवन शर्मा का नाम भी अध्यक्ष पद के दावेदार के तौर पर बताया जा रहा है। सुभाष चावला ने इस्तीफा देने से पहले पार्टी प्रभारी हरीश चौधरी से बात की है।