Blog

  • मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, 21 नए मंत्रियों को दिलाई गई शपथ

    मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, 21 नए मंत्रियों को दिलाई गई शपथ

    भुवनेश्वर: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने रविवार को अपने मंत्रिमंडल में 21 मंत्रियों को शामिल करके मंत्रालय में बड़ा बदलाव किया है। नए मंत्रिमंडल में 13 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं जबकि आठ नेताओं को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल ने राज्य सचिवालय के लोक सेवा भवन के कन्वेंशन हॉल में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    ओडिशा के राजनीतिक इतिहास में यह पहला मौका है जब मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के अलावा कहीं और आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने कैबिनेट के सभी मंत्रियों को अपना इस्तीफा सौंपने को कहा था ताकि मुख्यमंत्री के रूप में उनके पांचवें कार्यकाल के तीसरे वर्ष के दौरान एक नए मंत्रिमंडल का गठन किया जा सके।

    तदनुसार, सभी कैबिनेट के 20 मंत्रियों ने स्पीकर एस एन पात्र को अपना इस्तीफा सौंप दिया जिन्होंने खुद भी बाद में तबीयत खराब होने का हवाला देकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राजनीति के जानकारों ने कहा कि साल 2024 में राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करने के लिए मंत्रालय में बदलाव किया गया है।

    नए मंत्रालय में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ग्यारह मंत्रियों को हटा दिया, जबकि नौ मंत्रियों ने अपने पदों पर बरकरार रखा। इस बार, मुख्यमंत्री पटनायक ने एक और मंत्री को शामिल किया है, जिससे उनकी सरकार में मंत्रिपरिषद की संख्या मुख्यमंत्री सहित 22 हो गई है।
    उल्लेखनीय है कि रविवार को शपथ लेने वाले 21 मंत्रियों में से पांच महिलाएं थीं, जिनमें से दो पहले से ही पटनायक सरकार के मंत्रिमंडल में अपनी सेवा दे चुकी हैं।

    पटनायक के मंत्रालय में इस बार सात नए मंत्रियों को शामिल किया गया है, जिनमें से नौपाड़ा विधानसभा सीट से तीन बार के विधायक रह चुके राजेंद्र ढोलकिया को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। बाकी छह नए लोगों को स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया है।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फिर दी धमकी, फेसबुक पर किया पोस्ट…

    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: दविंदर बंबीहा ग्रुप ने फिर दी धमकी, फेसबुक पर किया पोस्ट…

    चंडीगढ़ः सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर दविंदर बंबीहा ग्रुप लगातार सक्रिय चल रहा है। दविंदर बंबीहा ग्रुप ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद फेसबुक पोस्ट डाली गई है जिसमें उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के साथ उनका कोई संबंध नहीं था परंतु भी उसे जान से मारने वालों सिद्धू मूसेवाला को उनका भाई बता कर मारा है तो उसकी हत्या का बदला जरूर लेंगे। फेसबुक पोस्ट में उन्होंने कहा कि जिस भी ग्रुप ने उनके वीरों की हत्या की है उन्हें बख्शा नहीं जाएगा, जल्द ही उनके हत्यारों से बदला लिया जाएगा। सिद्धू मूसेवाला वीर, मीत बाउंसर मनीमाजरा वीर, लवी दियोड़ा व अन्य जितने भी वीरों की हत्या की गई है उनका बदला जल्द लिया जाएगा। बंबीहा ग्रुप ने कहा कि दूसरे ग्रुप वालों ने उनके वीरों को नाजायज ही मारकर खुद बदमाश बन रहे हैं। साथ ही दविंदर बंबीहा ग्रुप यह भी चेतावनी दी कि जो भी इन हत्यारों का साथ देगा वह उनका दुश्मन होगा। 

