Blog

  • पंजाबः भगवंत मान सरकार के ‘एक विधायक एक पेंशन’ अध्‍यादेश पर राज्यपाल ने नहीं किए हस्ताक्षर…

    पंजाबः भगवंत मान सरकार के ‘एक विधायक एक पेंशन’ अध्‍यादेश पर राज्यपाल ने नहीं किए हस्ताक्षर…

    चंडीगढ़। एक विधायक एक पेंशन अध्‍यादेश पर पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की मुहर नहीं लगी है। राज्यपाल ने फाइल पर साइन करने से मना करते हुए सरकार को सलाह दी है कि जून में होने जा रहे विधानसभा सत्र में बिल के रूप में पेश करते हुए इस पास करवाया जाए।

    ध्यान रहे कि मान सरकार की ओर से बीती 2 मई को एक कैबिनेट में एक विधायक एक पेंशन अध्‍यादेश को जारी करने के लिए मंजूरी दी गई थी। लेकिन ,अब राज्यपाल की ओर से इस पर हस्ताक्षर करने से इन्‍कार करने के बाद कानून बनने तक पूर्व व मौजूदा विधायकों की पेंशनों की अदायगी जारी रहेगी।

    अब विधानसभा सत्र आने पर बिल पास करवाना जरूरी हो जाएगा। इस लिए सीधे बिल को विधान सभा में पेश करते हुए इस का कानून बनाया जाएगा। अब इस काम को पूरा होने में एक से दो माह का समय लग सकता है। सरकार विधानसभा में पहले विधेयक पास करवाएगी। उसके बाद आगे की प्रक्रिया होगी। राजभवन से फाइल वापस आने के बाद सरकार की ओर से बिल तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    पहले मान सरकार को उम्मीद थी कि राज्यपाल से अध्‍यादेश की फाइल पर साइन होने के बाद इस मामले में नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। लेकिन अब ऐसा नहीं ले सकता। पूर्व व मौजूदा दो बार रहे विधायकों को पेंशन पहले ही तरह की मिलती रहेगी जब तक की इस पर कानून नहीं बन जाता।

    राज्य में विधायकों के पास एक से ज्यादा पेंशन जा रही है। जिस कारण सरकार पर 19.53 करोड़ का वित्तीय बोझ हर साल पड़ रहा है। कई पूर्व विधायकों को पांच पांच लाख रूपये पेंशन मिल रही है। सरकार के इस फैसले से हर साल करोड़ों रुपये की बचत होगी।

  • पंजाब में फिर बजा चुनावी बिगुल, संगरूर में होगी आप की बड़ी परीक्षा

    पंजाब में फिर बजा चुनावी बिगुल, संगरूर में होगी आप की बड़ी परीक्षा

    चंडीगढ़। पंजाब में एक बार फिर चुनावी बिगुल बज गया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान द्वारा लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के कारण संगरूर में उप चुनाव होगा। विधान सभा की तरह ही इस बार यह पहला मौका होगा जब लोक सभा के उप चुनाव के लिए चार प्रमुख राजनीतिक पार्टियां चुनाव मैदान में होगी लेकिन सबसे बड़ी परीक्षा सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी को देनी होगी। 

    पंजाब में सरकार बनने के तीन माह 13 दिन बाद संंगरूर सीट के उपचुनाव के लिए मतदान होगा। आम आदमी पार्टी ने विधान सभा चुनाव में 92 सीटों को जीत कर सभी विपक्षी पार्टी को धूल चटाई थी। ऐसे में इस उप चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा दबाव भी आम आदमी पार्टी पर होगा। हालांकि प्रत्याशी को लेकर अभी तक किसी भी पार्टी ने पत्ते नहीं खोले है।

    बता दें कि संगरूर लोक सभा सीट पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लगातार दो चुनाव जीते थे। 2019 में भगवंत मान ही एक मात्र ऐसे प्रत्याशी थे जिन्होंने लोक सभा में आम आदमी पार्टी का प्रतिनिधित्व किया। 2014 में आप के चार सांसद थे। अहम बात यह है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह क्षेत्र और दो बार लगातार लोकसभा का चुनाव जीतने के कारण आम आदमी पार्टी पर इस सीट को पुन: जीतने का अत्यधिक दबाव रहेगा।

