Blog

  • क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में बंद पड़े अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन  शुरू न करने पर आम आदमी पार्टी करेगी विरोध: ईशान औहरी

    क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में बंद पड़े अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन  शुरू न करने पर आम आदमी पार्टी करेगी विरोध: ईशान औहरी

    ऊना/सुशील पंडित: आम आदमी पार्टी ऊना विधानसभा के युवा नेता ईशान ओहरी ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं पर नाराजगी जाहिर की है। मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के टोटे को लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार को  जिम्मेदार ठहराया व जल्द से जल्द इन सुविधाओं को बहाल करने की मांग को लेकर सीएमओ डा मंजू बहल से मुलाकात भी की।

    ईशान ओहरी ने मांग की है कि अगर आने वाले दिनों में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में बंद पड़े अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन को शुरू न किया गया तो आम आदमी पार्टी इसके विरोध में रोष प्रदर्शन से गुरेज नहीं करेगी। इस दौरान उन्होंने सीएमओ से रक्त की जरूरत पड़ने पर  निजी अस्पतालों में ब्लड लेकर जाने के लिए ली जाने वाली फीस को कम करने की मांग भी की।

    सीएमओ मंजू बहल ने उनकी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आगामी दिनों में इस संबंध में उचित समाधान का आश्वासन भी दिया। ईशान ओहरी ने बताया कि यहां ऊना विधानसभा की जनता बड़े सरकारी क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पर निर्भर है वहीं जिला भर सहित आसपास के अन्य जिलों और पंजाब के क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लोग भी यहां स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन पिछले काफी समय से इस बड़े अस्पताल में सरकार की अनदेखी के चलते स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा टोटा पैदा हो गया है।

    अस्पताल में वर्ष 2019 से अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ी है। लाखों की मशीन सुविधा न बनकर जंग खा रही है, मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए प्रतिदिन निजी स्तर और लैब्स के धक्के खाने पड़ते हैं और महंगे रेट्स पर अल्ट्रासाउंड कराने पड़ रहे हैं। विडम्बना है कि लंबे समय से सराकर अल्ट्रासाउंड करने वाले विशेषज्ञ का पद भर नहीं पाई है। बीते कई दिन से सीटी स्कैन की मशीन भी बंद पड़ी है।

    सड़क हादसों में आने वाले मरीजों और अन्य मरीजों को बड़ी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। आखिर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ बताने वाली सरकार सच्चाई को जनता से क्यों छिपा रही है। जनता बेहाल है। और तो और जिंदगी और मौत से जूझ रहे मरीजों को रक्त की जरूरत पड़ने पर यहां अस्पताल से निजी स्तर पर रक्त लेकर जाने के लिए 1450 रुपये अदा करने पड़ते हैं क्या यह मजाक नहीं है, इस फीस को इतना ज्यादा रखना जरूरत के समय मरीज पर आर्थिक बोझ डालने जैसा है।

    पंजाब में इस प्रकार की फीस यहां साढ़े सात सौ रुपये के करीब है तो अन्य कई राज्यों में भी यह 1000 रुपये से ज्यादा नहीं है। लेकिन प्रदेश सरकार के जन विरोधी फरमान उन्हें राहत देने की बजाए मर्ज को और बढ़ा रहे हैं। जिसको आम आदमी पार्टी कतई सहन नहीं करेगी। आने वाले दस दिन में अगर अस्पताल में इन सुविधाओं को बहाल न किया गया तो आम आदमी पार्टी जनहित के लिए अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल विरोध प्रदर्शन करेगी।  अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ, प्रबंधन सहित सरकार के दावों की पोल खोली जाएगी।

  • सतपाल सत्ती ने एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत रायुपर सहोड़ां में सुनीं जन समस्याएं

    सतपाल सत्ती ने एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत रायुपर सहोड़ां में सुनीं जन समस्याएं