  • 10 जून को अनुराग ठाकुर करेंगे पिपलू मेले का शुभारंभः वीरेंद्र कंवर

    10 जून को अनुराग ठाकुर करेंगे पिपलू मेले का शुभारंभः वीरेंद्र कंवर

    हारमनी ऑफ पाइंस, करनैल राणा, ममता भारद्वाज मेले में देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना का सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक पिपलू मेला इस बार 10 से 12 जून तक हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिन तक चलने वाले जिला स्तरीय ऐतिहासिक पिपलू मेले को आकर्षक एवं मनोरंजक बनाने के लिए इस बार अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी ग्रामीण विकास पंचायती राज, कृषि, पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दी है।
    वीरेंद्र कंवर ने बताया कि 10 जून को मेले का उद्घाटन केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर करेंगे। मेले में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलवीर चौधरी, गगरेट के विधायक राजेश ठाकुर, राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के अध्यक्ष डॉक्टर बल्लभ भाई कथीरिया, हिमुडा उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, हिमाचल प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा मेले के प्रथम दिन विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। वहीं मेले के प्रथम दिन 10 जून को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड (हारमनी ऑफ पाइंस) की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण होगी। 
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि मेले के दूसरे दिन 11 जून को उद्योग, परिवहन तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश छठे राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार, हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली तथा उपायुक्त ऊना राघव शर्मा मेले के दूसरे दिन विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। वहीं 11 जून को हिमाचल प्रदेश के जाने-माने लोक गायक करनैल राणा मुख्य कलाकार होंगे। 
    वीरेंद्र कंवर ने बताया कि मेले के तीसरे दिन 12 जून को समापन अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि पशुपालन तथा मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्य अतिथि होंगे। इस दिन राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी, वंदना योगी, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक ऊना विशिष्ट अतिथि के रूप में मेले के समापन समारोह में उपस्थित होंगे। मेले के समापन दिवस पर 12 जून को ममता भारद्वाज प्रमुख कलाकार होंगी। 
    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि मेले के तीनों दिन सूचना एवं जनसंपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से अधिकृत नाट्य दल भी अनेक मनोरंजक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त स्थानीय स्कूली बच्चों के अलावा अन्य कलाकारों को भी मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेले में अनेक खेल गतिविधियां, पशु मेला तथाप्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल भी स्थापित किए जाएंगे, जहां पर लोगों को सरकार की योजना बारे ज्ञानवर्धक जानकारी हासिल होगी। वीरेंद्र कंवर ने सभी जिलावासियों से ऐतिहासिक पिपलू मेले में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।
  • डीसी पीएम आवास योजना के लाभार्थी सुख देवी से मिले

    डीसी पीएम आवास योजना के लाभार्थी सुख देवी से मिले

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा आज ऊना के वार्ड 3 में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी सुख देवी से मिलेे तथा जीवन निर्वाह करने में आ रही समस्याओं को जाना। सुख देवी ने राघव शर्मा से अपने घर को गेट लगवाने तथा घर के समीप नाले की मुरम्मत व साफ-सफाई करवाने की मांग रखी। राघव शर्मा ने सुख देवी को प्राथमिकता के तौर पर उनकी मांग को पूर्ण करने का आश्वासन दिया।

    राघव शर्मा ने बताया कि गर्मियों के मौसम में दिक्कतों का सामना न करना पडे़ इसके लिए सुख देवी को पंखे की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने किया पौधारोपण

    ऊना/सुशील पंडित: धरती पर तेजी से हो रहे पर्यावरणी बदलाव से न केवल मानव बल्कि सभी जीव-जंतुओं के जीवन के लिए अनेको खतरे पैदा हो रहे हैं। ऐसे में आज पृथ्वी के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि हम आने वाली पीढ़ी के लिए कुछ अच्छा छोड़ कर जा सकें। यह बात उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस परिसर के सामने पौधारोपण करने के उपरांत कही। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से निर्देश थे कि विश्व पर्यावरण दिवसर पर ईवीएम वेयर हाऊस में पौधा रोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। राघव शर्मा ने कहा कि पर्यावरण हमारा सांझा संसाधन है कोई इसका अकेला स्वामी नहीं है। हम सब लोग इससे जीवन का निर्वहन करते हैं। इस मौके पर पांच पौधे रोपित किए गए जिसमें आम, आंवला, बहेडा तथा अर्जुन शामिल हैं।

    राघव शर्मा ने कहा कि पर्यावरण पर बढ़ते मानवीय दबाव के कारण जहां हमारी जल, जंगल व जमीन लगातार प्रभावित हो रही है तो वहीं पर्यावरणीय असंतुलन के कारण इन्सान को कई तरह के खतरों से जूझना पड रहा है। उन्होंने पर्यावरण नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों का कम से कम प्रयोग करने तथा पर्यावरण मित्र उत्पादों एवं पदार्थों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की नसीहत दी ताकि हमारी सुरक्षा छतरी ओजोन परत सुरक्षित रह सके। 
    डीसी ने कहा कि वृक्ष हमारी प्रकृति व जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हंै और पर्यावरण सरंक्षण में इनका अमूल्य योगदान है। उन्होंनेे कहा अगर हमें जल और गहराते पर्यावरण संकट से निजात पाना है तो पौधरोपण करना होगा। पौधारोपण अभियान को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार द्वारा एक बूटा बेटी के नाम जैसे महत्वाकांक्षी योजना भी चलाई गई है। जब तक प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण को अपना नैतिक कर्तव्य नहीं समझेगा, इस संकट का समाधान संभव नहीं है। उन्होने समाज के हर वर्ग से पर्यावरण के साथ संतुलन स्थापित करने और धरती को बचाने के लिए सकारात्मक सहयोग प्रदान करने का आहवान किया।