  • आज का राशिफल, 26 मई 2022

    आज का राशिफल, 26 मई 2022

    मेष राशिफल। आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा,क्योंकि आपको किसी विदेशी यात्रा पर जाना पड़ सकता है,जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है,जिसके लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ेगी। आप अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन उसमें भी आपको ध्यान देना होगा कि आप अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करें,तो बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अपने जीवनसाथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है,तो वह आज मिलवा सकते हैं। धन संबंधित मामले के लिए दिन उत्तम रहेगा।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में उत्तम रहेगा। राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होंगे और आपको कुछ नए अवसर मिलने के संकेत मिलते दिख रहे है। आप सभी से विनम्रता से बात करके लोगों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपके शत्रुओं की यह बात रास नहीं आएगी,इसलिए वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार के सदस्य मिलकर किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट के कारण उनके लिए सरप्राइस पार्टी का प्लान भी कर सकते हैं। आपको मित्रों के साथ कहीं घूमने करने का मौका मिलेगा,जिससे आपकी मानसिक उलझने भी समाप्त होगी।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको आवेश में आकर किसी को गलत बोलने से बचना होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से कुछ नए कार्यों में भी हाथ चमकेगा। परिवार में यदि कोई सदस्य विवाह योग्य है,तो उसके लिए आज कोई बेहतर अवसर आ सकता है,लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को  सावधान रहना होगा और किसी पर भी भरोसा बहुत सोच विचार करना होगा,नहीं तो वह उनकी चुगली लगा सकते है। पिताजी आज आपसे यदि किसी कार्य को करने को कहे,तो उसे समय रहते पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि घर परिवार में कोई कलह की स्थिति उत्पन्न हो,तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही किसी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। आपका कोई परिजन आपसे मदद मांग सकता है। विद्यार्थियों को अपनी किसी भी समस्या को अपने अंदर नहीं रखना है उन्हे अपने पिताजी से साझा करना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई ऐसा कार्य सौंपा जाएगा,जिसमें अत्यधिक मेहनत होगी और आप उसे समय पर पूरा करके देंगे। आप परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको घर व व्यापार कहीं पर भी किसी भी चुनौती का सामना हिम्मत से करना होगा। यदि आपका कोई  भूमि के क्रय विक्रय संबंधित कोई मामला है,तो उसमें आपको सावधान रहकर ही फाइनल करना बेहतर रहेगा। आमदनी के आपको कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। महिलाएं यदि किसी घरेलू कारोबार को शुरू करना चाहती हैं,तो उसके लिए दिन बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को  अपने साथी की मन की बातों को जानना होगा।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए कोई अच्छी खबर लेकर आएगा। आप अपनी कुछ परियोजनाओं को समय रहते पूरा करेंगे। आपका अपने भाइयों से बातचीत करते समय उनकी बातों को सुनना व समझना होगा,नहीं तो आपका उनसे कोई वाद विवाद हो सकता है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लंबे समय से चल रहा था,तो  उसमें आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में आपको आपका रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं,तो वह आपको प्राप्त हो सकती है। ननिहाल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलेगा।

    तुला राशिफल। आज का दिन गृहस्थ जीवन जी रहे लोगों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा,क्योंकि उन्हें जीवन साथी की तरक्की देखकर खुशी होगी और वह उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को अपने पार्टनर से किसी भी वाद-विवाद को समझदारी दिखाते हुए निपटाना होगा,नहीं तो वह उनके बिजनेस के लिए नुकसानदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपकी यदि कोई संतान से संबंधित समस्या चली आ रही थी,तो आपको उसका समाधान भी अवश्य मिलेगा।  आपको किसी काम को करते समय अपने मन में नकारात्मक विचारों को नहीं रखना है,नहीं तो आपका वह काम बिगड़ सकता है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आप अपनी मेहनत से अपने लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे,लेकिन आपको कोई नई नौकरी संबंधित सूचना भी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी बैंक से लोन लेना चाहते हैं,तो वह भी उन्हें आसानी से मिल जाएगा। ससुराल पक्ष से आपकी कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको सावधान रहना होगा। आप आपके द्वारा पूरी कार्य क्षमता का प्रयोग करके आज हर हाल में कुछ नई योजनाओं को लांच अवश्य करेंगे,तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे।