    48 लाख से निर्मित सिंचाई योजना का किया लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ां में जन समस्याएं सुनीं और समुचित समाधान का ग्रामवासियों को आश्वासन दिया। इस मौके पर उन्होंने 48 लाख से निर्मित सिचाई योजना का लोकार्पण भी किया। इस योजना से सिंचाई के साथ-साथ पेयजल की भी अपूर्ति की जाएगी। जल्द ही रायपुर बाड़े में 68 लाख से सिंचाई योजना तथा 30 लाख से पेयजल योजना जनता को समर्पित किया जाएगा।

    कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा सहित साथ लगते गांवों में विकास को गति मिली है। उन्होंने बताया कि मैहतपुर में 8.44 करोड़ से आईटीआई का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि मैहतपुर चौकी को थाना में स्तरोन्नत किया गया है साथ ही यहां 19 पद सृजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बसदेहड़ा में 4.34 करोड़ से 30 बैड क्षमता वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा 65 लाख से पशुचिकित्सालय का निर्माण प्रगति पर है। इसके अलावा रायपुर की हरिजन बस्ती व जट्टां मोहल्ला में 30 लाख रुपये व्यय करके पेवर ब्लॉक्स व सीमेंट कंक्रीट की सड़क बनाकर जनता को समर्पित की गई है। उन्होंने बताया कि रायपुर बाड़े में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि 12 करोड़ रुपये की लागत से ऊना-संतोषगढ़ रोड का सुधारीकरण किया गया है। 

    सत्ती ने कहा कि बसदेहड़ा स्कूल में आधारभूत ढांचों को विकसित करने पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। यहां पर 40 लाख रुपये से एक परीक्षा हॉल तथा 10 लाख रुपये से एक अन्य हॉल का निर्माण किया गया है। 

    कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी और पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ लेने का आहवान किया।

    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक बलवंत ठाकुर, नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा के उपाध्यक्ष अजय सोनी, रायुपर के प्रधान रोहित कुमार व उपप्रधान हरजीत सिंह, एसडीओ आईपीएच नरेश धीमान, एसडीओ पंकज कुमार, समस्त वार्ड पंच, केडी शर्मा, राजकुमार, अमित, मास्टर राम चंद व हिमांश सहित अन्य उपस्थित रहें।

  • सतपाल सिंह सत्ती ने लमलेहड़ा में 15 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन का किया लाकार्पण

    सतपाल सिंह सत्ती ने लमलेहड़ा में 15 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन का किया लाकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत देर सायं एक दिन एक गांव कार्यक्रम के तहत 15 लाख रुपये से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। इसके अलावा इस भवन के साथ लगती जमीन पर डंगे व पेवरज़ पर भी 8 लाख रुपये व्यय किए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
    इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए सतपाल िंसह सत्ती ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में आज प्रदेश का प्रत्येक गांव विकास पथ पर अग्रसर हैं। विभिन्न विकास योजनाओं के माध्यम से गांवों की तस्वीर बदल रही है। गांव भी अब शहरों की भांति हर सुविधा से परिपूर्ण हो रहे हैं। उन्होने बताया कि लमलेहड़ा को भी कई विकास कार्यों की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवनों के निर्माण से स्थानीय लोगों को विवाह-शादी सहित अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए काफी सुविधा होगी। उन्होने बताया कि शटरिंग के टाल से पीर बाबा मंदिर मोड़ तक 2 लाख से सीमेंट कंक्रीट की सड़क और मुख्य सड़क से पीर बाबा मंदिर तक 2.50 लाख से इंटरलॉक टाईल्स तथा अंडरग्राउंड पाईप लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 6.50 लाख रुपये ज्वाला सिंह के घर से कुलदीप सिंह के घर, 2.70 लाख रुपये अजीत सिंह के घर से किरण बाला के घर तक, 1.70 लाख रुपये किरण बाला के घर से सरला देवी के घर तक, 2 लाख रुपये पदम देव के घर से हरिकृष्ण के घर तक और 3.50 लाख रुपये हरिकृष्ण के घर से उषा रानी के खेत तक रास्तों के निर्माण पर व्यय किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सिद्ध चानों मंदिर के लिए 2.50 लाख रुपये से डंगे, हरिजन मोहल्ला में 10 लाख से सराएं और लमलेहड़ा-पेखूबेला रोड पर 5.60 लाख रुपये से पुली का निर्माण किया गया है।
    सतपाल सिंह सत्ती ने बताया कि लमलेहड़ा में 5 लाख रुपये से बास्केट बाल जबकि 1.50 लाख से बैडमिंटन ग्राउंड का निर्माण किया गया है। इसके अलावा पंचायत घर के निर्माण पर 10 लाख रुपये की राशि व्यय की गई है तथा 5.25 लाख रुपये खर्च करके 35 सोलर लाईट्स स्थापित की गई हैं। 
    इस मौके पर सत्ती ने लमलेहड़ा से संबंध रखने वाले रामपाल शर्मा और अंकित शर्मा को सम्मानित भी किया। रामपाल शर्मा हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से चीफ इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं जबकि अंकित शर्मा डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं। रामपाल शर्मा ने बाबा गुसियाणा मंदिर के लिए 51 हजार रुपये का चैक भी भेंट किया। 
    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, खादी बोर्ड के निदेशक सागर दत्त भारद्वाज, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव मीनाक्षी राणा, ग्राम पंचायत प्रधान नेहा रानी व उपप्रधान ममता शर्मा, मंडल महामंत्री राहुल देव, पार्षद कैप्टन चरणदास, विजय सहोड़, पदम देव, राजीव कुमार, राजेश, रिंकू, चरण दास सहित अन्य उपस्थित रहें।
  • सशक्त और देशभक्त युवा राष्ट्र का वास्तविक निवेश: सैमसन मसीह