    उपायुक्त ने लोगों से अपील की कि वह आगामी माॅनसून के सीज़न में अधिक से पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी अहम भूमिका दर्ज करें।
    इस अवसर पर तहसीलदार (इलैक्शन) वीना कुमारी, नायब तहसीलदार (इलैक्शन) अजय शर्मा, आनंदा  किरण, कमलदीप, विशाल सहित वन विभाग के अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

  • उज्ज्वला योजना के तहत जिला में 10,588 को मिले फ्री गैस कनेक्शन, सिलेंडर पर 200 रुपए सब्सिडी भी देगी सरकार

    उज्ज्वला योजना के तहत जिला में 10,588 को मिले फ्री गैस कनेक्शन, सिलेंडर पर 200 रुपए सब्सिडी भी देगी सरकार

    ऊना/सुशील पंडित: महिलाओं को लकड़ियों के धुएं से आजादी दिलाने के लिए चलाई जा रही केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के जिला ऊना में 10,588 लाभार्थी हैं। केंद्र सरकार की ओर से इस योजना के तहत लाभार्थी को फ्री गैस कनेक्शन प्रदान किया जाता है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से जहां महिलाओं को लकड़ियों से होने वाले धुंए से राहत मिली है और उन्हें रसोई के कार्य करने में आसानी होती हैं, वहीं पर्यावरण को बचाने में भी मदद मिल रही है। 

    ऊना नगर परिषद के तहत वार्ड नंबर 3 की लाभार्थी सपना, चांदनी तथा बलजीत ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन मिला है। पहले घर का खाना जहां लकड़ियां इक्ट्ठा कर बनाना पड़ता है, वहीं अब रसोई गैस मिलने से सुविधा हो रही है। सभी लाभार्थी निशुल्क गैस कनेक्शन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। 

    अब केंद्र सरकार ने उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी देने की घोषणा की है। जिससे योजना के लाभार्थी खुश हैं और केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हैं। 

    जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मई 2016 को थी, जिसके तहत सरकार गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लाभार्थियों को एलपीजी का कनेक्शन फ्री प्रदान करती है। इस योजना का लाभ केवल महिलाएं उठा सकती हैं। आवेदक महिला की उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए। साथ ही एक ही घर में इस योजना के तहत कोई अन्य एलपीजी कनेक्शन नहीं होना चाहिए।

    कैसे करें आवेदन
    योजना का लाभ लेने के लिए उज्ज्वला योजना की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जबकि ऑफलाइन आवेदन करने के लिए फॉर्म को वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म भर कर इसके साथ आधार कार्ड, बीपीएल कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक पासबुक की कॉपी, राशन कार्ड की फोटोकॉपी साथ लगाना अनिवार्य है। हस्ताक्षरित फॉर्म को भर कर इनके साथ संबंधित दस्तावेज लगाकर अपने निकटतम गैस डीलर के पास जाकर जमा कर सकते हैं।

  • जालंधरः कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल हत्याकांड में दो शूटर सहित 5 गिरफ्तार…

    जालंधरः कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल हत्याकांड में दो शूटर सहित 5 गिरफ्तार…

    जालंधर (हर्ष/वरुण) विदेश में कबड्डी लीग चलाने वाले कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में जालंधर देहात पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में दो शार्प शूटर सहित पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी स्वपन शर्मा ने बताया कि इनमें से एक यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला हरविंदर सिंह फौजी है। मामले में अब तक नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जालंधर देहात पुलिस ने इस मामले में कई कड़ियां जोड़ी हैं। इसमें कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। हालांकि हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुनीत अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपितों में हरविंदर फौजी के अलावा गुरुग्राम (हरियाणा) का विकास मल्हे, विकास धौलिया, अलवर (राजस्थान), मनजोत कौर, संगरूर पंजाब, यादविंदर सिंह पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से 7 पिस्तौल भी बरामद की है।

    14 मार्च शाम करीब 6.15 बजे यहां मल्लियां खुर्द में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान खूनी खेल खेला गया था। कुछ बदमाशों ने मैच खेलकर अपने साथी के साथ लौट रहे एनआरआइ कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। चार-पांच बदमाशों ने घात लगाकर उन पर गोलियां चलाई। दो अन्य लोग भी गोली लगने से घायल हुए थे। घटना के समय संदीप अपने कुछ साथियों को कार तक छोड़ने निकले थे। बाद में हमलावर सफेद रंग की स्विफ्ट में सवार होकर गिलान गांव की ओर भाग गए।

  • पंजाबः एएसआइ ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पंजाबः एएसआइ ने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर…