    धनु राशिफल। आज के दिन चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे और प्रत्येक कार्य को जल्दबाजी में करने के लिए तत्पर रहेंगे,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया,तो आपसे कोई कार्य गलत हो सकता है। बैंक के क्षेत्रों में कार्यरत लोग मेहनत व लगन से अपने अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे,जिसके बाद उन्हें कोई खुशखबरी भी सुनने को मिल सकती है। आपको आज कोई पैसों से संबंधित लाभ का ऑफर दे,तो आपको उसे अपने भाइयों से सलाह मशवरा करके ही निवेश करना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है। आपको भावनाओं में बहकर किसी भी निर्णय को नहीं लेना है,नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है।

    मकर राशिफल। आज आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ाई में खूब मन लगेगा,लेकिन व्यापारी क्षेत्र में कुछ विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न होंगी,जिनके कारण आप परेशान रहेंगे और आपका किसी कार्य को करने में मन भी नहीं लगेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई ऐसा समाचार सुनने को मिलेगा,जिससे आपका ही नहीं आपके कुल का भी नाम रोशन होगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को अपनी महिला मित्रों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनके साथ कोई धोखा कर सकती है। व्यापारिक क्षेत्र में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे,जिसमें आप कामयाबी अवश्य होंगे।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन रोजगार ढूंढ रहे लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आएगा,क्योंकि उन्हे कोई नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। आप अपने कुछ जरूरी कामों को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप अच्छी फाइनेंसियल प्लानिंग भी करेंगे। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी और आपको खूब प्रशंसा सुनने को मिलेगी,लेकिन आपको आज  हाथ कुछ घरेलू खर्चों में गिरावट करनी होगी,तभी आप भविष्य के लिए धन संचय कर पाएंगे। माताजी को कोई स्वास्थ्य समस्या है,तो उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। कार्यक्षेत्र व नौकरी में आपको अच्छे कामों की बदौलत तरक्की मिलेगी,जिससे आपका मनोबल और ऊंचा होगा। आपको सभी से बातचीत करते समय विनम्रता से बात करनी होगी,नहीं तो कोई आपका कोई परिचय आपको बातों से परेशान हो सकता है। राजनीतिक में कार्यरत लोगों के क्षेत्रों का विस्तार होगा। व्यवसाय में यदि कोई लेनदेन की समस्या आ रही थी,तो वह सुलझेगी। आपको कुछ नए कार्य में हाथ आजमाने का मौका मिलेगा,जिनसे आपको पीछे नहीं हटना है क्योंकि वह आपको लाभ अवश्य दिलाएंगे।

  • गोलक से चोरी करने वाला और नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार…

    गोलक से चोरी करने वाला और नशीले पदार्थ सहित 2 गिरफ्तार…

    जालंधर (वरूण)। थाना-1 की पुलिस ने गुरुद्वारे की गोलक से चोरी  की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी और नशीले पदार्थ सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान शंकर उर्फ डांगिया पुत्र मंग्गू राम निवासी इंद्रा कालोनी, पुनीत पुत्र राजिंदर कुमार निवासी जालंधर कैंट के तौर पर बताई गई है। थाना प्रभारी सुखजीत सिहं गिल ने बताया कि  24 मई गुरदीप सिहं पुत्र धन्ना राम निवासी नागरा ने शिकायत दर्ज करवाई कि गुरुद्वारा साहिब की गोलक से रुपए चोरी किए गए है। जिस पर कारवाई करते हुए आरोपी पुनीत को  गोलक से चोरी किए 1640 रुपए और गोलक से पैसे निकालने वाली बांस की डंडी  और 2 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया गया। 

    इसी तरह एएसआई अवतार सिंह ने पुलिस टीम सहित इंद्रा कालोनी रोड से जिंदा पिंड  से शक पड़ने पर एक युवक को रोका,  जिसने अपनी पहचान शंकर के तौर बताई।  तलाशी  लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पुनीत के खिलाफ अलग-अलग 13 थानों में अपराधिक मामलें दर्ज है। आरोपी शंकर के खिलाफ अलग-अलग 3 थानों में अपराधिक मामलें दर्ज है।

  • थाना लोहियां की पुलिस ने 2 तस्कर किए गिरफ्तार

    थाना लोहियां की पुलिस ने 2 तस्कर किए गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना लोहियां की पुलिस ने नशीली गोलियों और अवैध शराब सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ बॉबी पुत्र जसबीर सिंह निवासी ताशपुर, गुरप्रीत सिहं उर्फ काका पुत्र मुख्तियार सिहं निवासी असलेमपुर लोहियां के तौर पर बताई गई है। डीएसपी जसबिंदर सिहं ने बताया कि थाना प्रभारी सुखदेव सिंह और उनकी टीम आरोपी बोबी को नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल नंबर पीबी67 डी 6472 को 300 नशीली गोलियों सहित काबू किया है।