    सशक्त और देशभक्त युवा राष्ट्र का वास्तविक निवेश: सैमसन मसीह

    ऊना/सुशील पंडित: नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा इन्वेस्टर एजुकेशन जागरूकता और प्रोटेक्शन फण्ड ऑथोरिटी भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य निदेशक सैमसन मसीह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। 
    इस अवसर पर राज्य निदेशक सैमसन मसीह ने कहा कि सशक्त और देशभक्त युवा राष्ट्र का वास्तविक निवेश है। युवा देश की रीढ़ की हड्डी हैं। भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे इस तरह के प्रोग्राम में युवाओं को निवेश और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी जा रही हैं। युवा इस तरह के कार्यक्रम से सीख कर अपने युवा मंडलों और समाज में इस प्रकार की जानकारी सांझा करें ताकि देश के लोग जागरूक बनें। 

    अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय बंगाणा के प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने युवाओं को साइबर क्राइम के बारे मे बताया कि वर्तमान समय मे सारा विश्व ग्लोबलाइजड हो गया है। आज लोग इंटरनेट के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ चुके हैं और दूसरी ओर साइबर क्राइम दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। हमंे साइबर क्राइम से बचने के लिए समय-समय पर अपने पासवर्ड बदलने चाहिए और किसी को अपना पासवर्ड नहीं बताना चाहिए। हमें अच्छी गुणवत्ता वाले सॉफ्टवेयर ही इंस्टाल करने चाहिए। 

    इसके अलावा पुलिस थाना बंगाणा के अधिकारी नरेश ने युवाओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी सांझा की। उन्होंने बताया कि आज के समय मे साइबर क्राइम बढ़ता जा रहा है और लोग साइबर क्राइम का शिकार बनते जा रहें हैं। हमें फ्रॉड कॉल नहीं उठाने चाहिए और अगर फोन पर कोई हमारा पासवर्ड या कोई पिन सम्बंधित जानकारी मांगता है तो उसे शेयर ना करें। फ़ेसबुक या अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी साइबर क्राइम हो रहा है अगर इस प्रकार से कोई क्राइम होता है तो उसकी सूचना तुंरत पुलिस को दें। इसके अतिरिक्त नशों के बारे मंे भी जानकारी दी गई। नशा धीरे धीरे मनुष्य के जीवन को नष्ट कर देता है। माता पिता को आजकल अपने बच्चों को नशे से बचाने के लिये बच्चों पर निगरानी बनाए रखें और ज्यादा समय के लिए अकेले ना छोड़ें। 

    इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में एनवाईके उपनिदेशक डॉ लाल सिंह, पंचायत समिति सदस्य जोगिंदर देव आर्य, नेहरू युवा केन्द्र ऊना के जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति के सदस्य अविनाश शर्मा, आकाश, युवा स्वंयसेवी अक्षय शर्मा, ऋषव चौधरी, राकेश सहित अन्य युवा मौजूद रहे।

  • 31 मई को ऊना में लाइव दिखाया जाएगा पीएम मोदी का कार्यक्रम, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

    31 मई को ऊना में लाइव दिखाया जाएगा पीएम मोदी का कार्यक्रम, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्र सरकार के 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य पर शिमला में  31 मई को आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण ऊना में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से दो स्थानों पर किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने इस कार्यक्रम की तैयारियों पर आयोजित एक समीक्षा बैठक में दी।

    राघव शर्मा ने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र रामपुर तथा राजकीय महाविद्यालय ऊना में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम केवीके रामपुर में होगा जिसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्यतिथि होंगे। उपायुक्त ने बताया कि शिमला से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन सहित अन्य टीवी चैनलों तथा यू-टयूब के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किश्त भी लाभार्थी किसानों को जारी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 योजनाओं, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण व शहरी), जल जीवन मिशन तथा अमरुत, प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना, वन नेशन-वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर व प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शामिल हैं, के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। लाभार्थियों के अलावा सभी जन प्रतिनिधियों, बुद्धिजीवी वर्ग तथा स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। 
    राघव शर्मा ने कहा कि 31 मई का कार्यक्रम दो भागों में बांटा गया है। पहला भाग 9.45 बजे आरंभ होगा, जिसमें जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्यातिथि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे जिसके बाद दूसरे भाग के तहत 11 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम शिमला कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ जाएगा और फिर प्रधानमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे। उन्होंने सभी विभागों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। बैठक में एडीसी डॉ. अमित कुमार शर्मा, एसडीएम डॉ. निधि पटेल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

  • प्रो. राम कुमार ने 29 परिवारों को प्रदान की 5.27 लाख की आर्थिक सहायता

    प्रो. राम कुमार ने 29 परिवारों को प्रदान की 5.27 लाख की आर्थिक सहायता

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली में मुख्यमंत्री राहत कोष से विभिन्न पंचायतों के 29 परिवारों को वित्तीय राहत के रूप में 5.27 लाख रुपए के चैक वितरित किए गए।

    इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा चालू इस वर्ष बजट में प्रदेश वासियों को राहत देते हुए 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, महिलाओं को बस किराए में 50% की छूट, 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए पेंशन की सुविधा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिलों को माफ करने जैसे अनेक महत्वपूर्ण निर्णय सरकार ने लिए हैं। सरकार के इन निर्णयों से प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को विशेष लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी अपने टैक्स को कम करके पेट्रोल, डीज़ल तथा रसोई गैस की कीमतों में कटौती की है, जिससे आम आदमी को राहत मिली है। उन्होंने दाम कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

    प्रो. राम कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल के दौरान गांव, गरीब व किसान की भलाई के दृष्टिगत सहारा हिम केयर तथा जल जीवन मिशन जैसी अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई है, जिसका लाभ प्रदेश के सभी पात्र लोगों को निरंतर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान सिंचाई सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए 3500 हौदियां का निर्माण किया है, 100 से ज्यादा ट्यूबवैल लगाए गए हैं तथा 900 से ज्यादा किसानों के विद्युत मीटरों को 3 फेस में परिवर्तन किया गया है। वर्तमान प्रदेश सरकार के ही प्रयासों की बदौलत हरोली विधानसभा क्षेत्र में आज क्षेत्रवासियों को अपेक्षित मात्रा में पीने तथा सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो रहा है।

    इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य कमल सैनी, खंड विकास समिति हरोली की अध्यक्ष रजनी मनकोटिया व उपाध्यक्ष सतीश ठाकुर, ईसपुर पंचायत की प्रधान बक्शो देवी, लोअर बढेड़ा पंचायत के प्रधान अजय लवली, बट खुर्द पंचायत की प्रधान रोजी, सिंघा पंचायत के उप प्रधान भरत भूषण, बालीवाल पंचायत के उप प्रधान विजय, हरोली भाजपा मंडल के सचिव गुलविंदर खेपड़, हरोली भाजपा युवा मोर्चा के प्रवक्ता अरुण चौधरी तथा घालूवाल के पूर्व उप प्रधान सुनील जसवाल सहित अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

  • पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बजट को लेकर लिया ये फैसला….

    पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बजट को लेकर लिया ये फैसला….

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब बजट को लेकर एक नया फैसला लिया है। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि पंजाब की ‘आप’ सरकार ने इस फैसला लिया है कि बजट कागज रहित होगा। मतलब इस बार बजट कागजों पर नहीं होगा। इस फैसले से 34 टन कागज बचेंगे मतलब कि 814-834 पेड़ बचेंगे। ऐसा करने से पंजाब खजाने से लगभग 21 लाख रुपए भी बचेंगे। उन्होंने ट्वीट में यह भी कहा यह खुशखबरी पंजाबियों के नाम है।

  • वीरेंद्र कश्यप 27 मई को ऊना प्रवास पर

    वीरेंद्र कश्यप 27 मई को ऊना प्रवास पर

    ऊना (सुशील पंडित)। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष वीरेंद्र कश्यप 27 मई को जिला परिषद हॉल में 11 बजे एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें अनुसूचित जाति से संबंधित विभिन्न मुद्दों तथा कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। बैठक में सभी विभागों के अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। साथ ही अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण से संबंधित प्रबोधन एवं सतर्कता समिति तथा अनुसूचित जाति से संबंधित कल्याण बोर्डों के सभी गैर सरकारी सदस्य भी इस बैठक में शामिल होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

  • जालंधरः अज्ञात लोगों ने युवक पर चलाई गोलियां, फोन पर मिल रही थी धमकियां

    जालंधरः अज्ञात लोगों ने युवक पर चलाई गोलियां, फोन पर मिल रही थी धमकियां

    जालंधर। आदमपुर के मोहल्ला गाजीपुर में सरकारी स्कूल के सामने नई कालोनी में पांच के करीब अज्ञात लोगों ने एक नौजवान पर गोलियां चला दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभजोत सिंह पुत्र मंजीत सिंह निवासी हरिपुर ने बताया कि आज उसे एक के बाद एक व्हाट्सएप नंबर से फोन आया कि हमे गाजीपुर वाले प्लाट पर आकर मिल। जब वह उस स्थान पर पहुंचा तो अचानक इनोवा में सवार अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमलावरों ने करीब 5 से 6 राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए।

    घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जो तुरंत मौके पर पहुंच गई। फिलहाल पुलिस ने गोलियों के खोल बरामद कर अपनी अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि, इस प्लाट को लेकर कोर्ट में एक विवाद चल रहा है और उसने इसी प्लाट में मिट्टी डाली थी, जिसके बाद एक पक्ष की तरफ से उसे धमकाया जा रहा था। 

  • जालंधर में दिन-दिहाड़े चोरी, सोने के गहने और नकदी लेकर चोर हुए फरार

    जालंधर में दिन-दिहाड़े चोरी, सोने के गहने और नकदी लेकर चोर हुए फरार

    जालंधर (हर्ष)। थाना नं: 3 के अंतर्गत पड़ते रिहायशी इलाका पुरियां मोहल्ले में चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए घर के मालिक अभिनभ सहगल ने बताया कि वह अपने स्कूल गया हुआ था। जब अभिनभ सहगल ने अपने घर का ताला खोलकर घर के अंदर गया तभी चोर अभिनभ सहगल को धक्का मारकर फरार होगा। 

    जब उसने अपनी अलमारी में देख तो पर्स से करीब 50 हजार रुपये, एक सोने का कड़ा, एक सोने की वालियां गायब थी। घटना की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।