    अमृतसर। यहां जसवंत सिंह नाम के पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। गोली लगने की आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों ने किसी तरह उसे अस्पताल में दाखिल करवाया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैl पड़ोसियों ने बताया कि जसवंत सिंह एएसआइ है और पीसीआर की ड्यूटी कर रहा है। लगभग एक महीना पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद वह लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा था। रविवार की सुबह उसने अपने सरकारी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिवार के सदस्य गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले गए। इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह ने बताया कि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैंl सारे मामले की जांच करवाई जा रही है।

  • फंदे से लटका मिला एक ही परिवार के 5 लोगों का शव, इलाके में फैली सनसनी

    फंदे से लटका मिला एक ही परिवार के 5 लोगों का शव, इलाके में फैली सनसनी

    नई दिल्ली। बिहार के समस्तीपुर से एक बड़ी खबर सामने आयी है. एक ही परिवार के पांच लोगों का शव घर से बरामद होने से सनसनी फैली हुई है. ऐसा माना जा रहा है कि आर्थिक तंगी से परेशान होकर पूरे परिवार ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली.

    सुबह जब आसपास के लोगों को इसका एहसास हुआ तो सभी घर की ओर दौड़े. अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गये. घटना विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव का है. मृतक परिवार का मुखिया ऑटो चालक बताया जा रहा है.

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मऊ गांव के निवासी मनोज झा का शव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बरामद किया गया है. ऐसी चर्चा है कि मनोज झा आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. उनके ऊपर कई लोगों की उधारी भी आ चुकी थी. कई समूहों से पैसे लिये हुए थे. और अब लोग अपने पैसे वापस भी मांग रहे थे लेकिन मनोज झा इसे लौटाने में सक्षम नहीं थे.

    अभी मौत के कारण की जांच बाकी है. रविवार को लोगों ने देखा कि मनोज झा, उनकी पत्नी, मनोज झा की मां व दो बेटों के शव फंदे पर लटके हुए थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. एफएसल टीम को मौके पर बुलाया गया. पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

  • पत्नी से डरे पति ने लगाई गुहार, बोला; मुझे मेरी बीवी से बचाओ

    पत्नी से डरे पति ने लगाई गुहार, बोला; मुझे मेरी बीवी से बचाओ

    मुंगेर। एक महिला ने अपने पति को ठगने की अजीब साजिश रची. उसने पहले अपने प्रेमी के साथ मिलकर अश्लील वीडियो बनवाया. फिर पति से कहा कि वह किसी साइबर जालसाज के चक्कर में फंस गई है और उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है. और अब डेढ़ लाख रुपए मांग रहा है. पति का दावा है कि वह अपनी पत्नी की इन बातों में आ गया और उसे परेशानी से छुटकारा दिलाने के लिए डेढ़ लाख रुपए दे दिए. पति का कहना है कि पत्नी ने इसी वीडियो को लेकर दोबारा पैसे की मांग की. जब उसने और पैसे देने से इनकार किया तो पत्नी ने अपना वीडियो वायरल करवा दिया. अब पति सोशल मीडिया पर जानमाल की सुरक्षा को ले कर फरियाद कर रहा है।

    यह मामला मुंगेर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र का है. पति का दावा है कि पत्नी ने अपने प्रेमी से खुद का अश्लील वीडियो बनवाया और यह कहते हुए डेढ़ लाख रुपए ऐंठ लिए कि वह किसी साइबर जालसाज के जाल में फंस गई है. पति के मुताबिक उसकी पत्नी ने बताया कि वीडियो कॉल के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया है. मेरी गलती माफ कर दें. साइबर एक्सपर्ट को डेढ़ लाख रुपए देंगे तो वह वीडियो डिलीट कर देगा।

    पति ने अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए डेढ़ लाख रुपए दे दिए. पर पत्नी ने फिर 50 हजार की डिमांड की. तब पति ने ये रुपए देने से इनकार कर दिया. इसके बाद पत्नी ने पति को धमकाया कि यह वीडियो तो मैंने अपने प्रेमी से बवाया है. दरअसल, वह साइबर जालसाज नहीं, मेरा प्रेमी है. और पैसे दो वर्ना अपना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दूंगी. इसके बाद पति परेशान होकर सोशल मीडिया पर गुहार लगाता फिर रहा है।

    पति दीपक के मुताबिक, उसकी शादी 2019 में मुस्कान नाम की एक युवती से हुई थी. दोनों से एक लड़का हंसराज है, जिसकी उम्र लगभग ढाई वर्ष है. दीपक पटना में राजमिस्त्री का काम करता है. दीपक ने पुलिस के लिए लिखे आवेदन में पूरी घटना बताई है और गुहार लगाई है कि उसे ऐसी पत्नी से मुक्ति दिलवाई जाए और उनके ढाई वर्ष के पुत्र को वापस दिलवाया जाए।