    इसी तरह आरोपी काका को133 बोतलें अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • शराबी बेटे की शर्मनाक करतूत, मां से अश्लील हरकत पर छोटे ने कर दी हत्या…

    शराबी बेटे की शर्मनाक करतूत, मां से अश्लील हरकत पर छोटे ने कर दी हत्या…

    नई दिल्ली। अपनी मां पर बुरी नजर रखकर अश्लील हरकतें करना युवक के लिए जानलेवा बन गया। बार-बार समझाने पर भी जब युवक नहीं सुधरा तो छोटे भाई ने मां के साथ मिलकर उसे मौत की सजा दे दी। हत्या को घर में अंजाम देकर भाई और मां ने लाश बाहर फेंक दिया। यह मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र के औंधी गांव का है। पुलिस ने हत्या के आरोपी मां और बेटे को गिरफ्तार किया है। दुर्ग जिले के ASP संजय ध्रुव ने इस हत्या से पर्दा उठाया। 

    एएसपी संजय ध्रुव ने बताया कि निरंजन यादव (26 वर्ष) की हत्या मामले में उसकी सगी मां कुलेश्वरी यादव (55 वर्ष) और छोटे भाई ज्ञानेश्वर यादव (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। निरंजन अपनी मां पर बुरी नजर रखता था। आए दिन शराब पीने के बाद वह मां के साथ अश्लील हरकत करने से भी बाज नहीं आता था। ध्रुव ने बताया कि ग्राम औंधी के नारधी रोड निवासी निरंजन यादव की लाश 22 मई की सुबह घर के करीब झाड़ियों के बीच मिली थी। उसके सिर पर भारी सामान से हमला करने के निशान थे। पूछताछ में मां और भाई ने गोलमोल जवाब देकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन जब सख्ती बरती गई तो निरंजन की हत्या करने का अपराध कबूल कर लिया।

  • दान तो बहुत होते, जीवन दान से बढ़ा कुछ नहीं: रणजीत सिंह खोजेवाल

    दान तो बहुत होते, जीवन दान से बढ़ा कुछ नहीं: रणजीत सिंह खोजेवाल

    माता भद्रकाली के 75 वें मेले के उपलक्ष्य में ऐंटी क्रप्शन बयूरो आफ इंडिया की और से शेखूपुर में लगाया ब्लड कैंप 
    कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: माता भद्रकाली के 75 वें मेले के उपलक्ष्य में ऐंटी क्रप्शन बयूरो आफ इंडिया की और से ब्लड कैंप शेखूपुर में लगाया गया।कैंप दौरान युवाओं ने नशे से दूर रहने का प्रण करते हुए लोगों को जिंदगी बचाने के लिए खूनदान किया।
    इस मौके पर पूर्व चेयरमेन व् भाजपा के जिला उप प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने युवाओं को नशों से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इंसान जैसे-जैसे तरक्की की राह पर बढ़ता गया, जीवन से जुड़ी हर समस्याओं को जाना। इसको दूर करने के लिए नित नए आविष्कार भी किए लेकिन जीवन रूपी इस शरीर को चलाने के लिए हमें जिस रक्त की आवश्यकता पड़ती है, उसे न तो इंसान बना सकता है और न ही बना पाया है। इसको किसी फैक्ट्री में भी नहीं बनाया जा सकता है। इसके इतर यह भी सच है कि किसी भी इंसान के अंदर रक्त की कमी को दूसरे इंसान के रक्त से ही पूरा किया जा सकता है।दान तो बहुत होते हैं, लेकिन जीवन दान से बढ़ा कुछ नहीं होता है। रक्तदान ही ऐसा दान है जोकि किसी की जान बचाता है और अनजान से खून का रिश्ता भी जोड़ता। रक्तदान से न केवल दुआएं मिलती बल्कि जान बचाने पर खुद को गर्व की अनुभूति के साथ ही आत्म संतोष भी मिलता है।
    शरीर 24 घंटे में ही दान किए गए रक्त की पूर्ति कर लेता है लेकिन कई बीमारियां तो हमेशा के लिए दूर हो जाती हैं। जिले में रक्तदान वीरों की कमी नहीं है जोकि दूसरों की जान बचाने के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं और अनेकों बार रक्तदान कर चुके हैं। वही नहीं चिकित्सक भी कहते हैं कि रक्तदान से बड़ा पुण्य का कोई काम नहीं है और सभी को रक्तदान में आगे आना चाहिए।
    खोजेवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है,इससे हम किसी की बहुमूल्य जिंदगी को बचाने में अपना सहयोग कर सकते हैं। खोजेवाल ने कहा कि खून दान महा कल्याण है, क्योंकि खून दान करने से कईयों को जिंदगी मिल सकती है। खोजेवाल ने कहा कि खून का दान करना सबसे उत्तम कर्म है।उन्होंने कहा कि खून दान करने वाले के शरीर पर किसी तरह का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। लिहाजा, जरूरतमंद इंसान की जान की रक्षा जरूर की जा सकती है। इस मौके पर ऐंटी क्रप्शन बयूरो आफ इंडिया के सदस्यों मनदीप सिंह गिल, गुरप्रीत सिंह सोना, सविता चौधरी, पिंकी मुल्तानी, परवीन बत्रा, गुरमुख सिंह, गुरजीत सिंह सुखविंदर मोहन भाटिया, मनप्रीत सिंह द्वारा मुख्यातिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राजिंदर सिंह धंजल, भाजपा नेता रोशन लाल सभरवाल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला महासचिव विवेक सिंह सनी बैंस आदि उपस्थित थे।
  • ਸਰੋਆ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਬੂਟੇ ਲਾਗਾਉਣ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਤੇਜੀ: ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਵਿੰਦਰ ਸਰੋਆ

    ਸਰੋਆ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਬੂਟੇ ਲਾਗਾਉਣ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦੀ ਤੇਜੀ: ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਵਿੰਦਰ ਸਰੋਆ

    ਆਦਮਪੁਰ (ਗਣੇਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ)। ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪੈ ਰਹੀ ਅੱਤ ਦੀ ਗਰਮੀ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਸਰੋਆ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਦੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿਚ ਪੌਦੇ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ | ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਜਾਵਟੀ ਪੌਦੇ, ਛਾਂਦਾਰ, ਫਲਦਾਰ ਬੂਟੇ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਨ| ਜਿਸ ਦੇ ਤਹਿਤ ਸਰਕਾਰੀ ਪਰਾਇਮਰੀ ਸਕੂਲ ਪਿੰਡ ਖਿਆਲਾ ਵਿਖੇ , ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ  ਅਤੇ  ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈਕੇ ਪੌਦੇ ਲਗਾਏ ਗਏ| ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਰੋਆ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸਰੋਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ  ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਨਾ ਸਿਰਫ ਬੂਟੇ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਸਗੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਦੇਖ – ਭਾਲ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।  ਜਿਸ ਵਿਚ ਫਲਦਾਰ, ਛਾਂਦਾਰ ਰੁੱਖ ਅਤੇ ਸਜਾਵਟੀ ਪੌਦੇ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਨ| ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ, ਸਕੂਲ ਸਟਾਫ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਖਿਆਲਾ ਦੀ ਸਰਪੰਚ ਰਜਨੀ ਦੇਵੀ ਨੇ ਸਰੋਆ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ  ਦੀ ਸ਼ਲਾਘਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਵਿੰਦਰ ਸਰੋਆ ਵਲੋਂ ਕਿ ਵਾਤਾਵਰਨ ਵਿਚ ਪਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਯੋਗਦਾਨ ਨੂੰ ਲੈ ਬਹੁਤ ਵਧੀਆ ਕਾਰਜ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਅਸੀ ਸਾਰੇ  ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਦਾ ਪੂਰਾ ਸਹਿਯੋਗ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ।  ਇਸ ਮੌਕੇ ਮਾਸਟਰ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ, ਮਾ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਮਾ ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਲਾਡੀ, ਪੰਚ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ, ਰਘੁਵੀਰ ਸਿੰਘ, ਕਿਸ਼ਨ ਚੰਦ, ਪ੍ਰਵੀਨ ਲਾਲ, ਰਾਜੀਵ ਕੁਮਾਰ, ਆਸ਼ਾ, ਨਾਜ਼ੀਆ, ਸਲਮਾਨ, ਹਰਮਨ, ਅਤੇ ਹੋਰ ਹਾਜ਼ਿਰ ਸਨ।             

    ਫੋਟੋ ਕੈਪਸ਼ਨ- ਸਰੋਆ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਵਿਚ ਪੌਦੇ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਸਰਕਾਰੀ ਪਰਾਇਮਰੀ ਸਕੂਲ ਪਿੰਡ ਖਿਆਲਾ ਵਿਖੇ, ਪੌਦੇ ਲਾਗਉਂਦੇ ਹੋਏ ਮਾ. ਬਲਬੰਤ ਸਿੰਘ, ਮਾ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ  ਅਤੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਵਿੰਦਰ ਸਰੋਆ।

  • सरिया उद्योग में पिघले लोहे की चपेट में आने से महिला समेत 7 मजदूर झुलसे

    सरिया उद्योग में पिघले लोहे की चपेट में आने से महिला समेत 7 मजदूर झुलसे

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते बाथड़ी में सरिया बनाने वाली वर्धमान इस्पात उद्योग के बॉयलर में डाला पिघलता लोहा उबल कर बाहर आ जाने से एक महिला समेत 7 मजदूर उसकी चपेट में आकर झुलस गए। सभी घायलों को लुधियाना डीएमसी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बाथड़ी स्थित सरिया बनाने वाले नामी उद्योग वर्धमान में बॉयलर में पिघलाने के लिए डाला गया लोहा उबल कर बाहर आ गया और बॉयलर के पास खड़े 7 कामगारों पर इसके छींटे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के फौरन बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया। लेकिन उद्योग प्रबंधन कामगारों को इलाज के लिए  लुधियाना स्थित डीएमसी अस्पताल ले गए।

    इस हादसे के बाद उद्योग परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन  धीमान ने बताया कि सभी मजदूरों को डीएमसी लुधियाना उपचार के लिए ले जाया गया है और पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

  • छात्रा के दोस्त बने बहशी, गैंग रेप कर बीच सड़क पर छोड़ हुए फरार

    छात्रा के दोस्त बने बहशी, गैंग रेप कर बीच सड़क पर छोड़ हुए फरार

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधों पर अंकुश लगाने वाली पुलिस असहाय ही नजर आ रही है। ताजा मामला दसवीं कक्षा की छात्रा को शराब पिलाकर दो युवकों के द्वारा छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का है। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात मेट्रो सिटी की तर्ज पर हुई। आरोपी छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के बाद शहर में छोड़कर भाग गए।

    पुलिस के मुताबिक 16 साल की किशोरी कक्षा दसवीं की छात्रा है. बीते 22 मई की शाम को क्लब जाने उसकी सहेली ने उसे फोन कर राजीव गांधी चौक बुलाया. वह रात वहां पहुंची और सहेली को फोन किया उससे पूछा कि वह कहां है. सहेली ने बताया कि वह अपने घर में ही है. उसके घर वाले डांट रहे हैं. इसलिए वह नहीं आ पाएगी. इसके बाद किशोरी ने अपने दोस्त कश्यप कॉलोनी निवासी संतोष कुमार पमनानी व करबला चौक निवासी समीर खान के साथ जाने के लिए बुलाया. कुछ देर बाद दोनों युवक उसके पास पहुंचे और कार में बिठाकर पुराना बस स्टैंड करबला स्थित हॉस्टल के एक कमरे में ले गए।

    शिकायत के मुताबिक आरोपी युवकों ने छात्रा को जबरदस्ती शराब पिलाई. मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज की और दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया. करीब 2 घंटे तक वह दोनों के चंगुल में रही. इसके बाद दोनों उसे महाराणा प्रताप चौक के पास एक बार ले गए. यहां से कार में बिठाकर जरहाभाटा चौक ले आए और बीच सड़क पर उतर कर भाग निकले. छात्रा बेहोश हालत में जरहाभाठा मंदिर चौक पर पड़ी रही।

    कुछ देर बाद उसके पापा ने फोन किया तो उसने जरहाभाटा मंदिर चौक में होने की जानकारी दी और उसे साथ ले गए. घर आकर उसने अपने पापा और मम्मी को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पापा के साथ सिटी कोतवाली थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई. थाना प्रभारी शीतल सिदार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाने के बाद सामूहिक दुष्कर्म करने की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया